By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 फरवरी 2026 पेपर 2 सामाजिक अध्ययन प्रश्न पत्र हिन्दी में, उत्तर कुंजी सहित

आप उत्तरों के साथ प्रश्न पत्र पढ़ रहे हैं। यह समयबद्ध परीक्षा नहीं है: कोई घड़ी नहीं चल रही है और कुछ भी अंकित नहीं हो रहा है।

समयबद्ध परीक्षा पर जाएँ →
प्रश्न 1

निम्नलिखित प्रश्न में किस बहस पर प्रकाश डाला गया है?
“क्या किसी व्यक्ति का जैविक रूप से निर्धारित जेंडर अपने साथ वे सभी विशेषताएँ लाता है जो किसी के सामाजिक रूप से निर्मित जेंडर को परिभाषित करती हैं?”

  1. (1) प्रकृति-परिवेश का विकास पर प्रभाव
  2. (2) विकास का निरंतर-विच्छिन्न दृष्टिकोण
  3. (3) विकास का स्थिर-अस्थिर दृष्टिकोण
  4. (4) योग्यता का अटल-वृद्धिशील दृष्टिकोण
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 2

_____ के दौरान एक प्रमुख विकासात्मक कार्य व्यक्तिगत, यौन और व्यावसायिक पहचान की खोज है।

  1. (1) मध्य बाल्यावस्था
  2. (2) प्रारंभिक बाल्यावस्था
  3. (3) किशोरावस्था
  4. (4) मध्य वयस्कता
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 3

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : बच्चे समाज के मूल्यों और मानदंडों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीकों से सीखते हैं।
कारण (R) : समाजीकरण समाज के रीति-रिवाजों और अनुष्ठानों को पारित करने की एक सरल प्रक्रिया है।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
  2. (2) A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) A सही है लेकिन R गलत है।
  4. (4) A और R दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 4

जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सी क्षमता औपचारिक संक्रियात्मक सोच को मूर्त संक्रियात्मक सोच से भिन्न करती है?

  1. (1) अमूर्त तर्क
  2. (2) संरक्षण
  3. (3) वस्तु स्थायित्व
  4. (4) प्रतीकात्मक खेल
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 5

जीन पियाजे की एक महत्त्वपूर्ण आलोचना यह है कि वह विकास पर _____ के प्रभाव पर पर्याप्त रूप से विचार करने में विफल थे।

  1. (1) परिपक्वता
  2. (2) संस्कृति
  3. (3) अनुभव
  4. (4) क्रिया
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 6

निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही सुमेलित युग्म है?

  1. (1) दंड और आज्ञाकारिता उन्मुखीकरण—बुरे परिणामों से बचाव
  2. (2) अच्छा लड़का-अच्छी लड़की उन्मुखीकरण—अधिक-से-अधिक संख्याओं के लिए सबसे अच्छा
  3. (3) कानून और व्यवस्था उन्मुखीकरण—मानवता के लिए सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को कायम रखना
  4. (4) सामाजिक अनुबंध उन्मुखीकरण—दूसरों की धारणा पर ध्यान
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 7

जीन पियाजे और लेव वायगोत्स्की के दृष्टिकोण में कौन-सी मान्यता समान है?

  1. (1) बच्चे अर्थ-निर्माण की प्रक्रिया में शामिल होते हैं।
  2. (2) भाषा संज्ञान को प्रभावित और निर्धारित करती है।
  3. (3) संस्कृति का सीखने पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
  4. (4) बच्चों का विकास चरणों में होता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 8

लेव वायगोत्स्की ने प्रस्तावित किया था कि

  1. (1) बच्चे ‘अनियंत्रित’ पैदा होते हैं और समाज को उन्हें सामाजिक व्यवहार सिखाने की जरूरत है।
  2. (2) बच्चों की सोच वयस्कों से ‘मात्रात्मक रूप से’ भिन्न होती है।
  3. (3) बच्चों की सोच वयस्कों से ‘गुणात्मक रूप से’ भिन्न होती है।
  4. (4) बच्चों में बहुत क्षमता होती है जिसमें वे कार्य भी शामिल होते हैं जिन्हें वे दूसरों के सहयोग से कर सकते हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 9

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : बुद्धि परीक्षण और विस्तारित अवलोकन के संचालन का उद्देश्य बच्चों की विशिष्ट आयाम और क्षमताओं में तुलना करना होना चाहिए।
कारण (R) : बुद्धिमत्ता एक जन्मजात क्षमता है और इसे पोषित नहीं किया जा सकता है।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
  2. (2) A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) A सही है लेकिन R गलत है।
  4. (4) A और R दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 10

एक शिक्षिका, जो अपने माध्यमिक स्कूल की कक्षा में सचेत रूप से सभी जेंडर के वैज्ञानिकों के उदाहरण लेती है, कोशिश कर रही है कि वे

  1. (1) जेंडर रूढ़ियों को तोड़े।
  2. (2) जेंडर भेदभाव को मजबूत करे।
  3. (3) जेंडर पहचान को सक्षम करे।
  4. (4) जेंडर स्थिरता का निर्माण करे।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 11

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : सभी लड़कियाँ मेहनती और ईमानदार होती हैं जबकि लड़के बुद्धिमान और रोबदार होते हैं।
कारण (R) : दो विशिष्ट जैविक मस्तिष्क लड़कियों और लड़कों में शारीरिक और संज्ञानात्मक कौशल के साथ-साथ व्यक्तित्व और स्वभाव में सभी मतभेदों का उत्पादन करते हैं।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
  2. (2) A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) A सही है लेकिन R गलत है।
  4. (4) A और R दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 12

विद्यार्थियों के सीखने की प्राथमिकताओं में व्यक्तिगत भिन्नताओं को किस रूप में देखा जाना चाहिए?

  1. (1) उनके अलग-अलग बुद्धि-लब्धि स्तरों का असामान्य मापदंड
  2. (2) कुछ बच्चों में संज्ञानात्मक असामान्यता
  3. (3) कुछ बच्चों में विकासात्मक कमियाँ
  4. (4) विविधता का सामान्य चित्रण
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 13

वह आकलन, जो किसी विद्यार्थी के प्राप्त अंकों को अन्य विद्यार्थियों के औसत प्रदर्शन से तुलना करने के लिए किया जाता है, _____ कहलाता है।

  1. (1) मापदंड-संदर्भित
  2. (2) प्रारूप-संदर्भित
  3. (3) मानक-संदर्भित
  4. (4) आत्म-संदर्भित
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 14

कक्षा आकलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
(i) आकलन को छात्रों की अध्ययन करते समय संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं को प्रभावित करना चाहिए।
(ii) आकलन को अपने आप में सीखने के अनुभव के रूप में काम करना चाहिए।
(iii) आकलन को छात्रों को सीखने के लिए डर और तनाव पैदा करना चाहिए।
(iv) आकलन मानकीकृत और मानक-संदर्भित होने चाहिए।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) (i), (iii)
  2. (2) (i), (ii)
  3. (3) (ii), (iii), (iv)
  4. (4) (i), (ii), (iii), (iv)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 15

निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न विद्यार्थियों के उच्च-स्तरीय आलोचनात्मक और विश्लेषणात्मक चिंतन कौशल को बढ़ावा देगा?

