By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 8 फरवरी 2026 पेपर 2 सामाजिक अध्ययन प्रश्न पत्र हिन्दी में, उत्तर कुंजी सहित

आप उत्तरों के साथ प्रश्न पत्र पढ़ रहे हैं। यह समयबद्ध परीक्षा नहीं है: कोई घड़ी नहीं चल रही है और कुछ भी अंकित नहीं हो रहा है।

समयबद्ध परीक्षा पर जाएँ →
प्रश्न 1

अभिकथन (A) : यदि बच्चों के शारीरिक विकास में देरी होती है तो उनका सामाजिक और भावनात्मक विकास प्रभावित होता है।
कारण (R) : बच्चों के विकास में विकासात्मक निरंतरता है।
सही विकल्प चुनें :

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 2

जीन पियाजे के अनुसार संज्ञानात्मक विकास :

  1. (1) जानकारी के मौजूदा भंडार में नए तथ्यों और विचारों का सरल जोड़ है।
  2. (2) भाषा क्षमताओं के विकास पर निर्भर है।
  3. (3) सांस्कृतिक उपकरणों का उपयोग करने की योग्यता प्राप्त करने की प्रक्रिया है।
  4. (4) किसी के स्कीमा को बदलकर पर्यावरण के अनुकूलन की प्रक्रिया है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 3

अभिकथन (A) : शिक्षकों को विद्यार्थियों के बीच सहयोग, समूह कार्य और अंतःक्रिया करने से बचना चाहिए।
कारण (R) : सीखना एक निष्क्रिय प्रक्रिया है जो कि रटने और नक़ल करने के माध्यम से सबसे प्रभावी ढंग से होता है।
सही विकल्प चुनें :

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 4

किशोरावस्था के दौरान लम्बाई और वजन में बढ़त जो आमतौर पर यौन परिपक्वता से पहले होती है, क्या कहलाती है?

  1. (1) वृद्धि में तेज़ी
  2. (2) विकासात्मक प्रकार्य
  3. (3) मासिक धर्म
  4. (4) यौवन
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 5

अभिकथन (A) : मतभेदों के बारे में बात करते समय उन अभिव्यक्ति का उपयोग करना चाहिए जो व्यक्ति को आगे रखती है बजाए उनके अंतर को - जैसे ‘विकलांग छात्र’ के बजाय ‘छात्र जो विकलांग है’।
कारण (R) : विभिन्न आवश्यकताओं वाले शिक्षार्थियों के बारे में बात करते समय हम जिस भाषा का उपयोग करते हैं, वह परिप्रेक्ष्य और दृष्टिकोण को दर्शाती है।
सही विकल्प चुनें :

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 6

अभिकथन (A) : माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को दैनिक/साप्ताहिक आधार पर अपनी भावनाओं के बारे में लिखने और उन पर चिंतन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
कारण (R) : अपनी भावनाओं को समझना एक संज्ञानात्मक प्रक्रिया है जो क्रिया को सुसाधित करती है।
सही विकल्प चुनें :

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 7

निम्नलिखित में से कौन-सी समस्या-समाधान की एक प्रभावी युक्ति नहीं है?

  1. (1) पैटर्न और संबंधों को पहचानना
  2. (2) समस्याओं को हल करने के लिए तार्किक तर्कशक्ति का प्रयोग करना
  3. (3) प्रासंगिक जानकारी को अनदेखा करना
  4. (4) जटिल समस्याओं को सरल भागों में विभाजित करना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 8

पियाजे के अनुसार जब बच्चे निगमन के बारे में सोच कर और उन्हें अपने दिमाग में परीक्षण करके सामान्यीकरण करने और मानसिक परीक्षण और प्रयत्न त्रुटि विधि में संलग्न होने में सक्षम होने के बिंदु तक पहुँच जाते हैं, तो वे किस अवस्था में होते हैं?

  1. (1) संवेदी चालक अवस्था
  2. (2) पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था
  3. (3) मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
  4. (4) औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 9

विद्यार्थी कुशलतापूर्वक और सार्थक तरीके से तब सीखते हैं जब :

  1. (1) विषय-वस्तु को उन्हें जानकारी के असंगत टुकड़ों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है।
  2. (2) निपुणता हासिल करने के बजाय असफलता से बचने पर ध्यान दिया जाता है।
  3. (3) नई अवधारणा पहले सीखी गई विषय-वस्तु से पूरी तरह से अलग होती है।
  4. (4) उनकी प्रतिक्रियाओं और व्यक्तिपरक अनुभवों पर ध्यान दिया जाता है और उन्हें महत्व दिया जाता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 10

लॉरेंस कोहलबर्ग के अनुसार बहुत छोटे बच्चों की नैतिक तर्कशक्ति किस नैतिकता के इर्द-गिर्द घूमती है?

  1. (1) अहंकार की नैतिकता
  2. (2) देखभाल की नैतिकता
  3. (3) दूसरों का परिप्रेक्ष्य लेने की नैतिकता
  4. (4) कानूनों की नैतिकता
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 11

अभिकथन (A) : विविधता और समावेशन द्वारा शिक्षण और अधिगम में सुधार होता है।
कारण (R) : विविध परिस्थितियों में संवाद में संलग्न होना बच्चों की समालोचनात्मक और रचनात्मक रूप से सोचने की क्षमता में बाधा डालता है।
सही विकल्प चुनें :

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 12

कक्षा में शिक्षार्थियों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी प्रभावी शिक्षण रणनीतियाँ हैं?
(a) विभेदित निर्देश
(b) मानकीकृत पाठ्यचर्या
(c) व्यक्तिगत शिक्षा योजनाएँ

  1. (1) (a), (b)
  2. (2) (b), (c)
  3. (3) (a), (c)
  4. (4) (a), (b), (c)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 13

संरचनावादी सिद्धांतकारों के अनुसार :

  1. (1) बच्चों में दुनिया को ‘समझने’ की स्वाभाविक प्रवृत्ति होती है।
  2. (2) बच्चे तभी सीखते हैं जब बाहरी रूप से प्रेरित हों।
  3. (3) बच्चे सबसे अच्छा तब सीखते हैं जब उनके सामने जानकारी अंतिम रूप से पूर्ण रूप में प्रस्तुत की जाती है।
  4. (4) बच्चों में अनियंत्रित व्यवहार करने की प्रवृत्ति होती है जिसे सुधारने की आवश्यकता होती है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 14

प्रभावी समस्या-समाधान के लिए आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली दो प्रभावी रणनीतियाँ कौन सी हैं?

