By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Feb 2026 Paper 1 Hindi Language Question Paper with Answer Key

Passage

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं॰ 91–99) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :

विद्यालय के लिए एक प्रचलित शब्द है ‘पाठशाला’ और दूसरा प्रचलित शब्द है ‘विद्याशाला’। दोनों शब्दों का स्थान लगभग सभी प्रदेशों में स्कूल ने ही ले लिया है। स्कूल की अवधारणा में यह निहित था कि स्कूल का एक अहाता होता है और उसकी एक कच्ची-पक्की इमारत होती है। यह अलग बात है कि यह इमारत बालकों के निवास से बहुत दूर है कि करीब, इसकी ओर ध्यान देना सरकारी व्यवस्था में कतई जरूरी नहीं समझा गया था। मौसम चाहे कैसा भी हो बच्चे बस्ता लेकर दूर-दूर तक पैदल चलते आज भी देखे जा सकते हैं। उनके कंधों पर लटके बस्ते खुद ही बोल जाते हैं कि वे स्कूल जा रहे हैं।

स्कूलों से कॉलेज हो गए और कॉलेजों से विश्वविद्यालय हो गए और दूसरी कई बड़ी-बड़ी शिक्षण संस्थाएँ हो गयीं। यह विश्वास दिन-ब-दिन हम सबके मन में जड़ होता गया है कि शिक्षण संस्थाएँ अथवा पाठशालाएँ ही विद्या पाने के स्थान हैं। ऐसी स्थिति में हम भूल गए हैं कि शिक्षण की सबसे बड़ी संस्था ‘लोकशाला’ है।

हम यह बुनियादी बात भूल गए हैं कि ‘लोक’ शिक्षा का सबसे बड़ा साधन है। लोक में लोक के जीवनानुभव भी समाहित हैं और लोक-मेधा एवं लोक-मनीषा की सदियों पुरानी थाती भी समाहित है। लोक-शिल्प और लोक के हाथ का हुनर या कौशल भी इसमें समाहित हैं। आज भी शायद ही कोई ऐसी शाला हो, जो सुनार का काम सिखाती हो या मोची की तरह जूते बनाना सिखाती हो।

Q91

अर्थ की दृष्टि से भिन्न शब्द चुनिए।

  1. (1) लोकशाला
  2. (2) पाठशाला
  3. (3) विद्याशाला
  4. (4) विद्यालय
See answer and solution
Q92

गद्यांश के अनुसार सरकारी व्यवस्था में क्या आवश्यक नहीं समझा गया?

  1. (1) स्कूल की इमारत बनवाना
  2. (2) बस्ते का बोझ कम करना
  3. (3) घर और विद्यालय की दूरी पर ध्यान देना
  4. (4) स्कूल में अहाता बनवाना
See answer and solution
Q93

लोकशाला में समाहित नहीं है

  1. (1) लोक-मेधा
  2. (2) जीवनानुभव
  3. (3) लोकशास्त्र
  4. (4) लोक-मनीषा
See answer and solution
Q94

गद्यांश के अनुसार शिक्षण की सबसे बड़ी संस्था है

  1. (1) विद्यालय
  2. (2) विश्वविद्यालय
  3. (3) कॉलेज
  4. (4) लोकशाला
See answer and solution
Q95

लोकशाला में हम नहीं सीख सकते

  1. (1) सुनार-कर्म
  2. (2) लोक-शिल्प
  3. (3) पुस्तक वाचन
  4. (4) हाथ का हुनर
See answer and solution
Q96

‘बहुत दूर है’, वाक्य में ‘दूर’ है

  1. (1) संज्ञा
  2. (2) विशेषण
  3. (3) क्रिया
  4. (4) क्रिया-विशेषण
See answer and solution
Q97

‘कच्ची-पक्की इमारत’ में ‘कच्ची-पक्की’ ______ शब्द हैं।

  1. (1) विशेषण
  2. (2) क्रिया-विशेषण
  3. (3) संज्ञा
  4. (4) क्रियाकार
See answer and solution
Q98

गद्यांश के अनुसार हम कौन-सी बुनियादी बात भूल गए हैं?

