By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 दिसंबर 2024 पेपर 1 प्रश्न पत्र हिन्दी में, उत्तर कुंजी सहित

आप उत्तरों के साथ प्रश्न पत्र पढ़ रहे हैं। यह समयबद्ध परीक्षा नहीं है: कोई घड़ी नहीं चल रही है और कुछ भी अंकित नहीं हो रहा है।

समयबद्ध परीक्षा पर जाएँ →
प्रश्न 1

महारत उन्मुख शिक्षार्थी आमतौर पर सफलता का श्रेय __________ को देते हैं और असफलता को __________ ।

  1. (1) योग्यता और अच्छी किस्मत; कार्य कठिनाई
  2. (2) योग्यता और कोशिश; खराब किस्मत
  3. (3) योग्यता और अच्छी किस्मत; निम्न योग्यता
  4. (4) योग्यता और कोशिश; अपर्याप्त कोशिश
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 2

निम्नलिखित में से कौन सा कथन विकास के ‘समीप-दूराभिमुख’ सिद्धांत का प्रतिनिधित्व करता है ?

  1. (1) विकास बहु-दिशात्मक और बहु-आयामी होता है।
  2. (2) अलग-अलग संस्कृतियों में रहने वाले हमशक्ल जुड़वां अलग-अलग दरों से विकसित हो सकते हैं।
  3. (3) मोतियों को धागे में पिरोने से पहले बच्चे गेंद को पकड़ने की क्षमता विकसित करते हैं।
  4. (4) बच्चों में खड़े होने से पहले बैठने की क्षमता का विकास होता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 3

वायगोत्स्की के अनुसार बच्चे स्वयं से बात करते हैं :

  1. (1) विचार और आत्म-नियमन में सहायता के लिए।
  2. (2) आत्म-सदृढ़ीकरण प्रदान करने के लिए जब वयस्क उन्हें अनदेखा कर रहे हों।
  3. (3) क्योंकि वे आत्मकेंद्रित होते हैं।
  4. (4) क्योंकि उनकी सोच अतार्किक है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 4

सामाजिक संचार में चुनौतियाँ किसमें स्पष्ट होती हैं ?

  1. (1) ध्यान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार में
  2. (2) मस्तिष्क पक्षाघात में
  3. (3) स्वलीन क्रम विकार में
  4. (4) अधिगमात्मक विकलांगता में
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 5

वायगोत्स्की के सीखने और विकास के सिद्धांत के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा आलम्बन का उदाहरण है ?

  1. (1) किसी कार्य को छोटे चरणों में तोड़ना और आवश्यकतानुसार सहायता प्रदान करना।
  2. (2) अभिप्रेरणा के रूप में एक छात्र को उनके काम के लिए एक श्रेणी प्रदान करना।
  3. (3) एक छात्र को पढ़ने का कार्य देना और उन्हें स्वतंत्र रूप से सवालों के जवाब देने के लिए कहना।
  4. (4) एक छात्र को एक कौशल का प्रदर्शन करना और फिर उन्हें अपने दम पर इसमें महारत हासिल करना।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 6

लेखन वैकल्य की विशेषता है :

  1. (1) विलंबित गतिक कौशल
  2. (2) लिखित कार्य में चुनौती
  3. (3) पढ़ने के प्रवाह में कमी
  4. (4) दोहरावदार व्यवहार
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 7

अच्छे समस्या समाधानकर्ता बनने में विद्यार्थियों की सहायता करने के लिए, एक शिक्षक को निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया पर बल देना चाहिए ?

  1. (1) ऐसी जानकारी पर ध्यान देना जो पहले से मौजूद विश्वासों और पूर्वाग्रहों की पुष्टि करें।
  2. (2) समस्याओं को एक विशिष्ट निर्धारित तरीके से हल करना।
  3. (3) बड़ी और जटिल समस्याओं को छोटी प्रबंधनीय समस्याओं में विभाजित करना।
  4. (4) समस्या से संबंधित जानकारी के केवल एक ही पहलू पर ध्यान केंद्रित करना।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 8

अभिकथन (A) : एक समावेशी कक्षा में छात्रों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शिक्षकों को बहुसंवेदी सामग्री का उपयोग करना चाहिए।
कारण (R) : समावेशी कक्षाओं को पाठ्यचर्या सामग्री के मानकीकरण के साथ-साथ मूल्यांकन रणनीतियों के मानकीकरण को अपनाना चाहिए।
सही विकल्प चुनें :

  1. (1) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 9

रचनावादी दृष्टिकोण से :

  1. (1) व्यक्ति पर्यावरणीय घटनाओं से निष्क्रिय रूप से प्रभावित होते हैं।
  2. (2) व्यक्तियों को नए व्यवहार सीखने के लिए अनुकूलित किया जाता है।
  3. (3) सीखना वर्तमान समझ का विस्तार और परिवर्तन है।
  4. (4) सीखना बस हमारे दिमाग की कोरी स्लेट पर संघों को लिखना है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 10

अभिकथन (A) : प्रभावी शिक्षक खुद को शिक्षार्थियों के दैनिक जीवन और उनकी सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से परिचित कराते हैं।
कारण (R) : सीखना एक सामाजिक संदर्भ में होता है।
सही विकल्प चुनें :

  1. (1) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 11

अर्थपूर्ण अधिगम मुख्य रूप से किसके बारे में नहीं है ?

  1. (1) जानकारी को रटना
  2. (2) अवधारणाओं को समझना
  3. (3) ज्ञान का निर्माण
  4. (4) कौशलों का विकास
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 12

अभिकथन (A) : शिक्षिका को अपनी कक्षा के लड़कों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए व लड़कियों को कला अलंकरण के कार्य देने चाहिए।
कारण (R) : बच्चे मुख्य रूप से अंतर्निहित जैविक भिन्नताओं के कारण जेंडर भूमिकाएं ग्रहण करते हैं।
सही विकल्प चुनें :

  1. (1) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 13

गतिसंवेदी शिक्षार्थी __________ के माध्यम से सीखना पसंद करते हैं।

  1. (1) देखने
  2. (2) छूने
  3. (3) करने और चलने-फिरने
  4. (4) सुनने
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 14

हॉवर्ड गार्डनर के अनुसार एक वैज्ञानिक __________ बुद्धि का उच्च प्रदर्शन करेगा जबकि एक मूर्तिकार में __________ बुद्धि की उच्च बुद्धिमत्ता होगी।

