By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 जुलाई 2024 पेपर 2 सामाजिक अध्ययन प्रश्न पत्र हिन्दी में, उत्तर कुंजी सहित

आप उत्तरों के साथ प्रश्न पत्र पढ़ रहे हैं। यह समयबद्ध परीक्षा नहीं है: कोई घड़ी नहीं चल रही है और कुछ भी अंकित नहीं हो रहा है।

समयबद्ध परीक्षा पर जाएँ →
प्रश्न 1

प्रगतिशील शिक्षा में बच्चों को किस तरह देखा जाता है?

  1. (1) मासूम और आश्रित
  2. (2) आज्ञाकारी और केवल ज्ञान का उपभोग करने में सक्षम
  3. (3) ज्ञानवर्धक और अर्थ की रचना करने वाले
  4. (4) कमजोर और सुरक्षा की जरूरत में
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 2

छात्रों के लिए कक्षा में प्रतिक्रिया सबसे अधिक प्रभावी होती है जब-

  1. (1) यह छात्रों को तुलनात्मक श्रेणी प्रदान करता है।
  2. (2) यह सीखने की गतिविधि के दौरान और पश्चात भी होता है।
  3. (3) यह इस बात पर ध्यान केंद्रित करता है कि बच्चा क्या नहीं कर सकता बजाय इसके कि वह क्या कर सकता है।
  4. (4) यह वर्ष के अंत में परीक्षण और परीक्षा पर केंद्रित है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 3

अभिकथन (A) : किशोरावस्था के दौरान जेंडर अपेक्षाओं के अनुरूप स्त्रीत्व या पुरुषत्व की परंपराओं का पालन करने के लिए दबाव बढ़ जाता है।
कारण (R) : जेंडर और जेंडर भूमिकाएँ जैविक रूप से निर्धारित की जाती हैं।
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 4

सुनीता, एक 12 वर्षीय लड़की, विशेष संगीतीय क्षमता रखती है। उसके माता-पिता, दोनों ही निपुण गायक हैं, और वे सुनीता को अपनी आवाज़ को और बेहतर करने के लिए प्रशिक्षण कक्षा में भेज रहे हैं। सुनीता की यह क्षमता संभावित रूप से किन कारकों के अंतःक्रिया का परिणाम है?

  1. (1) वृद्धि और परिपक्वता
  2. (2) पोषण और अनुशासन
  3. (3) आनुवंशिकता और वातावरण
  4. (4) लैंगिक पहचान और आनुवंशिक संरचना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 5

संवेदनशील अवधि वह समय अवधि होती है जिसके दौरान कुछ __________विशेष रूप से ‘सामान्य’ विकास के लिए महत्वपूर्ण होती हैं।

  1. (1) उत्पत्तिमूलक कारक
  2. (2) मानवजाति कारक
  3. (3) पर्यावरणीय कारक
  4. (4) वंशानुगत कारक
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 6

विद्यार्थियों में समालोचनात्मक चिंतन को विकसित करने के लिए, एक शिक्षक को :

  1. (1) केवल ऐसे ही सवाल पूछने चाहिए जिनका एक ही उत्तर हो।
  2. (2) विद्यार्थियों को उनके संदेह और सवाल पूछने के लिए हतोत्साहित करना चाहिए।
  3. (3) ऐसे सवाल देने चाहिए जिनमें निष्कर्ष और व्याख्याएँ शामिल होते हैं।
  4. (4) ऐसे सवालों से बचना चाहिए जिनमें विवेचन और विश्लेषण की आवश्यकता होती है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 7

एक शिक्षिका खुद से पूछती है - “मैं ऐसे अनुभव कैसे प्रदान कर सकती हूँ जिसमें छात्रों को पर्यावरण में विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को वर्गीकृत करने और उनकी वर्गीकरण के स्कीमों का विश्लेषण करने की आवश्यकता हो?” वह छात्रों में किस बुद्धिमत्ता को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है?

  1. (1) भाषाई बुद्धिमत्ता
  2. (2) अंतर्वैयक्तिक बुद्धिमत्ता
  3. (3) प्राकृतिक बुद्धिमत्ता
  4. (4) शारीरिक-गतिसंवेदी बुद्धिमत्ता
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 8

महारत हासिल करने के लक्ष्य निर्धारित करने से छात्र की अभिप्रेरणा और योग्यता के बारे में विचार कैसे प्रभावित होते हैं?

  1. (1) यह अक्सर योग्यता के स्थिर दृष्टिकोण में बढ़ी हुई आंतरिक अभिप्रेरणा और विश्वास को दर्शाता है।
  2. (2) यह अक्सर योग्यता के वृद्धिशील दृष्टिकोण में बढ़ी हुई आंतरिक अभिप्रेरणा और विश्वास को दर्शाता है।
  3. (3) यह अक्सर योग्यता के स्थिर दृष्टिकोण में बढ़ी हुई बाहरी अभिप्रेरणा और विश्वास को दर्शाता है।
  4. (4) यह अक्सर योग्यता के वृद्धिशील दृष्टिकोण में बढ़ी हुई बाहरी अभिप्रेरणा और विश्वास को दर्शाता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 9

रमा एक शिक्षिका है जो वायगोत्स्की के सिद्धांत को अपनी कक्षा में लागू कर रही है और वह एक चुनौतीपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए अपने छात्रों को समूहों में काम करने के लिए नियुक्त करती है। कार्य के दौरान, एक छात्र एक महत्वपूर्ण संकल्पना को समझने के लिए संघर्ष करता है। रमा के लिए इस छात्र की मदद करने का सबसे प्रभावी तरीका क्या होगा?

  1. (1) छात्र को समस्या का उत्तर प्रदान करें ताकि समूह आगे बढ़ सके।
  2. (2) छात्र को समस्या को स्वयं हल करने का प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करें।
  3. (3) छात्र को एक अलग कार्य सौंपें जो उसकी योग्यताओं के अनुकूल हो।
  4. (4) छात्र के साथ समस्या पर काम करें और समूह के अन्य सदस्यों को शामिल करते हुए आवश्यकतानुसार मार्गदर्शन और प्रतिपुष्टि प्रदान करें।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 10

अभिकथन (A) : शिक्षकों को विद्यार्थियों के बीच बहस, चर्चा और सहयोग को प्रोत्साहित करना चाहिए।
कारण (R) : ज्ञान उत्पादन एक निष्क्रिय प्रक्रिया है और सामूहिक गतिविधियों में संलग्नता अर्थपूर्ण अधिगम में बाधा डालता है।
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 11

भावनाओं, व्यक्तित्व और सामाजिक संबंधों में परिवर्तन और स्थिरता किस विकास में शामिल हैं?