  1. (1) पाठशाला को विद्याशाला कहा जाता है।
  2. (2) पाठशालाएँ विद्या पाने का स्थान हैं।
  3. (3) लोक शिक्षा का सबसे बड़ा साधन है।
  4. (4) हमारे देश में अनेक महाविद्यालय हैं।
See answer and solution
Q99

कौन-सा वक्तव्य सही नहीं है?

  1. (1) बस्ते बोलते हैं बच्चे स्कूल जा रहे हैं।
  2. (2) लोकशाला के लोक में लोक-मेधा शामिल है।
  3. (3) स्कूल की अवधारणा में अहाता होता है।
  4. (4) लोकशाला में शिक्षक पढ़ाते हैं।
See answer and solution

Passage

निर्देश : निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं॰ 100–105) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :

समुद्र उठ रहा था चाँद की ओर
मैं बिल्कुल पास ही खड़ा था
एक ऐसा अकेलापन एक तनाव
रोने की भी इच्छा हुई
लेकिन रुलाई फूटी नहीं
और किस तरह रात आ रही थी
उतनी ऊँची लहरों में
कहीं दिख नहीं रही थी
मेरी कमीज के सिवा
देर तक टिकना मुश्किल था
मुंबई के भीतर लौट।

Q100

कवि कहाँ खड़ा था?

  1. (1) लहरों के बीच में
  2. (2) समुद्र के किनारे
  3. (3) समुद्र की लहरों में
  4. (4) उठते समुद्र के पास
See answer and solution
Q101

कवि मुंबई के भीतर क्यों लौटना चाहता है?

  1. (1) ऊँची अशांत लहरों के कारण
  2. (2) डरावने अँधेरे के कारण
  3. (3) अकेलेपन और तनाव के कारण
  4. (4) ठंड लगने के कारण
See answer and solution
Q102

कवि के मन का भाव नहीं है

  1. (1) अकेलापन
  2. (2) रुदन इच्छा
  3. (3) रुकना मुश्किल लगना
  4. (4) चिंता
See answer and solution
Q103

‘देर तक वहाँ टिकना’ में ‘देर तक’ ______ ______ है।

  1. (1) कालवाचक क्रिया-विशेषण
  2. (2) स्थानवाचक क्रिया-विशेषण
  3. (3) रीतिवाचक क्रिया-विशेषण
  4. (4) परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण
See answer and solution
Q104

‘रुलाई फूटना’ का आशय है

  1. (1) रोना समाप्त होना
  2. (2) फूट-फूट कर रोना
  3. (3) रोना आना
  4. (4) किसी को रोने के लिए मजबूर करना
See answer and solution
Q105

रात कहाँ दिख रही थी?

  1. (1) समुद्र के आसपास
  2. (2) कवि की कमीज में
  3. (3) मुंबई में
  4. (4) ऊँची लहरों में
See answer and solution
Q106

चॉमस्की ने प्रतिपादित किया कि भाषा अर्जित करने की सहजात क्षमता हमारे अद्वितीय मानवीय जैविक वंशानुक्रम का परिणाम है। इस वंशानुक्रम को किस रूप में जाना जाएगा?

  1. (1) भाषा अनुकूलन पद
  2. (2) भाषा अर्जन क्षेत्र (डोमेन)
  3. (3) भाषा स्वीकृति इच्छा
  4. (4) भाषा अर्जन उपकरण
See answer and solution
Q107

भाषा में ध्वनि की सबसे छोटी सार्थक इकाई को क्या कहा जाएगा?

  1. (1) अर्थतत्त्व
  2. (2) ध्वनिमूलक
  3. (3) आकृतिमूलक
  4. (4) वाक्यविन्यास
See answer and solution
Q108

दो से तीन माह की आयु वाले शिशु मुक्त स्वर ध्वनियाँ बोलने लगते हैं। ये ध्वनियाँ किसका उदाहरण हैं?

