By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 15 दिसंबर 2024 पेपर 2 गणित और विज्ञान, प्रश्न 77

विषय: प्रकाश और ध्वनि

प्रश्न 77

एक शिक्षक विद्यार्थियों के दो समूहों को निम्नलिखित सामग्रियाँ देता है :
समूह AA : तीन आयताकार काँच की पट्टियाँ, काँच की एक वृत्ताकार समतल प्लेट, चूड़ियों के कुछ टुकड़े तथा गत्ते की बनी एक ट्यूब एवं डिस्क
समूह BB : दो समतल दर्पण और एक कठोर गत्ता/बॉक्स
उपर्युक्त सामग्रियों (पदार्थों) के समुच्चय के उपयोग से समूह AA और BB द्वारा निम्नलिखित में से कौन-से उपकरण बनाए जा सकते हैं?

समूह AA समूह BB
(1) पेरिस्कोप कैलाइडोस्कोप
(2) कैलाइडोस्कोप न्यूटन की डिस्क
(3) कैलाइडोस्कोप पेरिस्कोप
(4) पेरिस्कोप पिनहोल कैमरा
  1. (1) पेरिस्कोप; कैलाइडोस्कोप
  2. (2) कैलाइडोस्कोप; न्यूटन की डिस्क
  3. (3) कैलाइडोस्कोप; पेरिस्कोपसही उत्तर
  4. (4) पेरिस्कोप; पिनहोल कैमरा

हल.

CBSE उत्तर: (3)

उत्तर: (3) समूह A: कैलाइडोस्कोप; समूह B: पेरिस्कोप

  1. समूह A के पास तीन आयताकार काँच की पट्टियाँ, वृत्ताकार काँच की प्लेट, चूड़ियों के टुकड़े और गत्ते की ट्यूब है: इनसे कैलाइडोस्कोप बनता है।
  2. समूह B के पास दो समतल दर्पण और गत्ते का बॉक्स है: दोनों सिरों पर दर्पण 45° पर लगाने से पेरिस्कोप बनता है।

सावधानी: पिनहोल कैमरे में दर्पण नहीं लगते और न्यूटन की डिस्क रंगीन चकती से बनती है।