By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 दिसंबर 2024 पेपर 1, प्रश्न 8

विषय: समावेशी शिक्षा

प्रश्न 8

अभिकथन (A) : एक समावेशी कक्षा में छात्रों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शिक्षकों को बहुसंवेदी सामग्री का उपयोग करना चाहिए।
कारण (R) : समावेशी कक्षाओं को पाठ्यचर्या सामग्री के मानकीकरण के साथ-साथ मूल्यांकन रणनीतियों के मानकीकरण को अपनाना चाहिए।
सही विकल्प चुनें :

  1. (1) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।सही उत्तर
  2. (2) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।

हल.

CBSE उत्तर: (1)

उत्तर: (1) (A) सही है लेकिन (R) गलत है

  1. (A) सही है: बहुसंवेदी सामग्री से अलग-अलग आवश्यकता वाले बच्चे देखकर, सुनकर, छूकर और करके सीखते हैं।
  2. (R) गलत है: समावेशन के लिए लचीला पाठ्यक्रम और विविध मूल्यांकन चाहिए, सबके लिए एक जैसा मानक नहीं।

सावधानी: (4) में R को सही माना गया है, पर मानकीकरण समावेशन के विपरीत है।