  1. (1) कूजन
  2. (2) बबलाना
  3. (3) चीखना-चिल्लाना
  4. (4) एक-शब्दीय कथन
See answer and solution
Q109

अंकिता छः विभिन्न भाषाएँ समझ और बोल सकती है। उसकी भाषिक क्षमता के कारण उसे क्या कहा जाएगा?

  1. (1) एकल-भाषिक वक्ता
  2. (2) भाषाविद्
  3. (3) बहुभाषिक वक्ता
  4. (4) द्विभाषिक वक्ता
See answer and solution
Q110

आप कोड-मिश्रण, कोड-अंतरण, बच्चों की भाषा और गुप्त भाषाओं के अध्ययन में रुचि रखते हैं। इन विषयों के अध्ययन के लिए आपको किस मुख्य विषय का अध्ययन करना होगा?

  1. (1) सांस्कृतिक मनोविज्ञान
  2. (2) मानवशास्त्र
  3. (3) समाजशास्त्र
  4. (4) सामाजिक-भाषिक
See answer and solution
Q111

निम्नलिखित में से कौन-सा तुलनात्मक विश्लेषण का भाग नहीं है?

  1. (1) वाक्यगत
  2. (2) अर्थगत
  3. (3) कोश-विषयक
  4. (4) ध्वन्यात्मक
See answer and solution
Q112

आपने महसूस किया कि आपके विद्यालय की एक अध्यापिका कक्षा में स्वछन्द रूप से मातृभाषा का प्रयोग करती है। वह किस विधि का अनुपालन कर रही है?

  1. (1) श्रव्य-भाषिक
  2. (2) व्याकरण-अनुवाद
  3. (3) संरचनात्मक मौखिक स्थिति
  4. (4) प्रत्यक्ष (डायरेक्ट)
See answer and solution
Q113

संक्षिप्त रूप से लिखने की योग्यता, जिसमें वे सब बारीक वर्णन शामिल नहीं हैं, जिनके माध्यम से सटीकता लाई जा सकती है, ऐसे कौशल को किस नाम से जाना जाएगा?

  1. (1) सारांशीकरण
  2. (2) प्रक्रिया-लेखन
  3. (3) टिप्पण (नोट) लेना
  4. (4) टिप्पणी (नोट) बनाना
See answer and solution
Q114

वाणी की अभिव्यक्तियों का मूल्यांकन किस माध्यम से प्रभावशाली तरीके से किया जा सकता है?

  1. (1) वाणी की गति
  2. (2) शब्दों का चयन
  3. (3) वाणी की शैली
  4. (4) मुखरता (सवाक्)
See answer and solution
Q115

कक्षा में बैठने की व्यवस्था में लचीलापन होना चाहिए, क्योंकि

  1. (1) इससे बच्चों को स्थायी मित्र समूहों का गठन करने से बचाया जा सकता है
  2. (2) इस तरह से कक्षा में सरलतापूर्वक समूह, जोड़ीदार व समग्र कक्षा-गतिविधियाँ करवायी जा सकती हैं
  3. (3) इससे बच्चों को इस बात की स्वतंत्रता होगी कि वे अपनी सीट से जब भी और जहाँ भी चाहे आ-जा सकते हैं
  4. (4) इससे अध्यापक अपनी कक्षा में समानता का भाव सुनिश्चित कर सकते हैं
See answer and solution
Q116

प्राथमिक स्तर पर पठन-कौशल का आकलन करने के लिए भाषा अध्यापक को मुख्य रूप से किस पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए?

  1. (1) वर्णमाला के अक्षरों की पहचान करने पर
  2. (2) विरामचिह्नों के प्रयोग पर
  3. (3) प्रवाह के साथ पठन पर
  4. (4) समझ के साथ पठन पर
See answer and solution
Q117

प्रभावशाली सम्प्रेषण सुनिश्चित करने के लिए क्या महत्त्वपूर्ण है?