  1. (1) एक ही घटना को दर्शाने वाले दो अखबारों के लेखों में निहित मान्यताओं की पहचान करें।
  2. (2) एक विशिष्ट अखबार के लेख में उल्लिखित संज्ञाओं को पहचानें।
  3. (3) अखबारों के लेख पढ़ें और नए शब्दों की सूची बनाएँ।
  4. (4) अखबार का लेख पढ़ें और एक उपयुक्त शीर्षक के बारे में सोचें।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 16

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : खराब लेखन क्षमता वाले छात्रों को अक्सर उनके शिक्षकों द्वारा ‘बौद्धिक रूप से अक्षम’ के रूप में चित्रित किया जाता है।
कारण (R) : शिक्षकों में अंतर्निहित पूर्वाग्रह होते हैं और छात्रों के सीखने के व्यवहार के बारे में धारणा रखते हैं जो छात्रों के विकास को प्रभावित कर सकते हैं।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
  2. (2) A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) A सही है लेकिन R गलत है।
  4. (4) A और R दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 17

निम्नलिखित में से कौन-सा कक्षा में विविधता को बढ़ावा देने के लिए एक तरीका नहीं है?

  1. (1) पाठ्यक्रम में विभिन्न दृष्टिकोणों और अनुभवों को शामिल करना
  2. (2) विद्यार्थियों को उनकी अनूठी पहचान और संस्कृतियों को व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना
  3. (3) विद्यार्थियों की पृष्ठभूमि और संस्कृतियों के आधार पर पूर्वाग्रह के अनुकूल व्यवहार करना
  4. (4) अलग-अलग पृष्ठभूमि और संस्कृतियों के व्यक्तियों के साथ बातचीत करने के लिए विद्यार्थियों को अवसर प्रदान करना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 18

निम्नलिखित में से अधिगम अक्षमता और इसके कारण होने वाली चुनौती का सही मेल कौन-सा है?

  1. (1) गुणज वैकल्य—पढ़ने की क्षमता और भाषा प्रसंस्करण कौशल को प्रभावित करता है
  2. (2) लेखन वैकल्य—सूक्ष्म पेशीय कौशल और वर्तनी को प्रभावित करता है
  3. (3) पठन वैकल्य—संख्याओं और अंकगणितीय संक्रियाओं की सीखने की क्षमता को प्रभावित करता है
  4. (4) गतिसमन्वय वैकल्य—ठीक से देख, सुन व बोल पाने की क्षमता को प्रभावित करता है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 19

‘स्वलीनता’ से जूझ रहे विद्यार्थियों को आसानी होती है

  1. (1) अजनबियों के साथ संवाद करने में।
  2. (2) बातचीत के दौरान आँखों का संपर्क स्थापित करने में।
  3. (3) परिचित और पूर्वानुमेय दिनचर्या का पालन करने में।
  4. (4) गतिविधियों के बीच तेज़ी से बदलाव करने में।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 20

प्रतिभाशाली बच्चों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

  1. (1) बच्चे विभिन्न स्तरों पर प्रतिभाशाली हो सकते हैं और कुछ में किसी प्रकार की अक्षमता भी हो सकती है।
  2. (2) बच्चे एक से अधिक प्रकार की बुद्धि में प्रतिभाशाली हो सकते हैं।
  3. (3) प्रतिभाशाली बच्चे विशेष क्षमताओं और सामर्थ्य के साथ पैदा होते हैं जिन्हें विकसित करने की आवश्यकता होती है।
  4. (4) प्रतिभाशाली बच्चों में जिज्ञासा की भावना कम होती है और उनकी कल्पनाशक्ति भी कमज़ोर होती है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 21

विद्यार्थियों द्वारा स्वयं का त्रुटि विश्लेषण

  1. (1) विद्यार्थियों की समझ में और अधिक फासला पैदा करता है।
  2. (2) विद्यार्थियों के अधिसंज्ञानात्मक कौशलों में बाधा डालता है।
  3. (3) अधिगम प्रक्रिया में एक निरर्थक गतिविधि है।
  4. (4) विद्यार्थियों के लिए अधिगम को स्मृति में बनाए रखने में सहायता प्रदान करता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 22

घोषणात्मक ज्ञान और प्रक्रियात्मक ज्ञान के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  1. (1) घोषणात्मक ज्ञान इस बात पर ज़ोर देता है कि कोई चीज़ कैसे करनी चाहिए।
  2. (2) घोषणात्मक ज्ञान को विश्लेषणात्मक ज्ञान के रूप में भी जाना जाता है।
  3. (3) प्रक्रियात्मक ज्ञान आमतौर पर कार्यविधि-उन्मुख होता है।
  4. (4) प्रक्रियात्मक ज्ञान किसी चीज़ के बारे में तथ्यात्मक ज्ञान बताता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 23

जिन विषय-वस्तुओं को मौजूदा संज्ञानात्मक संरचनाओं के विस्तार या संशोधन की आवश्यकता होती है, उन्हें सीखने में _____ समय लगता है और वे _____ अवधि के लिए स्मृति में बने रहते हैं।

  1. (1) लंबा, लंबी
  2. (2) लंबा, कम
  3. (3) कम, कम
  4. (4) कम, लंबी
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 24

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : शिक्षकों को बच्चों को ऐसे प्रश्नों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए जैसे कि “मेरा सीखने का लक्ष्य क्या है और वहाँ पहुँचने के लिए मुझे क्या करने की ज़रूरत है”।
कारण (R) : जब छात्र समझते हैं कि उनके काम के प्रदर्शन का आत्म-मूल्यांकन कैसे किया जाए, तो वे इस समझ का उपयोग खुद को सीखने और अपनी प्रगति में मदद करने के लिए कर सकते हैं।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
  2. (2) A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) A सही है लेकिन R गलत है।
  4. (4) A और R दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 25

अधिगम के निर्देशित खोज-आधारित उपागम में

  1. (1) शिक्षक द्वारा किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप के बिना शिक्षार्थियों को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है।
  2. (2) किसी पूर्व योजना या पूर्व ज्ञान की आवश्यकता नहीं होती है।
  3. (3) शिक्षार्थियों को स्वयं के लिए ज्ञान की रचना करने के अवसर प्रदान किए जाते हैं।
  4. (4) शिक्षक एक तानाशाह के रूप में कार्य करता है और शिक्षार्थी श्रोताओं के रूप में कार्य करते हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 26

निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति बच्चों में वैचारिक समझ विकसित करते समय प्रभावी नहीं है?

