By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 15 दिसंबर 2024 पेपर 2 गणित और विज्ञान प्रश्न पत्र हिन्दी में, उत्तर कुंजी सहित

आप उत्तरों के साथ प्रश्न पत्र पढ़ रहे हैं। यह समयबद्ध परीक्षा नहीं है: कोई घड़ी नहीं चल रही है और कुछ भी अंकित नहीं हो रहा है।

समयबद्ध परीक्षा पर जाएँ →
प्रश्न 1

उन बच्चों में अकादमिक प्रदर्शन और बौद्धिक क्षमताओं में धीरे-धीरे सुधार आता है, जो वंचित परिवेश को छोड़कर समृद्ध परिवेश में प्रवेश करते हैं। उपर्युक्त तर्क मुख्य रूप से विकास की निम्नलिखित में से किस बहस की ओर इशारा करता है?

  1. (1) निरंतरता बनाम अनिरंतरता
  2. (2) स्थिर बनाम वृद्धिशील
  3. (3) आनुवंशिकता बनाम पर्यावरण
  4. (4) विभेदीकरण बनाम एकीकरण
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 2

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : जब हम बचपन को एक ही श्रेणी के रूप में देखते हैं, तो हम जेंडर, जातीयता, सामाजिक वर्ग के संबंध में बच्चों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक अंतर खो देते हैं।
कारण (R) : बचपन एक सामाजिक संकल्पना है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 3

निम्नलिखित में से कौन-सा कारक जीन पियाजे द्वारा प्रस्तावित संज्ञान में परिवर्तन करने वाले कारकों में से नहीं है?

  1. (1) गतिविधि
  2. (2) जैविक परिपक्वता
  3. (3) सांस्कृतिक उपकरण
  4. (4) संतुलीकरण
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 4

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : जीन पियाजे ने माना कि सीखने की प्रक्रिया पूरी तरह आनुवंशिकता पर निर्भर है।
कारण (R) : विकास आनुवंशिकता और पर्यावरण के बीच पारस्परिक क्रिया का परिणाम है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 5

जीन पियाजे के अनुसार, जब बच्चे अपने मौजूदा संज्ञानात्मक संरचनाओं के अनुसार नए अनुभव को नहीं समझ पाते, तो वे _____ अनुभव करते हैं और _____ का सहारा लेते हैं।

  1. (1) असंतुलन; अनुकूलन
  2. (2) असंतुलन; आंतरिककरण
  3. (3) असंगति; अनुकूलन
  4. (4) असंगति; आंतरिककरण
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 6

जहाँ पियाजे बच्चों को _____ देखते हैं, वहीं वायगोत्स्की बच्चों को _____ देखते हैं।

  1. (1) विचारों के सक्रिय हेरफेर कर्ता के रूप में; सामाजिक संदर्भ में निष्क्रिय कर्ता के रूप में
  2. (2) विचारों के सक्रिय हेरफेर कर्ता के रूप में; सामाजिक संदर्भ में सक्रिय कर्ता के रूप में
  3. (3) विचारों के निष्क्रिय हेरफेर कर्ता के रूप में; सामाजिक संदर्भ में सक्रिय कर्ता के रूप में
  4. (4) विचारों के निष्क्रिय हेरफेर कर्ता के रूप में; सामाजिक संदर्भ में निष्क्रिय कर्ता के रूप में
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 7

लॉरेंस कोहल्बर्ग के सिद्धांत में नैतिक विकास की अवस्था के निर्धारण का/के आधार क्या है/हैं?
(A) व्यक्ति की आयु
(B) व्यक्ति द्वारा दिया गया उत्तर–चोरी के पक्ष में/विपक्ष में
(C) व्यक्ति की अनुक्रिया में अंतर्निहित तर्क
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) केवल (B)
  2. (2) (A) और (C)
  3. (3) (A) और (B)
  4. (4) (B) और (C)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 8

लेव वायगोत्स्की के अनुसार, संज्ञानात्मक विकास के मायने हैं–

  1. (1) मनोवैज्ञानिक उपकरणों के उपयोग में महारत हासिल करना।
  2. (2) पर्यावरण के अनुकूल ढलना सीखना।
  3. (3) संज्ञानात्मक द्वंद्व पर प्रतिक्रिया को पहचान पाना।
  4. (4) योजनाओं को सुसंगत संपूर्णता में संगठित करना।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 9

लेव वायगोत्स्की के अनुसार, शिक्षार्थियों की, समीपस्थ विकास के क्षेत्र के माध्यम से, प्रगति में मदद करने में _____ की आवश्यक भूमिका है।

  1. (1) भौतिक पर्यावरण
  2. (2) अधिक जानकार अन्य
  3. (3) परिपक्वता
  4. (4) सकारात्मक सुदृढ़ीकरण
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 10

हॉवर्ड गार्डनर ने प्रस्तावित किया कि बुद्धि

  1. (1) को अलग-अलग प्रकार से विभाजित किया जा सकता है।
  2. (2) केवल आनुवंशिकता से प्रभावित होती है, वातावरणीय कारकों से नहीं।
  3. (3) प्रमुख रूप से याद करने और रटने के बारे में होती है।
  4. (4) मुख्य रूप से भावनात्मक अधिगम के बारे में होती है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 11

प्रगतिशील शिक्षा क्या है?

  1. (1) शिक्षा के प्रति एक दृष्टिकोण, जो अनुशासन और रट्टा मारने पर जोर देता है।
  2. (2) शिक्षा के प्रति एक दृष्टिकोण, जो व्यक्तिगत शिक्षा और छात्र-केंद्रित कक्षाओं पर जोर देता है।
  3. (3) शिक्षण की एक विधि, जो मानक पाठ्यचर्या के सख्त पालन पर जोर देती है।
  4. (4) शिक्षण का एक तरीका, जो कक्षा में प्रौद्योगिकी और मल्टीमीडिया के अधिकतम उपयोग पर जोर देता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 12

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : माध्यमिक विद्यालय में लड़कियाँ अक्सर चुप रहती हैं और कक्षा की चर्चाओं में उनकी ग़ैर-भागीदारी हो सकती है।
कारण (R) : आनुवंशिक बनावट को देखते हुए लड़कियाँ माध्यमिक विद्यालयों में चुनौतीपूर्ण पाठ्यचर्या को समझने और उसका सामना करने में सक्षम नहीं हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 13

मूल्यांकन की प्रकृति _____ होनी चाहिए और मूल्यांकन कार्य _____ होना चाहिए।

  1. (1) गतिशील; प्रामाणिक
  2. (2) वस्तुनिष्ठ; मानकीकृत
  3. (3) गतिशील; मानकीकृत
  4. (4) वस्तुनिष्ठ; प्रामाणिक
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 14

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : ऐसा उपयुक्त माना जाता है कि अधिगम के लिए आकलन करते समय मानकीकृत परीक्षणों पर निर्भर नहीं करना चाहिए।
कारण (R) : निकष-संदर्भित परीक्षण में प्राप्त अंकों की तुलना एक निर्धारित प्रदर्शन मानक से की जाती है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 15

निम्नलिखित में से कौन-सा एक ऐसे प्रश्न का उदाहरण है, जो छात्रों में विश्लेषणात्मक कौशल को बढ़ावा देता है?

