By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 जुलाई 2024 पेपर 2 सामाजिक अध्ययन, प्रश्न 16

विषय: समावेशी शिक्षा

प्रश्न 16

निम्नलिखित में से क्या दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कक्षा में भागीदारी लेने में बाधा डालता है?

  1. (1) इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रारूपित व्याख्यान प्रतिलेखन
  2. (2) मुद्रित पाठ्यपुस्तकें और नोट्‌ससही उत्तर
  3. (3) उभरी हुई रेखा चित्र और मानचित्र
  4. (4) ग्राफिक सामग्री के स्पर्शनीय तरीके

हल.

CBSE उत्तर: (2)

उत्तर: (2) मुद्रित पाठ्यपुस्तकें और नोट्स

  1. दृष्टिबाधित विद्यार्थी सामान्य छपी सामग्री आसानी से नहीं पढ़ सकता।
  2. इलेक्ट्रॉनिक प्रतिलेखन स्क्रीन रीडर से सुना जा सकता है; उभरे चित्र और स्पर्शनीय मॉडल छूकर समझे जाते हैं।
  3. केवल मुद्रित सामग्री उसकी भागीदारी में बाधा बनती है।

सावधानी: (1), (3) और (4) सहायक साधन हैं, बाधाएँ नहीं।