  1. (1) विविध संदर्भों में उदाहरणों की एक विस्तृत शृंखला प्रस्तुत करना
  2. (2) अवधारणा क्या नहीं है यह दिखाने के लिए गैर-उदाहरण प्रस्तुत करना
  3. (3) विद्यार्थियों से अपने स्वयं के उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए कहना
  4. (4) विद्यार्थियों से परिभाषा को ज्यों का त्यों याद करने के लिए कहना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 27

एक सक्रिय माध्यमिक विद्यालय कक्षा किसके सैद्धांतिक सिद्धांतों पर स्थापित की जानी चाहिए?

  1. (1) व्यवहारवाद
  2. (2) मनोगत्यात्मकता
  3. (3) सामाजिक रचनावाद
  4. (4) मनोविश्लेषण
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 28

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : समानुभूति यह समझने की योग्यता पर निर्भर करती है कि दूसरों की भावनाएँ हैं और उनकी भावनाओं के अनुमान के लिए।
कारण (R) : भावनाएँ और संज्ञान एक-दूसरे से संबंधित नहीं हैं।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
  2. (2) A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) A सही है लेकिन R गलत है।
  4. (4) A और R दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 29

एक माध्यमिक स्कूल शिक्षक छात्रों को रणनीतिक स्व-प्रेरित शिक्षार्थी बनने में किस प्रकार सक्षम बना सकता है?

  1. (1) छात्रों को उनके अधिसंज्ञानात्मक ज्ञान और कौशल विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करके।
  2. (2) पूरे किए गए प्रत्येक कार्य के लिए विभिन्न प्रकार के पुनर्बलन प्रदान करके।
  3. (3) पाठ्यपुस्तक में दिए गए प्रश्नों के उत्तर अच्छी तरह से लिखवाकर।
  4. (4) सत्र के अंत में वस्तुनिष्ठ प्रकार के परीक्षण पर जोर देकर।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 30

निम्नलिखित में से कौन-सा आंतरिक अभिप्रेरणा का उदाहरण है?

  1. (1) बाहरी पुरस्कारों से अभिप्रेरित अभिप्रेरणा
  2. (2) व्यक्तिगत रुचि या कार्य के आनंद से अभिप्रेरित अभिप्रेरणा
  3. (3) दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा से अभिप्रेरित अभिप्रेरणा
  4. (4) दूसरों की प्रशंसा प्राप्त करने से अभिप्रेरित अभिप्रेरणा
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 31

वह स्थान, जहाँ दस्तावेज और पाण्डुलिपियाँ भण्डारित की जाती हैं तथा वर्तमान में, सभी राष्ट्रीय और राज्य सरकारों के पास ये हैं, जहाँ वे अपने सभी प्राचीन कार्यालयी अभिलेख और कार्य-विवरण रखते हैं, कहलाता है

  1. (1) सचिवालय
  2. (2) पुस्तकालय
  3. (3) संसद
  4. (4) अभिलेखागार
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 32

तमिल क्षेत्र से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?

  1. (1) संगम कविताएँ मुवेन्दर का उल्लेख करती हैं।
  2. (2) मुवेन्दर तमिल भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है तीन मुखिया और यह शब्द शासन करने वाले तीन परिवारों के मुखियाओं के लिए प्रयुक्त होता था।
  3. (3) शासन करने वाले तीन परिवार थे—चोल, चेर और पांड्य।
  4. (4) तीनों मुखियाओं में प्रत्येक के पास सत्ता के तीन केन्द्र थे।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 33

अभिकथन : राज्य और धर्म के मध्य संबंध वर्तमान समय में भारतीय राजनीति में वाग्युद्ध का आधार हो सकता है, पर इतिहास व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करता है।
उपर्युक्त अभिकथन के लिए उपयुक्त कारण/कारणों का चयन कीजिए।
A. मंदिर प्रायः आर्थिक व्यवस्था और समाज के लिए केन्द्रीय थे।
B. रामदासपुर का नगर हरमंदर साहिब नामक केन्द्रीय गुरुद्वारे के आस-पास विकसित किया गया।
C. सूफी मुस्लिम रहस्यवादी थे जिन्होंने बाह्य धार्मिकता का तिरस्कार किया और सभी मानवों के लिए करुणा पर बल दिया।
D. इतिहास विभिन्न राज्यों और धर्मों के मध्य युद्धों के बारे में है।

  1. (1) केवल A, B और C
  2. (2) केवल A
  3. (3) केवल B
  4. (4) केवल D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 34

12वीं शताब्दी के लिए असामान्य, कल्हण ने विविध प्रकार के स्रोतों का इस्तेमाल किया। प्रशस्ति के लेखकों के असमान, वह शासकों और उनकी कार्यनीतियों के बारे में अक्सर आलोचना करता था। उनके स्रोतों में शामिल हैं :

  1. (1) प्रारंभिक इतिहास
  2. (2) प्रारंभिक इतिहास और चश्मदीद विवरण
  3. (3) प्रारंभिक इतिहास, चश्मदीद विवरण और दस्तावेज
  4. (4) प्रारंभिक इतिहास, चश्मदीद विवरण, दस्तावेज और शिलालेख
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 35

मराठाओं के संदर्भ में कौन-से कथन सही हैं?
A. शिवाजी ने शक्तिशाली योद्धा परिवारों की सहायता से स्थिर राज्य का गठन किया।
B. शक्तिशाली योद्धा परिवारों को ‘देशमुख’ कहा जाता था।
C. एक स्थान पर स्थिर न रहने वाले, कृषक पशुचारी मराठा सेना की रीढ़ थे।
D. एक स्थान पर स्थिर न रहने वाले, कृषक पशुचारी ‘कुनबी’ कहलाते थे।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) केवल A और C
  2. (2) केवल C और D
  3. (3) A, B, C और D
  4. (4) केवल A, B और C
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 36