  1. (1) एक स्तनपायी की परिभाषा क्या है?
  2. (2) स्तनधारियों के प्रमुख लक्षणों की व्याख्या कीजिए।
  3. (3) स्तनधारियों ने अपने को वातावरण के लिए कैसे अनुकूलित किया है?
  4. (4) पाठ्यपुस्तक में दिए गए स्तनधारियों के कुछ उदाहरण तथा कुछ गैर-उदाहरण बताइए।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 16

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : एक समावेशी कक्षा विभेदित निर्देश का पालन नहीं करती है।
कारण (R) : समावेशन एक नीति है, जो एक जैसे सीखने के लक्ष्यों, रणनीतियों और मूल्यांकन विधियों को प्रदान करके समान अवसरों पर जोर देती है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 17

व्यक्ति-प्रथम भाषा का उपयोग जैसे कि ‘अधिगम-अक्षम छात्रों’ के बजाय ‘अधिगम अक्षमता वाले छात्र’ के सम्बोधन का उपयोग करना

  1. (1) अक्षमता से जोर हटा देता है और समावेशन की सच्ची भावना में सही नहीं है।
  2. (2) समावेशन के मानवाधिकार दृष्टिकोण के अनुरूप है।
  3. (3) अक्षमता के चिकित्सक मॉडल पर जोर दिखाता है।
  4. (4) अक्षम लोगों की सही पहचान और नामीकरण में बाधक है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 18

दृष्टिबाधित बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सहायक तकनीकी उपकरणों के उदाहरणों में क्या शामिल हैं?
(A) वैकल्पिक कंप्यूटर इन्‌पुट उपकरण
(B) ब्रेल एम्बॉसर और प्रदर्शक
(C) वाक् पहचान सॉफ्टवेयर (भाषण से पाठ)
(D) सांकेतिक भाषा का प्रयोग
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) केवल (A), (B) और (C)
  2. (2) केवल (B), (C) और (D)
  3. (3) केवल (B) और (C)
  4. (4) (A), (B), (C) और (D)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 19

स्वलीनता वाले विद्यार्थियों के समावेशन का समर्थन करने के लिए, ऐसा उपयुक्त माना जाता है कि–

  1. (1) दृश्य-संबंधी मदद और संकेत देने से बचना चाहिए।
  2. (2) कक्षा का वातावरण ऐसा बनाना चाहिए जो विद्यार्थियों के लिए अति-उत्तेजक हो।
  3. (3) यादृच्छिक दिनचर्या का प्रयोग करते हुए एक अव्यवस्थित विन्यास की रचना करनी चाहिए।
  4. (4) ठोस, शाब्दिक और सुसंगत भाषा का प्रयोग करना चाहिए।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 20

कक्षा में प्रतिभाशाली और रचनात्मक बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए क्या महत्त्वपूर्ण है?

  1. (1) उन्हें सीखने की प्रक्रिया में व्यस्त रखें और उनकी दिलचस्पी बनाए रखें।
  2. (2) उन्हें विस्तृत और स्पष्ट निर्देश प्रदान करें।
  3. (3) सुनिश्चित करें कि वे अपने साथियों की तुलना में उच्च ग्रेड प्राप्त करें।
  4. (4) भावनात्मक आवश्यकताओं के बजाए उनकी संज्ञानात्मक आवश्यकताओं को प्रधानता दें।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 21

कक्षाओं में छात्रों की असफलता से शिक्षिकाओं को किस प्रकार निपटना चाहिए?

  1. (1) अपनी खुद की शैक्षणिक रणनीतियों का आलोचनात्मक परीक्षण करके
  2. (2) अनुत्तीर्ण छात्रों को सुधार और अत्यधिक सुधार के
  3. (3) बुद्धि का आकलन करने के लिए अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए मानकीकृत बुद्धि परीक्षणों का संचालन करके
  4. (4) छात्रों की जाति की पहचान करके उनके माता-पिता को घर पर अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए कहकर
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 22

संरचनावादी अधिगम में पूर्व ज्ञान की क्या भूमिका है?

  1. (1) पूर्व ज्ञान सीखने की प्रक्रिया में बाधा बन सकता है क्योंकि बच्चे बहुत सारी भ्रांतियों के साथ स्कूल आते हैं।
  2. (2) संबंध बनाने और नए अधिगम को सुगम बनाने के लिए पूर्व ज्ञान महत्त्वपूर्ण है।
  3. (3) पूर्व ज्ञान केवल उन्नत शिक्षार्थियों के लिए महत्त्वपूर्ण है जो पहले से ही विषय से परिचित हैं।
  4. (4) पूर्व ज्ञान केवल उन शिक्षार्थियों के लिए महत्त्वपूर्ण है जिनके पास उच्च स्तर की आंतरिक अभिप्रेरणा है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 23

एक संरचनावादी कक्षा में शिक्षक छात्रों को स्व-निर्देशित शिक्षार्थी बनने में कैसे सहायता कर सकते हैं?

  1. (1) छात्रों को एक-दूसरे से बेहतर प्रदर्शन करने हेतु अभिप्रेरित करने के लिए लगातार प्रतिपुष्टि और ग्रेड प्रदान करके
  2. (2) सभी सीखने के कार्यों के लिए स्पष्ट लक्ष्यों और उद्देश्यों को निर्धारित करके
  3. (3) छात्रों को अपने स्वयं के सीखने की जिम्मेदारी लेने और स्व-नियमन कौशल विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करके
  4. (4) सभी सीखने के कार्यों के लिए विस्तृत और निर्देशात्मक निर्देश प्रदान करके
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 24

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : एक माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका अपनी कक्षा के छात्रों को बेहतर ढंग से समझने के लिए उनके माता-पिता के साथ नियमित संपर्क में रहती है।
कारण (R) : समुदायों को यह निर्देशित करना चाहिए कि बच्चों को कैसे और क्या सीखना चाहिए।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 25

शिक्षार्थियों के समस्या-समाधान कौशलों को उन्नत करने के लिए शिक्षकों को _____ को प्रोत्साहित करना चाहिए और शिक्षार्थियों के बीच _____ चिंतन को बढ़ावा देना चाहिए।

  1. (1) विश्वास दृढ़ता; पारस्परिक
  2. (2) कार्यात्मक स्थिरता; अपसारी
  3. (3) साधन-अंत विश्लेषण; अभिसारी
  4. (4) मौखिककरण; सादृश्यात्मक
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 26

