प्रश्न 56
बंगाल मंदिर निर्माण के निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और उपयुक्त विकल्प चुनिये :
(a) मंदिर भक्ति प्रदर्शित करने के लिये निर्मित किए जाते थे।
(b) मंदिर शक्ति प्रदर्शित करने के लिये निर्मित किए जाते थे।
(c) मंदिरों ने दो मंजिली छप्पर की झोंपड़ियों की संरचना की प्रतिकृति करना आरंभ कर दिया।
(d) मंदिरों ने चार छत वाली छप्पर की झोंपड़ियों की संरचना की प्रतिकृति करना आरंभ कर दिया।
- (1) केवल (a), (b) और (c) उपयुक्त हैं।
- (2) केवल (b), (c) और (d) उपयुक्त हैं।
- (3) केवल (c), (d) और (a) उपयुक्त हैं।
- (4) सभी (a), (b), (c) और (d) उपयुक्त हैं।