ऐतिहासिक दावा : ‘‘अहोम ने एक बहुत बड़ा राज्य बनाया।’’
उपर्युक्त दावे के लिए उपयुक्त साक्ष्यों का चयन कीजिए।
A. अहोम ने बड़ा राज्य बनाने के लिए अग्निशस्त्रों का प्रयोग किया।
B. अहोम ने उच्च गुणवत्ता वाले बारूद और तोपें बनाई।
C. अहोम राज्य बाध्य श्रमिकों पर निर्भर था।
D. 1662 में, अहोम ने मुगलों को हराया।

  1. (1) A, B और C
  2. (2) B, C और D
  3. (3) A, C और D
  4. (4) A, B और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 37

कृषक क्रान्तियों पर निम्नलिखित की वैधता का उल्लेख कीजिए :
अभिकथन : वे जो उत्पीड़ित किए जाते हैं, हमेशा विद्रोही के रूप में आगे नहीं आते हैं। वे ऐसा केवल किसी एक समय में करते हैं।
कारण : 1859 में, नील के किसानों ने महसूस किया कि उन्हें रोपने वालों के विरुद्ध स्थानीय जमींदारों का समर्थन प्राप्त है।
परिणाम : महिलाएँ बर्तनों, पतीलों और रसोई के अन्य उपकरणों के साथ युद्ध के लिए आगे आयीं।

  1. (1) अभिकथन, कारण और परिणाम सभी वैध हैं
  2. (2) केवल अभिकथन और कारण वैध हैं
  3. (3) केवल कारण और परिणाम वैध हैं
  4. (4) केवल अभिकथन और परिणाम वैध हैं
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 38

18वीं शताब्दी के द्वितीय अर्ध के दौरान कम्पनी की नीतियों से संबंधित कुछ तथ्य नीचे दिए गए हैं :
A. कारीगरों ने गाँवों से पलायन शुरू कर दिया।
B. कम्पनी ने भारत में स्वर्ण व चाँदी से माल खरीदा।
C. बंगाल में इकट्ठे किए गए राजस्व से माल की खरीददारी को वित्त दिया जा सका।
D. कम्पनी दीवान बन गयी।
उन्हें उनके घटित होने के क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

  1. (1) B, D, C, A
  2. (2) B, A, C, D
  3. (3) A, B, C, D
  4. (4) C, B, A, D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 39

निम्नलिखित में से कौन-सा/से संस्थागत विकास वुड्स डिस्पैच का/के प्रत्यक्ष परिणाम था/थे?
A. प्रांतीय स्तर पर सरकारी शिक्षा विभागों की स्थापना।
B. शिक्षा का केंद्रीकरण गवर्नर जनरल के अधीन हुआ।
C. विश्वविद्यालय शिक्षा प्रणाली की स्थापना के लिए कदम उठाए गए।
D. भारतीय सिविल सेवा कॉलेजों की स्थापना इंग्लैंड में हुई।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) उपर्युक्त में से एक
  2. (2) उपर्युक्त में से दो
  3. (3) उपर्युक्त में से तीन
  4. (4) उपर्युक्त सभी
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 40

निम्नलिखित में से किसने तर्क दिया कि आर्य शासन से पहले, स्वर्ण युग का अस्तित्व था जब योद्धा-किसान भूमि जोतते थे और मराठा देहात में न्यायसंगत तरीके से शासन करते थे?

  1. (1) गुरु नानक
  2. (2) राममोहन रॉय
  3. (3) पेरियार
  4. (4) ज्योतिराव फुले
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 41

गैर-ब्राह्मण (नॉन-ब्राह्मण) आंदोलन पर निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
A. आंदोलन गैर-ब्राह्मण जातियों के द्वारा किया गया जिनको शिक्षा की पहुँच थी।
B. इस आंदोलन के द्वारा तर्क दिए गए कि आर्य देशज नस्ल थी।
C. आंदोलन उन गैर-ब्राह्मण जातियों से आया, जो धनी व प्रभुत्वशाली थे।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) केवल A और C वैध हैं
  2. (2) केवल B और C वैध हैं
  3. (3) केवल C वैध है
  4. (4) केवल B वैध है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 42

किसी भी समाज में, सामाजिक असुरक्षाएँ विसंबंधन के भाव का परिणाम होती हैं। इस संदर्भ में, भारतीय राष्ट्रवादी आंदोलन एक आंदोलन था :
A. सरकार की संरचना के ऊपर लोगों की प्रभुता को मान्यता देने वाला
B. वर्ग, रंग और भाषा के अंतर को दूर करने वाला
C. सरकार को ईश्वर के बराबर मान्यता देने वाला
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) केवल A
  2. (2) केवल B
  3. (3) केवल A और B
  4. (4) केवल B और C
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 43

यह 1864 में मद्रास (चेन्नई) में स्थापित हुआ था। इसका उद्देश्य जाति-भेदभाव को समाप्त करना, विधवा पुनर्विवाह को बढ़ावा देना और महिलाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना था। इसने रूढ़िवादी हिंदू धर्म के अंधविश्वासों और रीति-रिवाजों की निंदा की। इस आंदोलन/संस्थान की पहचान कीजिए।

  1. (1) आत्मसम्मान आंदोलन (सेल्फ-रेस्पेक्ट मूवमेंट)
  2. (2) वेद समाज
  3. (3) वेदान्त समाज
  4. (4) थियोसोफिकल सोसाइटी
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 44

स्वतंत्रता की प्राप्ति के बाद, भाषा के आधार पर राज्यों के गठन की माँग में तीव्रता क्यों आयी?
A. 1920 के दशक में, भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस ने वचन दिया था कि स्वतन्त्रता के बाद प्रत्येक प्रमुख भाषिक समूह का अपना प्रांत होगा।
B. स्वतंत्रता के बाद, काँग्रेस ने प्रमुख भाषिक समूहों के अपने प्रांत होने के अपने वचन को पूरा करने के बारे में कोई कदम नहीं उठाया।
C. कन्नड़, तेलुगू बोलने वाले अपना स्वयं का राज्य बनने की उम्मीद कर रहे थे। सबसे बड़ा आंदोलन तेलुगू-भाषी जिलों के तमिल-भाषियों की ओर से आया।
D. नेहरू और पटेल भाषा के आधार पर राज्य के गठन के विरुद्ध थे।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) केवल A, B और C
  2. (2) केवल B, C और D
  3. (3) केवल A और B
  4. (4) केवल C और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 45

चंद्रमा, पृथ्वी का एक चक्कर लगभग कितने दिनों में पूरा करता है?