अन्वेषण अधिगम में छात्र–

  1. (1) विचारों की खोज और हेरफेर के माध्यम से स्वयं के लिए जानकारी प्राप्त करते हैं।
  2. (2) विचारों की खोज और हेरफेर के माध्यम से दुनिया में लगातार नई खोज करते हैं।
  3. (3) पूर्वाभ्यास और विस्तारित अभ्यास के माध्यम से अपने लिए जानकारी प्राप्त करते हैं।
  4. (4) पूर्वाभ्यास और विस्तारित अभ्यास के माध्यम से दुनिया में नई खोज करते हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 27

यह महसूस करते हुए कि वह विज्ञान कक्षा में ध्यान नहीं दे रहा है और इसलिए वह संप्रत्यय को समझने में असमर्थ है, रमेश कक्षा में सबसे आगे बैठने का फैसला करता है ताकि वह ध्यान केंद्रित कर सके। रमेश सीखने की किस रणनीति का उपयोग कर रहा है?

  1. (1) दोहराव
  2. (2) अधिसंज्ञान
  3. (3) आलम्बन
  4. (4) स्मृति-सहायक विधियाँ
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 28

संज्ञान के संदर्भ में भावनाओं के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  1. (1) भावनाएँ कूटलेखन/एन्‌कोडिंग की प्रक्रिया को सुगम बनाती हैं, लेकिन इनका ध्यान की प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
  2. (2) भावनाएँ जानकारी की कुशल पुनर्प्राप्ति में मदद करती हैं, लेकिन सीखने के लिए अभिप्रेरणा को प्रभावित नहीं करती हैं।
  3. (3) भावनाएँ संज्ञान के विभिन्न पहलुओं को नियंत्रित करती हैं, हालाँकि इनके प्रभाव की मात्रा और दिशा बहुत से कारकों पर निर्भर करती हैं।
  4. (4) अधिगम पर भावनाओं का प्रभाव हमेशा एकसंयोजी होता है और जिस भी प्रकार की भावना हो, उसका अधिगम पर केवल सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 29

शिक्षक छात्रों में आंतरिक प्रेरणा कैसे बढ़ा सकते हैं?

  1. (1) ‘किसी सजा को हटाने’ का प्रलोभन देकर
  2. (2) ‘नकारात्मक पुनर्बलन’ देकर
  3. (3) ‘इनाम और पुरस्कार’ देकर
  4. (4) ‘सीखने का आनंद’ पैदा करके
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 30

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन आंतरिक और बाह्य अभिप्रेरणा के बीच संबंध का सही वर्णन करता है?

  1. (1) आंतरिक अभिप्रेरणा और बाह्य अभिप्रेरणा परस्पर अनन्य हैं; व्यक्तियों को एक ही समय में दोनों से अभिप्रेरित नहीं किया जा सकता है।
  2. (2) आंतरिक अभिप्रेरणा बाह्य अभिप्रेरणा को प्रभावित कर सकती है, लेकिन बाह्य अभिप्रेरणा किसी भी संभावित तरीके से आंतरिक अभिप्रेरणा को प्रभावित नहीं कर सकती है।
  3. (3) आंतरिक और बाह्य अभिप्रेरणाएँ दोनों एक व्यक्ति के व्यवहार को प्रभावित कर सकती हैं, लेकिन वे एक-दूसरे से स्वतंत्र रूप से कार्य करती हैं।
  4. (4) आंतरिक और बाह्य अभिप्रेरणाएँ एक-दूसरे के साथ जटिल तरीके से अंतःक्रिया कर सकती हैं, जिसमें एक प्रकार की अभिप्रेरणा दूसरे को प्रभावित करती है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 31

0⋅125×57⋅8×0⋅7290⋅017×0⋅0081×0⋅25\dfrac{0{\cdot}125 \times 57{\cdot}8 \times 0{\cdot}729}{0{\cdot}017 \times 0{\cdot}0081 \times 0{\cdot}25} का मान बराबर है

  1. (1) 153153
  2. (2) 15301530
  3. (3) 1530015300
  4. (4) 153000153000
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 32

यदि दो संख्याओं का LCM 392392 है, तो निम्न में से कौन-सी संख्या इन संख्याओं का HCF नहीं हो सकती है?

  1. (1) 2828
  2. (2) 4242
  3. (3) 5656
  4. (4) 196196
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 33

वह न्यूनतम धनात्मक पूर्णांक क्या है, जो गुणनफल 264×90×1680264 \times 90 \times 1680 का एक गुणनखंड नहीं है?

  1. (1) 1212
  2. (2) 1313
  3. (3) 1414
  4. (4) 1515
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 34

यदि AA और BB अंकों को निरूपित करते हैं तथा
A B A× 54 4 B 0\begin{array}{r} A\,B\,A \\ \times\ 5 \\ \hline 4\,4\,B\,0 \\ \hline \end{array}
है, तो निम्न में से कौन-सा सत्य है?

  1. (1) A=4, B=2A = 4,\ B = 2
  2. (2) A=9, B=8A = 9,\ B = 8
  3. (3) A=2, B=4A = 2,\ B = 4
  4. (4) A=8, B=9A = 8,\ B = 9
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 35

यदि xx वह न्यूनतम संख्या है जिसे 77517751 में से घटाने पर वह पूर्ण वर्ग बन जाता है, तो (3x−5)(3x - 5) का मान है

  1. (1) 77
  2. (2) 1010
  3. (3) 1313
  4. (4) 1616
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 36

व्यंजक (5x−3y)(6x+5y)−(3x+7y)(4x−5y)(5x - 3y)(6x + 5y) - (3x + 7y)(4x - 5y) में xyxy का गुणांक क्या है?

  1. (1) −6-6
  2. (2) 99
  3. (3) −11-11
  4. (4) 1313
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 37

81x2−126xy+49y2−(5x+3y)281x^2 - 126xy + 49y^2 - (5x + 3y)^2 के गुणनखंडों में से एक गुणनखंड है

  1. (1) 7x+2y7x + 2y
  2. (2) 2x+5y2x + 5y
  3. (3) 7x−2y7x - 2y
  4. (4) 5x−7y5x - 7y
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 38

यदि 7x−14−17(2x−1−x2)=4\dfrac{7x - 1}{4} - \dfrac{1}{7}\left(2x - \dfrac{1 - x}{2}\right) = 4 है, तो 5x−33x−1\dfrac{5x - 3}{3x - 1} का मान क्या है?

