By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 फरवरी 2026 पेपर 2 सामाजिक अध्ययन, प्रश्न 64

विषय: सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन

प्रश्न 64

कॉलम—A का कॉलम—B से मिलान कीजिए :

कॉलम—A (पंचायती राज संस्थान) कॉलम—B (प्रकार्य)
(a) ग्राम सभा (i) ग्राम पंचायतों में धन को नियंत्रित करना
(b) ग्राम पंचायत (ii) उसके क्षेत्राधिकार के विभिन्न पंचायतों के क्रियाकलापों में सामंजस्य बैठाना
(c) जनपद पंचायत (iii) बी० पी० एल० सूची को अनुमोदित करना
(d) ज़िला परिषद् (iv) जल स्रोतों का रख-रखाव करना

सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) (a)–(iii), (b)–(iv), (c)–(ii), (d)–(i)सही उत्तर
  2. (2) (a)–(ii), (b)–(iv), (c)–(i), (d)–(iii)
  3. (3) (a)–(iii), (b)–(ii), (c)–(iv), (d)–(i)
  4. (4) (a)–(ii), (b)–(i), (c)–(iv), (d)–(iii)

हल.

CBSE उत्तर: (1)

उत्तर: (1) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(i)

  1. ग्राम सभा, जिसमें गाँव के सभी वयस्क मतदाता होते हैं, बी.पी.एल. सूची को अनुमोदित करती है: (a)-(iii)।
  2. ग्राम पंचायत कुएँ, तालाब, हैंडपंप जैसे जल स्रोतों का रख-रखाव करती है: (b)-(iv)।
  3. जनपद पंचायत (प्रखंड स्तर) अपने क्षेत्र की पंचायतों के कामों में सामंजस्य बैठाती है: (c)-(ii)।
  4. ज़िला परिषद् ज़िले की योजना बनाती है और ग्राम पंचायतों में धन के वितरण को नियंत्रित करती है: (d)-(i)।