By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 जुलाई 2024 पेपर 2 सामाजिक अध्ययन, प्रश्न 43

विषय: इतिहास

प्रश्न 43

निम्नलिखित में से कौन सा कथन अशोक के धम्म के विषय में सही है?
(a) इसमें किसी देवता की पूजा की आवश्यकता नहीं थी।
(b) इसमें किसी बली कर्मकांड की आवश्यकता नहीं थी।
(c) धम्म के विचार बुद्ध के उपदेशों से प्रेरित थे।
(d) लोगों को धम्म की शिक्षा देने के लिए अशोक ने बौद्ध भिक्षुओं की नियुक्ति की।
सही विकल्प का चयन करें।

  1. (1) (a), (b), (c) तथा (d) सभी
  2. (2) केवल (a) तथा (b)
  3. (3) केवल (b) तथा (c)
  4. (4) केवल (a), (b) तथा (c)सही उत्तर

हल.

CBSE उत्तर: (4)

उत्तर: (4) केवल (a), (b) तथा (c)

  1. अशोक के धम्म में किसी देवता की पूजा (a) या बलि कर्मकांड (b) की आवश्यकता नहीं थी।
  2. उसके विचार बुद्ध की शिक्षाओं से प्रेरित थे (c)।
  3. धम्म के प्रचार के लिए अशोक ने 'धम्म महामात्त' नामक अधिकारी नियुक्त किए, बौद्ध भिक्षु नहीं, इसलिए (d) गलत है।

सावधानी: अशोक बौद्ध धर्म का समर्थक था, फिर भी धम्म सिखाने वाले सरकारी अधिकारी थे।