  1. (1) 11
  2. (2) 32\dfrac{3}{2}
  3. (3) 75\dfrac{7}{5}
  4. (4) 118\dfrac{11}{8}
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 39

एक व्यक्ति ने दो वस्तुओं AA और BB में से प्रत्येक को ₹ 348348 पर बेचा। वस्तु AA पर उसे 20%20\% लाभ तथा वस्तु BB पर 13%13\% हानि हुई। पूरे लेनदेन में उसे कितना लाभ (₹ में) प्राप्त हुआ?

  1. (1) 66
  2. (2) 77
  3. (3) 99
  4. (4) 1212
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 40

₹ 16,00016{,}000 की एक धनराशि 2132\dfrac{1}{3} वर्ष में 15%15\% वार्षिक दर से ₹ xx हो जाती है, जबकि ब्याज वार्षिक संयोजित है। xx का मान क्या है?

  1. (1) 21,16021{,}160
  2. (2) 21,48821{,}488
  3. (3) 22,21822{,}218
  4. (4) 22,36022{,}360
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 41

दो पूरक कोणों का अंतर 40∘40^\circ है। यदि इनमें से छोटा कोण yy है, तो (2y+15∘)(2y + 15^\circ) का मान है

  1. (1) 45∘45^\circ
  2. (2) 50∘50^\circ
  3. (3) 55∘55^\circ
  4. (4) 65∘65^\circ
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 42

निम्न आकृतियों में से किनमें सममित रेखाओं की संख्याएँ बराबर नहीं हैं?

  1. (1) समद्विबाहु त्रिभुज और पतंग
  2. (2) पतंग और समांतर चतुर्भुज
  3. (3) आयत और समचतुर्भुज
  4. (4) पतंग और समद्विबाहु समलंब
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 43

किसी त्रिभुज PQRPQR की भुजा QRQR पर SS एक बिंदु इस प्रकार स्थित है कि PS⊥QRPS \perp QR है तथा PSPS, ∠QPR\angle QPR का समद्विभाजक है। तब, निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?

  1. (1) ΔPQS≅ΔPSR\Delta PQS \cong \Delta PSR, RHS द्वारा
  2. (2) ΔPQS≅ΔPRS\Delta PQS \cong \Delta PRS, ASA द्वारा
  3. (3) ΔPQS≅ΔPSR\Delta PQS \cong \Delta PSR, ASA द्वारा
  4. (4) ΔPQS≅ΔPRS\Delta PQS \cong \Delta PRS, RHS द्वारा
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 44

निम्न में से कौन-सी उस त्रिभुज की तीसरी भुजा की लंबाई हो सकती है, जिसकी दो भुजाओं की लंबाइयाँ 19 cm19\text{ cm} और 15 cm15\text{ cm} हैं?

  1. (1) 3 cm3\text{ cm}
  2. (2) 4 cm4\text{ cm}
  3. (3) 33 cm33\text{ cm}
  4. (4) 34 cm34\text{ cm}
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 45

किसी चतुर्भुज ABCDABCD के कोण AA, BB, CC और DD क्रमशः (3x−10∘)(3x - 10^\circ), (x+30∘)(x + 30^\circ), (2x+30∘)(2x + 30^\circ) और (2x−10∘)(2x - 10^\circ) हैं। तब, यह चतुर्भुज है एक

  1. (1) समलंब
  2. (2) समांतर चतुर्भुज
  3. (3) पतंग
  4. (4) आयत
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 46

भुजाओं 24 cm24\text{ cm}, 45 cm45\text{ cm} और 51 cm51\text{ cm} वाले एक त्रिभुज का क्षेत्रफल, 45 cm45\text{ cm} लंबाई वाले एक आयत के क्षेत्रफल के बराबर है। तब, उस आयत का परिमाप है

  1. (1) 55 cm55\text{ cm}
  2. (2) 57 cm57\text{ cm}
  3. (3) 110 cm110\text{ cm}
  4. (4) 114 cm114\text{ cm}
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 47

16 cm16\text{ cm} व्यास वाली एक वृत्ताकार शीट से 6 cm6\text{ cm} त्रिज्या का एक वृत्त काट लिया जाता है। तब, शेष शीट का क्षेत्रफल (cm2\text{cm}^2 में) है (π=227\pi = \frac{22}{7} का उपयोग कीजिए)

  1. (1) 176176
  2. (2) 8888
  3. (3) 6666
  4. (4) 4444
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 48

धातु के एक ठोस घनाभाकार बॉक्स, जिसकी विमाएँ 200 cm×50 cm×100 cm200\text{ cm} \times 50\text{ cm} \times 100\text{ cm} हैं, को पिघलाकर एक ठोस घन के रूप में ढाला गया है। दोनों ठोसों के पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अंतर है

  1. (1) 25000 cm225000\text{ cm}^2
  2. (2) 20000 cm220000\text{ cm}^2
  3. (3) 15000 cm215000\text{ cm}^2
  4. (4) 10000 cm210000\text{ cm}^2
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 49

आरोही क्रम में व्यवस्थित प्रेक्षणों 4242, 4848, x+15x + 15, x+17x + 17, x+20x + 20, 5858 और 6060 का माध्य 5353 है। इन आँकड़ों का माध्यक है

  1. (1) 5353
  2. (2) 5454
  3. (3) 5555
  4. (4) 5656
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 50

किसी दिन एक विद्यार्थी द्वारा विभिन्न क्रियाकलापों में व्यतीत किए गए समय को एक पाई चार्ट में नीचे दिए केंद्रीय कोणों के त्रिज्यखंडों द्वारा निरूपित किया गया है :
स्कूल–90∘90^\circ
गृहकार्य–60∘60^\circ
खेल–60∘60^\circ
नींद–120∘120^\circ
अन्य–30∘30^\circ
‘नींद’ और ‘स्कूल’ क्रियाकलापों में विद्यार्थी द्वारा व्यतीत किए गए समय का अंतर क्या है?

  1. (1) 1121\frac{1}{2} घंटे
  2. (2) 22 घंटे
  3. (3) 33 घंटे
  4. (4) 44 घंटे
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 51

एक विद्यार्थी को x−4=3x - 4 = 3 में xx का मान ज्ञात करने के लिए कहा गया। उसने 44 को 33 से घटाकर कार्य पूरा किया। निम्नलिखित में से कौन-सा ऊपर दी गई परिस्थिति का सबसे उपयुक्त रूप से वर्णन करता है?

  1. (1) विद्यार्थी ने समस्या को सही तरीके से हल किया है
  2. (2) विद्यार्थी ने एक कलनविधि-आधारित त्रुटि की है
  3. (3) विद्यार्थी को स्थानांतरण के सभी नियम याद करने चाहिए
  4. (4) इस प्रकार की समस्याओं को हल करने के लिए देने से बचना चाहिए
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 52

निम्नलिखित में से कौन-सा गणितीय कथन सत्य नहीं है?