  1. (1) स्वानुभविक और कलन विधि
  2. (2) स्वानुभविक और कार्यात्मक स्थिरता
  3. (3) कलन विधि और अनुक्रिया समुच्चय
  4. (4) स्वानुभविक और अनुक्रिया समुच्चय
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 15

एक शिक्षिका एक पाठ की समझ के अलग-अलग स्तर पर विद्यार्थियों के एक समूह के लिए एक पाठ योजना तैयार कर रही है। लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत के अनुसार, इस पाठ योजना को बनाते समय शिक्षिका को निम्नलिखित में से किस बात पर विचार करना चाहिए?

  1. (1) शिक्षिका को प्रत्येक विद्यार्थी से निर्दिष्ट समस्या पर व्यक्तिगत रूप से कार्य करने के लिए कहना चाहिए।
  2. (2) शिक्षिका को सभी विद्यार्थियों को समान स्तर की चुनौती देनी चाहिए।
  3. (3) शिक्षिका को प्रत्येक विद्यार्थी के समझ के वर्तमान स्तर को ध्यान में रखते हुए उन्हें अगले स्तर तक पहुँचने में मदद करने के लिए उचित सहायता प्रदान करनी चाहिए।
  4. (4) शिक्षिका को केवल उन विद्यार्थियों पर ध्यान देना चाहिए जो पहले से ही समझ के एक उन्नत स्तर पर हैं, और उन्हें और अधिक चुनौतीपूर्ण कार्य देना चाहिए।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 16

‘पढ़ने में प्रवाह की कमी’, ‘शब्दों का प्रत्यावर्तन’, ‘अन्यमनस्कता की प्रवृत्ति’ जैसे विशिष्ट लक्षण किसकी पहचान के लक्षण हैं?

  1. (1) पठन वैकल्यता
  2. (2) स्वलीनता स्पेक्ट्रम विकार
  3. (3) मनोभ्रंश
  4. (4) ध्यान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 17

विद्यार्थी एक ऐसे वातावरण में सीखने के लिए अधिक अभिप्रेरित महसूस करते हैं जो सुनिश्चित करता है :
(a) अपनापन
(b) डर
(c) अस्वीकृति
(d) सुरक्षा

  1. (1) (a), (b)
  2. (2) (a), (d)
  3. (3) (b), (c)
  4. (4) (b), (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 18

रूढ़िवादी शिक्षा से प्रगतिशील शिक्षा की ओर बढ़ने के लिए किसकी आवश्यकता है?

  1. (1) रचनात्मक आकलन के स्थान पर नैदानिक आकलन का पालन
  2. (2) एकीकृत पाठ्यक्रम के स्थान पर मानकीकृत पाठ्यक्रम का पालन
  3. (3) प्रदर्शन-उन्मुख लक्ष्य के स्थान पर दक्षता-उन्मुख लक्ष्य बनाना
  4. (4) शिक्षक-केंद्रित शिक्षाशास्त्र के स्थान पर परीक्षा-केंद्रित शिक्षाशास्त्र को लागू करना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 19

नई जानकारी सीखते समय, बच्चों के लिए यह सुनिश्चित करने के लिए कि वे विषय-वस्तु को समझते हैं, निम्नलिखित में से कौन सी एक सहायक रणनीति है?
(a) जानकारी को एक बार फिर से पढ़ना
(b) प्रश्न पूछना और स्पष्टीकरण माँगना
(c) समझने का नाटक करना
(d) अपरिचित शब्दों के लिए अपना अर्थ बनाना

  1. (1) (a), (b)
  2. (2) (a), (c)
  3. (3) (c), (d)
  4. (4) (a), (b), (c)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 20

एक शिक्षक को ऐसे कक्षा वातावरण का निर्माण करना चाहिए जहाँ छात्रों को सीखने की अभिप्रेरणा मुख्य रूप से किस पर केंद्रित हो?

  1. (1) अज्ञानी दिखने की शर्म से बचने पर
  2. (2) एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने पर
  3. (3) सीखने की प्रक्रिया को समझने व उसकी सराहना करने पर
  4. (4) दूसरों के सामने अपनी काबिलियत साबित करने पर
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 21

अभिकथन (A) : कहानियों और किताबों में पुरुष पात्रों को अक्सर ताकतवर और साहसी के रूप में प्रस्तुत किया जाता है जबकि महिला पात्रों को स्नेही और संवेदनशील के रूप में दिखाया जाता है।
कारण (R) : स्कूल और पाठ्यचर्या जेंडर-भूमिका पहचान को प्रभावित करते हैं क्योंकि वे द्वितीयक सामाजीकरण के शक्तिशाली माध्यम हैं।
सही विकल्प चुनें :

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 22

अभिकथन (A) : पठन वैकल्य से जूझ रहे बच्चों को ध्वन्यात्मक प्रसंस्करण में परेशानी होती है जिससे शब्दों को डिकोड करना मुश्किल हो जाता है।
कारण (R) : सभी बच्चों को उनकी रुचि और क्षमता के क्षेत्रों में प्रोत्साहित किए जाने से लाभ होता है।
सही विकल्प चुनें :

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 23

सामाजीकरण की प्रक्रिया में समकक्षियों की क्या भूमिका है?

  1. (1) समकक्षियों का सामाजीकरण पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं है।
  2. (2) विकास के सभी चरणों में माता-पिता और अन्य वयस्कों की तुलना में समकक्षियों का सामाजीकरण पर बहुत कम प्रभाव पड़ता है।
  3. (3) समकक्षी बच्चों के सामाजीकरण की प्राथमिक संस्था हैं।
  4. (4) बचपन की तुलना में किशोरावस्था के दौरान समकक्षियों का सामाजीकरण पर अधिक प्रभाव पड़ता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 24

सीखने के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

  1. (1) शिक्षार्थी उस ज्ञान की रचना करते हैं जो उनके लिए मायने रखता है।
  2. (2) नई सीख वर्तमान समझ पर निर्भर करती है।
  3. (3) सामाजिक संपर्क सीखने में बाधा डालता है।
  4. (4) सबसे सार्थक सीख दुनिया के प्रामाणिक कार्यों में होती है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 25

सीखने के संरचनावादी उपागम के अनुसार, सीखना तब सुगम होता है जब :

  1. (1) गतिविधियाँ परस्पर संवादात्मक और सहयोगी होती हैं।
  2. (2) विषय-वस्तु पृथक और उत्केन्द्री होता है।
  3. (3) शिक्षाशास्त्र शिक्षक-केंद्रित और सांस्कृतिक रूप से पृथक होता है।
  4. (4) कार्य असंगत और अव्यवस्थित होते हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 26