  1. (1) व्यक्तित्व विकास
  2. (2) भावनात्मक विकास
  3. (3) मनोसामाजिक विकास
  4. (4) संज्ञानात्मक विकास
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 12

छात्रों के विविध समूहों को पूरा करने के लिए निम्नलिखित में से कौन ‘सांस्कृतिक रूप से उत्तरदायी शिक्षण’ का सही वर्णन करता है?
(i) सुविचारित
(ii) अनुकूलित
(iii) विभेदित
(iv) मानकीकृत

  1. (1) (i), (iv)
  2. (2) (ii), (iii)
  3. (3) (i), (ii), (iii)
  4. (4) (i), (ii), (iii), (iv)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 13

अभिकथन (A) : स्कूलों को उस ढाँचे के भीतर कार्य करना चाहिए जो तैयार उत्पाद और सीखने के परिणामों का आकलन करते हैं।
कारण (R) : सीखना पक्के तौर पर आनुक्रमिक और पदानुक्रमित है।
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 14

लेव वायगोत्स्की के अनुसार भाषा और विचार के बीच क्या संबंध है?

  1. (1) भाषा विचार को आकार नहीं देती है।
  2. (2) विचार भाषा को आकार देते हैं।
  3. (3) भाषा और विचार एक दूसरे से स्वतंत्र हैं।
  4. (4) भाषा और विचार विकास की जटिल विनिमेय प्रक्रियाएँ हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 15

निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित युग्म है?

  1. (1) मानदंड-संदर्भित मूल्यांकन : विशिष्ट विषयों की महारत शामिल है
  2. (2) मानक-संदर्भित मूल्यांकन : साथियों के प्रदर्शन की तुलना करता है
  3. (3) रचनात्मक मूल्यांकन : यह निर्धारित करना कि छात्र कक्षा से पहले और बाद में क्या कर सकते हैं
  4. (4) योगात्मक मूल्यांकन : इनमें पेपर-पेंसिल परीक्षण के साथ-साथ गैर-लिखित व्यवहारों के विस्तृत विवरण शामिल हैं
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 16

निम्नलिखित में से क्या दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कक्षा में भागीदारी लेने में बाधा डालता है?

  1. (1) इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रारूपित व्याख्यान प्रतिलेखन
  2. (2) मुद्रित पाठ्यपुस्तकें और नोट्‌स
  3. (3) उभरी हुई रेखा चित्र और मानचित्र
  4. (4) ग्राफिक सामग्री के स्पर्शनीय तरीके
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 17

लॉरेंस कोहलबर्ग ने बच्चों के नैतिक विकास का अध्ययन करने के लिए किस विधि का प्रयोग किया?

  1. (1) मात्रात्मक शोध कार्य विधि
  2. (2) बच्चों के सामने नैतिक दुविधाएँ रखना और अनुक्रियाओं की समालोचना करना
  3. (3) खेल के दौरान बच्चों का अवलोकन करना
  4. (4) प्रायोगिक विधि
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 18

रचनावादी शिक्षण विद्यार्थियों को __________ अधिगम की ओर ले जाता है।

  1. (1) खोज-आधारित
  2. (2) अर्थहीन
  3. (3) यंत्रवत्
  4. (4) ग्रहणशील
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 19

पठन वैकल्य से जूझ रहे छात्रों को पढ़ना सिखाया जा सकता है :

  1. (1) व्यवस्थित ध्वन्यात्मक प्रशिक्षण के माध्यम से।
  2. (2) उच्च ग्रेड स्तर के पठन ग्रंथ प्रदान करके।
  3. (3) लंबे और जटिल गद्यांश देकर।
  4. (4) अनुकूलन की अनुबंधन विधि के माध्यम से।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 20

जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास का सिद्धांत यह बताता है कि :

  1. (1) व्यवहार को दंड और पुरस्कारों के माध्यम से अनुकूलित किया जाना चाहिए।
  2. (2) अवधारणाओं को जटिल से सरल के क्रम में सिखाया जाना चाहिए।
  3. (3) पाठ्यक्रम को बच्चों के आयु-समूह व चरण को ध्यान में रखकर तैयार किया जाना चाहिए।
  4. (4) शिक्षण का बल गतिविधि के परिणाम पर होना चाहिए न कि सोचने की प्रक्रिया पर।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 21

आप एक शिक्षक हैं जो अपने छात्रों को परासंज्ञानात्मक कौशल विकसित करने में मदद करना चाहते हैं। निम्नलिखित में से कौन सी रणनीति इस प्रकार के चिंतन को बढ़ावा देने की सबसे अधिक संभावना है?

  1. (1) छात्रों को उनके प्रदर्शन पर गुणात्मक प्रतिपुष्टि के बजाय अंक देना।
  2. (2) छात्रों को अपने स्वयं के सीखने और सोचने की प्रक्रिया पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित करना।
  3. (3) विद्यार्थियों को सत्रीय कार्य के लिए सारांशित नोट्‌स प्रदान करना।
  4. (4) गृहकार्य सौंपना जिसके लिए याद रखने और याद करने की आवश्यकता होती है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 22

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन ‘स्वलीनता’ के संदर्भ में सही है?

  1. (1) स्वलीनता वाले सभी लोगों में कम-से-कम एक विशेष कौशल होता है।
  2. (2) स्वलीनता एक तंत्रिकीय विकासात्मक विकार है।
  3. (3) स्वलीनता केवल वातावरणीय कारकों के कारण होता है।
  4. (4) स्वलीनता का इलाज किया जा सकता है; उम्र के साथ इसमें सुधार आता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 23

पियाजे और वायगोत्स्की के सिद्धांतों में एक प्रमुख समानता है :

  1. (1) भाषा और विचार के बीच संबंधों के बारे में उनके चिंतन।
  2. (2) बच्चों के विकास में चरण-जैसी प्रगति पर ध्यान।
  3. (3) बच्चों की स्वयं की शिक्षा में संलग्नता और जुड़ाव।
  4. (4) संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं में संस्कृति की भूमिका।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 24

अभिकथन (A) : शिक्षकों को शिक्षार्थियों के बीच व्यक्तिगत भिन्नताओं का सम्मान करना चाहिए और सभी शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं के अनुसार अपने शिक्षण को समायोजित करना चाहिए।
कारण (R) : शिक्षकों को विविध पृष्ठभूमि के शिक्षार्थियों को पढ़ाते समय, उनके बीच सहयोग, समूह कार्य और बातचीत से बचना चाहिए।
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 25

किस अधिगम की रणनीति में बच्चों द्वारा दूसरों को सिखाना शामिल है जो उन्होंने सीखा है?