  1. (1) एक दी हुई संख्या के गुणनखंडों की संख्या परिमित होती है
  2. (2) एक दी हुई संख्या का प्रत्येक गुणनखंड उस संख्या से छोटा या उसके बराबर होता है
  3. (3) एक दी हुई संख्या का प्रत्येक गुणनखंड हमेशा उस संख्या से बड़ा होता है
  4. (4) एक दी हुई संख्या का प्रत्येक गुणज उस संख्या से बड़ा या उसके बराबर होता है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 53

निम्नलिखित में से कौन-सा 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रायोगिक प्रायिकता से परिचित कराने का सबसे उपयुक्त तरीका है?

  1. (1) एक निष्पक्ष सिक्के को कई बार उछालना और परिणामों को नोट करना/लिखना
  2. (2) सांख्यिकी-आधारित समस्याएँ हल करना
  3. (3) कई परिणाम-आधारित घटनाओं जैसे सिक्का उछालना, ताश निकालना आदि का उदाहरण देना
  4. (4) बोर्ड पर प्रायोगिक प्रायिकता को परिभाषित करना और उदाहरण देना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 54

निम्नलिखित में से कौन-से उच्च प्राथमिक स्तर पर आकलन के सबसे उपयुक्त कारणों को दर्शाते हैं?
(A) विद्यार्थी की व्यक्तिगत और विशिष्ट आवश्यकताओं को पहचानना
(B) यह ज्ञात करना कि गणित पाठ्यचर्या के लक्ष्यों और उद्देश्यों को किस हद तक प्राप्त किया गया है
(C) यह ज्ञात करना कि क्या विद्यार्थियों ने किसी समस्या को हल करने के लिए एक मानक प्रक्रिया सीख ली है
(D) गणित में प्रतियोगात्मक परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों का चयन करना
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) केवल (A) और (C)
  2. (2) (A), (C) और (D)
  3. (3) (A) और (B)
  4. (4) (B) और (D)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 55

निम्नलिखित में से कौन-सी बंद सिरे वाली समस्या है?

  1. (1) 511\dfrac{5}{11} और 1011\dfrac{10}{11} के बीच चार परिमेय संख्याएँ सूचीबद्ध कीजिए
  2. (2) 104104 और 109109 के बीच चार प्राकृत संख्याएँ सूचीबद्ध कीजिए
  3. (3) 55 से कम चार पूर्णांक लिखिए
  4. (4) 57\dfrac{5}{7} के चार तुल्य भिन्न लिखिए
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 56

निम्नलिखित में से किसे एक प्रभावी गणित की कक्षा की एक विशेषता के रूप में माना जाता है?

  1. (1) जिस प्रकार की समस्याएँ शिक्षक ने हल की हैं, विद्यार्थियों को समान प्रकार की समस्याएँ हल करने के अवसर प्रदान करना
  2. (2) विभिन्न उदाहरणों की सहायता से विद्यार्थियों को इसके प्रति संवेदनशील बनाना कि गणित एक अमूर्त विषय है
  3. (3) सामूहिक कार्य की अपेक्षा एकल समस्या-समाधान के कार्य को प्रोत्साहित करना
  4. (4) समस्याओं को बहुत सारे तरीकों से हल करने के अवसर विद्यार्थियों को प्रदान करना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 57

एक कक्षा में ‘प्रश्न पूछने’ को आकलन के एक साधन के रूप में उपयोग करते समय निम्नलिखित में से किसका अनुपालन करना चाहिए?

  1. (1) केवल कम उपलब्धि प्राप्त करने वालों से प्रश्न पूछना
  2. (2) त्रुटियों और भ्रांतियों के आकलन के लिए प्रश्न पूछना
  3. (3) बिना समय दिए बहुत सारे प्रश्न पूछना
  4. (4) एक प्रश्न पूछना और स्वयं उसका उत्तर देना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 58

यदि (x+5)+7y(x + 5) + 7y को 5+(x+7y)5 + (x + 7y) की तरह लिखा जाए तो निम्नलिखित में से योग के कौन-से गुण/गुणों का उपयोग किया गया है?

  1. (1) क्रमविनिमेय
  2. (2) बंटन
  3. (3) साहचर्य और बंटन दोनों
  4. (4) क्रमविनिमेय और साहचर्य दोनों
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 59

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा, 2005, मिडिल स्कूल स्तर पर गणित पाठ्यचर्या के लिए सर्पिल दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है। इस दृष्टिकोण का सर्वोत्तम उदाहरण है

  1. (1) प्रत्येक ग्रेड पर विभिन्न अवधारणाओं को शामिल करना
  2. (2) उन अवधारणाओं को शामिल करना जो हर ग्रेड पर दोहराई जाती हैं
  3. (3) हर ग्रेड पर सरल और कठिन विषयों को शामिल करना
  4. (4) कठिनाई के बढ़ते क्रम में अवधारणाओं को शामिल करते हुए पहले पढ़ाई गई अवधारणाओं का संक्षिप्त रूप से पुनर्वलोकन करना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 60

निम्न में से किस कथन में संख्या 66 का उपयोग गणनसंख्या के अर्थ में किया गया है?

  1. (1) 77 का पूर्ववर्ती 66 है
  2. (2) वह सभागार की 6ठी पंक्ति में बैठी थी
  3. (3) एक सेट में 66 तत्त्व हैं
  4. (4) 55 का उत्तरवर्ती 66 है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 61

एक लड़की ने प्लास्टिक की एक बोतल में तल के निकट एक छेद किया। उसने छेद को बंद करने के लिए उस पर अपना अँगूठा रखा, बोतल को उसकी क्षमता से आधा पानी से भरा फिर उसने बोतल का ढक्कन कसकर बंद कर दिया। क्या होगा जब वह अपना अँगूठा छेद से हटाएगी?

  1. (1) छेद में से पानी का फुहारा छूटेगा क्योंकि बोतल के अंदर का दाब बाहरी दाब से कम है।
  2. (2) छेद से पानी बाहर नहीं आएगा क्योंकि बोतल के अंदर का दाब बाहरी दाब से अधिक है।
  3. (3) छेद से पानी का फुहारा छूटेगा क्योंकि बोतल के अंदर का दाब बाहरी दाब से अधिक है।
  4. (4) छेद से पानी बाहर नहीं छूटेगा क्योंकि बोतल के अंदर का दाब बाहरी दाब से कम है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 62

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
बेकेलाइट एक AA है और BB के निर्माण में प्रयुक्त होता है। वहीं दूसरी ओर पी॰ वी॰ सी॰ एक CC है जो DD के निर्माण में प्रयुक्त होता है।