  1. (1) नियमित अंतराल पर दूसरों को हस्तक्षेप करते रहना
  2. (2) बोलते जाना और हाव-भाव प्रदर्शित करना
  3. (3) मस्तिष्क में जो भी आए, वह कहते जाना
  4. (4) पहले दूसरों की बात सुनना
See answer and solution
Q118

अंग्रेजी व्याकरण के शिक्षण का मुख्य उद्देश्य क्या है?

  1. (1) अपने विचारों की मौलिकता में वृद्धि करना
  2. (2) वाक् और लेखन में विचारों को तार्किकता और सटीकता के साथ अभिव्यक्त कर पाने की योग्यता विकसित करना
  3. (3) नियमों को कंठस्थ करने की योग्यता में वृद्धि करना
  4. (4) अध्ययन में रुचि विकसित करना
See answer and solution
Q119

प्राथमिक स्तर पर विद्यार्थियों में लेखन-कौशल विकसित करने के लिए अध्यापक को अपने विद्यार्थियों को किन टॉपिकों पर लिखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए?

  1. (1) राष्ट्रीय थीम
  2. (2) धार्मिक मत
  3. (3) व्यक्तिगत जीवन
  4. (4) सामाजिक मुद्दे
See answer and solution
Q120

आप अपनी कक्षा के शिक्षार्थियों को अवलम्बन देने के लिए उनकी वैयक्तिक भिन्नताओं की पहचान करना चाहते हैं। इस उद्देश्य के लिए आप क्या करना चाहेंगे?

  1. (1) सहपाठी आकलन
  2. (2) निदानात्मक आकलन
  3. (3) योगात्मक आकलन
  4. (4) रचनात्मक आकलन
See answer and solution

Passage

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं॰ 121–128) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :

चिंपैंजी की बुद्धिशक्ति पर वैज्ञानिकों को भी कभी संदेह नहीं रहा। जिन लोगों ने घर पर चिंपैंजी पाले हैं, उन्होंने देखा है कि जन्म के बाद दो-एक वर्षों में चिंपैंजी के बच्चे मानव-शिशुओं से अधिक तेजी से नयी बातें सीख जाते हैं। हाँ, जब मानव-शिशु बोलना सीख जाता है, वह चिंपैंजी से तेजी से आगे निकलने लगता है।

सूँस और चिंपैंजी की बुद्धिशक्ति की तुलना करना अति कठिन है, क्योंकि इस तरह के दो अत्यंत भिन्न जीवों पर तुलनात्मक प्रयोग कर पाना लगभग असम्भव होता है। इसी तरह की कठिनाइयाँ इसी तरह के अन्य प्रयोगों में भी आती हैं। उदाहरण के लिए, भूल-भुलैया में सही मार्ग खोज निकालना तथा मेज पर रखी तीन वस्तुओं में अटपटी वस्तु को चुन निकालना एक-सी बुद्धिशक्ति के प्रमाण हैं।

एक बात से प्रायः सभी विज्ञानी सहमत हैं कि पशुओं में स्तनपायियों का बुद्धिमत्ता पर लगभग एकाधिकार है। औजारों का प्रयोग करना भी बुद्धिमानी का एक चिह्न है। गालापगोस द्वीप का कठफोड़वा कैक्टस की डंडी से वृक्षों की दरार अथवा छिद्र से कीड़े-मकोड़े निकालकर खाता है। कुछ लोग कौए और उसके भाईबंदों को भी बहुत नम्बर देते हैं। शिकारी की बंदूक की पहुँच से दूर रहने की कला कौआ बखूबी जानता है। और कुछ वैज्ञानिकों का यह खयाल है कि काग और तोते में मनुष्य की बोली के चंद शब्द सीखने की जो क्षमता है, वह केवल आनुवंशिक क्षमता नहीं, बल्कि बुद्धिशक्ति का प्रमाण है। कुछ लोग हाथी को सबसे बुद्धिमान जीव मानते हैं।