  1. (1) प्रकृतिवादी; स्थानिक
  2. (2) ट्रांसडक्टिव; स्थानिक
  3. (3) तार्किक-गणितीय; गतिसंवेदी
  4. (4) स्थानिक; गतिसंवेदी
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 15

समावेशन को बढ़ावा देने के लिए क्या आवश्यक है ?
(i) लचीला पाठ्यक्रम
(ii) सहयोगात्मक अधिगम
(iii) पृथकरण और नामीकरण
(iv) गम्य इमारतें

  1. (1) (ii) (iii) (iv)
  2. (2) (i) (ii) (iii) (iv)
  3. (3) (i) (ii) (iii)
  4. (4) (i) (ii) (iv)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 16

बच्चे जब __________ अनुभव करते हैं तो बेहतर रूप से सीखते हैं।

  1. (1) गतिविधि के दौरान निम्न स्तर की सतर्कता
  2. (2) सीखने के लिए मध्यम स्तर का उत्साह
  3. (3) प्रदर्शन करने के लिए उच्च स्तर पर चिंता
  4. (4) अधिगम विवशता
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 17

अभिकथन (A) : 5 - 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ‘ठीक से’ और ‘रेखाओं के भीतर’ लिखने के लिए दबाव नहीं डालना चाहिए।
कारण (R) : बच्चे 5 - 6 साल के बाद गतिक कौशल का बेहतर नियंत्रण प्राप्त करते हैं।
सही विकल्प चुनें :

  1. (1) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 18

बच्चे अक्सर अपने आस-पास की घटनाओं की अपनी व्याख्या लेकर आते हैं। बारिश क्यों होती है, यह पूछे जाने पर सिया कहती है- “भगवान अपने कंधों पर पानी की बाल्टियां ढो-ढोकर थक चुके थे।” ऐसी व्याख्याएं-

  1. (1) चित्रित करती हैं कि बच्चों का एक आत्मकेंद्रित दृष्टिकोण है और वे दूसरे के दृष्टिकोण पर विचार नहीं कर सकते।
  2. (2) स्पष्ट करती हैं कि बच्चे तर्क करने में सक्षम नहीं हैं।
  3. (3) साबित करती हैं कि बच्चों की सोच वयस्कों की तुलना में ‘मात्रात्मक’ रूप से बहुत कम है।
  4. (4) संकेत देती हैं कि बच्चों में अपने सांस्कृतिक परिवेश के अनुकूल ‘सहज’ समझ होती है जिससे वे घटनाओं को समझने की कोशिश करते हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 19

पियाजे ने संज्ञानात्मक विकास का किस प्रकार वर्णन किया है ?

  1. (1) एक सतत निरंतरता के रूप में
  2. (2) चार अतिव्यापी संस्कृति विशिष्ट चरण में
  3. (3) चार गुणात्मक रूप से भिन्न चरण में
  4. (4) तीन प्रगतिशील स्तर में
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 20

विद्यालय में खेलने के समय, ऋषभ, एक 7 वर्षीय लड़के ने खेलने के लिए एक गुड़िया उठाई। उसके कुछ साथियों ने उसकी इस पसंद के खिलौने के लिए उसका मज़ाक उड़ाया। एक शिक्षक जो अपने विद्यार्थियों में लैंगिक भूमिका के सन्दर्भ में लचीलापन विकसित करना चाहता है, को इस स्थिति में निम्नलिखित में से कौन-सी प्रतिक्रिया देनी चाहिए ?

  1. (1) ऋषभ से बात करनी चाहिए कि गुड़िया लड़कियों के लिए उपयुक्त हैं और लड़कों को गुड़िया के साथ नहीं खेलना चाहिए।
  2. (2) ऋषभ से कहना चाहिए कि वह किसी और खिलौने के साथ खेले क्योंकि उसके दोस्तों को यह मंज़ूर नहीं है कि वह गुड़िया के साथ खेले।
  3. (3) ऋषभ को गुड़िया के साथ खेलने देना चाहिए और दूसरे बच्चों को कहना चाहिए कि वे भी अपनी पसंद का कोई खिलौना चुन सकते हैं।
  4. (4) बिना कुछ कहे गुड़िया को हटा देना चाहिए और ऋषभ को खेलने के लिए कार दे देनी चाहिए।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 21

विकास के संदर्भ में, एक समय सीमा जिसमें एक व्यक्ति विशिष्ट उत्प्रेरणाओं के प्रति परिवर्धित संवेदनशीलता रखता है जिससे कि वह कुशल तरीके से कार्य करने के लिए विशेष कौशल विकसित कर सके, वह विकास की __________ कहलाई जाती है।

  1. (1) प्रोत्साहन अवधि
  2. (2) उत्प्रेरक अवधि
  3. (3) चुनौतीपूर्ण अवधि
  4. (4) कूटलेखन/एन्कोडिंग अवधि
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 22

शिक्षकों को ध्यान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार से जूझ रहे छात्रों की आवश्यकताओं का ध्यान रखते समय __________ से बचना चाहिए।

  1. (1) विकर्षण और शोर करने
  2. (2) पाठ्यक्रम सामग्री और निर्देशों में लचीलेपन
  3. (3) कार्य को छोटे आसानी से प्रबंधनीय भागों में तोड़ने
  4. (4) बहु-संवेदी सामग्री का उपयोग करने
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 23

लॉरेंस कोहलबर्ग ने तर्क दिया है कि -

  1. (1) बच्चों में नैतिक विकास निरंतर रूप से होता है।
  2. (2) बच्चों के नैतिक तर्क में सांस्कृतिक अंतर होते हैं।
  3. (3) नैतिक विकास क्रमिक चरणों में होता है।
  4. (4) बच्चों के नैतिक तर्क में लिंग भेद होते हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 24

कोहलबर्ग के नैतिक विकास के किस चरण में व्यक्ति का नैतिक व्यवहार मुख्य रूप से इस मानसिकता पर निर्भर करता है कि “लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं” ?