अभिकथन (A) : हालाँकि लम्बाई और शारीरिक संरचना मुख्य रूप से विरासत में मिली विशेषताएँ हैं, अच्छे पोषण और व्यायाम से भी इनमें फर्क पड़ता है।
कारण (R) : आनुवंशिकता और पर्यावरण की परस्पर अंतःक्रिया का विकास पर प्रभाव पड़ता है।
सही विकल्प चुनें :

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 27

एक समावेशी कक्षा में अनुकूलन किसमें किया जाना चाहिए?
(a) अधिगम के लक्ष्य में
(b) शिक्षण-अधिगम की रणनीतियों में
(c) सहायता के प्रावधान में
(d) मूल्यांकन में

  1. (1) (a), (b), (d)
  2. (2) (a), (c), (d)
  3. (3) (b), (c), (d)
  4. (4) (a), (b), (c), (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 28

निम्नलिखित में से कौन-सी अक्षमता संवेदी बाधिता के अंतर्गत नहीं आती है?

  1. (1) रंग दृष्टिहीनता
  2. (2) लेखन वैकल्य
  3. (3) श्रवण में कठिनाई
  4. (4) दृष्टि की आंशिक हानि
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 29

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 आकलन में क्या बदलाव करने की सिफारिश करती है?

  1. (1) छात्रों के सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ का अवमूल्यन करने की
  2. (2) आकलन के योगात्मक रूप को क्रियान्वित करने की
  3. (3) स्व-मूल्यांकन और सहकर्मी-मूल्यांकन को शामिल करने की
  4. (4) बुद्धि की एकात्मक धारणा को लागू करने की
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 30

लेव वायगोत्स्की के विचारों का पालन करते हुए, एक शिक्षक ने उन छात्रों को सुझाव और संकेत देने का फैसला किया जो किसी समस्या पर अटके हुए थे, और उन्हें उस समस्या को फिर से हल करने का प्रयास करने का मौका दिया। ऐसा करके, शिक्षक __________ की अवधारणा का अभ्यास कर रहा है।

  1. (1) आत्मसातीकरण
  2. (2) सामूहिक एकालाप
  3. (3) कार्यात्मक स्थिरता
  4. (4) आलंबन
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 31

आज के समय की सांस्कृतिक एकता और विविधता को निम्नलिखित दिए गए, हम्पी से संबंधित ऐतिहासिक तथ्यों में से किसके लिए प्रयुक्त किया जा सकता है?
(a) हम्पी के मंदिर सांस्कृतिक गतिविधियों के केंद्र होते थे।
(b) देवदासियाँ (मंदिर नृत्यांगनाएँ) देव प्रतिमा, राजा के समक्ष नृत्य किया करती थी किन्तु प्रजाजनों के सामने नहीं।
(c) महानवमी पर्व, जो आज दक्षिण में नवरात्रि पर्व कहलाता है, उन दिनों हम्पी में एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व माना जाता था।

  1. (1) (a) और (b)
  2. (2) (b) और (c)
  3. (3) (a) और (c)
  4. (4) केवल (a)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 32

उपयुक्त विकल्प चुनने के लिए निम्नलिखित अभिकथन और कारणों पर विचार कीजिए :
अभिकथन : 17वीं और 18वीं शताब्दियों में यूरोपीय बाजार में नील की माँग उच्च थी।
कारण 1 : 17वीं सदी तक, यूरोपीय कपड़ा उत्पादकों ने नील के आयात पर लगी पाबंदी में ढील देने के लिए अपनी सरकारों को राजी कर लिया।
कारण 2 : 17वीं सदी के अंत तक ब्रिटेन में औद्योगिकीकरण शुरू हो गया।

  1. (1) अभिकथन और कारण 1 सही है।
  2. (2) अभिकथन और कारण 2 सही है।
  3. (3) अभिकथन और दोनों कारण सही हैं।
  4. (4) अभिकथन गलत है, कारण अपने आप में सही हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 33

निम्नलिखित कारकों द्वारा जल का अभाव होता है :
(a) जल संग्रहण
(b) वर्षा में विविधता
(c) जल का संदूषण
(d) अति उपयोग
विकल्प :

  1. (1) (b), (c), (d)
  2. (2) (a), (b), (d)
  3. (3) (a), (b), (c)
  4. (4) (a), (c), (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 34

तमिल महाकाव्य मणिमेकलै की रचना किसने की थी?

  1. (1) इलांगो
  2. (2) सत्तानार
  3. (3) कालिदास
  4. (4) माधवी
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 35

जब ग्रीनविच याम्योत्तर पर दोपहर के 12:00 बजे हो तब 90° पूर्व में क्या समय होगा?

  1. (1) शाम के 7:00 बजे
  2. (2) सुबह के 6:00 बजे
  3. (3) शाम के 6:00 बजे
  4. (4) रात के 9:00 बजे
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 36

निम्नलिखित युगलों का मिलान कीजिए :

फसल जलवायु
(a) कॉफी (i) उच्च तापमान, भारी वर्षा
(b) पटसन (ii) ठंडी जलवायु
(c) चाय (iii) मध्यम तापमान एवं वर्षा
(d) गेहूँ (iv) गर्म एवं आर्द्र जलवायु

विकल्प :
(a) (b) (c) (d)

  1. (1) (i) (iv) (iii) (ii)
  2. (2) (ii) (iii) (iv) (i)
  3. (3) (iii) (ii) (i) (iv)
  4. (4) (iv) (i) (ii) (iii)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 37

‘संयुक्त राज्य अमेरिका में किसान एक व्यवसायी की तरह काम करता है’। कथन को उचित सिद्ध कीजिए। सही कारणों का चयन कीजिए :
(a) ट्रेक्टरों, हार्वेस्टर का उपयोग
(b) फार्म का छोटा आकार
(c) स्वचालित अन्न भंडार
(d) रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग
विकल्प :

  1. (1) (a), (b), (c)
  2. (2) (b), (c), (d)
  3. (3) (a), (b), (d)
  4. (4) (a), (c), (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 38

मौर्य काल की ‘रामपुरवा बैल’ की बारीक पॉलिश की गई पत्थर की मूर्ति कहाँ मिली?

