प्रश्न 88
विज्ञान कक्षा के दौरान शिक्षिका अपने विद्यार्थियों के साथ साझा करती है कि विद्युत् बल्ब के आविष्कार का श्रेय सामान्यतः थॉमस अल्वा एडिसन को दिया जाता है। उससे पहले भी कई अन्यों ने इस पर काम किया परन्तु असफल रहे। शिक्षिका का उपर्युक्त उद्धरण विज्ञान के विषय में क्या सूचित करता है?
(A) विज्ञान अधिगम का अंतःविषयक क्षेत्र है।
(B) विज्ञान परिवर्तनशील है।
(C) विज्ञान एक सामूहिक उद्यम है।
(D) विज्ञान संशयवाद (स्केप्टिसिज़्म) को बढ़ावा देता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
- (1) (B) और (C)
- (2) (C) और (D)
- (3) (A) और (C)
- (4) (B) और (D)