  1. (1) उत्तर-पारंपरिक
  2. (2) गैर-पारंपरिक
  3. (3) पूर्व-पारंपरिक
  4. (4) पारंपरिक
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 25

जीन पियाजे के अनुसार एक बच्चा जो सरल गणितीय उत्क्रमण जैसे 4+5=94+5=9 तो 9−5=49-5=4 के पीछे के तर्क को समझने में असमर्थ है, इसका कारण है :

  1. (1) जीववादी सोच
  2. (2) अपरिवर्तनीयता
  3. (3) आत्मकेन्द्रियता
  4. (4) अवधारणात्मक केंद्रीकरण
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 26

अभिकथन (A) : शिक्षकों को छात्रों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए और अधिगम की प्राथमिक जिम्मेदारी उन्हीं पर डालनी चाहिए।
कारण (R) : अधिगम एक लोकतांत्रिक वातावरण के बजाय एक एकाधिकारवादी वातावरण में प्रभावी ढंग से होता है।
सही विकल्प चुनें :

  1. (1) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 27

अभिकथन (A) : शिक्षकों द्वारा प्रदान किया गया आलम्बन बच्चों की सीखने की प्रक्रिया में बाधा डालता है।
कारण (R) : लेव वायगोत्स्की ने प्रस्तावित किया कि बच्चे स्वतंत्र रूप से पर्यावरण पर कार्य करके और उसमें हेरफेर करके सीखते हैं।
सही विकल्प चुनें :

  1. (1) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 28

निम्न में से कौन सा बाहरी अभिप्रेरणा का सही वर्णन करता है ?

  1. (1) अभिप्रेरणा जो वातावरणीय परिणामों से आती है।
  2. (2) अभिप्रेरणा जो व्यक्तिगत संतुष्टि की भावना से आती है।
  3. (3) अभिप्रेरणा जो कार्य के व्यक्तिगत आनंद से आती है।
  4. (4) अभिप्रेरणा जो आंतरिक कारकों से आती है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 29

पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के संवेदी चालक अवस्था के दो महत्वपूर्ण संज्ञानात्मक विकास मील के पत्थर हैं :

  1. (1) जीववाद और परिवर्तन
  2. (2) वर्गीकरण और क्रमबद्धता
  3. (3) वस्तु स्थायित्व और स्थगित अनुसरण
  4. (4) प्रतिवर्ती चिंतन और परिकल्पित-निगमनात्मक तर्क
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 30

बच्चे -

  1. (1) अनियंत्रित पैदा होते हैं और उन्हें सामाजिक होने की आवश्यकता होती है।
  2. (2) इस दुनिया में आनुवंशिक कोड के साथ आते हैं जो उनकी नियति तय करते हैं।
  3. (3) उस सामाजिक सांस्कृतिक संदर्भ से बहुत प्रभावित होते हैं जिसमें वे बड़े होते हैं।
  4. (4) इस संसार में ‘खाली स्लेट’ या ‘कोरी पट्टी’ के रूप में आते हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 31

9 kg9\text{ kg} में से 7 kg 7 g7\text{ kg }7\text{ g} को घटाने पर क्या परिणाम प्राप्त होता है ?

  1. (1) 1.93 kg1.93\text{ kg}
  2. (2) 1.093 kg1.093\text{ kg}
  3. (3) 1.3 kg1.3\text{ kg}
  4. (4) 1.993 kg1.993\text{ kg}
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 32

कक्षा III में 150150 बच्चों से उनके पसंदीदा एक फल के बारे में पूछा गया और 55 पसंदीदा फलों के परिणामों को निम्न तालिका में लिखा गया :

फल का नाम बच्चों की संख्या
सेब 2828
अमरूद 2626
आम 4444
केला 1414
अंगूर 2828

सही विकल्प को चुनिए :

  1. (1) सेब और अमरूद पसंद करने वाले बच्चों की संख्या समान है।
  2. (2) अंगूर और केलों को पसंद करने वाले बच्चों की संख्याओं का अंतर 1616 है।
  3. (3) आम और केला पसंद करने वाले बच्चों की संख्या, अमरूद पसंद करने वाले बच्चों की संख्या की दुगुनी है।
  4. (4) 1010 बच्चे, इस तालिका में दिए गए किसी भी फल को पसंद नहीं करते हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 33

गणित की कक्षाओं में निम्नलिखित में से कौन-सा रचनात्मक आकलन के बारे में सबसे कम उपयुक्त है ?

  1. (1) यह विद्यार्थियों की भ्रांतियों की पहचान करने में सहायता करता है
  2. (2) यह संचयी मूल्यांकन उपलब्ध कराता है जो कि बच्चों को श्रेणीबद्ध करने में सहायता करता है
  3. (3) निर्देशात्मक क्रियाकलापों के दौरान विद्यार्थियों की प्रगति को जाँचना
  4. (4) विद्यार्थियों की अवधारणात्मक समझ की पहचान करना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 34

एक व्यक्ति ने अपने बैंक के खाते में से किसी महीने की 44 तारीख को ₹ 4,5604{,}560 निकाले और उसी महीने में 2020 तारीख को ₹ 2,5672{,}567 जमा करा दिए। यदि महीने के अंत में उसके खाते में ₹ 3,1253{,}125 की धनराशि है, तो महीने के प्रारंभ में उसके खाते में कितनी धनराशि (₹ में) थी ?

  1. (1) 5,1285{,}128
  2. (2) 5,1185{,}118
  3. (3) 4,9984{,}998
  4. (4) 5,2135{,}213
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 35

प्राथमिक कक्षा के एक गणित के शिक्षक ने अपने विद्यार्थियों को निम्नलिखित समस्या हल करने को दी :
“616616 विद्यार्थियों के स्कूल के लिए 2828 विद्यार्थियों वाली कितनी कक्षाओं की आवश्यकता होगी ?”
एक विद्यार्थी ने समस्या को इस प्रकार हल किया :
11 कक्षा =28=28 विद्यार्थी
10→28010 \rightarrow 280
10→280‾10 \rightarrow \underline{280}
10→ 560\phantom{10 \rightarrow\ }560
2→0056‾→10+10+2=222 \rightarrow \phantom{0}\underline{\phantom{0}56} \quad \rightarrow 10+10+2=22 कक्षाएँ
10→ 616\phantom{10 \rightarrow\ }616
निम्नलिखित में से विद्यार्थी द्वारा उपयोग की गई कलनविधि के लिए कौन-सा सबसे उपयुक्त है ?

