By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 8 Feb 2026 Paper 1 Hindi, Question 127

Topic: Reading comprehension

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। (121-128)
प्रत्येक व्यक्ति का जन्म राजा बनने के लिए हुआ है, इसे इस रूप में भी समझ सकते हैं कि हर व्यक्ति के पूरे जीवन का सतत संघर्ष एक सत्ता को पाना है। ऐसी सत्ता जिसकी प्रकृति, जिसकी सीमाएँ, जिसके व्यवहार को वह व्यक्ति स्वयं निर्धारित करता है। इस संघर्ष के अलग-अलग रूप हम अपने आसपास के तमाम रिश्तों में भी देख सकते हैं। परिवार के अंदर भी यह चीज दिखती है। उदाहरण के लिए एक परिवार में कोई एक व्यक्ति मुखिया बनकर अपनी भूमिका का विस्तार करता है और उस परिवार जैसी इकाई का राजा बनता है। कोई व्यक्ति अपनी कॉलोनी में लीडर बनता है तो कोई गली-मोहल्ले का राजा बनना चाहता है। कोई विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनकर अपनी सीमाओं का विस्तार करना और एक बड़े हिस्से का राजा बनना चाहता है।
जो इन सब चक्करों में नहीं है, अकेला व्यक्ति है, वह भी अपने शरीर का राजा बनना चाहता है। अपने शरीर पर अपना अधिकार भी बड़ी बात है।

Q127

गद्यांश के अनुसार व्यक्ति __________ के लिए संघर्ष करता है।

  1. (1) सत्ता की सीमाएँ निर्धारित करने
  2. (2) बड़े साम्राज्य का राजा बनने
  3. (3) सत्ता प्राप्त करनेCorrect answer
  4. (4) सत्ता को बढ़ाने

Solution.

CBSE answer: (3)

उत्तर: (3) सत्ता प्राप्त करने

  1. गद्यांश कहता है कि हर व्यक्ति के पूरे जीवन का सतत संघर्ष एक सत्ता को पाना है।
  2. ‘पाना’ का अर्थ ही प्राप्त करना है।

सावधानी: (1) में सीमाएँ निर्धारित करना सत्ता की विशेषता बताई गई है, संघर्ष का लक्ष्य नहीं; ‘बड़ा साम्राज्य’ शब्द गद्यांश में नहीं है।