  1. (1) मध्य प्रदेश में
  2. (2) उत्तर प्रदेश में
  3. (3) बिहार में
  4. (4) झारखंड में
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 39

निम्नलिखित में से कौन एक स्थायी पवन नहीं है? सही उत्तर चुनें :

  1. (1) व्यापारिक पवनें
  2. (2) मानसूनी पवनें
  3. (3) पश्चिमी पवनें
  4. (4) पूर्वी पवनें
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 40

निम्नलिखित ऐतिहासिक दावों का जनजातियों, खानाबदोशों और एक जगह बसे हुए समुदायों के संदर्भ में विश्लेषण कीजिए। उपयुक्त विकल्प चुनिये।
(a) वर्ण-आधारित समाज का जनजातीय लोगों से कोई संपर्क नहीं था। यह सख्ती जाति प्रथा के कारण थी।
(b) ऐसी जनजातियाँ थी जिन्होंने जाति व्यवस्था और सनातनी हिंदू धर्म दोनों को नकार दिया।
(c) कुछ जनजातियों ने सुसंगठित प्रशासनिक व्यवस्था वाले विस्तृत राज्यों की स्थापना की।
(d) राजनीतिक ताकत ने उन्हें बृहत्तर राज्यों के साथ संघर्ष की स्थिति में ला खड़ा किया।

  1. (1) (a), (b) और (c) वैध हैं।
  2. (2) (b), (c) और (d) वैध हैं।
  3. (3) (c), (d) और (a) वैध हैं।
  4. (4) (d), (a) और (b) वैध हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 41

पंचायती राज के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा क्रम सही सोपानिक क्रम है?

  1. (1) पंचायत समिति - ग्राम पंचायत - ग्राम सभा - ज़िला परिषद्
  2. (2) ग्राम सभा - पंचायत समिति - ग्राम पंचायत - ज़िला परिषद्
  3. (3) ग्राम पंचायत - पंचायत समिति - ग्राम सभा - ज़िला परिषद्
  4. (4) ग्राम सभा - ग्राम पंचायत - पंचायत समिति - ज़िला परिषद्
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 42

हमारे सौरमंडल में वह खगोलीय पिंड जिनके पास अपनी ऊष्मा तथा प्रकाश होता है :

  1. (1) ग्रह
  2. (2) उपग्रह
  3. (3) उल्कापिंड
  4. (4) तारा
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 43

किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसके विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक समूहों की एकता पर निर्भर होती है। राजनीतिक पार्टियों को प्रतिस्पर्धी चुनावी राजनीति में इस एकता को संज्ञान में लेना चाहिए। निम्नलिखित में से राष्ट्रीय आंदोलन में कौन सी बृहत् प्रगति उपरोक्त अभिकथन पर मुहर लगाती है?
(a) रॉलेट सत्याग्रह के दौरान, प्रतिभागियों ने यह सुनिश्चित करने का प्रयत्न किया कि ब्रिटिश साम्राज्य (शासन) के विरुद्ध हिन्दू और मुस्लिम एकजुट/संगठित हों।
(b) 1930 के दशक के आखिरी सालों से लीग मुसलमानों और हिंदुओं को अलग-अलग राष्ट्र मानने लगी थी।
(c) 1937 में मुस्लिम लीग संयुक्त प्रांत में काँग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाना चाहती थी जिसे काँग्रेस ने स्वीकार नहीं किया।

  1. (1) (a) और (b)
  2. (2) (b) और (c)
  3. (3) (c) और (a)
  4. (4) केवल (c)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 44

विश्व को एक बृहद् विश्व समाज बनाने में संचार के किस माध्यम की अति महत्त्वपूर्ण भूमिका है?

  1. (1) जनसंपर्क माध्यम
  2. (2) कबूतरों के माध्यम से संदेश
  3. (3) सेटेलाइट से संचार
  4. (4) डाक सेवा
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 45

मध्य भारत में सतनामी आंदोलन की स्थापना की गई थी :

  1. (1) हरिदास ठाकुर द्वारा
  2. (2) श्री नारायण गुरु द्वारा
  3. (3) घासीदास द्वारा
  4. (4) ज्योतिराव फुले द्वारा
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 46

पृथ्वी पर पाई जाने वाली जीवीय एवं अजीवीय परिस्थितियाँ बनाती हैं : (उपयुक्त वर्ग का चयन कीजिए) :

  1. (1) प्राकृतिक पर्यावरण
  2. (2) पर्यावरण प्रबंधन
  3. (3) मानव निर्मित पर्यावरण
  4. (4) मानव पर्यावरण
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 47

निम्नलिखित में से कौन विभेदीकरण का एक उदाहरण नहीं है?

  1. (1) एक सार्वजनिक कुएँ से जल लेने के लिये लोगों के एक समूह को रोकना
  2. (2) लोगों के एक समूह को, अन्य की भाँति, उन्हीं प्यालों में चाय पीने की अनुमति ना देना
  3. (3) किसी को एक खास स्थान/पास पड़ोस में रहने से रोकना
  4. (4) एक लड़के को रोने से मना करना क्योंकि लड़के रोते नहीं हैं
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 48

अभिकथन : भारत के एक राष्ट्र बनने की प्रक्रिया एक लंबी प्रक्रिया थी। राजनीतिक चेतना का उदय और परिणामी राजनीतिक संगठनों में समय लगा। भारत अचानक से एक दिन में ही 1947 में स्वतंत्र नहीं हो गया। उपयुक्त प्रमाण/कारण का चयन कीजिए।
(a) भारत के संसाधनों के ऊपर अँग्रेजों के नियंत्रण के विषय में चेतना 1850 के बाद राजनीतिक संगठनों में साफ दिखाई देने लगी थी।
(b) राजनीतिक संगठन इस सोच के साथ काम कर रहे थे कि लोग सम्प्रभु हों।
(c) पूना सार्वजनिक सभा, मद्रास महाजन सभा ने देश के विशेष (खास) भागों में काम किया और एक खास इलाके, समुदाय और वर्ग के लिये काम किया।
(d) इल्बर्ट विधेयक ने पढ़े-लिखे भारतीयों के एक अखिल भारतीय संगठन की चाह को और गहरा कर दिया था।

  1. (1) केवल (a) और (b)
  2. (2) केवल (c) और (d)
  3. (3) केवल (a), (b) और (c)
  4. (4) केवल (a), (b) और (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 49

निम्नलिखित कारणों से पृथ्वी के धरातल पर पर्याप्त वर्षा बहुत महत्त्वपूर्ण है :
(a) पौधों तथा जीव-जंतुओं के जीवित रहने के लिए।
(b) यह पृथ्वी के धरातल पर ताजा जल लाती है।
(c) यह सूखा लाती है।
(d) अधिकतर भौम जल, वर्षा से ही प्राप्त होता है।
विकल्प :

  1. (1) (a), (b), (d) सही हैं।
  2. (2) (a), (b), (c) सही हैं।
  3. (3) (b), (c), (d) सही हैं।
  4. (4) (a), (c), (d) सही हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 50

भारत में निम्नलिखित में से किस स्थान को ‘छोटा तिब्बत’ कहा जाता है?