Q121

हाथी के पर्याय हैं

  1. (1) वनराज, हस्ती, कुंज
  2. (2) हस्ति, गज, वनराज
  3. (3) गज, हस्ती, कुंज
  4. (4) कुंजरू, हस्ती, गज
See answer and solution
Q122

‘अत्यंत’ का संधि-विच्छेद है

  1. (1) अत् + यंत
  2. (2) अति + अंत
  3. (3) अती + अंत
  4. (4) अत् + अंत
See answer and solution
Q123

प्राणियों, प्राणी संज्ञा का ______ रूप है।

  1. (1) स्त्रीलिंग बहुवचन तिर्यक
  2. (2) पुल्लिंग बहुवचन तिर्यक
  3. (3) पुल्लिंग बहुवचन सामान्य
  4. (4) स्त्रीलिंग बहुवचन सामान्य
See answer and solution
Q124

गद्यांश के अनुसार कौन-सा कथन सही है?

  1. (1) चिंपैंजी की बुद्धिशक्ति संदेह के घेरे में रही है।
  2. (2) प्राणियों में स्तनपायी पशुओं का बुद्धिमत्ता पर एकाधिकार है।
  3. (3) दो तरह के प्राणियों पर तुलनात्मक प्रयोग करना आसान है।
  4. (4) औजारों का प्रयोग करना मूर्खता की निशानी है।
See answer and solution
Q125

गद्यांश के अनुसार बुद्धिमत्ता का प्रमाण नहीं है

  1. (1) भूल-भुलैया में सही मार्ग खोजना
  2. (2) भिन्न वस्तु की पहचान करना
  3. (3) तोते द्वारा भाषा के कुछ शब्द सीखना
  4. (4) किसी धुन अथवा ताल पर नृत्य करना
See answer and solution
Q126

गद्यांश में वर्णित बुद्धिमान प्राणियों का समूह नहीं है

  1. (1) चिंपैंजी, सूँस, हाथी
  2. (2) सूँस, तोता, कौआ
  3. (3) सूँस, हाथी, बंदर
  4. (4) चिंपैंजी, तोता, काग
See answer and solution
Q127

कौए और तोते का भाषा सीख लेना उनकी

  1. (1) आनुवंशिक क्षमता है
  2. (2) बौद्धिक शक्ति का प्रमाण है
  3. (3) नकलकर सीखने का प्रमाण है
  4. (4) सहज वृत्ति है
See answer and solution
Q128

मानव शिशु बुद्धिमत्ता में चिंपैंजी के शिशु से कब आगे निकलता है?

  1. (1) जब वह पैदा होता है
  2. (2) जब वह लिखना सीख लेता है
  3. (3) जब वह बोलना सीख लेता है
  4. (4) जब वह पैदल चलने लगता है
See answer and solution

Passage

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं॰ 129–135) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :

आज पूरी दुनिया, नयी, पुरानी, पढ़ी-लिखी, अनपढ़ दुनिया भी इन्हीं प्लास्टिक की थैलियों को लेकर एक अंतहीन यात्रा पर निकल पड़ी है। छोटे-बड़े बाज़ार, देशी-विदेशी दुकानें हमारे हाथों में प्लास्टिक की थैली थमा देती हैं। हम इन थैलियों को लेकर घर आते हैं। कुछ घरों में ये आते ही कचरे में फेंक दी जाती हैं तो कुछ साधारण घरों में कुछ दिन लपेट कर सम्भाल कर रख दी जाती हैं, फिर किसी और दिन कचरे में डालने के लिए। इस तरह आज नहीं तो कल कचरे में फेंक दी गयी इन थैलियों को फिर हवा ले उड़ती है, एक और अंतहीन यात्रा पर। फिर यह हल्का कचरा ज़मीन पर उड़ते हुए, नदी-नालों में पहुँच कर बहने लगता है। और फिर वहाँ से बहते-बहते समुद्र में। यहाँ भी एक और अंतहीन यात्रा शुरू हो जाती है।

