By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Feb 2026 Paper 1 Hindi, Question 91

Topic: Vocabulary

Passage

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं॰ 91–99) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :

विद्यालय के लिए एक प्रचलित शब्द है ‘पाठशाला’ और दूसरा प्रचलित शब्द है ‘विद्याशाला’। दोनों शब्दों का स्थान लगभग सभी प्रदेशों में स्कूल ने ही ले लिया है। स्कूल की अवधारणा में यह निहित था कि स्कूल का एक अहाता होता है और उसकी एक कच्ची-पक्की इमारत होती है। यह अलग बात है कि यह इमारत बालकों के निवास से बहुत दूर है कि करीब, इसकी ओर ध्यान देना सरकारी व्यवस्था में कतई जरूरी नहीं समझा गया था। मौसम चाहे कैसा भी हो बच्चे बस्ता लेकर दूर-दूर तक पैदल चलते आज भी देखे जा सकते हैं। उनके कंधों पर लटके बस्ते खुद ही बोल जाते हैं कि वे स्कूल जा रहे हैं।

स्कूलों से कॉलेज हो गए और कॉलेजों से विश्वविद्यालय हो गए और दूसरी कई बड़ी-बड़ी शिक्षण संस्थाएँ हो गयीं। यह विश्वास दिन-ब-दिन हम सबके मन में जड़ होता गया है कि शिक्षण संस्थाएँ अथवा पाठशालाएँ ही विद्या पाने के स्थान हैं। ऐसी स्थिति में हम भूल गए हैं कि शिक्षण की सबसे बड़ी संस्था ‘लोकशाला’ है।

हम यह बुनियादी बात भूल गए हैं कि ‘लोक’ शिक्षा का सबसे बड़ा साधन है। लोक में लोक के जीवनानुभव भी समाहित हैं और लोक-मेधा एवं लोक-मनीषा की सदियों पुरानी थाती भी समाहित है। लोक-शिल्प और लोक के हाथ का हुनर या कौशल भी इसमें समाहित हैं। आज भी शायद ही कोई ऐसी शाला हो, जो सुनार का काम सिखाती हो या मोची की तरह जूते बनाना सिखाती हो।

Q91

अर्थ की दृष्टि से भिन्न शब्द चुनिए।

  1. (1) लोकशालाCorrect answer
  2. (2) पाठशाला
  3. (3) विद्याशाला
  4. (4) विद्यालय

Solution.

CBSE answer: (1)

उत्तर: (1) लोकशाला

  1. पाठशाला, विद्याशाला और विद्यालय, तीनों का अर्थ एक ही है: वह इमारत जहाँ बच्चे पढ़ने जाते हैं।
  2. गद्यांश में ‘लोकशाला’ किसी इमारत का नाम नहीं, बल्कि लोक-जीवन से मिलने वाली शिक्षा का भाव है।
  3. इसलिए अर्थ की दृष्टि से अलग शब्द ‘लोकशाला’ है।