By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 15 दिसंबर 2024 पेपर 2 गणित और विज्ञान, प्रश्न 72

विषय: सजीवों का संसार

प्रश्न 72

वायुमंडलीय नाइट्रोजन के स्थिरीकरण के निम्नलिखित चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए :
(A) पौधों द्वारा जड़ तंत्र से नाइट्रोजन के यौगिकों का उद्‌ग्रहण
(B) पादप प्रोटीन और अन्य यौगिकों का संश्लेषण
(C) मृत पौधों और जीवों से प्राप्त नाइट्रोजनी अपशिष्ट का नाइट्रोजनी यौगिकों में रूपांतरण
(D) कई जीवाणु (बैक्टीरिया) और नीले-हरे शैवाल द्वारा वायुमंडल से नाइट्रोजन का स्थिरीकरण
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) (D) →\rightarrow (C) →\rightarrow (A) →\rightarrow (B)
  2. (2) (A) →\rightarrow (D) →\rightarrow (C) →\rightarrow (B)
  3. (3) (D) →\rightarrow (A) →\rightarrow (B) →\rightarrow (C)सही उत्तर
  4. (4) (D) →\rightarrow (B) →\rightarrow (A) →\rightarrow (C)

हल.

CBSE उत्तर: (3)

उत्तर: (3) (D) → (A) → (B) → (C)

  1. पहले जीवाणु और नील-हरित शैवाल वायुमंडलीय नाइट्रोजन को मृदा में यौगिकों में बदलते हैं (D)।
  2. पौधे इन यौगिकों को जड़ों से ग्रहण करते हैं (A)।
  3. पौधे इनसे प्रोटीन और अन्य यौगिक बनाते हैं (B)।
  4. पौधों और जंतुओं की मृत्यु के बाद अपघटक उनके नाइट्रोजनी अपशिष्ट को फिर नाइट्रोजनी यौगिकों में बदलते हैं (C)।