  1. (1) विद्यार्थी ने समस्या हल करने के लिए विभाजन के वितरण और सहचार्य दोनों नियमों का उपयोग किया है
  2. (2) विद्यार्थी ने समस्या हल करने के लिए एक गलत कलनविधि का उपयोग किया है
  3. (3) विद्यार्थी ने समस्या हल करने के लिए योग पर विभाजन के सहचार्य नियम का उपयोग किया है
  4. (4) विद्यार्थी ने समस्या हल करने के लिए योग पर विभाजन के वितरण नियम का उपयोग किया है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 36

एक त्रिभुज जिसकी सभी भुजाएं अलग-अलग लम्बाइयों की होती हैं, कहलाता है :

  1. (1) एक विषमबाहु त्रिभुज
  2. (2) एक समकोण त्रिभुज
  3. (3) एक समबाहु त्रिभुज
  4. (4) एक समद्विबाहु त्रिभुज
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 37

3131 से 6060 तक के बीच की अभाज्य संख्याओं का योग है :

  1. (1) 280280
  2. (2) 311311
  3. (3) 221221
  4. (4) 227227
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 38

201201 के पूर्ववर्ती और 47814781 के परवर्ती का गुणनफल है :

  1. (1) 965560965560
  2. (2) 965650965650
  3. (3) 956200956200
  4. (4) 956400956400
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 39

सबसे उपयुक्त संज्ञानात्मक कौशल क्या है जो विद्यार्थियों को विशेषताओं और गुणों के अनुसार आकृतियों को पहचानने और उनका समूह बनाने में मदद करता है ?

  1. (1) संरक्षण
  2. (2) अपघटन
  3. (3) वर्गीकरण
  4. (4) क्रमबद्धता
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 40

विद्यार्थियों को भाग की समस्याएँ हल करने में कठिनाई आती है क्योंकि :

  1. (1) भाग की समस्याओं की दैनिक जीवन में कोई उपयोगिता नहीं है
  2. (2) भाग की समस्याओं को हल करने के लिए कोई अनौपचारिक कलन विधियां नहीं होती हैं
  3. (3) भाग की समस्याएँ हल करने के लिए यह आवश्यक है कि विद्यार्थी जमा, घटा और गुणा करना अच्छी तरह से जान लें
  4. (4) विद्यार्थी भाग का चिन्ह पसंद नहीं करते
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 41

दूसरी कक्षा के अधिकांश शिक्षार्थी चार कैंडी और तीन कैंडी जैसी दो मात्राएँ जोड़ने में सक्षम होते हैं, लेकिन जब वर्कशीट पर 4+54+5 करने के लिए कहा जाता है तो अधिकांश वही शिक्षार्थी ऐसा करने में असमर्थ होते हैं। राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 20052005 के अनुसार इसका क्या कारण है ?

  1. (1) शिक्षार्थी वास्तविक गणित सीखने में रुचि नहीं रखते हैं
  2. (2) शिक्षार्थी अमूर्त गणितीय प्रतीकों के उपयोग के लिए तैयार नहीं होते हैं
  3. (3) शिक्षार्थियों को योग ठीक से नहीं सिखाया जाता है
  4. (4) कुछ शिक्षार्थी गणितीय कौशल में कमजोर होते हैं
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 42

तीसरी कक्षा के एक विद्यार्थी से जब एक सौ पाँच को अंक के रूप में लिखने को कहा जाता है तो वह इसे ‘10051005’ लिखता / लिखती है। यह इंगित करता है :

  1. (1) उसे स्थानीय मान की अवधारणा को समझने में और सहायता की आवश्यकता है
  2. (2) वह गणित सीखने में अयोग्य है
  3. (3) विद्यार्थी सीखने में कमज़ोर है
  4. (4) वह शरारती है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 43

भिन्नों की अवधारणा के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है ?

  1. (1) यह एक समान वस्तुओं वाले समूह के भाग को निरूपित करता है
  2. (2) एक भिन्न का गणितीय चिन्ह (नोटेशन) एक अनुपात के रूप में निरूपित किया जा सकता है
  3. (3) यह एक पूर्ण का वह भाग निरूपित करता है जो कि ‘11’ से बड़ा हो
  4. (4) एक भिन्न का गणितीय चिन्ह (नोटेशन) एक विभाजन समस्या को निरूपित करने के लिए किया जा सकता है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 44

राधा सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को प्रतिदिन 3 km 725 m3\text{ km }725\text{ m} चलती है, जबकि मंगलवार और बृहस्पतिवार को वह प्रतिदिन 2 km 9 m2\text{ km }9\text{ m} चलती है। उसके द्वारा सोमवार से शुक्रवार तक चली गई कुल दूरी है :

  1. (1) 15.355 km15.355\text{ km}
  2. (2) 15.193 km15.193\text{ km}
  3. (3) 16.975 km16.975\text{ km}
  4. (4) 16.202 km16.202\text{ km}
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 45

जैसमीन ने कहा, “एक आयत में विपरीत भुजाओं के दो युग्म समानांतर होते हैं; एक वर्ग में भी विपरीत भुजाओं के दो युग्म समानांतर होते हैं और उसी प्रकार एक समानांतर चतुर्भुज में भी। इसलिए आयत और वर्ग दोनों ही समानांतर चतुर्भुज होंगे।”
जैसमीन, वैन हैले के सिद्धांत के ज्यामितीय चिंतन के ________ स्तर पर है।

  1. (1) औपचारिक निगमन
  2. (2) दृश्यीकरण
  3. (3) विश्लेषण
  4. (4) संबंधों की समझ
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 46

अंकों 5,9,0,2,85, 9, 0, 2, 8 और 66 से (बिना पुनरावर्ती के) 66 अंकों की बनाई जा सकने वाली सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याओं का योग है :

  1. (1) 11922901192290
  2. (2) 11922091192209
  3. (3) 12922901292290
  4. (4) 12922091292209
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 47

पैटर्न 12,14,17,13,8,14,21,_,_12, 14, 17, 13, 8, 14, 21, \_, \_ में लुप्त दो संख्याएँ क्रमशः हैं :

  1. (1) 14,514, 5
  2. (2) 13,413, 4
  3. (3) 15,715, 7
  4. (4) 12,312, 3
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 48

चार अंकों की वह न्यूनतम संख्या, जो 6,76, 7 और 44 का गुणज है, निम्न है :

  1. (1) 10061006
  2. (2) 10081008
  3. (3) 10001000
  4. (4) 10021002
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 49

निम्न में से किस की एक निश्चित लम्बाई होती है ?

