By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 8 Feb 2026 Paper 1 Hindi, Question 103

Topic: Poem comprehension

Passage

नीचे दी गई कविता की पंक्तियों को पढ़कर सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए। (100-105)
जीवन अस्थिर अनजाने ही,
हो जाता पथ पर मेल कहीं,
सीमित पग डग, लंबी मंज़िल,
तय कर लेना कुछ खेल नहीं।
दाएँ-बाएँ सुख-दुख चलते,
सम्मुख चलता पथ का प्रसाद,
जिस-जिस से पथ पर स्नेह मिला,
उस-उस राही को धन्यवाद।

Q103

‘सीमित पग’ प्रतीक है -

  1. (1) संकरे मार्ग का
  2. (2) सीमित मित्रों का
  3. (3) सीमित संसाधनों काCorrect answer
  4. (4) सीमित रास्ते का

Solution.

CBSE answer: (3)

उत्तर: (3) सीमित संसाधनों का

  1. कविता में 'सीमित पग डग' और 'लंबी मंज़िल' की तुलना की गई है।
  2. कदम चलने का साधन हैं; उनका सीमित होना मनुष्य की सीमित शक्ति, समय और साधनों का प्रतीक है।
  3. बड़ा लक्ष्य और थोड़े साधन, इसी से मंज़िल तय करना कठिन बताया गया है।

सावधानी: (1) और (4) रास्ते की बात करते हैं, जबकि कविता में रास्ता नहीं बल्कि मंज़िल 'लंबी' है।