  1. (1) AA–थर्मोसेटिंग (ताप-दृढ़) प्लास्टिक; BB–वैद्युत स्विच; CC–थर्मोप्लास्टिक (ताप-सुघट्य); DD–पात्र
  2. (2) AA–थर्मोसेटिंग (ताप-दृढ़) प्लास्टिक; BB–पात्र; CC–थर्मोप्लास्टिक (ताप-सुघट्य); DD–बर्तन
  3. (3) AA–थर्मोप्लास्टिक (ताप-सुघट्य); BB–बर्तन के हैंडल; CC–थर्मोसेटिंग (ताप-दृढ़) प्लास्टिक; DD–वैद्युत स्विच
  4. (4) AA–थर्मोप्लास्टिक (ताप-सुघट्य); BB–वैद्युत स्विच; CC–थर्मोसेटिंग (ताप-दृढ़) प्लास्टिक; DD–पात्र
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 63

पदार्थ XX का एक ऑक्साइड जल से अभिक्रिया कर एक अन्य पदार्थ YY उत्पन्न करता है। YY ऑक्सीजन से अभिक्रिया कर ZZ बनाता है। यह प्रेक्षण किया गया कि YY नीला लिटमस को लाल कर देता है। XX, YY और ZZ के विषय में निम्नलिखित में से क्या निष्कर्ष निकाला जा सकता है?

  1. (1) XX एक धातु है, YY प्रकृति में अम्लीय और ZZ क्षारकीय है।
  2. (2) XX एक धातु है, YY प्रकृति में क्षारकीय और ZZ अम्लीय है।
  3. (3) XX एक अधातु है, YY प्रकृति में अम्लीय और ZZ क्षारकीय है।
  4. (4) XX एक अधातु है, YY प्रकृति में अम्लीय और ZZ अम्लीय है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 64

निम्नलिखित में से क्या होने की संभावना है जब सोडियम ब्रोमाइड के विलयन में क्लोरीन गैस को प्रवाहित किया जाए?

  1. (1) विस्थापन अभिक्रिया से सोडियम क्लोराइड का बनना
  2. (2) ऊर्ध्वपातन से शुद्ध सोडियम प्राप्त करना
  3. (3) अपघटन द्वारा सोडियम क्लोराइड का निर्माण
  4. (4) कोई अभिक्रिया नहीं होगी
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 65

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन मोमबत्ती की ज्वाला के क्षेत्रों के विषय में सत्य नहीं है?

  1. (1) ज्वाला का ज्योतिहीन भाग पूर्ण दहन का क्षेत्र है।
  2. (2) ज्वाला के मध्य क्षेत्र का तापमान और ज्योतिहीन भाग का तापमान एकसमान है।
  3. (3) ज्वाला का पीला भाग आंशिक दहन का क्षेत्र है।
  4. (4) अन्तरतम क्षेत्र जलने का समर्थन नहीं करता और उसमें बिना जले मोम का वाष्प होता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 66

एक थर्मस फ्लास्क की अंदरूनी और बाहरी परतों के बीच निम्नलिखित में से कौन-सा ‘माध्यम’ उपस्थित होता है और क्यों?

  1. (1) वायु, क्योंकि यह चालन के कारण होने वाली ऊष्मा की हानि को रोकती है
  2. (2) स्टील, क्योंकि यह विकिरण और संवहन के कारण होने वाली ऊष्मा की हानि को रोकता है
  3. (3) निर्वात, क्योंकि यह चालन और संवहन के कारण होने वाली ऊष्मा की हानि को रोकता है
  4. (4) वायु, क्योंकि यह विकिरण और चालन के कारण होने वाली ऊष्मा की हानि को रोकती है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 67

बूझो, ताँबे/कॉपर को परिशुद्ध करने के लिए एक परिपथ बनाना चाहता है। निम्नलिखित में से उसे किस इलेक्ट्रोड और विलयन को चुनना चाहिए?

  1. (1) एनोड–अशुद्ध ताँबा/कॉपर; कैथोड–शुद्ध ताँबा/कॉपर; विलयन–जल
  2. (2) एनोड–कार्बन; कैथोड–शुद्ध ताँबा/कॉपर; विलयन–कॉपर सल्फेट
  3. (3) एनोड–अशुद्ध ताँबा/कॉपर; कैथोड–शुद्ध ताँबा/कॉपर; विलयन–कॉपर सल्फेट
  4. (4) एनोड–शुद्ध ताँबा/कॉपर; कैथोड–अशुद्ध ताँबा/कॉपर; विलयन–कॉपर सल्फेट
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 68

प्रकाश की एक किरण विभिन्न प्रकाशिक घनत्व के दो माध्यमों XX और YY में प्रवेश करती है। नीचे दी गई तालिका के संदर्भ AA, BB, CC तथा DD की पहचान कीजिए :

माध्यम प्रकाश की चाल में परिवर्तन प्रकाश की आवृत्ति में परिवर्तन प्रकाश की तरंगदैर्घ्यता में परिवर्तन
XX वृद्धि होती है AA BB
YY CC DD घटती है
  1. (1) AA–वृद्धि होती है; BB–घटती है; CC–वृद्धि होती है; DD–घटती है
  2. (2) AA–कोई परिवर्तन नहीं; BB–घटती है; CC–घटती है; DD–कोई परिवर्तन नहीं
  3. (3) AA–कोई परिवर्तन नहीं; BB–वृद्धि होती है; CC–घटती है; DD–कोई परिवर्तन नहीं
  4. (4) AA–घटती है; BB–कोई परिवर्तन नहीं; CC–कोई परिवर्तन नहीं; DD–वृद्धि होती है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 69

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
वह प्रक्रम जिसके द्वारा मृत वनस्पति, जीवाश्म ईंधन AA में दाब BB और तापमान CC पर परिवर्तित हो जाती है, तो DD कहलाता है।

  1. (1) AA–कोयला; BB–उच्च; CC–निम्न; DD–उपचयन
  2. (2) AA–पेट्रोलियम; BB–निम्न; CC–उच्च; DD–कार्बनीकरण
  3. (3) AA–प्राकृतिक गैस; BB–उच्च; CC–उच्च; DD–उपचयन
  4. (4) AA–कोयला; BB–उच्च; CC–उच्च; DD–कार्बनीकरण
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 70

मृदा के एक नमूने को जल के साथ मिलाया गया जिसने pH पत्र को पीला-नारंगी कर दिया। निम्नलिखित में से कौन-सा अब pH पत्र का रंग नीला कर देगा?

  1. (1) मिल्क ऑफ मैग्नीशिया
  2. (2) नींबू का रस
  3. (3) सिरका
  4. (4) साधारण नमक
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 71

फ्यूज़ तार बनाने के लिए निम्नलिखित में से आप किसका चयन करेंगे?