  1. (1) एक किरण
  2. (2) एक समतल
  3. (3) एक रेखा
  4. (4) एक रेखाखंड
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 50

गणित की कक्षा में मुक्त सिरे वाले प्रश्नों को समाकलित करने के लिए निम्नलिखित में से क्या सबसे अधिक उपयुक्त है ?

  1. (1) ये प्रश्न विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन का विकास करते हैं
  2. (2) इन प्रश्नों के उत्तर पुस्तक में नहीं दिए होते
  3. (3) इन प्रश्नों को हल करने में समय अधिक लगता है
  4. (4) इन प्रश्नों की एक-दूसरे से नकल करना आसान नहीं है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 51

‘आँकड़ों का प्रबंधन’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?

  1. (1) एक रेखा-आलेख आँकड़ों की विभिन्न श्रेणियों के बीच तुलना करने के काम आता है।
  2. (2) एक आयत चित्र किसी एक संपूर्ण के विभिन्न भागों की तुलना करने के लिए उपयोग किया जाता है।
  3. (3) आँकड़ों का आलेखों द्वारा प्रदर्शन समझने में बहुत आसान होता है, जब भी आँकड़ों का रूझान या तुलना दिखानी हो।
  4. (4) एक दंड-आलेख ऐसे आँकड़ें प्रस्तुत करता है, जो समय के साथ-साथ लगातार बदलते रहते हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 52

8 m8\text{ m} लम्बे, 70 cm70\text{ cm} चौड़े और 40 cm40\text{ cm} मोटे लकड़ी के एक ब्लॉक से 2 m×35 cm×8 cm2\text{ m} \times 35\text{ cm} \times 8\text{ cm} माप वाले कितने फट्टे बनाए जा सकते हैं ?

  1. (1) 4545
  2. (2) 4040
  3. (3) 5050
  4. (4) 4848
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 53

एक बच्चे ने प्रश्न हल किया : 12+13=25\dfrac{1}{2}+\dfrac{1}{3}=\dfrac{2}{5} । इस हल से सबसे उपयुक्त क्या निष्कर्ष निकाला जा सकता है ?

  1. (1) बच्चा नहीं जानता कि भिन्नों को संख्या रेखा पर कैसे प्रदर्शित किया जाता है
  2. (2) बच्चे ने प्राकृतिक संख्याओं के जोड़ की अवधारणा को भिन्नों के जोड़ तक विस्तारिक किया है
  3. (3) बच्चे को संख्याओं को जोड़ना नहीं आता है
  4. (4) बच्चे को लघुत्तम समापवर्त्य लेना नहीं आता है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 54

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 20202020 गणित और कम्प्यूटेशनल सोच के महत्व को बढ़ावा देती हैं क्योंकि :

  1. (1) यह एआई (AI), मशीन लर्निंग और डेटा साइंस आदि जैसी उभरती हुई तकनीकों का आधार है
  2. (2) यह एक शिक्षक का स्थान ले सकता है
  3. (3) यह स्कूल में सीखने का सबसे कठिन पहलू है
  4. (4) यह मानव अस्तित्व के लिए मूलभूत है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 55

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 20052005 के अनुसार गणित के शिक्षकों को इस ओर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है :
(a) संस्मरण और गहन रूप से एल्गोरिदम को बढ़ावा देना
(b) गणितीय तर्क विचार
(c) सही उत्तरों के लिए एकमात्र अधिकारी बनना
सही विकल्प चुनें :

  1. (1) केवल (b)
  2. (2) (b) और (c)
  3. (3) केवल (a)
  4. (4) (a) और (b)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 56

चौथी कक्षा के बच्चों को क्षेत्र की अवधारणा से परिचित कराने का सबसे प्रभावी तरीका कौन-सा है ?

  1. (1) सूत्र आधारित विधि
  2. (2) सन्निकटन और अनुमान
  3. (3) टेसेलेशन (टाइलिंग)
  4. (4) गिनतारा
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 57

47+514−78\dfrac{4}{7}+\dfrac{5}{14}-\dfrac{7}{8} का मान है :

  1. (1) 356\dfrac{3}{56}
  2. (2) 556\dfrac{5}{56}
  3. (3) 314\dfrac{3}{14}
  4. (4) 528\dfrac{5}{28}
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 59

निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय गणित से संबंधित नहीं है ?

  1. (1) सूर्य सिद्धांत
  2. (2) बौधायन शुल्ब सूत्र
  3. (3) लीलावती
  4. (4) चरक संहिता
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 60

संख्या 352876352876 में 55 और 77 के स्थानीय मानों का अंतर है :

  1. (1) 4999749997
  2. (2) 5000750007
  3. (3) 4993049930
  4. (4) 4999349993
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 61

अभिकथन एवं कारण को ध्यान से पढ़ें :
अभिकथन : हाथियों के झुंड में केवल हथिनियाँ और बच्चे ही रहते हैं।
कारण : हाथी 14 - 15 साल बाद झुंड छोड़ देते हैं और अकेले रहते हैं।
निम्नलिखित में से सही उत्तर को चुनें :

  1. (1) अभिकथन सही है किन्तु कारण गलत है
  2. (2) अभिकथन गलत है किन्तु कारण सही है
  3. (3) दोनों, अभिकथन तथा कारण सही है एवं कारण, अभिकथन की सही व्याख्या करता है
  4. (4) दोनों, अभिकथन तथा कारण सही है किन्तु कारण, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 62

एनसीईआरटी की पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यपुस्तक के अध्याय 4 “खाएं आम 12 महीने” में आम पापड़ बनाने की कहानी है ताकि ना सिर्फ प्रक्रिया और तकनीक को बच्चे समझे, बल्कि पकाने और संरक्षण के कौशल को भी सराहा सकें। राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 के अनुसार, इस पाठ के माध्यम से ईवीएस पढ़ाने का कौन सा सामान्य उद्देश्य प्राप्त किया जा रहा है?

