By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 8 Feb 2026 Paper 1 Hindi, Question 102

Topic: Poem comprehension

Passage

नीचे दी गई कविता की पंक्तियों को पढ़कर सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए। (100-105)
जीवन अस्थिर अनजाने ही,
हो जाता पथ पर मेल कहीं,
सीमित पग डग, लंबी मंज़िल,
तय कर लेना कुछ खेल नहीं।
दाएँ-बाएँ सुख-दुख चलते,
सम्मुख चलता पथ का प्रसाद,
जिस-जिस से पथ पर स्नेह मिला,
उस-उस राही को धन्यवाद।

Q102

‘लक्ष्य’ को व्यक्त करने के लिए उचित शब्द है -

  1. (1) पथ
  2. (2) जीवन
  3. (3) पग
  4. (4) मंज़िलCorrect answer

Solution.

CBSE answer: (4)

उत्तर: (4) मंज़िल

  1. 'लक्ष्य' का अर्थ है वह स्थान या उद्देश्य जहाँ तक पहुँचना है।
  2. कविता में 'लंबी मंज़िल' इसी अर्थ में आया है।

सावधानी: 'पथ' रास्ता है और 'पग' कदम; ये लक्ष्य तक पहुँचने के साधन हैं, लक्ष्य नहीं।