By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 8 Feb 2026 Paper 1 Hindi, Question 99

Topic: Grammar

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। (91-99)
अहंकार में इंसान के चरित्र को पतन की ओर ले जाने वाली प्रवृत्तियाँ हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अहं भाव का त्याग कर समभाव और सद्भाव से जीवन जीने का प्रयत्न करना चाहिए। अगर कोई अपने आपको सर्वश्रेष्ठ मानता है तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है क्योंकि दुनिया में हर किसी से बड़ा कोई न कोई अवश्य होता है। सृष्टि के निर्माता ने ऐसा चक्र बनाया है कि कोई भी अपने आप को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ नहीं समझ सकता। अगर समझता है तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। भगवान बुद्ध के अनुसार दिखावा और घमंड अच्छे प्रयोजन से किए गए कार्यों को भी मलिन कर देते हैं। इसकी वजह से हमारा मान-सम्मान कम हो जाता है। अगर मन को शांत रखना है तो घमंड से बचना चाहिए।

Q99

‘अच्छे प्रयोजन’ में रेखांकित शब्द है _____।

  1. (1) सार्वनामिक विशेषण
  2. (2) परिमाणवाचक विशेषण
  3. (3) संख्यावाचक विशेषण
  4. (4) गुणवाचक विशेषणCorrect answer

Solution.

CBSE answer: (4)

उत्तर: (4) गुणवाचक विशेषण

  1. 'अच्छे' शब्द 'प्रयोजन' संज्ञा का गुण बताता है कि प्रयोजन कैसा है।
  2. जो विशेषण संज्ञा का गुण, दोष, रंग या दशा बताए, वह गुणवाचक विशेषण होता है।
  3. यह न संख्या बताता है, न मात्रा, और न ही सर्वनाम से बना है।