  1. (1) किसी वस्तु को बनाने में कितनी श्रम की जरूरत होती है उसकी व्याख्या करना।
  2. (2) प्राकृतिक परिवेश से किस प्रकार से विभिन्न वस्तुएं बनाई जा सकती हैं उसकी चर्चा करना।
  3. (3) अमूर्त के स्थान पर अपने अनुभवों के पहलुओं से जुड़े अवलोकन एवं उदाहरणों की सहायता से समझ का विकास करना।
  4. (4) आम पापड़ किस प्रकार से बनाया जाता है इसकी समझ विकसित करना।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 63

मोहन कक्षा 5 का एक पर्यावरण अध्ययन का शिक्षक है। वह अपनी कक्षा में निम्नलिखित गतिविधि को श्यामपट्ट पर लिखता है। “अपने माता-पिता और दादा-दादी के समय पानी की उपलब्धता के बारे में पता करें और उसकी वर्तमान स्थिति से तुलना करें।” उपरोक्त गतिविधि के लिए, निम्नलिखित में से कौन सी सबसे उपयुक्त रणनीति होगी?

  1. (1) भूमिका निर्वहन
  2. (2) परियोजना
  3. (3) चर्चा करना
  4. (4) साक्षात्कार
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 64

अर्चना, कक्षा 4 की एक पर्यावरण अध्ययन की शिक्षिका है। वह अपनी कक्षा में बच्चों के दो समूह बनाती है और “विद्यालय में यूनिफार्म होनी चाहिए या नहीं” इस विषय पर वाद-विवाद गतिविधि कराती है। अर्चना ने अपनी कक्षा में वाद-विवाद क्यों कराया? निम्नलिखित में से कौन सा सबसे उपयुक्त कारण नहीं हो सकता है?
(A) वाद विवाद से बच्चों को किसी बात के विभिन्न पहलुओं के बारे में सोचने और समझने का मौका मिलता है।
(B) कक्षा में बच्चों को अपनी राय रखने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।
(C) कक्षा में बच्चों को अपने अनुभव साझा करने का अवसर प्राप्त होता है।
(D) वाद विवाद से बच्चे अपने साथियों के ज्ञान का आकलन कर लेते हैं।

  1. (1) (A), (C) और (D)
  2. (2) (B) और (D)
  3. (3) (B), (C) और (D)
  4. (4) (A), (B) और (C)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 65

बच्चा विभिन्न कुशल कार्यों जैसे खेती और दैनिक जीवन में उनकी विरासत (बुजुर्गों से) का वर्णन करता है।
उपरोक्त कथन है :

  1. (1) सीखने के सूचक
  2. (2) सीखने के उद्देश्य
  3. (3) दक्षता कथन
  4. (4) सीखने के प्रतिफल
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 66

बंगाल की खाड़ी पर समुद्र तट वाला राज्य/केंद्रशासित प्रदेश निम्नलिखित में से कौन सा है ?

  1. (1) कर्नाटक
  2. (2) केरल
  3. (3) तेलंगाना
  4. (4) आंध्र प्रदेश
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 67

एनसीईआरटी के पर्यावरण अध्ययन की पाँचवी कक्षा की पाठ्यपुस्तक में पाठ 13 “गौरव जानी” के अद्भुत यात्रा का वर्णन करती है। यह पाठ निम्नलिखित में से कौन से थीम का हिस्सा है?

  1. (1) आपसी संबंध
  2. (2) काम और खेल
  3. (3) परिवार और मित्र
  4. (4) आवास
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 68

पर्यावरण अध्ययन की एक रचनावादी कक्षा में, निम्नलिखित में से कौन सी क्रिया नहीं होती हुई दिखाई देती है?

  1. (1) बच्चे सिर्फ जाने पहचाने सवाल हल कर रहे हैं।
  2. (2) बच्चे अवधारणाओं के बीच की नई-नई कड़ियों को जोड़ने में अपना अनुभव उपयोग कर रहे हैं।
  3. (3) बच्चे ठोस वस्तुओं पर क्रिया करके सीख रहे हैं।
  4. (4) बच्चों के अनुभव को सम्मान दिया जा रहा है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 69

सिद्धि, एक कक्षा 4 की शिक्षिका है। वह अपनी कक्षा के बच्चों को एनसीईआरटी के पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यपुस्तक का पाठ 10 “हु तू तू, हु तू तू” पढ़ाने के लिए सभी बच्चों को वह खेल के मैदान में ले जाकर कबड्डी खेल खिलाती है। खेल खेलने से पहले वह सभी बच्चों को इस खेल के नियम भी बताती है। शिक्षिका इस खेल को खेलने से पहले बच्चों को नियम क्यों बताती है? निम्नलिखित में से कौन सा सबसे उपयुक्त कारण हो सकता है?
(A) वह बच्चों का ध्यान इस ओर खींचना चाहती है कि खेल की तरह ही जीवन में भी हम नियम बनाते हैं।
(B) ताकि सभी कार्य सही ढंग से किए जाएं।
(C) हम सभी समाज में इसी प्रकार से नियमों से बंधे हैं जिसके द्वारा हम आपस में मतभेद और झगड़े सुलझाते हैं।
(D) नियम बनाने से सभी बच्चों का ध्यान खेल की अपेक्षा नियम पर बहुत अधिक रहता है।

  1. (1) (C) और (D)
  2. (2) (A) और (D)
  3. (3) (A), (B) और (C)
  4. (4) (A) और (B)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 70

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए एवं सही विकल्प चुनिए -
अभिकथन (A) : जैव मात्रा एवं जीवाश्म ईंधन, दोनों ऊर्जा के परंपरागत स्रोत हैं।
कारण (R) : पारंपरिक स्रोत वे हैं जिनका स्वभाव नवीकरणीय होता है।

  1. (1) (A) सही है और (R) गलत है
  2. (2) (A) गलत है और (R) सही है
  3. (3) दोनों (A) और (R) सही हैं
  4. (4) दोनों (A) और (R) गलत हैं
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 71

नीचे दिए गए कथनों A और B पर विचार कीजिए :
कथन A : सन् 1969 में नील आर्मस्ट्रॉन्ग चाँद पर उतरने वाले सबसे पहले व्यक्ति थे।
कथन B : सन् 2007, में कल्पना चावला अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाली पहली महिला थीं।
निम्नलिखित में से सही कोड चुनिए :

  1. (1) A सही है परन्तु B गलत है
  2. (2) A गलत है परन्तु B सही है
  3. (3) A और B दोनों सही हैं
  4. (4) A और B दोनों गलत हैं
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 72

ऐसा पाया गया है कि बच्चों के सीखने और प्रगति का अवलोकन करते समय कुछ गलतियां हो जाती हैं। यह गलतियां हमारे पूर्वाग्रहों का परिणाम हो सकती हैं। निम्नलिखित में से कौन सी सूचना एक पूर्वाग्रह के रूप में दर्ज नहीं होनी चाहिए?