  1. (1) अनुबंधन अधिगम
  2. (2) रटकर सीखना
  3. (3) व्याख्यात्मक शिक्षण
  4. (4) पारस्परिक शिक्षण
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 26

अभिकथन (A) : एशियाई संस्कृतियों में जो सामाजिक सद्भावना पर जोर देते हैं, ‘क्रोध’ की अभिव्यक्ति को हतोत्साहित किया जाता है और ‘शर्म’ को प्रोत्साहित किया जाता है।
कारण (R) : भावनाएँ व्यक्तिपरक हैं और सीखने में कोई भूमिका नहीं निभाती हैं।
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 27

जीन पियाजे के अनुसार बच्चे वयस्कों से किस प्रकार भिन्न हैं?

  1. (1) बच्चे वयस्कों पर निर्भर होते हैं जबकि वयस्क स्वतंत्र होते हैं।
  2. (2) बच्चों की तुलना में वयस्क बहुत अधिक ज्ञानी होते हैं।
  3. (3) बच्चों की सोच वयस्कों से गुणात्मक रूप से भिन्न होती है।
  4. (4) बच्चों की सोच मात्रात्मक रूप से वयस्कों से भिन्न होती है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 28

निम्न में से कौन सा प्रश्न विश्लेषणात्मक चिंतन को बढ़ावा देता है?

  1. (1) भारत की राजधानी __________ है ।
  2. (2) भारत में कितने राज्य हैं?
  3. (3) भारत की कुल जनसंख्या कितनी है?
  4. (4) भारत में जनसंख्या वृद्धि के विभिन्न कारण क्या हैं?
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 29

समावेशी कक्षाओं :

  1. (1) को पहचानना चाहिए कि हर बच्चा एक ही दर से और एक ही समय में सीखेगा।
  2. (2) में ‘विशेष बच्चों’ की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक अलग शैक्षिक कार्यक्रम पेश किया जाता है।
  3. (3) अलग-अलग भिन्नताओं के अनुसार विभेदित निर्देश दिए जाते हैं।
  4. (4) बच्चों के बीच हर तरह की विभिन्नता को दूर करने का लक्ष्य रखती हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 30

अभिकथन (A) : शिक्षकों को बच्चों को प्रयोग के लिए बहुत सारे अवसर देने चाहिए और उदाहरणों और गैर-उदाहरणों पर चर्चा करनी चाहिए।
कारण (R) : बच्चों में गलत धारणाओं से निपटने का एक रचनात्मक तरीका विपरीत उदाहरण प्रदान करना है।
सही विकल्प चुनें।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 31

भारत के भौतिक मानचित्र में यदि आपको दक्कन के पठार को पहचानना है तो, यह किस रंग से दर्शाया गया होगा?

  1. (1) नारंगी
  2. (2) भूरा
  3. (3) हरा
  4. (4) पीला
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 32

निम्नलिखित में से मृदा अपरदन और क्षीणता को नियंत्रित करने के उपायों का चयन कीजिए।
(a) मल्च बनाना
(b) अति चराई
(c) वेदिका फार्म
(d) बीच की फसल उगाना
सही विकल्प का चयन करें।

  1. (1) केवल (a), (b), (c)
  2. (2) केवल (a), (c), (d)
  3. (3) केवल (a), (b), (d)
  4. (4) केवल (b), (c), (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 33

पृथ्वी की गतियों के बारे में दिए गए निम्नलिखित कथनों (A) तथा (B) पर विचार करें तथा सही विकल्प का चुनाव करें।
(A) पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना घूर्णन कहलाता है।
(B) पृथ्वी का अक्ष एक काल्पनिक रेखा है, जो अपनी कक्षीय सतह से 3312∘33\frac{1}{2}^\circ, का कोण बनाती है।
सही विकल्प का चयन करें।

  1. (1) केवल (A) सही है
  2. (2) केवल (B) सही है
  3. (3) दोनों (A) तथा (B) सही हैं
  4. (4) दोनों (A) तथा (B) गलत हैं
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 34

अकबर ने निम्नलिखित में से किन सरदारों को वतन जागीर दिया था?

  1. (1) सिक्खों
  2. (2) मराठों
  3. (3) सिसोदिया राजपूतों
  4. (4) भारतीय मुसलमानों
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 35

(A) और (B) कथनों पर सर्वोच्चता के संदर्भ में विचार कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए।
(A) कंपनी ने दावा किया कि उसका अधिकार सर्वोच्च नहीं था।
(B) अपने हितों की रक्षा के लिए वह भारतीय रियासतों का अधिग्रहण करने या उनको अधिग्रहण की धमकी देने का अधिकार कंपनी अपने पास मानती थी।

  1. (1) (A) और (B) दोनों सही हैं।
  2. (2) (A) और (B) दोनों गलत हैं।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
  4. (4) (A) गलत है लेकिन (B) सही है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 36

स्तंभ - I की निम्नलिखित संकल्पनाओं को स्तंभ - II में दिए गए उनके उदाहरणों से सुमेलित कीजिए और उपयुक्त विकल्प चुनिये :

स्तंभ - I<br>संकल्पनाएँ स्तंभ - II<br>उदाहरण
(a) भेदभाव (i) समान कार्य के लिए अलग वेतन
(b) असमानता (ii) ग्रामवासी अंधविश्वासी हैं
(c) रूढ़िवादिता (iii) महिला को रोजगार की अनुमति नहीं है क्योंकि वह परिवार शुरू कर रही है/वह गर्भवती है
(d) पूर्वधारणा (iv) लड़कियाँ खाना बनाने/भोजन पकाने में अच्छी हैं
  1. (1) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iv)
  2. (2) (a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iii)
  3. (3) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(ii)
  4. (4) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(ii)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 37