  1. (1) 30 दिन
  2. (2) 29 दिन
  3. (3) 28 दिन
  4. (4) 27 दिन
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 46

कॉलम—A का कॉलम—B से मिलान कीजिए :

कॉलम—A कॉलम—B
(a) कर्क रेखा (i) 2312∘23\frac{1}{2}^{\circ} दक्षिणी गोलार्ध में
(b) मकर रेखा (ii) 2312∘23\frac{1}{2}^{\circ} उत्तरी गोलार्ध में
(c) उत्तर ध्रुव वृत्त (iii) विषुवत् रेखा के 6612∘66\frac{1}{2}^{\circ} दक्षिण में
(d) दक्षिण ध्रुव वृत्त (iv) विषुवत् रेखा के 6612∘66\frac{1}{2}^{\circ} उत्तर में
सही विकल्प चुनिए।
  1. (1) (a)–(i), (b)–(ii), (c)–(iii), (d)–(iv)
  2. (2) (a)–(ii), (b)–(iii), (c)–(iv), (d)–(i)
  3. (3) (a)–(ii), (b)–(i), (c)–(iv), (d)–(iii)
  4. (4) (a)–(iii), (b)–(iv), (c)–(i), (d)–(ii)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 47

पृथ्वी के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही नहीं है?

  1. (1) सूर्य से दूरी के हिसाब से पृथ्वी तीसरा ग्रह है
  2. (2) आकार में, पृथ्वी पाँचवाँ सबसे बड़ा ग्रह है
  3. (3) पृथ्वी का सूर्य के चारों तरफ घूमना, घूर्णन कहलाता है
  4. (4) पृथ्वी के आकार को भू-आभ कहा जाता है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 48

दोनों कथनों को पढ़िए :
कथन A : किसी भी स्थान पर जब सूर्य आकाश में अपने उच्चतम बिन्दु पर होता है, दोपहर में उस समय घड़ी में दिन के 12 बजते हैं।
कथन B : इस प्रकार, घड़ी के द्वारा दिखाया गया समय उस स्थान का स्थानीय समय होगा।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) दोनों A तथा B सही हैं
  2. (2) दोनों A तथा B गलत हैं
  3. (3) A सही है किन्तु B गलत है
  4. (4) A गलत है किन्तु B सही है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 49

पारितंत्र का निर्माण होता है :

  1. (1) स्थलमंडल और जैव मंडल के द्वारा
  2. (2) सभी पेड़-पौधों, जीव-जंतु एवं मानवों के द्वारा
  3. (3) जीव-जंतुओं एवं उनके आस-पास के पर्यावरण के बीच के परस्पर संबंधों के द्वारा
  4. (4) वायुमंडल एवं जलमंडल के द्वारा
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 50

कथन A तथा B को ध्यान से पढ़िए :
A : मानव अपने पर्यावरण के साथ पारस्परिक क्रिया करता है तथा अपनी आवश्यकता के अनुसार परिवर्तन करता है।
B : प्राकृतिक एवं मानवीय पर्यावरण के बीच सही संतुलन होना आवश्यक है।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) दोनों A तथा B सही हैं और B, A की व्याख्या करता है
  2. (2) दोनों A तथा B सही हैं किन्तु B, A की व्याख्या नहीं करता है
  3. (3) A सही है किन्तु B गलत है
  4. (4) A गलत है किन्तु B सही है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 51

भारत के ठंडे रेगिस्तान—लद्दाख में मुख्य क्रियाकलाप पर्यटन ही क्यों है?
A. गोम्पा-दर्शन
B. घास के मैदानों व हिमनदों की सैर
C. उत्सवों तथा अनुष्ठानों को देखना
D. यह सपाट मैदानी क्षेत्र है
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A, C और D
  2. (2) B, C और D
  3. (3) A, B और D
  4. (4) A, B और C
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 52

निम्नलिखित में से कौन-सी गैस वायु में प्रचुरता से मिलने वाली दूसरी गैस है?

  1. (1) नाइट्रोजन
  2. (2) ऑक्सीजन
  3. (3) कार्बन डाइऑक्साइड
  4. (4) हाइड्रोजन
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 53

चार कथन नीचे दिए गए हैं :
A : उच्च दाब स्पष्ट एवं स्वच्छ आकाश से संबंधित होता है।
B : वायु दाब, वायु के ताप द्वारा प्रभावित नहीं होता है।
C : निम्न दाब मेघाच्छन्न आकाश एवं आर्द्र मौसम से संबंधित होता है।
D : वायु सदैव उच्च-दाब क्षेत्र से निम्न-दाब क्षेत्र की ओर गमन करती है।
वायु दाब तथा तापमान के बारे में सही कथनों का चयन कीजिए।

  1. (1) A, B और C
  2. (2) A, B और D
  3. (3) A, C और D
  4. (4) B, C और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 54

कथन A तथा B को ध्यान से पढ़िए :
A : अंतर्देशीय जलमार्गों और समुद्री मार्गों का उपयोग परिवहन के लिए प्राचीन काल से ही किया जाता रहा है।
B : अधिक दूरी में भारी एवं बड़े आकार वाले सामानों को ढोने के लिए जलमार्ग सबसे सस्ता साधन होता है।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) दोनों A तथा B सही हैं
  2. (2) दोनों A तथा B गलत हैं
  3. (3) A सही है किन्तु B गलत है
  4. (4) A गलत है किन्तु B सही है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 55

पौधों एवं जंतुओं की बहुत-सी प्रजातियाँ असुरक्षित अथवा संकटापन्न हो गई हैं और कुछ लुप्त होने की कगार पर हैं। निम्नलिखित में से कारणों का चयन कीजिए :
A. वनरोपण
B. भूस्खलन
C. निर्माण कार्य
D. जीव-जंतुओं का अनधिकार शिकार
विकल्प :

  1. (1) A, C और D
  2. (2) A, B और C
  3. (3) B, C और D
  4. (4) A, B और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 56

कथन A तथा B को ध्यान से पढ़िए :
A : संभाव्य संसाधन वे संसाधन हैं जिनकी सम्पूर्ण मात्रा ज्ञात नहीं हो सकती है।
B : इस समय इन संसाधनों का प्रयोग नहीं किया जा रहा है।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) दोनों A तथा B सही हैं
  2. (2) दोनों A तथा B गलत हैं
  3. (3) A सही है किन्तु B गलत है
  4. (4) A गलत है किन्तु B सही है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 57

कॉलम—A का कॉलम—B से मिलान कीजिए :

कॉलम—A कॉलम—B
(a) सेरीकल्चर (i) वाणिज्यिक उपयोग के लिए सब्जियों, फूलों और फलों को उगाना
(b) पिसीकल्चर (ii) अंगूर की खेती
(c) विटिकल्चर (iii) मत्स्यपालन
(d) हॉर्टीकल्चर (iv) रेशम के कीटों का वाणिज्यिक पालन
सही विकल्प चुनिए।
  1. (1) (a)–(i), (b)–(ii), (c)–(iii), (d)–(iv)
  2. (2) (a)–(ii), (b)–(i), (c)–(iv), (d)–(iii)
  3. (3) (a)–(iv), (b)–(iii), (c)–(ii), (d)–(i)
  4. (4) (a)–(iii), (b)–(iv), (c)–(i), (d)–(ii)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 58

निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय संविधान की प्रस्तावना में अंतर्विष्ट नहीं है?

