By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 फरवरी 2026 पेपर 2 सामाजिक अध्ययन, प्रश्न 33

विषय: इतिहास

प्रश्न 33

अभिकथन : राज्य और धर्म के मध्य संबंध वर्तमान समय में भारतीय राजनीति में वाग्युद्ध का आधार हो सकता है, पर इतिहास व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करता है।
उपर्युक्त अभिकथन के लिए उपयुक्त कारण/कारणों का चयन कीजिए।
A. मंदिर प्रायः आर्थिक व्यवस्था और समाज के लिए केन्द्रीय थे।
B. रामदासपुर का नगर हरमंदर साहिब नामक केन्द्रीय गुरुद्वारे के आस-पास विकसित किया गया।
C. सूफी मुस्लिम रहस्यवादी थे जिन्होंने बाह्य धार्मिकता का तिरस्कार किया और सभी मानवों के लिए करुणा पर बल दिया।
D. इतिहास विभिन्न राज्यों और धर्मों के मध्य युद्धों के बारे में है।

  1. (1) केवल A, B और Cसही उत्तर
  2. (2) केवल A
  3. (3) केवल B
  4. (4) केवल D

हल.

CBSE उत्तर: (1)

उत्तर: (1) केवल A, B और C

  1. अभिकथन कहता है कि इतिहास में राज्य और धर्म के साथ-साथ चलने के व्यावहारिक उदाहरण मिलते हैं।
  2. A: मंदिर अर्थव्यवस्था और समाज के केन्द्र थे, जहाँ शासक, आस्था और जनता जुड़ते थे।
  3. B: रामदासपुर (अमृतसर) नगर हरमंदर साहिब के चारों ओर विकसित हुआ।
  4. C: सूफियों ने बाहरी कर्मकांड छोड़कर सभी मनुष्यों के प्रति करुणा पर बल दिया।
  5. D गलत है, क्योंकि इतिहास केवल युद्धों की कहानी नहीं है।