  1. (1) बोधगया
  2. (2) लद्दाख
  3. (3) अरुणाचल प्रदेश
  4. (4) धर्मशाला
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 51

निम्नलिखित में से कितने गलत मिलान हैं?
(a) कोल विद्रोह - 1831-32
(b) संथाल विद्रोह - 1855
(c) बस्तर विद्रोह - 1920
(d) वारली विद्रोह - 1939

  1. (1) केवल एक गलत
  2. (2) केवल दो गलत
  3. (3) केवल तीन गलत
  4. (4) उपरोक्त कोई नहीं
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 52

ग्लोब को पृथ्वी का वास्तविक प्रतिरूप क्यों माना जाता है? सर्वाधिक उपयुक्त कथन का चयन कीजिए :

  1. (1) यह स्थिर है।
  2. (2) देशों, महाद्वीपों तथा महासागरों को उनके सही आकार में दिखाया जाता है।
  3. (3) यह गोलाकार आकृति का होता है।
  4. (4) यह गेंद की तरह है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 53

मसूलीपट्टनम के संदर्भ में, जिसका व्यापार के लिए दूरस्थ स्थानों से संपर्क था, उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए :
(a) सत्रहवीं शताब्दी में हॉलैंड और इंग्लैंड दोनों देशों की ईस्ट इंडिया कंपनी ने मसूलीपट्टनम पर नियंत्रण प्राप्त करने का प्रयत्न किया, क्योंकि तब तक वह आंध्र तट का सबसे महत्वपूर्ण पत्तन बन गया था।
(b) हॉलैंडवासी (डच), डेनमार्क और स्पेन के दूरस्थ स्थानों के लोग थे।
(c) विभिन्न व्यापारी समूहों जैसे गोलकोंडा के कुलीन वर्गों, फ़ारसी सौदागरों, तेलुगु कोमटी चेट्टियार और यूरोपीय व्यापारियों की प्रतिस्पर्धा ने नगर को समृद्धिशाली बना दिया।
(d) मीर जुमला और मुगल सूबेदार ने हॉलैंडवासियों और अंग्रेजों को आपस में भिड़ाना शुरू कर दिया।

  1. (1) केवल (a), (b)
  2. (2) केवल (c), (d)
  3. (3) केवल (a), (b), (c)
  4. (4) केवल (c), (d), (a)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 54

जेम्स मिल ने अपनी तीन खंडों वाली पुस्तक “ए हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश इंडिया” किस वर्ष प्रकाशित की थी?

  1. (1) 1815
  2. (2) 1816
  3. (3) 1817
  4. (4) 1818
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 55

(A) : पृथ्वी की ठोस पर्पटी या कठोर ऊपरी परत को स्थलमंडल कहते हैं।
(R) : यह चट्टानों एवं खनिजों से बना होता है एवं मिट्टी की पतली परत से ढ़का होता है।
निम्नलिखित में से सही उत्तर को चुनें :

  1. (1) दोनों (A) तथा (R) सही हैं एवं (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
  2. (2) दोनों (A) एवं (R) सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है किन्तु (R) गलत है।
  4. (4) (A) गलत है किन्तु (R) सही है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 56

बंगाल मंदिर निर्माण के निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और उपयुक्त विकल्प चुनिये :
(a) मंदिर भक्ति प्रदर्शित करने के लिये निर्मित किए जाते थे।
(b) मंदिर शक्ति प्रदर्शित करने के लिये निर्मित किए जाते थे।
(c) मंदिरों ने दो मंजिली छप्पर की झोंपड़ियों की संरचना की प्रतिकृति करना आरंभ कर दिया।
(d) मंदिरों ने चार छत वाली छप्पर की झोंपड़ियों की संरचना की प्रतिकृति करना आरंभ कर दिया।

  1. (1) केवल (a), (b) और (c) उपयुक्त हैं।
  2. (2) केवल (b), (c) और (d) उपयुक्त हैं।
  3. (3) केवल (c), (d) और (a) उपयुक्त हैं।
  4. (4) सभी (a), (b), (c) और (d) उपयुक्त हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 57

एक-एक घंटे वाला पृथ्वी का एक समय-क्षेत्र कितना देशांतरीय विस्तार घेरता है?

  1. (1) 45°
  2. (2) 30°
  3. (3) 15°
  4. (4) 60°
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 58

पर्वतों (पहाड़ों) में बहते समय नदी जलप्रपात बनाती है। जलप्रपात के लिए दो मुख्य कारणों का चुनाव कीजिए :
(a) नदी पेड़ों के मध्य से गुजरती है।
(b) नदी अत्यधिक कठोर शैलों के ऊपर बहती है।
(c) नदी नर्म शैलों के ऊपर से गुजरती है।
(d) नदी खड़ी ढाल वाली घाटी में गिरती है।
विकल्प :

  1. (1) (a) और (c) सही हैं।
  2. (2) (b) और (d) सही हैं।
  3. (3) (a) और (d) सही हैं।
  4. (4) (b) और (c) सही हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 59

भारत में पहली कपास मिल (स्पिनिंग मील) बॉम्बे में किस वर्ष स्थापित हुई थी?

