प्रश्न 83
नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक अभिकथन (A) और दूसरा कारण (R) है। इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :
अभिकथन (A) : सामाजिक विज्ञान का एक महत्त्वपूर्ण पक्ष है अलग-अलग भावों वाले उत्तरों, या कभी-कभी पूर्णतः विपरीत उत्तरों की संभावना।
कारण (R) : सामाजिक विज्ञान के/की शिक्षक/शिक्षिका के लिए पीठासीन होकर प्रवचन देने की पारंपरिक आदत से हटना जरूरी है।
विकल्प :
- (1) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है
- (2) A और R दोनों सही हैं परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
- (3) A सही है परन्तु R गलत है
- (4) A गलत है परन्तु R सही है