दिए गए कथनों (A) तथा (R) पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए।
(A) : जो स्थान ग्रीनिच के पश्चिम में हैं, उनका समय ग्रीनिच से पीछे रहेगा।
(R) : पृथ्वी पूर्व से पश्चिम की ओर चक्कर लगाती है तथा सूर्य पूर्व दिशा में जल्दी उगता है।

  1. (1) दोनों (A) तथा (R) सही हैं तथा (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
  2. (2) दोनों (A) तथा (R) सही हैं किन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
  3. (3) (A) सही है तथा (R) गलत है।
  4. (4) दोनों (A) तथा (R) गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 38

एक बड़े आधार और पतली चोटी वाला जनसंख्या पिरामिड दर्शाता है :
(a) उच्च जन्म दर
(b) वृद्ध आयु वर्ग में उच्च मृत्यु दर
(c) तुलनात्मक रूप से अधिक युवा जनसंख्या
(d) शिशुओं में मृत्यु की अधिक दर/संख्या
सही विकल्प का चयन करें।

  1. (1) केवल (a) तथा (b)
  2. (2) केवल (a), (b) तथा (c)
  3. (3) केवल (b), (c) तथा (d)
  4. (4) केवल (a), (c) तथा (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 39

निम्नलिखित युगलों का मिलान कीजिए और उपयुक्त विकल्प का चुनाव कीजिए :

शैल उत्पत्ति/निर्माण
(a) आग्नेय शैल (i) उच्च ताप एवं दाब के कारण परिवर्तित हो जाते हैं
(b) अवसादी शैल (ii) द्रवित मैग्मा
(c) कायांतरित शैल (iii) हवा और जल आदि के द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचाकर, जमा कर दिए जाते हैं

सही विकल्प का चयन करें।

  1. (1) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii)
  2. (2) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i)
  3. (3) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(ii)
  4. (4) (a)-(i), (b)-(iii), (c)-(ii)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 40

अमेजन बेसिन के बारे में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?
(a) पूरे वर्ष यहाँ गर्म और नम जलवायु रहती है।
(b) यहाँ लोग ‘कर्तन व दहन’ कृषि करते हैं।
(c) लोग मुख्यतः धान उगाते हैं।
(d) बेसिन में कई स्थानों तक पहुँचने के लिए हवाईजहाजों तथा हेलीकॉप्टरों का भी प्रयोग किया जाता है।
सही विकल्प का चयन करें।

  1. (1) केवल (a), (b) तथा (c)
  2. (2) केवल (b), (c) तथा (d)
  3. (3) केवल (a), (c) तथा (d)
  4. (4) केवल (a), (b) तथा (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 41

लद्दाख के बारे में दिए गए निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए।
(a) लद्दाख से होकर बहुत सी नदियाँ बहती हैं।
(b) अधिक ऊँचाई होने के कारण यहाँ की जलवायु अत्यधिक ठंडी है।
(c) हिमालय के वृष्टि छाया क्षेत्र में होने के बावजूद यहाँ उच्च वर्षा पाई जाती है।
(d) यह क्षेत्र बर्फीली हवाओं एवं तेज जलाने वाले ताप का अनुभव करता है।

  1. (1) केवल (a) तथा (b) सही हैं।
  2. (2) केवल (a), (b) तथा (c) सही हैं।
  3. (3) केवल (b), (c) तथा (d) सही हैं।
  4. (4) केवल (a), (b) तथा (d) सही हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 42

आरंभिक वर्षों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ बहुत सारे आर्थिक मुद्दे उठाए। सही उत्तर का चुनाव करें।
(i) कांग्रेस का कहना था कि भारत में ब्रिटिश शासन के वजह से ही गरीबी और अकाल पड़ रहे हैं।
(ii) इसने माँग की, कि लगान कम किया जाय तथा फौजी खर्चों में कटौती की जाय।
(iii) इसने सिंचाई के लिए अधिक अनुदान की माँग की।
(iv) इसने मनोरंजन कर के खिलाफ आवाज़ उठायी।

  1. (1) केवल (i) एवं (ii) सही हैं।
  2. (2) केवल (ii) एवं (iii) सही हैं।
  3. (3) केवल (i), (ii) एवं (iii) सही हैं।
  4. (4) केवल (ii), (iii) एवं (iv) सही हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 43

निम्नलिखित में से कौन सा कथन अशोक के धम्म के विषय में सही है?
(a) इसमें किसी देवता की पूजा की आवश्यकता नहीं थी।
(b) इसमें किसी बली कर्मकांड की आवश्यकता नहीं थी।
(c) धम्म के विचार बुद्ध के उपदेशों से प्रेरित थे।
(d) लोगों को धम्म की शिक्षा देने के लिए अशोक ने बौद्ध भिक्षुओं की नियुक्ति की।
सही विकल्प का चयन करें।

  1. (1) (a), (b), (c) तथा (d) सभी
  2. (2) केवल (a) तथा (b)
  3. (3) केवल (b) तथा (c)
  4. (4) केवल (a), (b) तथा (c)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 44

नीचे दो कथन (A) और (B) श्री नारायण गुरु के संदर्भ में हैं।
(A) उनके अनुसार सारी मानवता की एक ही जाति है।
(B) उन्होंने सभी को सभी गुरुओं में विश्वास रखने के लिए प्रेरित किया।
सही विकल्प का चयन करें।

  1. (1) (A) और (B) दोनों सही हैं
  2. (2) (A) और (B) दोनों गलत हैं
  3. (3) (A) सही है लेकिन (B) गलत है
  4. (4) (A) गलत है लेकिन (B) सही है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 45

अतीत में व्यक्तियों व वस्तुओं के संदर्भ में निम्नलिखित का मिलान कीजिए और उपयुक्त विकल्प का चुनाव कीजिए।

A B
(a) बेरिगाज़ा (i) मुहर लगे लाल-चमकदार बर्तन
(b) श्रेणी (ii) भरूच
(c) एरेटाइन पात्र (iii) स्वतंत्र कृषक
(d) गृहपति (iv) शिल्पकारों तथा व्यापारियों के संघ
  1. (1) (a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(iii)
  2. (2) (a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(iii), (d)-(i)
  3. (3) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(ii)
  4. (4) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(iii)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 46

वायुमंडल की किस परत में वायु की बहुत पतली परत होती है?

  1. (1) बाह्य वायुमंडल
  2. (2) बहिर्मंडल
  3. (3) समताप मंडल
  4. (4) मध्यमंडल
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 47

‘विविधता में एकता’ मुहावरा किसने दिया?

