प्रश्न 42
आरंभिक वर्षों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ बहुत सारे आर्थिक मुद्दे उठाए। सही उत्तर का चुनाव करें।
(i) कांग्रेस का कहना था कि भारत में ब्रिटिश शासन के वजह से ही गरीबी और अकाल पड़ रहे हैं।
(ii) इसने माँग की, कि लगान कम किया जाय तथा फौजी खर्चों में कटौती की जाय।
(iii) इसने सिंचाई के लिए अधिक अनुदान की माँग की।
(iv) इसने मनोरंजन कर के खिलाफ आवाज़ उठायी।
- (1) केवल (i) एवं (ii) सही हैं।
- (2) केवल (ii) एवं (iii) सही हैं।
- (3) केवल (i), (ii) एवं (iii) सही हैं।
- (4) केवल (ii), (iii) एवं (iv) सही हैं।