राकेश, कक्षा 5 का एक पर्यावरण अध्ययन का शिक्षक है। वह अपनी कक्षा में बच्चों से एक गतिविधि करने के लिए कहता है। जिसमें सभी बच्चे यह अवलोकन करते हैं कि कौन सी “वस्तु पानी में तैरती है और कौन सी पानी में डूब जाती है”? गतिविधि के उपरांत कुछ बच्चे शिक्षक से पूछते हैं कि कुछ वस्तुएं पानी में डूब जाती हैं और कुछ वस्तुएं पानी में तैरती हैं ऐसा क्यों है। निम्नलिखित परिस्थिति में एक शिक्षक को क्या सबसे उपयुक्त करना चाहिए?
(A) शिक्षक को बच्चों से कहना चाहिए कि ऐसा घनत्व के कारण हो रहा है।
(B) प्रत्येक बच्चे को निरीक्षण करने, अपनी टिप्पणियां दर्ज करने और उन टिप्पणियों का अर्थ बताने की आजादी दें।
(C) प्रत्येक बच्चे को परिकल्पना करने, परीक्षण करने और गतिविधि आधारित सामान्यीकरण करने का अवसर प्रदान करें।
(D) शिक्षक को यह कहना चाहिए कि इसका मुख्य कारण आप अपनी बड़ी कक्षाओं में समझेंगे।
- (1) (C) और (D)
- (2) केवल (A)
- (3) (A), (B) और (C)
- (4) (B) और (C)