By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 15 दिसंबर 2024 पेपर 2 गणित और विज्ञान, प्रश्न 24

विषय: समाजीकरण

प्रश्न 24

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : एक माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका अपनी कक्षा के छात्रों को बेहतर ढंग से समझने के लिए उनके माता-पिता के साथ नियमित संपर्क में रहती है।
कारण (R) : समुदायों को यह निर्देशित करना चाहिए कि बच्चों को कैसे और क्या सीखना चाहिए।
सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।सही उत्तर
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।

हल.

CBSE उत्तर: (3)

उत्तर: (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है

  1. A सही है: माता-पिता से संपर्क से शिक्षिका हर बच्चे की पृष्ठभूमि, जरूरतें और संदर्भ समझ पाती है।
  2. R गलत है: समुदाय शिक्षा में भागीदार हैं, पर बच्चे क्या और कैसे सीखें, यह तय करना पाठ्यचर्या और शिक्षक के पेशेवर निर्णय का काम है।

सावधानी: (1) भागीदारी को नियंत्रण समझ लेता है।