प्रश्न 75
नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक अभिकथन (A) और दूसरा कारण (R) है। इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :
अभिकथन (A) : सामाजिक विज्ञान का अध्ययन छात्रों में समकालीन समाज की बेहतर समझ विकसित करने में सहायक होता है।
कारण (R) : सामाजिक विज्ञान की शिक्षा छात्र को समाज के प्रभावी सदस्य बनाने के लिए तथा आत्म-विकास के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल और सही दृष्टिकोण प्रदान करती है।
विकल्प :
- (1) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है
- (2) A और R दोनों सही हैं परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
- (3) A सही है परन्तु R गलत है
- (4) A गलत है परन्तु R सही है