By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 दिसंबर 2024 पेपर 1, प्रश्न 20

विषय: जेंडर

प्रश्न 20

विद्यालय में खेलने के समय, ऋषभ, एक 7 वर्षीय लड़के ने खेलने के लिए एक गुड़िया उठाई। उसके कुछ साथियों ने उसकी इस पसंद के खिलौने के लिए उसका मज़ाक उड़ाया। एक शिक्षक जो अपने विद्यार्थियों में लैंगिक भूमिका के सन्दर्भ में लचीलापन विकसित करना चाहता है, को इस स्थिति में निम्नलिखित में से कौन-सी प्रतिक्रिया देनी चाहिए ?

  1. (1) ऋषभ से बात करनी चाहिए कि गुड़िया लड़कियों के लिए उपयुक्त हैं और लड़कों को गुड़िया के साथ नहीं खेलना चाहिए।
  2. (2) ऋषभ से कहना चाहिए कि वह किसी और खिलौने के साथ खेले क्योंकि उसके दोस्तों को यह मंज़ूर नहीं है कि वह गुड़िया के साथ खेले।
  3. (3) ऋषभ को गुड़िया के साथ खेलने देना चाहिए और दूसरे बच्चों को कहना चाहिए कि वे भी अपनी पसंद का कोई खिलौना चुन सकते हैं।सही उत्तर
  4. (4) बिना कुछ कहे गुड़िया को हटा देना चाहिए और ऋषभ को खेलने के लिए कार दे देनी चाहिए।

हल.

CBSE उत्तर: (3)

उत्तर: (3) ऋषभ को गुड़िया से खेलने देना और बाकी बच्चों को बताना कि वे कोई भी खिलौना चुन सकते हैं

  1. खिलौनों का कोई जेंडर नहीं होता; हर बच्चे को अपनी पसंद चुनने देना लैंगिक लचीलापन बढ़ाता है।
  2. शिक्षक ऋषभ का साथ देता है और साथियों की रूढ़ि को भी सकारात्मक ढंग से सुधारता है।

सावधानी: (4) नरम लगता है, पर चुपचाप गुड़िया हटाकर कार देना वही रूढ़ि का संदेश देता है।