By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 जुलाई 2024 पेपर 2 सामाजिक अध्ययन, प्रश्न 50

विषय: भूगोल

प्रश्न 50

निम्न में से कौन सा/ कौन-से युग्म सही सुमेलित है/हैं?

फसल आवश्यक जलवायविय दशा
(a) कॉफी - ठंडी और शुष्क जलवायु
(b) चाय - गर्म जलवायु और उच्च वर्षा

सही विकल्प का चयन कीजिए।

  1. (1) केवल (a)
  2. (2) केवल (b)
  3. (3) (a) तथा (b) दोनों
  4. (4) न तो (a) और न ही (b)सही उत्तर

हल.

CBSE उत्तर: (4)

उत्तर: (4) न तो (a) और न ही (b)

  1. कॉफी के लिए गर्म और आर्द्र जलवायु तथा अच्छे जल-निकास वाली दोमट मिट्टी चाहिए, इसलिए (a) 'ठंडी और शुष्क' गलत है।
  2. कक्षा आठ की पुस्तक के अनुसार चाय को ठंडी जलवायु और वर्ष भर समान रूप से बँटी उच्च वर्षा चाहिए।
  3. युग्म (b) में 'गर्म जलवायु' लिखा है, इसलिए यह भी मेल नहीं खाता।

सावधानी: ऊँची कक्षाओं की पुस्तक चाय के लिए गर्म, नम, पाला-रहित जलवायु बताती है, जिससे (2) आकर्षक लगता है।