प्रतिरोध मोटाई गलनांक
(1) उच्च मोटा निम्न
(2) उच्च पतला निम्न
(3) निम्न पतला उच्च
(4) निम्न मोटा उच्च
  1. (1) उच्च; मोटा; निम्न
  2. (2) उच्च; पतला; निम्न
  3. (3) निम्न; पतला; उच्च
  4. (4) निम्न; मोटा; उच्च
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 72

वायुमंडलीय नाइट्रोजन के स्थिरीकरण के निम्नलिखित चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए :
(A) पौधों द्वारा जड़ तंत्र से नाइट्रोजन के यौगिकों का उद्‌ग्रहण
(B) पादप प्रोटीन और अन्य यौगिकों का संश्लेषण
(C) मृत पौधों और जीवों से प्राप्त नाइट्रोजनी अपशिष्ट का नाइट्रोजनी यौगिकों में रूपांतरण
(D) कई जीवाणु (बैक्टीरिया) और नीले-हरे शैवाल द्वारा वायुमंडल से नाइट्रोजन का स्थिरीकरण
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) (D) →\rightarrow (C) →\rightarrow (A) →\rightarrow (B)
  2. (2) (A) →\rightarrow (D) →\rightarrow (C) →\rightarrow (B)
  3. (3) (D) →\rightarrow (A) →\rightarrow (B) →\rightarrow (C)
  4. (4) (D) →\rightarrow (B) →\rightarrow (A) →\rightarrow (C)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 73

किसी शहर का, विभिन्न महीनों के लिए, निम्नलिखित मौसम चार्ट है। किस महीने में वाष्पन की दर उच्चतम होगी?

महीना तापमान (∘C^\circ\text{C}) हवा की चाल (m/s\text{m/s}) आर्द्रता (%\%)
(1) A 2626 0⋅870{\cdot}87 83⋅1283{\cdot}12
(2) B 2929 2⋅912{\cdot}91 72⋅3372{\cdot}33
(3) C 2727 0⋅710{\cdot}71 75⋅5075{\cdot}50
(4) D 2626 0⋅820{\cdot}82 75⋅2275{\cdot}22
  1. (1) A; 2626; 0⋅870{\cdot}87; 83⋅1283{\cdot}12
  2. (2) B; 2929; 2⋅912{\cdot}91; 72⋅3372{\cdot}33
  3. (3) C; 2727; 0⋅710{\cdot}71; 75⋅5075{\cdot}50
  4. (4) D; 2626; 0⋅820{\cdot}82; 75⋅2275{\cdot}22
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 74

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन किसी पुष्प में लैंगिक जनन की घटनाओं के क्रम के लिए सही है?

  1. (1) परागण के पश्चात् और भ्रूण के विकसित होने के पूर्व नवोद्‌भिद् बनते हैं।
  2. (2) परागण के पूर्व और निषेचन के पश्चात् भ्रूण बनता है।
  3. (3) परागण और भ्रूण के विकास के पश्चात् नवोद्‌भिद् बनते हैं।
  4. (4) परागण और नवोद्‌भिद् के बनने के पश्चात् भ्रूण बनता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 75

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन अंतःस्रावी ग्रंथियों के विषय में सत्य नहीं है?

  1. (1) अग्न्याशय और अधिवृक्क अंतःस्रावी ग्रंथियाँ हैं।
  2. (2) अंतःस्रावी ग्रंथियाँ वाहिनियों द्वारा हॉर्मोनों का स्राव करती हैं।
  3. (3) पीयूष ग्रंथि मस्तिष्क से जुड़ी होती है।
  4. (4) अंतःस्रावी ग्रंथियाँ हॉर्मोनों का स्राव करती हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 76

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : वननाशन/वन कटाई बाढ़ का कारण हो सकता है।
तर्क (R) : वन कटाई से जल की अंतःस्यंदन दर घट जाती है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (A) का (R) सही तर्क है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (A) का (R) सही तर्क नहीं है।
  3. (3) (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य है।
  4. (4) (A) असत्य है किन्तु (R) सत्य है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 77

एक शिक्षक विद्यार्थियों के दो समूहों को निम्नलिखित सामग्रियाँ देता है :
समूह AA : तीन आयताकार काँच की पट्टियाँ, काँच की एक वृत्ताकार समतल प्लेट, चूड़ियों के कुछ टुकड़े तथा गत्ते की बनी एक ट्यूब एवं डिस्क
समूह BB : दो समतल दर्पण और एक कठोर गत्ता/बॉक्स
उपर्युक्त सामग्रियों (पदार्थों) के समुच्चय के उपयोग से समूह AA और BB द्वारा निम्नलिखित में से कौन-से उपकरण बनाए जा सकते हैं?

समूह AA समूह BB
(1) पेरिस्कोप कैलाइडोस्कोप
(2) कैलाइडोस्कोप न्यूटन की डिस्क
(3) कैलाइडोस्कोप पेरिस्कोप
(4) पेरिस्कोप पिनहोल कैमरा
  1. (1) पेरिस्कोप; कैलाइडोस्कोप
  2. (2) कैलाइडोस्कोप; न्यूटन की डिस्क
  3. (3) कैलाइडोस्कोप; पेरिस्कोप
  4. (4) पेरिस्कोप; पिनहोल कैमरा
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 78

सूक्ष्मजीव हमारे लिए लाभदायी और हानिकारक दोनों हो सकते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा लाभदायी व्यवहार सूक्ष्मजीवों द्वारा नहीं किया जाता?

  1. (1) जैविक अपशिष्टों का अपघटन
  2. (2) मृदा की उर्वरता बढ़ाना/में वृद्धि करना
  3. (3) घरों में भोज्य पदार्थों का परिरक्षण
  4. (4) औषधियाँ बनाना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 79

निम्नलिखित में से किसकी मृदा की उर्वरता को बढ़ाने की संभावना सबसे कम है?

  1. (1) उर्वरकों को जैविक खाद द्वारा बदलना
  2. (2) दो फसलों के बीच खेत को बिना बोए छोड़ देना
  3. (3) प्रत्येक ऋतु में एकान्तरत विभिन्न फसलें उगाना
  4. (4) फसलों को बोते समय उनमें न्यूनतम दूरी बनाए रखना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 80

मेंढकों में कायांतरण के प्रक्रम के लिए कौन-सा हॉर्मोन उत्तरदायी है?

  1. (1) एड्रीनलीन
  2. (2) वृद्धि हॉर्मोन
  3. (3) थायरॉक्सिन
  4. (4) इंसुलिन
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 81

एक शिक्षक रसायन-विज्ञान में एक विषय के शिक्षण के समय, विद्यार्थियों की निम्नलिखित धारणाओं की पहचान करता है। निम्नलिखित में से कौन-सा वैकल्पिक धारणा नहीं है?

  1. (1) कार्बन परमाणु काला है।
  2. (2) एक रासायनिक आबंध दो परमाणुओं के बीच एक रेखा है।
  3. (3) अभिक्रिया में ऑक्सीजन डालना, उपचयन (ऑक्सीकरण) है।
  4. (4) कार्बन के अपररूपों का समान परमाणु क्रमांक होता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 82

निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही वैज्ञानिक सादृश्य (अनुरूपता) को निरूपित करता है?