  1. (1) 1852
  2. (2) 1853
  3. (3) 1854
  4. (4) 1855
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 60

औपनिवेशिक कृषि संबंधी नीतियों में परिवर्तनों के संबंध में उपयुक्त निष्कर्षों पर पहुँचने के लिए भ्रान्तियों को दूर कीजिए।
(a) दीवान के रूप में, कंपनी अपने नियंत्रण के क्षेत्र की मुख्य प्रशासक बन गई।
(b) 1765 के पश्चात् कंपनी को भूमि की व्यवस्था और उसके राजस्व के संसाधनों की व्यवस्था करने के विषय में सोचना पड़ा।
(c) 1765 से पूर्व, कंपनी ने ब्रिटेन से विशाल मात्रा में अनाज का आयात करके भारत में वस्तुएँ खरीदीं।
(d) 1765 के बाद, बंगाल में इकट्ठा किये गये राजस्व से निर्यात के लिए खरीदी वस्तुओं/माल वित्तीय प्रबंध किया जा सका।

  1. (1) केवल (a), (b)
  2. (2) केवल (b), (c)
  3. (3) केवल (a), (d)
  4. (4) केवल (b), (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 61

ग्रामीण भारत में ऋण के संस्थागत स्रोत निम्नलिखित में से कौन से हैं?
(a) साहूकार
(b) सहकारी संस्थाएँ
(c) सरकारी बैंक
(d) ज़मींदार
विकल्प :

  1. (1) केवल (a) और (c)
  2. (2) केवल (b) और (c)
  3. (3) केवल (a) और (d)
  4. (4) केवल (a), (b) और (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 62

निम्नलिखित में से क्या राज्य द्वारा धर्म में हस्तक्षेप है जैसा कि भारतीय संविधान में लिखा गया है?
(a) अस्पृश्यता का उन्मूलन
(b) बाल मज़दूरी पर प्रतिषेध
(c) बाल विवाह पर प्रतिबंध
(d) विशाखा मार्गदर्शिका को तैयार करना
विकल्प :

  1. (1) केवल (a) और (b)
  2. (2) केवल (b) और (c)
  3. (3) केवल (a) और (c)
  4. (4) केवल (b) और (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 63

नीचे दो कथन दिए गए हैं, इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें और दिए हुए विकल्पों की सहायता से सही उत्तर का चयन करें :
कथन I : सामाजिक विज्ञान के अध्ययन-अध्यापन का मुख्य आधार क्षेत्रकार्य, प्रोजेक्ट कार्य और समूह गतिविधियाँ होनी चाहिए।
कथन II : सामाजिक विज्ञान के अध्ययन-अध्यापन को रूचिकर बनाने के लिए स्थानीय समुदाय से सीधे जुड़ी परियोजना को प्रेरित करना चाहिए/होगा।

  1. (1) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
  2. (2) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
  3. (3) कथन I सही है परन्तु कथन II गलत है।
  4. (4) कथन I गलत है परन्तु कथन II सही है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 64

निम्नलिखित कथनों को पढ़िये और सही विकल्प चुनिये :
कथन (A) : सरकार के लोक निर्माण विभाग द्वारा किए गए कार्य के लिए विधान सभा के सदस्यों की स्वीकृति आवश्यक नहीं है।
कथन (B) : लोग विधान सभा के सदस्यों को अपने प्रतिनिधियों के रूप में चुनते हैं।
विकल्प :

  1. (1) (A) सत्य है, (B) असत्य है।
  2. (2) (A) असत्य है, (B) सत्य है।
  3. (3) (A) और (B) दोनों सत्य हैं और (A) का (B) कारण है।
  4. (4) (A) और (B) दोनों सत्य हैं लेकिन (A) का कारण (B) नहीं है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 65

सामाजिक विज्ञान के एक शिक्षक/शिक्षिका के रूप में, लैंगिक भेदभाव और जातिगत भेदभाव जैसे मुद्दों पर चर्चा करते समय आप निम्नलिखित में से किसका ध्यान रखेंगे?
(a) कक्षा में बोलने के लिए प्रोत्साहित करना।
(b) विद्यार्थियों को दूसरों की बात सुनना सिखाना।
(c) कक्षा में संघर्षों की गैर-स्वीकृति।
(d) कक्षा में विश्वास का वातावरण विकसित करना।

  1. (1) (a), (b), (c)
  2. (2) (b), (c), (d)
  3. (3) (a), (c), (d)
  4. (4) (a), (b), (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 66

नीचे दो कथन दिए गए हैं, इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें और दिए हुए विकल्पों की सहायता से सही उत्तर का चयन करें :
कथन I : स्कूल में योगात्मक आँकलन में ज्यादा प्रत्यक्षता होती है।
कथन II : योगात्मक आंकलन एक ग्रेड या इकाई या सत्र के अन्त में अधिगम के परिणामों की जाँच करता है।

  1. (1) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
  2. (2) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
  3. (3) कथन I सही है परन्तु कथन II गलत है।
  4. (4) कथन I गलत है परन्तु कथन II सही है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 67

शहरी प्रशासन पर दिए गए पाठ में निम्नलिखित विषय अंतर्निहित प्रश्न ‘रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए’ पर विचार कीजिए :
किसी नगर निगम में निर्वाचित सदस्यों को __________ कहते हैं।
यहाँ पर निम्नलिखित में से कौन सी योग्यताओं/कौशलों का परीक्षण हो रहा है?

  1. (1) सारांश करना
  2. (2) वर्गीकरण करना
  3. (3) समझाना/व्याख्या करना
  4. (4) स्मरण रखना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 68

लड़के खेल खेलते हैं जबकि लड़कियाँ कला एवं कारीगरी अपनाती हैं। यह कथन क्या विचार प्रकट करता है?

  1. (1) परंपरा
  2. (2) अवधारणाएँ/पूर्वाग्रह
  3. (3) रूढ़िबद्धताएँ
  4. (4) अंतर
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 69

सामाजिक विज्ञान की कक्षा में एक महत्वपूर्ण तत्व भारत की विविधता को स्वीकार करना है। सामाजिक विज्ञान के एक शिक्षक के रूप में निम्नलिखित में से कौन से लक्षण आपको विकसित करने चाहिए और उन्हें विद्यार्थियों में शुद्ध अंतःकरण से आत्मसात् करना चाहिए जिससे कि विविधता का सही मायनों में महत्व हो सके?
(a) एकता के विषय में नारे लगाना
(b) अपने से भिन्न संस्कृतियों के विषय में बात करते हुए संवेदनशील और सम्माननीय रहना
(c) किसी की अवधारणाओं पर निरन्तर विचार करना जो समाज में किसी की सामाजिक अवस्थिति से उत्पन्न हो सकती हैं
सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनिए :

  1. (1) केवल (a)
  2. (2) केवल (a) और (b)
  3. (3) केवल (a) और (c)
  4. (4) केवल (b) और (c)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 70

निम्नलिखित में से कौन से उद्देश्य का भारतीय संविधान निर्वाह नहीं करता है?

