By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 14 दिसंबर 2024 पेपर 1, प्रश्न 77

विषय: पर्यावरण अध्ययन का शिक्षणशास्त्र

प्रश्न 77

क्या कारण है कि पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यपुस्तकों में किस्से और कहानियों को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है? निम्नलिखित में से कौन सा सबसे उपयुक्त कारण हो सकता है?
(A) प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन के शिक्षक किस्से और कहानियों को रुचि लेकर सुनाते हैं इसीलिए इनको महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।
(B) बच्चों का पर्यावरण से संबंधित मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के लिए अक्सर किस्से और कहानियों का इस्तेमाल महत्वपूर्ण माना गया है।
(C) क्योंकि बच्चे कहानी के पात्रों से अपने आपको आसानी से जोड़ लेते हैं इसीलिए इनको पाठ्य पुस्तकों में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।
(D) किस्से और कहानियां समाज को पसंद है इसीलिए इनको पर्यावरण की पाठ्य पुस्तकों में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।

  1. (1) (C) और (D)
  2. (2) (A) और (B)
  3. (3) (A) और (D)
  4. (4) (B) और (C)सही उत्तर

हल.

CBSE उत्तर: (4)

उत्तर: (4) (B) और (C)

  1. कहानियाँ बच्चों में प्रकृति और लोगों के प्रति भावना जगाकर पर्यावरण से जुड़े मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाती हैं (B)।
  2. बच्चे कहानी के पात्रों से स्वयं को आसानी से जोड़ लेते हैं, जिससे विषय उनके लिए अर्थपूर्ण बनता है (C)।
  3. शिक्षकों की रुचि (A) या समाज की पसंद (D) पाठ्यपुस्तक में कहानी रखने का शैक्षिक कारण नहीं है।

सावधानी: (2) और (3) बच्चे के सीखने के बजाय शिक्षक या समाज की पसंद पर टिके हैं।