प्रश्न 81
पल्लवकालीन ‘सभाएँ’ अपनी उपसमितियों के ज़रिए विभिन्न तरह के काम जैसे सिंचाई, सड़क निर्माण, स्थानीय मंदिरों की देखरेख आदि करती थीं। इनके कार्य संचालन की बारीकियों से विद्यार्थियों को रूबरू करवाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी बालकेन्द्रित गतिविधियाँ की जा सकती हैं?
A. विद्यालय परिसर में कार्य-विभाजन का वर्णन
B. कक्षा संचालन के लिए बनाए गए अलग-अलग समूहों का उदाहरण
C. पल्लवकालीन सभाओं की वास्तविक यात्रा करवाना
D. श्रव्य-दृश्य सामग्री के माध्यम से पल्लवकालीन सभाओं की यात्रा करवाना
सही विकल्प चुनिए।
- (1) A और B
- (2) B और C
- (3) A, B और C
- (4) A, B और D