  1. (1) उन आदर्शों का निरूपण जिनका किसी देश को पालन करना है
  2. (2) अपने आप को स्थैतिक रखना जिससे समाज की संरचनाएँ अपरिवर्तित रह सकें
  3. (3) विभिन्न समुदायों में साथ रहने के लिये सामंजस्य बैठाना
  4. (4) व्यक्तियों एवं समुदायों के विरुद्ध नागरिकों को अधिकार देना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 71

नीचे दो कथन दिए गए हैं, इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें और दिए हुए विकल्पों की सहायता से सही उत्तर का चयन करें :
कथन I : शैक्षिक संरचना में आँकलन सतत किया जाता है।
कथन II : आँकलन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें अलग-अलग समय पर कई चीजें की जाती है।

  1. (1) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
  2. (2) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
  3. (3) कथन I सही है परन्तु कथन II गलत है।
  4. (4) कथन I गलत है परन्तु कथन II सही है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 72

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिसमें एक अभिकथन (A) और दूसरा तर्क (R) है। इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें और दिए हुए विकल्पों की सहायता से सही उत्तर का चयन करें।
अभिकथन (A) : बाकि विषयों की तरह ही सामाजिक विज्ञान में भी ज्ञान का सृजन करने के लिए बच्चों का सक्रिय जुड़ाव होना चाहिए।
तर्क (R) : सक्रिय जुड़ाव का अर्थ शरीर एवं दिमाग का गतिविधियों के साथ जुड़ाव है।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
  4. (4) (A) गलत है परन्तु (R) सही है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 73

नीचे दो कथन दिए गए हैं। इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें और दिए हुए विकल्पों की सहायता से सही उत्तर का चयन करें।
कथन I : राजनीति शास्त्र परिवर्तन का परिचायक है जिसमें सत्ता की प्रभुतासंपन्न संरचनाएँ और सामाजिक बलों द्वारा उनके विरोध की प्रक्रियाएँ शामिल हैं।
कथन II : राजनीति शास्त्र एक ऐसे सभ्य समाज की कल्पना करता है जो अधिक संवेदनशील, अवगत और उत्तरदायी नागरिकों का निर्माण कर सके।

  1. (1) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
  2. (2) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
  3. (3) कथन I सही है परंतु कथन II गलत है।
  4. (4) कथन I गलत है परंतु कथन II सही है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 74

आप अपनी कक्षा में मथुरा (मथुरा शैली) और तक्षशिला (गांधार शैली) में बनी बुद्ध की प्रतिमाओं में अंतर के बारे में बच्चों को अवगत करवाना चाहते हैं, इसके लिए सबसे उपयुक्त विधि होगी :

  1. (1) पाठ्यपुस्तक में दी गई तस्वीर पर आधारित चर्चा
  2. (2) राष्ट्रीय संग्रहालय की यात्रा करवाना
  3. (3) उपर्युक्त शैलियों पर आधारित पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन की प्रस्तुति
  4. (4) एक वास्तुकार के साथ साक्षात्कार
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 75

निम्नलिखित में से कौन से प्रबंध सामाजिक न्याय को प्रोन्नत नहीं करते?

  1. (1) सरकारी विद्यालयों में लड़कियों के लिए विशेष योजनाएँ
  2. (2) विशेष पुलिस थाने
  3. (3) समान कार्य के लिए समान वेतन
  4. (4) मानव तस्करी पर प्रतिबंध
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 76

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिसमें एक अभिकथन (A) और दूसरा तर्क (R) है। इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें और दिए हुए विकल्पों की सहायता से सही उत्तर का चयन करें :
अभिकथन (A) : भारत में, सामाजिक विज्ञान को लड़कों की अपेक्षा लड़कियों के पढ़ने से ज्यादा जोड़ा जाता है।
तर्क (R) : सामाजिक विज्ञान को लेकर इस प्रकार का दृष्टिकोण एक तरह से पितृसत्तात्मक और लैंगिक भेदभाव रखने वाले समाज का द्योतक है।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
  4. (4) (A) गलत है परन्तु (R) सही है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 77

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिसमें से एक अभिकथन (A) है और दूसरा तर्क (R) है। इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें और दिए हुए विकल्पों की सहायता से सही उत्तर का चयन करें।
अभिकथन (A) : परीक्षण (टेस्ट) आंकलन का एक रूप है।
कारण/तर्क (R) : यह प्रश्न का उत्तर देता है, या तो दूसरों की तुलना में या प्रदर्शन कार्यों के एक ज्ञानक्षेत्र की तुलना में।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
  4. (4) (A) गलत है परन्तु (R) सही है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 78

सरकार की आरोग्य अनुरक्षण प्रदान करने के उत्तरदायित्व के विषय में अपनी कक्षा में शिक्षण करते हुए, आपने विद्यार्थियों के दो समूहों में इस विषय पर चर्चा/वाद विवाद करवाने का निर्णय लिया कि देश में आरोग्य अनुरक्षण तंत्र भली भाँति कार्य कर रहा है या नहीं? कक्षा में वाद विवाद आयोजित करने का निम्नलिखित में से क्या एक वांछनीय लक्ष्य नहीं है?

  1. (1) कक्षा में विद्यार्थी की आविष्टता और सहभागिता को बढ़ावा देना।
  2. (2) अपने दावों के लिए समर्थित प्रमाणों के उपयोग में विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करना।
  3. (3) किसी विषय को विभिन्न परिप्रेक्ष्यों में देखने की विद्यार्थियों की योग्यताओं को बेहतर करना।
  4. (4) विद्यार्थियों को प्रतियोगी बनने और किसी भी मूल्य पर जीतने का प्रशिक्षण देना।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 79

वैश्विक प्रतिस्पर्धा की चुनौतियों का सामना करने के लिए सामाजिक विज्ञान शिक्षा के राष्ट्रीय मानकों में सुधार के लिए निम्नलिखित में से किस पद्धति का उपयोग किया जा सकता है?
(a) अधिगम परिणामों का निर्धारण करना।
(b) नवाचारी और बेहतर मूल्यांकन उपकरणों का विकास करना।
(c) केंद्रीकृत, मानकीकृत और एकल पाठ्यक्रम का निर्माण करना।
(d) श्रव्य-दृश्य और मल्टीमिडिया आधारित संवादात्मक अध्ययन सामग्री का निर्माण करना।

  1. (1) (a), (b), (c)
  2. (2) (b), (c), (d)
  3. (3) (a), (c), (d)
  4. (4) (a), (b), (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 80

परीक्षण के संदर्भ में निम्न में से क्या सही है/हैं?
(a) यह किसी विशेष विषय से संबंधित कौशल पर किया जाता है।
(b) यह आमतौर पर प्रश्नों के पूँज को एकसार रूप से प्रस्तुत करके किया जाता है।
(c) यह किसी विशेष सामग्री या विषय के बारे में छात्रों की समझ को मापने के लिए एक अव्यवस्थित प्रक्रिया है।

