By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 8 Feb 2026 Paper 1 Hindi, Question 129

Topic: Reading comprehension

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। (129-135)
इन दिनों फिर से हिंदी बनाम स्थानीय भाषाओं को लेकर शोर मचा है। इसमें कुछ चीजें समझने वाली हैं। सबसे पहले तो यही कि हिंदी हमारी मातृभाषा जरूर है, लेकिन कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल समेत अन्य प्रांत में जन्म लेने वाले व्यक्ति के लिए यह मातृभाषा नहीं हो सकती। जितना प्रेम हमें हिंदी से है, उतना ही प्रेम पंजाब में जन्मे व्यक्ति को पंजाबी से होगा, कर्नाटक में जन्मे शख्स को कन्नड़ से होगा, तमिलनाडु में जन्मे व्यक्ति को तमिल से होगा। हिंदी राजभाषा है, उसका सम्मान सर्वोपरि है, मगर हमें यह भी ध्यान देना होगा कि हिंदी का सम्मान करने के अति उत्साह में कहीं हम अन्य भाषाओं का अपमान तो नहीं कर रहे? जैसे हमारी माता, वैसे ही सबकी माता। हिंदी हमारी मातृभाषा है, तो कन्नड़, तमिल, मलयालम, तेलुगु भी किसी न किसी की मातृभाषा है। हिन्दुस्तान हमारा राष्ट्र है, हिंदी इसकी एक प्रमुख भाषा, लेकिन तमिल, कन्नड़, पंजाबी, तेलुगु, मलयालम आदि भी इसी राष्ट्र में बोली जाने वाली भाषाएँ हैं, जिनका बराबर सम्मान होना चाहिए। तभी हम गर्व से कह पाएँगे कि अनेकता में एकता हमारी सभ्यता है।

Q129

‘जैसी हमारी माता, वैसे ही सबकी माता।’ वाक्य किस संदर्भ में कहा गया है?

  1. (1) भाषा के संदर्भ मेंCorrect answer
  2. (2) माता के संदर्भ में
  3. (3) राष्ट्र के संदर्भ में
  4. (4) राजनीति के संदर्भ में

Solution.

CBSE answer: (1)

उत्तर: (1) भाषा के संदर्भ में

  1. यह वाक्य मातृभाषा की बात करते हुए कहा गया है।
  2. लेखक बताता है कि जैसे हिंदी हमारी मातृभाषा है, वैसे ही कन्नड़, तमिल, मलयालम, तेलुगु किसी और की मातृभाषा है।
  3. यहाँ ‘माता’ शब्द मातृभाषा का प्रतीक है, सचमुच की माता नहीं।

सावधानी: ‘माता’ शब्द देखकर (2) चुनना गलत है।