  1. (1) पोर्टफोलियो में बच्चों के काम के नमूने।
  2. (2) बच्चों की योग्यता व कार्य निष्पादन के संबंध में पहले के अनुभव।
  3. (3) किसी एक विषय और उसके किसी एक क्षेत्र की परीक्षा से जुड़े पूर्व परिणाम।
  4. (4) बच्चे की सामाजिक पृष्ठभूमि।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 73

अभिकथन (A) तथा कारण (R) को ध्यान से पढ़ें :
अभिकथन (A) : जिन बकरियों के बालों से मुलायम पशमीना शाल बनाए जाते है वे लगभग 5000 मीटर ऊँचाई में पाए जाते है जहाँ बहुत सर्दी पड़ती है।
कारण (R) : इतनी सर्दी से बचने के लिए बकरियों के शरीर पर गरम बालों के परत उग आते हैं।
निम्नलिखित में से सही विकल्प को चुनें :

  1. (1) (A) सही है किन्तु (R) गलत है
  2. (2) (A) गलत है किन्तु (R) सही है
  3. (3) दोनों (A) एवं (R) सही हैं तथा (R) , (A) की व्याख्या करता है
  4. (4) दोनों (A) एवं (R) सही हैं किन्तु (R), (A) की व्याख्या नहीं करता
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 74

कथन I एवं II को ध्यान से पढ़ें।
कथन I : अनीमिया के कारण बच्चे ठीक से बढ़ नहीं पाते हैं और उनमें फुर्ती भी कम होती है।
कथन II : अनीमिया बच्चों की शारीरिक और दिमागी तंदुरूस्ती पर असर करता है।
निम्नलिखित में से सही उत्तर चुनें :

  1. (1) I सही है किन्तु II गलत है।
  2. (2) I गलत है किन्तु II सही है।
  3. (3) दोनों I तथा II सही हैं।
  4. (4) दोनों I एवं II गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 75

निम्नलिखित में से सही मिलान चुनिए :

  1. (1) लावणी - तमिलनाडु
  2. (2) भरतनाट्यम - ओडीशा
  3. (3) कथक - कर्नाटक
  4. (4) बिहु - असम
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 76

गाय के आगे के दाँत छोटे तथा पीछे के दाँत चपटे और बड़े होते हैं। ऐसा क्यों होता है?

  1. (1) क्रमशः घास काटने तथा घास को कुतरने के लिए
  2. (2) क्रमशः घास कुतरने तथा घास को काटने के लिए
  3. (3) क्रमशः घास काटने तथा घास चबाने के लिए
  4. (4) क्रमशः घास चबाने तथा घास काटने के लिए
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 77

क्या कारण है कि पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यपुस्तकों में किस्से और कहानियों को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है? निम्नलिखित में से कौन सा सबसे उपयुक्त कारण हो सकता है?
(A) प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन के शिक्षक किस्से और कहानियों को रुचि लेकर सुनाते हैं इसीलिए इनको महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।
(B) बच्चों का पर्यावरण से संबंधित मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के लिए अक्सर किस्से और कहानियों का इस्तेमाल महत्वपूर्ण माना गया है।
(C) क्योंकि बच्चे कहानी के पात्रों से अपने आपको आसानी से जोड़ लेते हैं इसीलिए इनको पाठ्य पुस्तकों में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।
(D) किस्से और कहानियां समाज को पसंद है इसीलिए इनको पर्यावरण की पाठ्य पुस्तकों में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।

  1. (1) (C) और (D)
  2. (2) (A) और (B)
  3. (3) (A) और (D)
  4. (4) (B) और (C)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 78

निम्नलिखित प्रश्न में, अभिकथन और कारण को आगे रखा गया है। कथनों को ध्यान से पढ़ें और निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन करें :
अभिकथन : एनसीईआरटी के, पर्यावरण अध्ययन के पाठ्य पुस्तक के पाठों में आम जिंदगी की वास्तविक घटनाओं, रोजमर्रा की समस्याओं और आज से जुड़ी कुछ ज्वलंत समस्याओं को रखा गया है।
कारण : इन सभी समस्याओं पर बच्चे खुलकर बहस कर सकें, समस्याओं से अवगत हो, उनके प्रति संवेदनशील बने और सही समझ बना सकें।

  1. (1) अभिकथन सत्य है लेकिन कारण असत्य है।
  2. (2) अभिकथन असत्य है परन्तु कारण सत्य है।
  3. (3) अभिकथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, अभिकथन की सही व्याख्या है।
  4. (4) अभिकथन और कारण सही है लेकिन कारण, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 79

‘उबला हुआ दूध’ पेट में पचने में कितना समय लेता है? निम्नलिखित में से सही उत्तर को चुनें।

  1. (1) 4 घंटे
  2. (2) 5 घंटे
  3. (3) 2 घंटे
  4. (4) 3 घंटे
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 80

एक व्यक्ति मृत समुद्र या खारी झील में नहीं डूबेगा भले ही वह तैरना न जानता हो। इसकी वजह है :

  1. (1) समुद्र के पानी का न उच्च, न निम्न घनत्व
  2. (2) समुद्र के पानी की मात्रा
  3. (3) समुद्र के पानी का उच्च घनत्व
  4. (4) समुद्र के पानी का निम्न घनत्व
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 81

निम्नलिखित में से कौन सा समूह केवल तत्वों से बना है?

  1. (1) स्टील, आयरन, जिंक
  2. (2) टिन, लिथियम, सोडियम
  3. (3) सोडियम, ब्रास, पोटैशियम
  4. (4) ब्रांज़, कॉपर, एलुमिनियम
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 82

पर्यावरण अध्ययन का एक शिक्षक कुछ बच्चों के गतिविधि कराने के दौरान, कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का अवलोकन करता है तथा उसका एक वर्णनात्मक टिप्पणियां भी दर्ज करता है। निम्नलिखित में से कौन-सा आकलन का उपकरण हो सकता है?