  1. (1) विशुद्ध सोना मक्खन की तरह कोमल होता है।
  2. (2) सूत्रकणिका (माइटोकॉन्ड्रिया) कोशिका का ऊर्जाकेंद्र होती है।
  3. (3) ईंधन आग की तरह जलता है।
  4. (4) बैटरी फ्लैशलाइट के लिए वैसे ही है जैसे हेडलाइट कार के लिए।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 83

एक शिक्षिका कक्षा में परमाणु ऊर्जा पर वाद-विवाद का आयोजन करती है। उसके क्या उद्देश्य हो सकते हैं?
(A) विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं समाज के बीच के संबंधों को समझाना
(B) विद्यार्थियों को वैश्विक सरोकारों के मुद्दों से अवगत कराना
(C) परमाणु रिएक्टर के संबंध में विद्यार्थियों की अवधारणात्मक समझ (बोध) को प्रोत्साहित करना
(D) समाज के हित-लाभ के लिए विज्ञान के दायित्वपूर्ण उपयोग के बारे में समझाना (अवबोधन)
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) (B), (C) और (D)
  2. (2) (A), (C) और (D)
  3. (3) (A), (B) और (D)
  4. (4) (A), (B) और (C)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 84

निम्नलिखित में से कौन-सा विज्ञान के समकालीन बोध के साथ सुसंगत नहीं है?

  1. (1) एक वैज्ञानिक विधि (पद्धति) का अनुपालन करना निश्चित और एकमात्र मार्ग है वैज्ञानिक अन्वेषण (खोज) का।
  2. (2) वैज्ञानिक विधि (पद्धति) परिघटना के संबंध में सौंदर्यपरक अथवा मूल्य-संबंधित निर्णय लेने में कोई सहायता नहीं करती है।
  3. (3) विज्ञान में जाँच आवर्ती क्रिया को वैज्ञानिक विधि के किसी भी अथवा सभी चरणों में, किसी भी क्रम में शामिल कर सकती है।
  4. (4) वैज्ञानिक विधि (पद्धति) समस्या-समाधान का तर्कसंगत उपागम प्रदान करती है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 85

निम्नलिखित उद्धरण पर विचार कीजिए :
‘‘बोर के परमाणु के सिद्धांत ने विज्ञान में क्रांति ला दी। इसकी वजह से इलेक्ट्रॉन के लिए स्थिर ऊर्जा अवस्थाएँ सामने आयीं, जिनमें इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर गति करते समय ऊर्जा का विकिरण नहीं करता।’’
उपर्युक्त उद्धरण विज्ञान की प्रकृति के संबंध में क्या चित्रित करता है?

  1. (1) विज्ञान व्यक्तिनिष्ठ है।
  2. (2) विज्ञान मान (मूल्य)-निरपेक्ष (न्यूट्रल) है।
  3. (3) विज्ञान अस्थायी है।
  4. (4) विज्ञान सामाजिक एवं सांस्कृतिक रूप से सन्निहित है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 86

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : विज्ञान को आमूल परिवर्तनों का अनुभव करना पड़ता है।
तर्क (R) : नए साक्ष्य के प्रकाश में विद्यमान वैज्ञानिक सिद्धांतों एवं नियमों को रद्द किया (फेंका) जा सकता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R) (A) का सही तर्क है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (R) (A) का सही तर्क नहीं है।
  3. (3) (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य है।
  4. (4) (A) असत्य है किन्तु (R) सत्य है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 87

सृजनात्मकता को विकसित करने के लिए शिक्षक द्वारा निम्नलिखित में से किन पर बल दिया जाना चाहिए?
(A) पूछताछ (परिप्रश्न) एवं अन्वेषण (खोज) कार्यों में विद्यार्थियों को संलग्न रखना
(B) विद्यार्थियों के कार्यों के मूल्यांकन के समय सही अथवा गलत उत्तरों को उजागर करना/पर प्रकाश डालना
(C) विद्यार्थियों को मूल्यांकन से भय-मुक्त होकर कार्य करने के लिए प्रेरित करना
(D) विद्यार्थियों को सभी पाठ्यपुस्तक प्रश्नों के सही उत्तर ज्ञात करने के लिए प्रेरित करना
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) (A) और (B)
  2. (2) (B) और (C)
  3. (3) (A) और (C)
  4. (4) (A) और (D)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 88

विज्ञान कक्षा के दौरान शिक्षिका अपने विद्यार्थियों के साथ साझा करती है कि विद्युत् बल्ब के आविष्कार का श्रेय सामान्यतः थॉमस अल्वा एडिसन को दिया जाता है। उससे पहले भी कई अन्यों ने इस पर काम किया परन्तु असफल रहे। शिक्षिका का उपर्युक्त उद्धरण विज्ञान के विषय में क्या सूचित करता है?
(A) विज्ञान अधिगम का अंतःविषयक क्षेत्र है।
(B) विज्ञान परिवर्तनशील है।
(C) विज्ञान एक सामूहिक उद्यम है।
(D) विज्ञान संशयवाद (स्केप्टिसिज़्म) को बढ़ावा देता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) (B) और (C)
  2. (2) (C) और (D)
  3. (3) (A) और (C)
  4. (4) (B) और (D)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 89

क्यों वैज्ञानिक, प्रणालियों के व्यवहार का विश्लेषण करने के लिए वैज्ञानिक प्रतिरूपण का उपयोग करते हैं?

  1. (1) प्रतिरूपण के लिए किसी यंत्र की आवश्यकता नहीं होती है।
  2. (2) प्रतिरूपण को किसी कम्प्यूटर परिकलन की आवश्यकता नहीं होती है।
  3. (3) वास्तविक प्रणाली की तुलना में प्रतिरूप विश्लेषण करने के लिए सरल होते हैं।
  4. (4) प्रतिरूप परिकल्पना को नहीं परख सकता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 90

शिक्षक ने कक्षा में एक प्रयोग किया और विद्यार्थियों ने निम्नलिखित कथनों S1S_1 एवं S2S_2 को रिकॉर्ड (अंकित) किया।
S1S_1 : ऑक्सीजन, ज्वलनशीलता का समर्थक है।
S2S_2 : ऑक्सीजन एक गैर-ज्वलनशील गैस है।
निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है?

  1. (1) S1S_1–अवलोकन; S2S_2–अवलोकन
  2. (2) S1S_1–निष्कर्ष; S2S_2–निष्कर्ष
  3. (3) S1S_1–निष्कर्ष; S2S_2–अवलोकन
  4. (4) S1S_1–अवलोकन; S2S_2–निष्कर्ष
उत्तर और हल देखें