  1. (1) समानता
  2. (2) स्वाधीनता (लिबर्टी)
  3. (3) स्वतंत्रता (फ्रीडम)
  4. (4) न्याय
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 59

एक ऐसी स्थिति, जहाँ एक व्यक्ति को वे संसाधन और अवसर प्राप्त नहीं हैं जो अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध हैं, कहलाती है

  1. (1) विविधता
  2. (2) असमानता
  3. (3) विभेदन
  4. (4) अन्यता
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 60

निम्नलिखित में से कौन-सी लोकतांत्रिक सरकार की विशेषता/विशेषताएँ नहीं है/हैं?
A. निर्णय लेने में लोगों की अप्रत्यक्ष भागीदारी
B. प्रधानमंत्री के पास निरपेक्ष शक्ति है
C. अपने लोगों से अपने कार्यों को समझाना और बचाव करना
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) केवल A
  2. (2) केवल B
  3. (3) केवल A और C
  4. (4) केवल B और C
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 61

निम्नलिखित में से कौन-सा प्रकार्य नगरपालिकाओं के अधिकार-क्षेत्र में नहीं आता?

  1. (1) शिक्षा
  2. (2) कानून निर्माण
  3. (3) न्याय-व्यवस्था को बनाए रखना
  4. (4) पार्कों का विकास करना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 62

निम्नलिखित में से बाजारों की श्रृंखला के संदर्भ में कौन-सा क्रम सही है?

  1. (1) थोक विक्रेता—परचूनिया—उत्पादक—उपभोक्ता
  2. (2) थोक विक्रेता—उत्पादक—परचूनिया—उपभोक्ता
  3. (3) उत्पादक—परचूनिया—थोक विक्रेता—उपभोक्ता
  4. (4) उत्पादक—थोक विक्रेता—परचूनिया—उपभोक्ता
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 63

खेतिहर मजदूरों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
कथन A : ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार गारंटी कार्यक्रम ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों में पलायन को घटा सकते हैं।
कथन B : ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों में पलायन का एक मुख्य कारण शहरी क्षेत्रों में उच्च आय की नौकरियों की उपलब्धता है।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A सत्य है, किन्तु B असत्य है
  2. (2) A असत्य है, किन्तु B सत्य है
  3. (3) A और B दोनों सत्य हैं, और A का कारण B है
  4. (4) A और B दोनों सत्य हैं, किन्तु A का कारण B नहीं है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 64

कॉलम—A का कॉलम—B से मिलान कीजिए :

कॉलम—A (पंचायती राज संस्थान) कॉलम—B (प्रकार्य)
(a) ग्राम सभा (i) ग्राम पंचायतों में धन को नियंत्रित करना
(b) ग्राम पंचायत (ii) उसके क्षेत्राधिकार के विभिन्न पंचायतों के क्रियाकलापों में सामंजस्य बैठाना
(c) जनपद पंचायत (iii) बी० पी० एल० सूची को अनुमोदित करना
(d) ज़िला परिषद् (iv) जल स्रोतों का रख-रखाव करना

सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) (a)–(iii), (b)–(iv), (c)–(ii), (d)–(i)
  2. (2) (a)–(ii), (b)–(iv), (c)–(i), (d)–(iii)
  3. (3) (a)–(iii), (b)–(ii), (c)–(iv), (d)–(i)
  4. (4) (a)–(ii), (b)–(i), (c)–(iv), (d)–(iii)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 65

‘दोहरे भार’ का क्या संदर्भ है?

  1. (1) लड़कों से शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत होने की अपेक्षा की जाती है
  2. (2) आदमियों पर उच्च वेतनमान के रोजगार और भावात्मक रूप से कमजोर न होने का दबाव
  3. (3) औरतें घर का कामकाज करें और घर के बाहर भी कार्य करें
  4. (4) किशोरियाँ घर का कामकाज करें और छोटे भाई-बहनों की देखभाल भी करें
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 66

राज्य द्वारा निरंकुश एवं निरपेक्ष शक्तियों का उपयोग नागरिकों के विरुद्ध करने में ________ नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

  1. (1) राजनीतिक अधिकार
  2. (2) मानवाधिकार
  3. (3) मौलिक अधिकार
  4. (4) राज्य के नीति निदेशात्मक सिद्धांत
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 67

निम्नलिखित में से कौन-से कार्य भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 की अवमानना करते हैं?
A. सरकार द्वारा निश्चित न्यूनतम वेतन किसी सफाई कर्मचारी को न मिलना
B. निजी विद्यालयों का विद्यार्थियों से अत्यधिक फीस/शुल्क लेना
C. एक वस्त्रोद्योग भूजल को संक्रमित करे, जो कि पेय जल का एक स्रोत है
D. पटरियों पर रेहड़ी वालों को धंधा करने से मना करना
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) केवल A और B
  2. (2) केवल B और C
  3. (3) केवल A और C
  4. (4) केवल B और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 68

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन A : यदि किसी प्रज्ञेय अपराध में एफ० आइ० आर० लिखी/पंजीकृत की जाती है, तो पुलिस अपराधी के किसी भी रिश्तेदार को 24 घंटों के लिए रोक सकती है।
कथन B : पुलिस की जाँच में विभिन्न प्रकार के प्रमाण एकत्र करना सम्मिलित है।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A सत्य है, किन्तु B असत्य है
  2. (2) A असत्य है, किन्तु B सत्य है
  3. (3) A और B दोनों सत्य हैं, और B, A का कारण है
  4. (4) A और B दोनों सत्य हैं, किन्तु B, A का कारण नहीं है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 69

निम्नलिखित में से कौन-सा आदिवासियों के हाशियेकरण के प्रत्युत्तर का एक उपयुक्त मार्ग हो सकता है?

