By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Feb 2026 Paper 1 Hindi, Question 148

Topic: Language acquisition

Q148

ऐसे शिशु और छोटी आयु के बच्चे जिनके परिवेश में आपस में संवाद करने यानी कि भाषा-संबंधी अनुभव के अवसर नहीं होते, उनका भाषायी विकास गंभीर रूप से बाधित होता है। ये बाधाएँ (कमी) अनुत्क्रमणीय हैं (जिन्हें पलटा न जा सके)। निम्नलिखित में से कौन-सी शब्दावली इस व्याख्या को समर्थित करती है?

  1. (1) सहजवाद (नेटीविज़्म)
  2. (2) विकास की संवेदनशील अवस्थाCorrect answer
  3. (3) सामाजिक भाषिक
  4. (4) अर्थतत्त्व (सीमेंटिक्स)

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) विकास की संवेदनशील अवस्था

  1. भाषा सीखने के लिए बचपन में एक विशेष समय होता है, जिसे संवेदनशील या क्रांतिक अवस्था कहते हैं।
  2. इस समय भाषा का अनुभव न मिले तो बाद में होने वाली कमी पूरी नहीं हो पाती।
  3. प्रश्न में बताई गई ‘अनुत्क्रमणीय’ बाधा इसी विचार का समर्थन करती है।

सावधानी: सहजवाद जन्मजात क्षमता की बात करता है, समय-सीमा की नहीं।