खोज करने वालों ने इस प्लास्टिक की समुद्री यात्रा को भी समझने की कोशिश की है। उन्हें यह जानकर अचरज हुआ कि हमारे घरों से निकला यह प्लास्टिक का कचरा अब समुद्रों में भी खूब बड़े-बड़े ढेर की तरह तैर रहा है न वह ज़मीन पर गलता है, सड़ता है, न समुद्र में ही। यह प्लास्टिक तो आत्मा की तरह अजर-अमर है।

प्लास्टिक के फैलते, पसरते व्यवहार को कई देशों ने, कई समाजों ने अपनी-अपनी तरह से रोकने के कई प्रयत्न किए हैं। कुछ देशों ने इस पर प्लास्टिक टैक्स लगा कर देखा है। ऐसा टैक्स लगते ही खपत में एकदम गिरावट भी देखी गयी है। कहीं-कहीं इन पर सीधे प्रतिबंध भी लगाया गया है। इसके बदले फिर अखबार, कागज़, कपड़े की थैलियाँ, लिफाफे भी चलन में आये हैं।

दुकानों से घर तक चीज़ें लाने का माध्यम इतनी कम उमर का क्यों हो, वह चिरंजीव क्यों न बने—प्लास्टिक के कारण अब ऐसे सवाल भी हमारे मन में नहीं उठ पाते।

Q129

प्लास्टिक की थैलियों की यात्रा को अंतहीन क्यों कहा गया है?

  1. (1) हम थैलियों को सँभालकर रखते हैं
  2. (2) हम थैलियाँ घर लेकर आते हैं
  3. (3) कचरे में फेंकी थैलियों को हवा उड़ाकर ले जाती है
  4. (4) हम कचरे में थैलियाँ फेंक देते हैं
See answer and solution
Q130

प्लास्टिक की समुद्री यात्रा देखकर आश्चर्य क्यों हुआ?

  1. (1) समुद्र में प्लास्टिक सड़ गया था
  2. (2) प्लास्टिक अजर-अमर है
  3. (3) समुद्र में चारों ओर प्लास्टिक की थैलियाँ थीं
  4. (4) घरों का प्लास्टिक कचरा समुद्र में तैर रहा था
See answer and solution
Q131

प्लास्टिक के अजर-अमर होने का सही आशय है

  1. (1) यह नदी-नालों से बहकर समुद्र में पहुँचता है
  2. (2) यह जमीन पर या पानी में गलता व सड़ता नहीं है
  3. (3) यह समुद्र में तैरता है
  4. (4) यह हवा में उड़ता है
See answer and solution
Q132

घर तक चीजें लाने का माध्यम ______ होना चाहिए।

  1. (1) चिरंजीव
  2. (2) अल्पायु
  3. (3) अजर-अमर
  4. (4) प्लास्टिक का
See answer and solution
Q133

प्लास्टिक का उपयोग कम करने का उपाय नहीं है

  1. (1) टैक्स लगाना
  2. (2) प्रतिबंध लगाना
  3. (3) प्लास्टिक की थैली का बार-बार प्रयोग करना
  4. (4) कपड़े के थैले का प्रयोग करना
See answer and solution
Q134

भिन्न शब्द पहचानिए।

  1. (1) समाजों
  2. (2) थैलियों
  3. (3) आँकड़ों
  4. (4) पहाड़ों
See answer and solution
Q135

गिरावट एक ______ संज्ञा है।

  1. (1) गणनीय
  2. (2) व्यक्तिवाचक
  3. (3) भाववाचक
  4. (4) जातिवाचक
See answer and solution
Q136

द्वितीय भाषा-अधिगम के सिद्धांत में अर्जन, अवलोकन, स्वाभाविक, निवेश-प्रधान परिकल्पना जैसी शब्दावली किसने दी है?