  1. (1) उन्हें शहरों में पलायन करने के लिए कहना
  2. (2) मीडिया में उनकी संस्कृति को आकर्षक रूप में दिखाना
  3. (3) उनसे बहुल समुदाय के रहन-सहन के अनुरूप रहने के साधनों को अपनाने की अपील करना
  4. (4) उनके इतिहास को विद्यालयों में पढ़ाना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 70

निम्नलिखित में से किस/किन समुदाय/समुदायों को 1989 के अत्याचार निरोध अधिनियम के अंतर्गत संवैधानिक सुरक्षा प्रदान की गई है?
A. अल्पसंख्यक समुदाय
B. महिलाएँ
C. अनुसूचित जातियाँ
D. अनुसूचित जनजातियाँ
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) केवल A
  2. (2) केवल B
  3. (3) केवल C और D
  4. (4) केवल A, C और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 71

विद्याशाखा की सीमाओं को, जो सामाजिक विज्ञान का निर्माण करती हैं, खोलने की आवश्यकता है और एक दी गई परिघटना को समझने के लिए बहुसंख्यक उपागमों की आवश्यकता हो सकती है। इस उपागम को क्या कहा जाता है?

  1. (1) अंतर-अनुशासनिक चिंतन
  2. (2) परिबद्ध ज्ञान
  3. (3) वैज्ञानिक जाँच/पूछताछ
  4. (4) उपयोगितावाद
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 72

सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम के निर्माण में निम्नलिखित में से कौन-सा बुनियादी तर्क प्रदान करता है?

  1. (1) स्थानीय अनुभवों का समावेश
  2. (2) उपयोगितावादी पहलुओं पर जोर डालना
  3. (3) अधिक निर्देशात्मक पाठ्यपुस्तकों का निर्माण करना
  4. (4) पितृसत्तात्मक राष्ट्रवादी संरचना की ओर ज्ञानमीमांसात्मक बदलाव
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 73

‘निष्पक्ष मुकदमा’ एक महत्त्वपूर्ण संकल्पना है जब आपराधिक न्याय तंत्र के विषय में बात की जा रही हो। इस संकल्पना के शिक्षण के लिए आप विद्यार्थियों को एक व्यक्ति की कहानी सुनाते हैं, जिस पर चोरी का आरोप लगा हो और बाद में पुलिस थाने में और उसके बाद न्यायालय में क्या होता है। आपने यहाँ किस शिक्षणशास्त्रीय संसाधन का उपयोग किया है?

  1. (1) सर्वे के आँकड़ों का
  2. (2) केस अध्ययन का
  3. (3) चार्ट का
  4. (4) राजनीतिक कार्टून का
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 74

सार्थक अधिगम को बढ़ावा देने के लिए शिक्षक/शिक्षिका को अपनी कक्षा में निम्नलिखित में से किसका अनुसरण करना चाहिए?

  1. (1) विद्यार्थियों को स्मरण-आधारित कार्य देना
  2. (2) विद्यार्थियों को आसान कार्य देना
  3. (3) विद्यार्थियों के बीच ‘प्रश्नोत्तरी की संस्कृति’ को बढ़ावा देना
  4. (4) विद्यार्थियों को वे कार्य देना, जो चुनौतीपूर्ण हों
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 75

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक अभिकथन (A) और दूसरा कारण (R) है। इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :
अभिकथन (A) : सामाजिक विज्ञान का अध्ययन छात्रों में समकालीन समाज की बेहतर समझ विकसित करने में सहायक होता है।
कारण (R) : सामाजिक विज्ञान की शिक्षा छात्र को समाज के प्रभावी सदस्य बनाने के लिए तथा आत्म-विकास के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल और सही दृष्टिकोण प्रदान करती है।
विकल्प :

  1. (1) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है
  2. (2) A और R दोनों सही हैं परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
  3. (3) A सही है परन्तु R गलत है
  4. (4) A गलत है परन्तु R सही है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 76

सामाजिक विज्ञान शिक्षण एक ________ है।

  1. (1) व्यक्तिगत गतिविधि
  2. (2) पेशेवर गतिविधि
  3. (3) तथ्यों के प्रसारण की प्रक्रिया
  4. (4) याद रखने की कोचिंग
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 77

विद्यार्थियों को पृथ्वी के विभिन्न भागों की व्याख्या करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी शिक्षण अधिगम सामग्री/सामग्रियाँ सबसे उपयुक्त है/हैं?
A. ग्लोब
B. नकशा
C. एटलस
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और B
  2. (2) B और C
  3. (3) A और C
  4. (4) केवल A
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 78

निम्नलिखित में से कौन-सी शिक्षण विधि बच्चों के लिए सामाजिक विज्ञान को आनंदप्रद बनाने के लिए शिक्षक/शिक्षिका द्वारा प्रयोग की जानी चाहिए?
A. संग्रहालय की यात्रा का आयोजन
B. सामाजिक विज्ञान सप्ताह मनाना
C. रात्रि आकाश देखने के लिए प्रोत्साहित करना
D. सामाजिक तथ्यों से संबंधित बृहद् सांख्यिकीय डेटा साझा करना
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A, B और C
  2. (2) B, C और D
  3. (3) A, C और D
  4. (4) A, B और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 79

नीचे दो कथन दिए गए हैं। इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कथन I : सामाजिक विज्ञान में सार्थक अधिगम सूचना के भंडारण और पुनःप्राप्ति की एक उत्पादक प्रक्रिया है।
कथन II : सोचना, भाषा (मौखिक या सांकेतिक) और कार्य करना आपस में घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए हैं।
विकल्प :

  1. (1) कथन I और कथन II दोनों सही हैं
  2. (2) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं
  3. (3) कथन I सही है परन्तु कथन II गलत है
  4. (4) कथन I गलत है परन्तु कथन II सही है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 80

नीचे दो कथन दिए गए हैं। इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कथन I : लोकतांत्रिक पद्धति में अधिकारों के केन्द्रीकरण जैसे ‘पंचायती राज व्यवस्था’ ने बहुत महत्त्व हासिल कर लिया है।
कथन II : ‘पंचायती राज व्यवस्था’ का उद्देश्य लोगों की सहभागिता के स्तर को ऊँचा उठाना है।
विकल्प :

  1. (1) कथन I और कथन II दोनों सही हैं
  2. (2) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं
  3. (3) कथन I सही है परन्तु कथन II गलत है
  4. (4) कथन I गलत है परन्तु कथन II सही है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 81