  1. (1) केवल (a)
  2. (2) केवल (c)
  3. (3) केवल (a) और (b)
  4. (4) केवल (b) और (c)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 81

नीचे दो कथन दिए गए हैं, इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें और दिए हुए विकल्पों की सहायता से सही उत्तर का चयन करें :
कथन I : सामाजिक (अध्ययन) विज्ञान आधुनिक भारत के आधिकारिक पाठ्यक्रम का हिस्सा गाँधीजी के बुनियादी शिक्षा कार्यक्रम के साथ ही बना।
कथन II : माध्यमिक शिक्षा आयोग ने सामाजिक (अध्ययन) विज्ञान विषय को अखिल भारतीय स्तर पर आधिकारिक मान्यता प्रदान की।

  1. (1) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
  2. (2) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
  3. (3) कथन I सही है परन्तु कथन II गलत है।
  4. (4) कथन I गलत है परन्तु कथन II सही है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 82

लोकतंत्र या समता को पढ़ाया जाना चाहिए :

  1. (1) सिर्फ इन्हें ज्ञान के क्षेत्रों के रूप में पढ़कर।
  2. (2) सिर्फ इन्हें कक्षागत प्रक्रिया के रूप में शामिल करके।
  3. (3) इन्हें ज्ञान के क्षेत्रों के रूप में शामिल करके, न कि इन्हें कक्षा प्रक्रिया का हिस्सा बनाकर।
  4. (4) इन्हें ज्ञान के क्षेत्रों के साथ-साथ कक्षा प्रक्रिया के रूप में शामिल करके।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 83

बाज़ारों पर निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं?
(a) साप्ताहिक बाज़ारों में, वस्तुएँ सस्ते दामों पर उपलब्ध होती हैं क्योंकि दुकानदार इन्हें सीधे उत्पादकों से खरीदते हैं।
(b) फोन तथा इंटरनेट से की गई खरीदारी ने स्थानीय/पास-पड़ोस दुकानों को नुकसान पहुँचाया है।
(c) स्थायी दुकानों में बेची जाने वाली वस्तुएँ प्रायः महंगी होती हैं क्योंकि दुकानदारों को किराये, बिजली, सरकार की फीस इत्यादि का खर्चा उठाना पड़ता है।
विकल्प :

  1. (1) केवल (a) और (b)
  2. (2) केवल (b) और (c)
  3. (3) केवल (a) और (c)
  4. (4) (a), (b) और (c)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 84

निम्नलिखित में से कौन सी कार्रवाई किसी समुदाय के हाशिएकरण को संबोधित करने में सहायक नहीं होगी?

  1. (1) सामाजिक आंदोलन
  2. (2) सरकारी नीति
  3. (3) मुख्य धारा में समाहितीकरण
  4. (4) सांस्कृतिक विविधता का रक्षण
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 85

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिसमें एक अभिकथन (A) और दूसरा तर्क (R) है। इन्हें ध्यानपूर्वक पढें और दिए हुए विकल्पों की सहायता से सही उत्तर का चयन करें :
अभिकथन (A) : पारम्परिक सामाजिक विज्ञान शिक्षण, बच्चे के वास्तविक जीवन के अनुभवों का कोई संदर्भ दिए बगैर, समाजों और कालों के बारे में सीखने पर जोर देता है।
तर्क (R) : ‘सामाजिक विज्ञान के तथ्यों’ को सामाजिक जाँच-पड़ताल की प्रक्रियाओं में बदलना पाठ्यपुस्तकों (NCF - 2005 पर आधारित) का एक प्रमुख मजबूत पहलू रहा है।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
  4. (4) (A) गलत है परन्तु (R) सही है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 86

भारत में प्रतिनिधिक लोकतंत्र के संदर्भ में निम्नलिखित में से क्या सत्य है?

  1. (1) लोगों द्वारा मताधिकार का प्रयोग
  2. (2) लोगों की सीधी/प्रत्यक्ष सहभागिता
  3. (3) प्रतिनिधियों की अप्रत्यक्ष सहभागिता
  4. (4) दोहरी नागरिकता
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 87

निम्न में से क्या सामाजिक विज्ञान की कक्षा में एक बेहतर पठन-पाठन परिवेश के निर्माण में सहायक होगी?
(a) संदर्भ पुस्तकालयों का निर्माण
(b) लचीले स्कूल समय का निर्माण
(c) केवल प्रसार तकनीक तक पहुँच
(d) क्षेत्रीय भाषाओं में पठन सामग्री का निर्माण

  1. (1) (a), (b), (c)
  2. (2) (b), (c), (d)
  3. (3) (a), (c), (d)
  4. (4) (a), (b), (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 88

नीचे दो कथन दिए गए हैं, इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें और दिए हुए विकल्पों की सहायता से सही उत्तर का चयन करें :
कथन I : ऐसी कक्षा में समता एवं लोकतंत्र को बढ़ावा देने में आसानी होगी जिसमें अध्यापिका बच्चों को प्रश्न नहीं पूछने देती।
कथन II : ऐसी कक्षा में समता एवं लोकतंत्र को बढ़ावा देने में समस्या होगी जिसमें विभिन्न विचारों को चर्चा एवं वाद-विवाद के लिए प्रोत्साहित किया जाता हो।

  1. (1) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
  2. (2) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
  3. (3) कथन I सही है परन्तु कथन II गलत है।
  4. (4) कथन I गलत है परन्तु कथन II सही है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 89

सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों में समुदाय में ‘लोगों के अनेकत्व’ से जुड़े अनुभवों को साझा करना जरूरी है क्योंकि :

  1. (1) यह समुदाय के अतिसरलीकरण को सुनिश्चित करता है।
  2. (2) यह समुदाय के ठप्पाकरण को सुनिश्चित करता है।
  3. (3) यह समुदाय के संबंध में निर्णय लेने या धारणा सुनिश्चित करने में मदद करता है।
  4. (4) यह स्थानीय समुदाय के चित्र निर्माण में मदद करता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 90

भारतीय संविधान की निम्नलिखित में से कौन सी विशिष्टता विधानमण्डल और कार्यपालिका को न्यायपालिका के कार्य में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं देती?

  1. (1) स्वतंत्रता का अधिकार
  2. (2) शोषण के विरूद्ध अधिकार
  3. (3) संघवाद
  4. (4) शक्तियों का पृथक्करण
उत्तर और हल देखें