  1. (1) अवलोकन सूची
  2. (2) उपाख्यानात्मक अभिलेख
  3. (3) रेटिंग स्केल
  4. (4) पोर्टफोलियो
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 83

दो भारतीय पक्षी वृक्ष या झाडी की डाली पर अपना लटकता घोंसला बनाते हैं। ये दो भारतीय पक्षी हैं :

  1. (1) बसंत गौरी और शक्करखोरा
  2. (2) दर्जिन चिड़िया और कल चिड़ी
  3. (3) कल चिड़ी और वीवर पक्षी
  4. (4) शक्करखोरा और दर्जिन चिड़िया
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 84

कथन A एवं B को ध्यान से पढ़ें :
कथन A : ठंड के मौसम में छिपकलियाँ लम्बी और गहरी निद्रा में चले जाते हैं।
कथन B : कुछ ऋतुओं में, कुछ जानवर लम्बी, गहरी निद्रा में चले जाते हैं।
निम्नलिखित में से सही उत्तर को चुनें :

  1. (1) ‘A’ सही है परन्तु ‘B’ गलत है।
  2. (2) ‘A’ गलत है परन्तु ‘B’ सही है।
  3. (3) दोनों ‘A’ और ‘B’ सही हैं और ‘B’ , ‘A’ की सही व्याख्या है।
  4. (4) दोनों ‘A’ और ‘B’ सही है परन्तु ‘B’, ‘A’ की सही व्याख्या नहीं है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 85

एक शिक्षक अपनी पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में बच्चों को समूह में बांटकर, विद्यालय में मौजूद उनसे कुछ वस्तुएं इकट्ठे करने को कहता है। इसके बाद वह बच्चों के साथ बैठकर उन वस्तुओं को विभिन्न समूह में बांटने के लिए कहता है। बच्चे वस्तुओं को उनके गुणों के आधार पर विभिन्न समूह में बांट देते हैं। शिक्षक के द्वारा इस गतिविधि को कराने का क्या सबसे उपयुक्त उद्देश्य हो सकता है?

  1. (1) गतिविधि बच्चों में सीखने के अन्य पक्षों की तुलना में संज्ञानात्मक पक्ष को काफी हद तक मजबूत करती है।
  2. (2) गतिविधि बच्चों के सभी अवधारणाओं की समझ विकसित करती है।
  3. (3) प्राथमिक स्तर पर बच्चे एक दूसरे के साथ अंतःक्रिया करते हुए बेहतर तरीके से सीख पाते हैं।
  4. (4) गतिविधि कराने से बच्चे परिभाषा और तथ्यों को समझने में बहुत कम गलतियां करते हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 86

राकेश, कक्षा 5 का एक पर्यावरण अध्ययन का शिक्षक है। वह अपनी कक्षा में बच्चों से एक गतिविधि करने के लिए कहता है। जिसमें सभी बच्चे यह अवलोकन करते हैं कि कौन सी “वस्तु पानी में तैरती है और कौन सी पानी में डूब जाती है”? गतिविधि के उपरांत कुछ बच्चे शिक्षक से पूछते हैं कि कुछ वस्तुएं पानी में डूब जाती हैं और कुछ वस्तुएं पानी में तैरती हैं ऐसा क्यों है। निम्नलिखित परिस्थिति में एक शिक्षक को क्या सबसे उपयुक्त करना चाहिए?
(A) शिक्षक को बच्चों से कहना चाहिए कि ऐसा घनत्व के कारण हो रहा है।
(B) प्रत्येक बच्चे को निरीक्षण करने, अपनी टिप्पणियां दर्ज करने और उन टिप्पणियों का अर्थ बताने की आजादी दें।
(C) प्रत्येक बच्चे को परिकल्पना करने, परीक्षण करने और गतिविधि आधारित सामान्यीकरण करने का अवसर प्रदान करें।
(D) शिक्षक को यह कहना चाहिए कि इसका मुख्य कारण आप अपनी बड़ी कक्षाओं में समझेंगे।

  1. (1) (C) और (D)
  2. (2) केवल (A)
  3. (3) (A), (B) और (C)
  4. (4) (B) और (C)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 87

आज अब भारत में 10 A.M. समय है। आज ही ________ में लगभग मध्याह्न है।

  1. (1) जापान
  2. (2) सिंगापुर
  3. (3) लंदन
  4. (4) कराची
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 88

पर्यावरण अध्ययन की बाल केंद्रित कक्षा में, निम्नलिखित में से कौन सी क्रिया सबसे कम होती दिखाई देगी?

  1. (1) बच्चे कक्षा में चर्चा करते हुए अपने अनुभव बांटते हुए भी दिखाई देंगे।
  2. (2) बच्चे कक्षा में, शिक्षक को सुनते हुए दिखाई देंगे।
  3. (3) बच्चे तरह-तरह की गतिविधियों में क्रियाशील होकर कार्य करते हुए दिखाई देंगे।
  4. (4) बच्चों की गतिविधि के अनुसार बैठने की व्यवस्था में परिवर्तन होता दिखाई देगा।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 89

एक व्यक्ति ने 30 जनवरी 2023 को नई दिल्ली स्टेशन से बेंगलूरू के लिए ट्रेन पकड़ी। ट्रेन नई दिल्ली से 17 : 00 घंटे पर चली और 17 : 00 घंटे पर 31 जनवरी 2023 को बेंगलूरू पहुँची। यदि नई दिल्ली और बेंगलूरू के बीच की दूरी लगभग 1776 किलोमीटर है, तो ट्रेन की पूरी यात्रा की औसत गति क्या होगी?

  1. (1) 77.21 km/hr
  2. (2) 71.04 km/hr
  3. (3) 74 km/hr
  4. (4) 80.72 km/hr
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 90

निम्नलिखित प्रश्न में, अभिकथन और कारण को आगे रखा गया है। कथनों को ध्यान से पढ़ें और निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन करें :
अभिकथन : पर्यावरण अध्ययन का पाठ्यचर्या थीम पर आधारित है और प्रत्येक थीम अंतःसंबंधित हैं।
कारण : पर्यावरण अध्ययन के पाठ्यचर्या को थीम आधारित रखने का सबसे मुख्य कारण है कि इससे हर थीम की गहरी समझ बनती है और हर थीम की शुरुआत सवालों से होती हैं।

  1. (1) अभिकथन सत्य है लेकिन कारण असत्य है।
  2. (2) अभिकथन असत्य है परन्तु कारण सत्य है।
  3. (3) अभिकथन और कारण सही है और कारण, अभिकथन की सही व्याख्या है।
  4. (4) अभिकथन और कारण सही है लेकिन कारण, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं है।
उत्तर और हल देखें