पल्लवकालीन ‘सभाएँ’ अपनी उपसमितियों के ज़रिए विभिन्न तरह के काम जैसे सिंचाई, सड़क निर्माण, स्थानीय मंदिरों की देखरेख आदि करती थीं। इनके कार्य संचालन की बारीकियों से विद्यार्थियों को रूबरू करवाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी बालकेन्द्रित गतिविधियाँ की जा सकती हैं?
A. विद्यालय परिसर में कार्य-विभाजन का वर्णन
B. कक्षा संचालन के लिए बनाए गए अलग-अलग समूहों का उदाहरण
C. पल्लवकालीन सभाओं की वास्तविक यात्रा करवाना
D. श्रव्य-दृश्य सामग्री के माध्यम से पल्लवकालीन सभाओं की यात्रा करवाना
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और B
  2. (2) B और C
  3. (3) A, B और C
  4. (4) A, B और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 82

यह सुनिश्चित करने के लिए कि सामाजिक विज्ञान का शिक्षण विकासशील मुद्दों पर अधिक बल देने से दूर जाते हुए ऐसे मुद्दों की समझ पैदा करे जो न्याय और प्रतिष्ठा से जुड़े हैं, यह आवश्यक है कि ध्यान में उपयोगितावाद से ________ की ओर अंतरण हो।

  1. (1) परार्थवाद
  2. (2) परिणामवाद
  3. (3) समतावाद
  4. (4) अस्तित्ववाद
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 83

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक अभिकथन (A) और दूसरा कारण (R) है। इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :
अभिकथन (A) : सामाजिक विज्ञान का एक महत्त्वपूर्ण पक्ष है अलग-अलग भावों वाले उत्तरों, या कभी-कभी पूर्णतः विपरीत उत्तरों की संभावना।
कारण (R) : सामाजिक विज्ञान के/की शिक्षक/शिक्षिका के लिए पीठासीन होकर प्रवचन देने की पारंपरिक आदत से हटना जरूरी है।
विकल्प :

  1. (1) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है
  2. (2) A और R दोनों सही हैं परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
  3. (3) A सही है परन्तु R गलत है
  4. (4) A गलत है परन्तु R सही है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 84

भारतीय उपमहाद्वीप में लोहे का प्रयोग लगभग 3000 साल पहले शुरू हुआ। विद्यार्थियों में ऐसे ऐतिहासिक घटनाओं की समझ को विकसित करने के लिए आप उन्हें क्या कार्य देंगे/देंगी?
A. गॉर्डन चाइल्ड द्वारा लिखित पुस्तक ‘व्हाट हैपेन्ड इन हिस्ट्री’ की समीक्षा करना
B. अपने आस-पास के परंपरागत लोहार समुदाय के किसी व्यक्ति से मिलना और जानकारी इकट्ठा करना
C. शिक्षक/शिक्षिका की देखरेख में किसी कारख़ाने में जाना और लोहा बनाने की प्रक्रिया को नोट करना
D. शिक्षक/शिक्षिका की देखरेख में दक्कन में अवस्थित किसी महापाषाण स्थान का भ्रमण कर जानकारी एकत्रित करना
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A, B और C
  2. (2) A, C और D
  3. (3) B, C और D
  4. (4) केवल A
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 85

‘वॉलपेपर की परियोजना’ के माध्यम से आप विद्यार्थियों का आकलन कैसे करेंगे?
A. विद्यार्थियों द्वारा विषय-वस्तु का चयन देखकर
B. विद्यार्थियों द्वारा विषय-वस्तु का प्रस्तुतीकरण देखकर
C. विद्यार्थियों द्वारा विषय-वस्तु के प्रस्तुतीकरण के उपरांत अनुवर्ती प्रश्न पूछकर
D. विद्यार्थियों द्वारा विषय-वस्तु के प्रस्तुतीकरण से पहले अनुवर्ती प्रश्न पूछकर
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और B
  2. (2) A, B और C
  3. (3) A और D
  4. (4) A, C और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 86

रचनात्मक आकलनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?

  1. (1) पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रगति की बहुधा जाँच करने के लिए रचनात्मक आकलन शिक्षकों का एक साधन है।
  2. (2) ऐसे परीक्षणों का मुख्य उद्देश्य एक अंतिम निर्णय के निर्माण के लिए है कि विद्यार्थी पाठ्यक्रम के अधिगम लक्ष्यों को पूरा कर रहे हैं या नहीं।
  3. (3) ये शिक्षकों को लगातार घटित प्रतिपुष्टि के द्वारा अपनी शिक्षण कार्यनीतियों में बदलाव की अनुमति देते हैं।
  4. (4) ये प्रकृति से नैदानिक हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 87

परीक्षण के संदर्भ में निम्नलिखित में से क्या सही है?

  1. (1) यह आलोचनात्मक परीक्षा का आधार है
  2. (2) यह तुलना का मानक नहीं है
  3. (3) यह केवल प्रवेश का आधार है
  4. (4) यह विद्यार्थियों के गुणों का परीक्षण नहीं है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 88

नीचे दो कथन दिए गए हैं। इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कथन I : अधिगम एक सतत प्रक्रिया है।
कथन II : विद्यालय परिसर के बाहर अधिगम नहीं हो सकता है।
विकल्प :

  1. (1) कथन I और कथन II दोनों सही हैं
  2. (2) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं
  3. (3) कथन I सही है परन्तु कथन II गलत है
  4. (4) कथन I गलत है परन्तु कथन II सही है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 89

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक अभिकथन (A) और दूसरा कारण (R) है। इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :
अभिकथन (A) : परीक्षण का एक नैदानिक कार्य है किसी विशेषता की उपस्थिति या अनुपस्थिति को इंगित करना।
कारण (R) : परीक्षण एक घटना या एक स्थिति है जिसमें प्रश्नों या समस्याओं का एक समूह शामिल होता है, जो किसी व्यक्ति की अधिगम गुणवत्ता का विश्लेषण करता है या उनके ज्ञान, क्षमताओं आदि का निर्धारण करता है।
विकल्प :

  1. (1) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है
  2. (2) A और R दोनों सही हैं परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
  3. (3) A सही है परन्तु R गलत है
  4. (4) A गलत है परन्तु R सही है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 90

नीचे दो कथन दिए गए हैं। इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कथन I : विद्यालयी शिक्षा में, पेपर-पेंसिल परीक्षण शिक्षार्थियों के परीक्षण का एकमात्र तरीका है।
कथन II : विद्यालयों में परीक्षण के दौरान शिक्षार्थियों के प्रदर्शन को बताने के लिए संख्याओं या मूल्यों का निर्धारण कर दिया जाता है।
विकल्प :

  1. (1) कथन I और कथन II दोनों सही हैं
  2. (2) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं
  3. (3) कथन I सही है परन्तु कथन II गलत है
  4. (4) कथन I गलत है परन्तु कथन II सही है
उत्तर और हल देखें