  1. (1) वायगोत्स्की
  2. (2) स्टीवन पिंकर
  3. (3) चॉमस्की
  4. (4) स्टीफ़न क्रेशन
See answer and solution
Q137

निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धांत ग्रेडिंग और क्रम में अंतर्निहित है?

  1. (1) नियंत्रित शब्दावली
  2. (2) श्रेणीकरण
  3. (3) आदत निर्माण
  4. (4) स्वाभाविक मार्ग का अनुपालन
See answer and solution
Q138

आपके संज्ञान में यह बात आयी कि आपके विद्यार्थियों को लक्ष्य भाषा के कुछ उदाहरण प्रस्तुत किए जाने चाहिए और उन्हें अनुकरण करने व प्रतिक्रिया देने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इस उद्देश्य के लिए सर्वाधिक उपयुक्त गतिविधि कौन-सी है?

  1. (1) प्रत्यक्ष (डायरेक्ट) विधि
  2. (2) सम्प्रेषणात्मक भाषा-शिक्षण
  3. (3) श्रव्य-भाषिक विधि
  4. (4) व्याकरण-अनुवाद विधि
See answer and solution
Q139

बच्चों में मातृभाषा के विकास को सामान्यतः किस रूप में देखा जाता है?

  1. (1) भाषा अर्जन
  2. (2) भाषा अधिगम
  3. (3) भाषा आत्मसातीकरण
  4. (4) अमूर्त भाषा विकास
See answer and solution
Q140

एक सक्रिय श्रोता तुरंत किस बारे में समझ बना लेता है?

  1. (1) वक्ता के कथन में निहित तर्क
  2. (2) वक्ता क्या कहने का प्रयास कर रहा है
  3. (3) दूसरा व्यक्ति क्या कह रहा है
  4. (4) वक्ता क्या कहना चाहता है
See answer and solution
Q141

कक्षा में काव्य पढ़ाने के लिए, अध्यापक ने सबसे पहले कविता पाठ किया, तत्पश्चात् शिक्षार्थियों को समूह-कार्य में शामिल किया। एक समूह ने कविता की थीम लिखी, दूसरे समूह ने मुख्य पात्र को वर्णित करने के लिए चित्र बनाया और तीसरे समूह ने सारांश लिखा। इस गतिविधि का क्या उद्देश्य है?

  1. (1) शिक्षार्थियों का ध्यान भंग करना
  2. (2) कक्षा में सभी विद्यार्थियों को शामिल करना
  3. (3) शिक्षार्थियों की विविध योग्यताओं और रुचियों को पोषित करना
  4. (4) शिक्षार्थियों को आकलन के लिए तैयार करना
See answer and solution
Q142

ऐसी कक्षा जिसमें द्वितीय भाषा का पठन होता है, एक प्रकार से बहुविध भाषाओं का जमावड़ा (सम्मिलन) है। इस प्रकार की कक्षा में अध्यापक की भूमिका क्या होगी?

  1. (1) पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए विद्यार्थियों को विविध प्रकार के कार्यों वाली वर्कशीट (कार्यपत्रक) देना
  2. (2) अपेक्षित कौशलों के विकास के लिए विद्यार्थियों को सुविधाजनक परिवेश देना
  3. (3) विद्यार्थियों को पाठ्यसामग्री का सारांश और सरलीकृत रूप देना
  4. (4) विद्यार्थियों को स्व-व्याख्यायित (टिप्पणियाँ) देना
See answer and solution
Q143

आपने एक ऐसा परीक्षा-पत्र बनाया है जिसके द्वारा आप अपेक्षा करते हैं कि शिक्षार्थी काल-रूप, योजक, कारक और विशेषणों का सही प्रयोग बता पाएँ। आपने इस परीक्षा-पत्र में किस उपागम का प्रयोग किया है?

