प्रश्न 85
नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिसमें एक अभिकथन (A) और दूसरा तर्क (R) है। इन्हें ध्यानपूर्वक पढें और दिए हुए विकल्पों की सहायता से सही उत्तर का चयन करें :
अभिकथन (A) : पारम्परिक सामाजिक विज्ञान शिक्षण, बच्चे के वास्तविक जीवन के अनुभवों का कोई संदर्भ दिए बगैर, समाजों और कालों के बारे में सीखने पर जोर देता है।
तर्क (R) : ‘सामाजिक विज्ञान के तथ्यों’ को सामाजिक जाँच-पड़ताल की प्रक्रियाओं में बदलना पाठ्यपुस्तकों (NCF - 2005 पर आधारित) का एक प्रमुख मजबूत पहलू रहा है।
- (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
- (2) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
- (3) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
- (4) (A) गलत है परन्तु (R) सही है।