  1. (1) पंडित जवाहरलाल नेहरू ने
  2. (2) मोहनदास करमचन्द गाँधी ने
  3. (3) सुभाष चंद्र बोस ने
  4. (4) सरदार वल्लभभाई पटेल ने
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 48

निम्नलिखित में से कौन सा कथन बारहवीं सदी की मंदिर निर्माण में प्रयुक्त शिल्प विज्ञान तकनीक के विकास के बारे में सही है?
(a) अधिरचना का भार शिखरों पर डाल दिया जाता था।
(b) निर्माण में बलुआ-पत्थर व पत्थर के छोटे टुकड़ों के मिश्रण का तेजी से प्रयोग होने लगा।
सही विकल्प का चयन करें।

  1. (1) केवल (a) सही है
  2. (2) केवल (b) सही है
  3. (3) (a) और (b) दोनों सही हैं
  4. (4) (a) और (b) दोनों सही नहीं हैं
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 49

निम्नलिखित में से कौन सा ग्राम-भोजक के लिए सही नहीं है?

  1. (1) अक्सर एक ही परिवार के लोग इस पद पर कई पीढ़ियों तक बने रहते थे।
  2. (2) इनकी जमीन पर इनके दास और मजदूर काम करते थे।
  3. (3) गाँव का कर वसूलने का काम राजा अक्सर इन्हें ही सौंप देते थे।
  4. (4) ये न्यायाधीश और पुलिस का काम नहीं करते थे।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 50

निम्न में से कौन सा/ कौन-से युग्म सही सुमेलित है/हैं?

फसल आवश्यक जलवायविय दशा
(a) कॉफी - ठंडी और शुष्क जलवायु
(b) चाय - गर्म जलवायु और उच्च वर्षा

सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) केवल (a)
  2. (2) केवल (b)
  3. (3) (a) तथा (b) दोनों
  4. (4) न तो (a) और न ही (b)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 51

‘भूतपूर्व रियासत’ श्रेणी लागू थी :

  1. (1) स्वतंत्रता के समय केवल 1947-48 के आस पास।
  2. (2) 1947-48 और 1956 के बीच जब उन्हें प्रशासनिक इकाइयों के रूप में मान्यता मिली।
  3. (3) 1956 के बाद जब उन्हें प्रशासनिक इकाइयों के रूप में सुरक्षित नहीं रखा गया।
  4. (4) किसी पर भी नहीं क्योंकि भारत में ऐसी कोई श्रेणी विद्यमान नहीं थी।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 52

उन्नीसवीं सदी के औपनिवेशिक भारत में लड़कियों को घर पर ही पढ़ाया जाता था क्योंकि :
(a) वे पढ़ाई के साथ-साथ घरेलू काम भी कर सकें।
(b) लोग मानते थे कि सार्वजनिक स्थानों पर जाने से वे बिगड़ जाएँगी।
(c) लोग अपने संबंधियों एवं मित्रों से उनकी शिक्षा के तथ्य छुपाना चाहते थे।
सही विकल्प का चयन करें।

  1. (1) (a) और (b)
  2. (2) (a) और (c)
  3. (3) (b) और (c)
  4. (4) (a), (b) और (c)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 53

निम्नलिखित में से कौन केसरी नामक अखबार, जो ब्रिटिश शासन का कट्टर आलोचक बन गया था, का संपादक था?

  1. (1) ज्योतिराव फुले
  2. (2) बालगंगाधर तिलक
  3. (3) महात्मा गांधी
  4. (4) लाला लाजपत राय
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 54

निम्नलिखित में से सही जोडियों का मिलान कीजिए :

पृथ्वी के मंडल विशेषता
(a) स्थलमंडल (i) पादप एवं जीव-जंतु
(b) जलमंडल (ii) चट्टानों एवं खनिजों से बना हुआ
(c) वायुमंडल (iii) जल के विभिन्न स्रोत
(d) जैवमंडल (iv) वायु की पतली परत
  1. (1) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
  2. (2) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
  3. (3) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
  4. (4) (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iii)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 55

नीचे दो कथन (A) और (B) 19 वीं शताब्दी में चमड़े का काम करने वालों के संदर्भ में हैं।
(A) पहले विश्व युद्ध के दौरान सेना के लिए जूतों की जबरदस्त माँग पैदा हो गई थी।
(B) सामान्य जातियों के गरीब लोगों ने इस अवसर को देखा और सेना हेतु जूते आपूर्ति के लिए तैयार हो गए।
सही विकल्प का चयन करें।

  1. (1) (A) और (B) दोनों सही हैं
  2. (2) (A) और (B) दोनों गलत हैं
  3. (3) (A) सही है लेकिन (B) गलत है
  4. (4) (A) गलत है लेकिन (B) सही है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 56

मुग़ल राजस्व व्यवस्था जिसमें हर फ़सल के लिए राजस्व दर की अलग सूची बनाई गई उसे कहते हैं :

  1. (1) जागीर
  2. (2) ज़ब्त
  3. (3) ज़ात
  4. (4) इक्ता
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 57

भारत में केन्द्रीय सरकार कार्यालयों के खुलने का समय सुबह के 9:00 बजे IST (भारतीय मानक समय) है, तो चेन्नई के पास क्रमशः 80° पूर्व देशांतर तथा इटानगर के पास 92°45' पूर्व देशांतर के पास स्थित केंद्रीय सरकार कार्यालयों के खुलने का स्थानीय समय क्रमशः क्या होगा?

  1. (1) क्रमशः सुबह के 09:10 बजे तथा सुबह के 08:19 बजे
  2. (2) क्रमशः सुबह के 08:19 बजे तथा सुबह के 09:10 बजे
  3. (3) क्रमशः सुबह के 08:50 बजे तथा सुबह के 09:41 बजे
  4. (4) क्रमशः सुबह के 09:41 बजे तथा सुबह के 08:50 बजे
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 58

सरकार ने ऐसे कानून पारित किए हैं जिसने उन संगठनों में बालवाड़ी (क्रेच सुविधा) अनिवार्य किया है जहाँ महिला कर्मचारियों की संख्या __________ से अधिक है।

  1. (1) 10
  2. (2) 15
  3. (3) 25
  4. (4) 30
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 59

पृथ्वी की शैलें वे शैलें, जो पृथ्वी के निर्माण के 30 करोड़ वर्ष पश्चात् बने, हैं :

  1. (1) विश्व की नवीनतम शैलें मानी जाती हैं
  2. (2) पश्चिमी आस्ट्रेलिया में स्थित हैं
  3. (3) पूर्वी यूरोप में स्थित हैं
  4. (4) हिमालय क्षेत्र में स्थित हैं
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 60

इतिहास की गूढ़लिपि का अर्थ निकालने/लिखने में पुरातत्त्वविद् एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निम्नलिखित में से उनके काम की प्रकृति के बारे में कौन सा सही नहीं है?