  1. (1) प्रत्यक्ष व्याकरण परीक्षण
  2. (2) अप्रत्यक्ष व्याकरण परीक्षण
  3. (3) मिश्रित व्याकरण कार्य
  4. (4) समेकित व्याकरण परीक्षण
See answer and solution
Q144

बच्चे अपनी शुरुआती अवस्था में दीवार, फर्श और कॉपियों में आड़ी-तिरछी रेखाएँ बनाते हैं। भाषा अधिगम में इस चरण को क्या कहते हैं?

  1. (1) कीरमकाँटे (स्क्रिबलिंग)
  2. (2) उद्गामी साक्षरता
  3. (3) लेखन-कौशल
  4. (4) लेखाचित्र विकास
See answer and solution
Q145

सम्प्रेषणात्मक भाषा-शिक्षण किसकी पारस्परिक निर्भरता पर बल देता है?

  1. (1) भाषा और सम्प्रेषण
  2. (2) भाषा और संवाद
  3. (3) भाषा और व्यवहार
  4. (4) भाषा और मनोविज्ञान
See answer and solution
Q146

आप अपनी कक्षा के विद्यार्थियों की अधिगम-प्रक्रिया के उपाख्यानात्मक अभिलेख रखना चाहते हैं। इस उद्देश्य हेतु आपको किसका प्रयोग करना चाहिए?

  1. (1) प्रदत्तकार्य तकनीक
  2. (2) परियोजना तकनीक
  3. (3) मौखिक तकनीक
  4. (4) अवलोकन तकनीक
See answer and solution
Q147

व्याकरण के संदर्भ में कौन-सा कथन सही है?

  1. (1) व्याकरण का ज्ञान वाक् में प्रवाह लाने में मदद करता है।
  2. (2) व्याकरण नियमों का समूह प्रस्तुत करता है जिन्हें व्यवहार में लाने से पहले कंठस्थ करना चाहिए।
  3. (3) व्याकरण भाषाओं की व्यवस्था है जो हमारे वाचन और लेखन कौशलों को परिष्कृत करती है।
  4. (4) विदेशी भाषा के अधिगम में व्याकरण की कोई भूमिका नहीं है।
See answer and solution
Q148

ऐसे शिशु और छोटी आयु के बच्चे जिनके परिवेश में आपस में संवाद करने यानी कि भाषा-संबंधी अनुभव के अवसर नहीं होते, उनका भाषायी विकास गंभीर रूप से बाधित होता है। ये बाधाएँ (कमी) अनुत्क्रमणीय हैं (जिन्हें पलटा न जा सके)। निम्नलिखित में से कौन-सी शब्दावली इस व्याख्या को समर्थित करती है?

  1. (1) सहजवाद (नेटीविज़्म)
  2. (2) विकास की संवेदनशील अवस्था
  3. (3) सामाजिक भाषिक
  4. (4) अर्थतत्त्व (सीमेंटिक्स)
See answer and solution
Q149

व्याकरण-शिक्षण किस प्रकार होना चाहिए?

  1. (1) संदर्भ में अभ्यास करने के अवसर देकर
  2. (2) शिक्षार्थियों को लिखित प्रदत्तकार्य करवाकर
  3. (3) विद्यार्थियों को नियमों को कंठस्थ करने के लिए प्रोत्साहित करके
  4. (4) शिक्षार्थियों को पर्याप्त प्रदत्तकार्य देकर
See answer and solution
Q150

आप अपनी कक्षा में भाषा-समृद्ध परिवेश सृजित करना चाहते हैं। इसके लिए आप क्या करेंगे?

  1. (1) शिक्षार्थियों को कक्षा में सम्प्रेषण के समय केवल अंग्रेजी का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए
  2. (2) अपनी कक्षा में भाषा प्रयोगशाला की स्थापना करनी चाहिए
  3. (3) अभिभावकों को भाषा-खेल व गतिविधियाँ खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए
  4. (4) ऐसे अवसर सृजित करने चाहिए जहाँ भाषा दिखाई दे, संज्ञान में आए और शिक्षार्थियों द्वारा प्रयोग की जाए
See answer and solution