गद्यांश के अनुसार __________ और __________ जीवन का सत्य हैं।
- (1) संघर्ष, मुख्यमंत्री होना
- (2) मुख्यमंत्री होना, सीमाएँ
- (3) सीमाएँ, परिवार
- (4) संघर्ष, नेतृत्व करना
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। (121-128)
प्रत्येक व्यक्ति का जन्म राजा बनने के लिए हुआ है, इसे इस रूप में भी समझ सकते हैं कि हर व्यक्ति के पूरे जीवन का सतत संघर्ष एक सत्ता को पाना है। ऐसी सत्ता जिसकी प्रकृति, जिसकी सीमाएँ, जिसके व्यवहार को वह व्यक्ति स्वयं निर्धारित करता है। इस संघर्ष के अलग-अलग रूप हम अपने आसपास के तमाम रिश्तों में भी देख सकते हैं। परिवार के अंदर भी यह चीज दिखती है। उदाहरण के लिए एक परिवार में कोई एक व्यक्ति मुखिया बनकर अपनी भूमिका का विस्तार करता है और उस परिवार जैसी इकाई का राजा बनता है। कोई व्यक्ति अपनी कॉलोनी में लीडर बनता है तो कोई गली-मोहल्ले का राजा बनना चाहता है। कोई विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनकर अपनी सीमाओं का विस्तार करना और एक बड़े हिस्से का राजा बनना चाहता है।
जो इन सब चक्करों में नहीं है, अकेला व्यक्ति है, वह भी अपने शरीर का राजा बनना चाहता है। अपने शरीर पर अपना अधिकार भी बड़ी बात है।
गद्यांश के अनुसार __________ और __________ जीवन का सत्य हैं।
CBSE answer: (4)
उत्तर: (4) संघर्ष, नेतृत्व करना
सावधानी: मुख्यमंत्री होना केवल एक उदाहरण है, हर व्यक्ति का सत्य नहीं; ‘सीमाएँ’ और ‘परिवार’ भी अलग-अलग उदाहरण भर हैं।