  1. (1) भवनों, चित्रों (पेंटिंगस्) एवं मूर्तियों के अवशेषों का अध्ययन
  2. (2) औज़ारों, हथियारों, बर्तनों, पैन, आदि की प्राप्ति के लिए छान-बीन और खुदाई
  3. (3) जानवरों, पक्षियों, मछलियों की हड्डियाँ ढूँढ़ना
  4. (4) लिखित सामग्री (लेखों) की जाँच
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 61

सामाजिक विज्ञान में परियोजना पद्धति में शामिल हैं __________।
(a) गतिविधि
(b) चर्चा
(c) प्रयोग
(d) वर्णन
सही विकल्प का चयन करें।

  1. (1) (a), (b) तथा (c)
  2. (2) (a), (c) तथा (d)
  3. (3) केवल (a) तथा (b)
  4. (4) केवल (c) तथा (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 62

नैदानिक मूल्यांकन का प्रयोजन उद्देश्य है :
(a) विद्यार्थियों के लक्षणों के बारे में सूचना प्राप्त करना
(b) विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान के बारे में जानना
(c) विद्यार्थियों को श्रेणियों में वर्गीकृत करना
(d) विद्यार्थियों को आँकना
सही विकल्प का चयन करें।

  1. (1) (a), (b) और (c)
  2. (2) (b), (c) और (d)
  3. (3) (d) और (c)
  4. (4) (a) और (b)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 63

सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका बच्चों को अपनी कक्षा के लिए नियम बनाने को कहती है, और ये नियम एक चार्ट पेपर पर लिखे जाते हैं। सभी बच्चे इन नियमों के पालन की सहमति देते हैं। यह चार्ट कक्षा में चिपका दिया जाता है, ताकि छात्र इसे संदर्भ के तौर पर प्रयोग में ला सकें। इस गतिविधि को निम्न में से किस संप्रत्यय को पढ़ाने हेतु प्रारंभिक गतिविधि के रूप में लिया जा सकता है?

  1. (1) विविधता
  2. (2) हाशियाकरण
  3. (3) प्रजातंत्र
  4. (4) बाजार
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 64

सामाजिक विज्ञान की प्रकृति के संबंध में निम्नलिखित कथनों अभिकथन (A) और तर्क (R) पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A) : सामाजिक विज्ञान ने तथ्यों से वस्तुगत एवं क्रमबद्ध मार्ग (प्रकार) से निपटने हेतु अपनी स्वयं की विशिष्ट विधियाँ विकसित की हैं।
तर्क (R) : प्राकृतिक विज्ञान से भिन्न (असदृश), सामाजिक विज्ञान में लोकप्रिय भावनाओं के दबाव से तथ्यों के अवलोकन एवं विश्लेषण को पृथक करना कठिन है।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  3. (3) केवल (A) सही है।
  4. (4) केवल (R) सही है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 65

लोकतंत्र को दर्शाने हेतू निम्नलिखित में से किसका प्रयोग किया जा सकता है?
(a) लोग समान और स्वतंत्र हैं।
(b) लोग धनी और समृद्ध होते हैं।
(c) लोग संघर्ष को दूसरों की तुलना में बेहतर तरीके से सुलझाते हैं।
(d) सरकार अधिक जवाबदेह और तर्कसंगत है।
सही विकल्प का चयन करें।

  1. (1) (a) तथा (b)
  2. (2) (a), (b) तथा (c)
  3. (3) (b), (c) तथा (d)
  4. (4) (b) तथा (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 66

निम्नलिखित में से कौन-से प्रश्न संज्ञानात्मक प्रक्रिया के विश्लेषणात्मक पक्ष को आँकते हैं?
(a) वे राष्ट्रीय पाठ्यचर्या उद्देश्य क्या हैं जिनको धरोहर संबंधी परियोजनाओं के द्वारा संपादित (उपार्जित) किया जा सकता है?
(b) इतिहास की विधियाँ (a) विज्ञान; (b) कला एवं प्रबंधन अध्ययनों के शोध में कैसे सहायक हैं?
(c) ‘विविधभारती’ कार्यक्रमों को कितनी क्षेत्रीय भाषाओं एवं स्थानीय बोलियों में प्रसारित किया गया था?
(d) आपके द्वारा देखे गए दो ऐतिहासिक धारावाहिकों पर समीक्षा लिखिए।
(e) भरूड़ क्या हैं? किस क्षेत्र/राज्य में यह लोकप्रिय है?
सही विकल्प का चयन करें।

  1. (1) केवल (a), (b), (c) और (d)
  2. (2) केवल (b), (c), (d) और (e)
  3. (3) केवल (a), (b) और (d)
  4. (4) केवल (c) और (e)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 67

निम्न में से कौन-से विकल्प निष्पक्ष सुनवाई के मूलभूत तत्व हैं?
(a) मुकदमा जनता के सामने खुली अदालत में चलाया जाता है।
(b) आरोप-पत्र और अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए सभी साक्ष्यों की एक प्रति आरोपी को दी जाती है।
(c) बचाव पक्ष के वकील को अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए सारे गवाहों से जिरह करने का मौका नहीं दिया जाता है।
(d) न्यायाधीश अदालत के सामने वकीलों द्वारा दिए गए कथनों के आधार पर फैसला करते हैं।
सही विकल्प का चयन करें।

  1. (1) (a), (b), (c) तथा (d) सभी
  2. (2) केवल (a), (b) तथा (c)
  3. (3) केवल (a), (b) तथा (d)
  4. (4) केवल (b), (c) तथा (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 68

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की चिकित्सा आचार संहिता में कहा गया है : प्रत्येक चिकित्सक को, जहाँ तक संभव हो, उन दवाओं को निर्धारित करना चाहिए जो कहलाती हैं :

