प्रश्न 48
अभिकथन : भारत के एक राष्ट्र बनने की प्रक्रिया एक लंबी प्रक्रिया थी। राजनीतिक चेतना का उदय और परिणामी राजनीतिक संगठनों में समय लगा। भारत अचानक से एक दिन में ही 1947 में स्वतंत्र नहीं हो गया। उपयुक्त प्रमाण/कारण का चयन कीजिए।
(a) भारत के संसाधनों के ऊपर अँग्रेजों के नियंत्रण के विषय में चेतना 1850 के बाद राजनीतिक संगठनों में साफ दिखाई देने लगी थी।
(b) राजनीतिक संगठन इस सोच के साथ काम कर रहे थे कि लोग सम्प्रभु हों।
(c) पूना सार्वजनिक सभा, मद्रास महाजन सभा ने देश के विशेष (खास) भागों में काम किया और एक खास इलाके, समुदाय और वर्ग के लिये काम किया।
(d) इल्बर्ट विधेयक ने पढ़े-लिखे भारतीयों के एक अखिल भारतीय संगठन की चाह को और गहरा कर दिया था।
- (1) केवल (a) और (b)
- (2) केवल (c) और (d)
- (3) केवल (a), (b) और (c)
- (4) केवल (a), (b) और (d)