By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 8 Feb 2026 Paper 1 Hindi, Question 123

Topic: Reading comprehension

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। (121-128)
प्रत्येक व्यक्ति का जन्म राजा बनने के लिए हुआ है, इसे इस रूप में भी समझ सकते हैं कि हर व्यक्ति के पूरे जीवन का सतत संघर्ष एक सत्ता को पाना है। ऐसी सत्ता जिसकी प्रकृति, जिसकी सीमाएँ, जिसके व्यवहार को वह व्यक्ति स्वयं निर्धारित करता है। इस संघर्ष के अलग-अलग रूप हम अपने आसपास के तमाम रिश्तों में भी देख सकते हैं। परिवार के अंदर भी यह चीज दिखती है। उदाहरण के लिए एक परिवार में कोई एक व्यक्ति मुखिया बनकर अपनी भूमिका का विस्तार करता है और उस परिवार जैसी इकाई का राजा बनता है। कोई व्यक्ति अपनी कॉलोनी में लीडर बनता है तो कोई गली-मोहल्ले का राजा बनना चाहता है। कोई विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनकर अपनी सीमाओं का विस्तार करना और एक बड़े हिस्से का राजा बनना चाहता है।
जो इन सब चक्करों में नहीं है, अकेला व्यक्ति है, वह भी अपने शरीर का राजा बनना चाहता है। अपने शरीर पर अपना अधिकार भी बड़ी बात है।

Q123

गद्यांश के अनुसार मनुष्य -

  1. (1) पूरे विश्व पर आधिपत्य चाहता है।
  2. (2) अपनी भूमिका का विस्तार चाहता है।Correct answer
  3. (3) अपने विचारों पर अधिकार चाहता है।
  4. (4) सतत संघर्षरत रहना चाहता है।

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) अपनी भूमिका का विस्तार चाहता है।

  1. गद्यांश में मुखिया ‘अपनी भूमिका का विस्तार’ करता है और नेता ‘अपनी सीमाओं का विस्तार’ करना चाहते हैं।
  2. परिवार से लेकर पूरे प्रदेश तक, हर स्तर पर मनुष्य अपना दायरा बढ़ाना चाहता है।

सावधानी: (4) गलत है, क्योंकि मनुष्य संघर्ष करना नहीं चाहता, संघर्ष तो सत्ता पाने का साधन है। पूरे विश्व या विचारों पर अधिकार की बात गद्यांश में नहीं है।