  1. (1) आनुवंशिक दवाईयाँ
  2. (2) वैश्विक ब्रांड
  3. (3) जेनरिक दवाईयाँ
  4. (4) प्राचीन उपचार
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 69

कथन (A) और (B) पर विचार कीजिए और सही विकल्प चुनिये :
(A) प्राकृतिक विज्ञान सामाजिक विज्ञान से श्रेष्ठ है और यह होनहार विद्यार्थियों का क्षेत्र है।
(B) सामाजिक विज्ञान सामाजिक, सांस्कृतिक और विश्लेषणीय कौशलों को प्रदान करने के लिए आवश्यक है जो वर्धमानीय स्वतंत्र विश्व में समन्वय बैठाने के लिए आवश्यक है।

  1. (1) (A) और (B) दोनों सत्य हैं
  2. (2) (A) और (B) दोनों असत्य हैं
  3. (3) (A) सत्य है किन्तु (B) असत्य है
  4. (4) (A) असत्य है किन्तु (B) सत्य है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 70

‘भेदभाव’ विषय पर चर्चा करने के लिए, निम्नलिखित में से कौन सा संसाधन प्रासंगिक है?

  1. (1) अशोक के अभिलेखों की लिपि
  2. (2) मानवाधिकारों की वैश्विक घोषणा
  3. (3) बी.आर. अंबेडकर के भारत लौटने के पश्चात रहने हेतु स्थान ढूँढ़ने के अनुभवों का वृत्तांत
  4. (4) एक विज्ञापन में कपड़े धोते हुए महिला को दर्शाना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 71

नीचे दिए कॉलमों का मिलान करें तथा उपयुक्त विकल्प चुनें :

आकलन के संकेतक योग्यताएँ/क्षमताएँ
(a) चर्चा (i) भिन्न क्षमता के प्रति संवेदनशीलता, पर्यावरण के प्रति चिंता प्रदर्शित करना।
(b) अवलोकन (ii) तार्किक संबंध बनाना
(c) नियामक सरोकार (iii) रिपोर्टिंग, वर्णन, चित्र-पठन और आरेखण
(d) स्पष्टीकरण (iv) सुनना, राय व्यक्त करना और दूसरों से पता लगाना
  1. (1) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(ii)
  2. (2) (a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iii)
  3. (3) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
  4. (4) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 72

लता सुबह 5 बजे चाय बेचती है। उसके बाद वह बहुत दूर कुएँ से पानी ढोकर लाती है। घर पहुँचने के बाद वह खाना बनाती है, कपड़े धोती है, घर की सफाई करती है, झाड़ू-पोछा करती है। उसके पश्चात वह अपनी चाय की दुकान के लिए सामान खरीद कर लाती है। इन सब कार्यों को कहा जा सकता है __________।

  1. (1) देखभाल कार्य
  2. (2) दोहरा बोझ
  3. (3) गृह कार्य
  4. (4) भुगतान कार्य
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 73

सामाजिक विज्ञान के मूल्यांकन रूपरेखा के निर्माण में शिक्षकों की भागीदारी महत्वपूर्ण मानी जाती है :
(a) समसामयिक घटनाओं और प्रचलित परिवर्तनों को समाकलित करने के लिए।
(b) पाठ्यचर्या और मूल्यांकन को केवल विषय केंद्रित बनाने एवं पाठ्यचर्या के दायरे को सीमित करने के लिए।
(c) केवल शिक्षकों को एक संसाधन के रूप में इस्तेमाल कर समय, श्रम और धन की बचत करने के लिए।
(d) शिक्षक के अनुभवों के इस्तेमाल के द्वारा शिक्षकों के स्तर के अनुरूप आवश्यक परिवर्तन करने के लिए।
सही विकल्प का चयन करें।

  1. (1) केवल (a)
  2. (2) केवल (a) और (d)
  3. (3) केवल (a), (b) और (c)
  4. (4) केवल (a) और (b)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 74

अभिकथन (A) और तर्क (R) को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A) : विद्यार्थियों को कक्षा में प्रश्न पूछने हेतु प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
तर्क (R) : यह अंतर्मुखी विद्यार्थियों को खुलने में सहायता करेगा।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 75

अभिकथन (A) और कारण (R) को सावधानीपूर्वक पढ़िये और निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिये :
अभिकथन (A) : नैतिक मूल्य पढ़ाये भी जा सकते हैं।
कारण (R) : सामाजिक विज्ञान वह विषय है जिसमें सभी आधारभूत मूल्य पढ़ाये जा सकते हैं।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य है।
  4. (4) (A) तथा (R) दोनों असत्य हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 76

कक्षा कक्ष की दीवारों पर भारतीय संविधान में उद्घृत मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों को लिखा गया है। यह बच्चों को मुख्यतः __________ के द्वारा सिखाता है।

  1. (1) अवलोकन
  2. (2) कल्पना
  3. (3) याद करना
  4. (4) तर्क
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 77

निम्न में से क्या एक परियोजना कार्य जिससे छात्रों को प्रामाणिक, वास्तविक दुनिया की समस्या-समाधान के द्वारा अर्जित किया जा सकता हैं?

  1. (1) समालोचनात्मक सोच कौशल का विकास।
  2. (2) विषयी ज्ञान और कौशल में सुधार।
  3. (3) रचनात्मकता और नवीनता में वृद्धि।
  4. (4) सहयोग और टीम वर्क को बढ़ावा देना।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 78

सामाजिक विज्ञान में एक अच्छी तरह से तैयार किया हुआ पोर्टफोलियो को :
(a) उद्देश्यपूर्ण व व्यवस्थित होना चाहिये।
(b) विद्यार्थी के नियमित कार्यों व गतिविधियों को दर्शाना चाहिये।
(c) मुख्यतः रिपोर्ट कार्ड बनाने पर केन्द्रित होना चाहिए।
(d) विद्यार्थी के कार्यों का लंबे समय का संग्रह होना चाहिये।
सही विकल्प का चयन करें।

  1. (1) (a), (b) तथा (c)
  2. (2) (b), (c) तथा (d)
  3. (3) (a), (c) तथा (d)
  4. (4) (a), (b) तथा (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 79

आप अपने क्षेत्र के भूकंप पीड़ित व्यक्तियों की वास्तविक व सही स्थिति के बारे में जानकारी एकत्रित करने के लिए किस विधि का प्रयोग करेंगे?

