By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 फरवरी 2026 पेपर 2 सामाजिक अध्ययन, प्रश्न 38

विषय: इतिहास

प्रश्न 38

18वीं शताब्दी के द्वितीय अर्ध के दौरान कम्पनी की नीतियों से संबंधित कुछ तथ्य नीचे दिए गए हैं :
A. कारीगरों ने गाँवों से पलायन शुरू कर दिया।
B. कम्पनी ने भारत में स्वर्ण व चाँदी से माल खरीदा।
C. बंगाल में इकट्ठे किए गए राजस्व से माल की खरीददारी को वित्त दिया जा सका।
D. कम्पनी दीवान बन गयी।
उन्हें उनके घटित होने के क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

  1. (1) B, D, C, Aसही उत्तर
  2. (2) B, A, C, D
  3. (3) A, B, C, D
  4. (4) C, B, A, D

हल.

CBSE उत्तर: (1)

उत्तर: (1) B, D, C, A

  1. B: 1765 से पहले कम्पनी ब्रिटेन से लाए सोने-चाँदी से भारत में माल खरीदती थी।
  2. D: 1765 में कम्पनी बंगाल की दीवान बनी।
  3. C: इसके बाद बंगाल के राजस्व से निर्यात का माल खरीदा जाने लगा।
  4. A: कम्पनी को सस्ते दाम पर माल बेचने को मजबूर कारीगर गाँव छोड़ने लगे।

सावधानी: विकल्प (2) में C, D से पहले है, जबकि राजस्व से खरीद दीवानी मिलने के बाद ही संभव हुई।