  1. (1) खोजबीन/पूछताछ विधि
  2. (2) सर्वेक्षण विधि
  3. (3) परियोजना विधि
  4. (4) समस्या-समाधान विधि
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 80

निम्नलिखित में से कौन-सी मूल्यांकन विधि सबसे ज्यादा उपयुक्त होगी जबकि छात्र छोटे-छोटे समूहों में काम कर रहे हो और छात्रों का अलग-अलग मूल्यांकन करना हो?
(a) रुबरिक्स
(b) बहुविकल्पीय प्रश्न
(c) मौखिक प्रस्तुतीकरण
(d) पोर्टफोलियो
सही विकल्प का चयन करें।

  1. (1) (a) तथा (b)
  2. (2) (b) तथा (c)
  3. (3) (c) तथा (d)
  4. (4) (a) तथा (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 81

भारतीय संविधान के अनुसार इस प्रकार का आरक्षण समानता के अधिकार का उल्लंघन नहीं है :

  1. (1) समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए किसी के साथ विशेष व्यवहार अपनाना।
  2. (2) जिन राज्यों से प्रतिनिधि या मंत्री चुनकर आते हैं उन राज्यों के लोगों को नौकरियाँ देना।
  3. (3) भाई-भतीजावाद के आधार पर रोजगार सुनिश्चित करना।
  4. (4) राजनेताओं के सगे संबंधियों को नौकरियाँ देना।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 82

निम्नलिखित में से कौन आलोचनात्मक चिंतन कौशल को विकसित करने का अवसर प्रदान करता है?
(a) शाहजहाँनाबाद में मुगल शहर तैयार करने में यमुना ने क्या भूमिका निभाई?
(b) प्रेस वार्ता का क्या प्रयोजन है? सरकार क्या कर रही है इस पर सूचना प्राप्त करने में प्रेस वार्ता कैसे (किस प्रकार) आपकी सहायता करती हैं?
(c) निदर्शी उदाहरणों के साथ बाज़ारों में अंतर कीजिए।
(d) एक लोक-सेवक के लिए यह आवश्यक है कि वह राजनीतिक रूप से तटस्थ हो। व्याख्या करें।
(e) जल की उपलब्धता बस्ती प्रतिरूप को प्रभावित करने का एक मुख्य कारक है। चर्चा करें।
सही विकल्प का चयन करें।

  1. (1) केवल (a), (b), (c) और (d)
  2. (2) केवल (b), (c), (d) और (e)
  3. (3) केवल (a), (b), (d) और (e)
  4. (4) केवल (a), (c), (d) और (e)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 83

ग्रामीण भारत में एक बड़ी संख्या में जो लोग भूमिहीन हैं, जबकि उनकी जीविका का मुख्य स्रोत कृषि है, कहलाते हैं :
(a) सीमांत किसान
(b) प्रवासी श्रमिक मजदूर
(c) कृषीय मजदूर
(d) छोटे किसान
सही विकल्प का चयन करें।

  1. (1) केवल (a) और (b)
  2. (2) केवल (b) और (c)
  3. (3) केवल (a), (b) और (c)
  4. (4) केवल (b), (c) और (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 84

भारतीय संविधान में स्वतंत्रता, समानता तथा बंधुत्व के विचार लिए गए थे __________।

  1. (1) अमरीकन क्रांति से
  2. (2) फ्रांसिसी क्रांति से
  3. (3) रूसी क्रांति से
  4. (4) मैग्ना कार्टा से
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 85

निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति किसी विद्यालय में ‘लिंग’ तटस्थ वातावरण का उदाहरण है?
(a) लड़कियों के एक समूह द्वारा रंगोली बनाना
(b) लड़कों के समूह द्वारा वार्षिकोत्सव में मदद करना
(c) लड़कियों के समूह द्वारा नृत्य प्रतियोगिता की तैयारी करना
(d) लड़कों के समूह द्वारा अतिथिओं के लिए जलपान की व्यवस्था करना
सही विकल्प का चयन करें।

  1. (1) (a) तथा (b)
  2. (2) (b) तथा (c)
  3. (3) (a) तथा (c)
  4. (4) (b) तथा (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 86

भारत के किस क्षेत्र में आदिवासी समुदायों की सघनता सबसे अधिक है?

  1. (1) उत्तर भारत में
  2. (2) दक्षिण भारत में
  3. (3) पूर्वी भारत में
  4. (4) पश्चिम भारत में
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 87

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प चुनिये :
कथन (A) : ग्रामीण क्षेत्रों में गैर-कृषि गतिविधियों में निवेश, ग्रामीण शहरी पलायन को कम कर सकता है।
कथन (R) : एक विशिष्ट मौसम के दौरान पलायन में वृद्धि होती है जब ग्रामीण क्षेत्रों में कोई कृषीय गतिविधियाँ नहीं हो रही हो।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 88

विविधता विषय पर कार्य देने हेतु एक अध्यापिका अपने कक्षा के 30 विद्यार्थियों को छोटे-छोटे समूहों में बाँटना चाह रही है। निम्नलिखित में समूह निर्माण का कौन-सा तरीका सबसे उचित होगा?

  1. (1) विद्यार्थियों की सुविधानुसार
  2. (2) आगे से पीछे के क्रम में बैठने के क्रम के अनुसार
  3. (3) विद्यार्थियों के पिछली परीक्षा में आए अंकों के घटते क्रम में
  4. (4) विषम यादृच्छिक समूह जो किसी खेल पर आधारित हों
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 89

सामाजिक विज्ञान पाठ्यचर्या में अनेकत्व की संकल्पना को निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सटीकता से दर्शाता है? सही विकल्प का चयन करें।

  1. (1) एकल विचारधारा की प्रमुखता
  2. (2) अनेक परिप्रेक्ष्यों और विविध दृष्टिकोणों को सम्मिलित करना
  3. (3) सामाजिक विज्ञान से कुछ परिप्रेक्ष्यों का निष्कासन
  4. (4) सामाजिक विज्ञान पाठ्यचर्या सामग्री में कठिन भाषा का उपयोग
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 90

संविधान एक क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बीच नागरिक नामक संबंध निर्धारित करता है और यह __________ को भी निर्धारित करता है।

  1. (1) लोगों और कंपनियों के बीच संबंध
  2. (2) पड़ोसी देशों के बीच संबंध
  3. (3) लोगों और सरकार के बीच संबंध
  4. (4) पड़ोसी देशों और सरकार के बीच संबंध
उत्तर और हल देखें