By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 फरवरी 2026 पेपर 2 गणित और विज्ञान प्रश्न पत्र हिन्दी में, उत्तर कुंजी सहित

आप उत्तरों के साथ प्रश्न पत्र पढ़ रहे हैं। यह समयबद्ध परीक्षा नहीं है: कोई घड़ी नहीं चल रही है और कुछ भी अंकित नहीं हो रहा है।

समयबद्ध परीक्षा पर जाएँ →
प्रश्न 1

निम्नलिखित प्रश्न में किस बहस पर प्रकाश डाला गया है?
“क्या किसी व्यक्ति का जैविक रूप से निर्धारित जेंडर अपने साथ वे सभी विशेषताएँ लाता है जो किसी के सामाजिक रूप से निर्मित जेंडर को परिभाषित करती हैं?”

  1. (1) प्रकृति-परिवेश का विकास पर प्रभाव
  2. (2) विकास का निरंतर-विच्छिन्न दृष्टिकोण
  3. (3) विकास का स्थिर-अस्थिर दृष्टिकोण
  4. (4) योग्यता का अटल-वृद्धिशील दृष्टिकोण
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 2

_____ के दौरान एक प्रमुख विकासात्मक कार्य व्यक्तिगत, यौन और व्यावसायिक पहचान की खोज है।

  1. (1) मध्य बाल्यावस्था
  2. (2) प्रारंभिक बाल्यावस्था
  3. (3) किशोरावस्था
  4. (4) मध्य वयस्कता
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 3

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : बच्चे समाज के मूल्यों और मानदंडों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीकों से सीखते हैं।
कारण (R) : समाजीकरण समाज के रीति-रिवाजों और अनुष्ठानों को पारित करने की एक सरल प्रक्रिया है।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
  2. (2) A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) A सही है लेकिन R गलत है।
  4. (4) A और R दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 4

जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सी क्षमता औपचारिक संक्रियात्मक सोच को मूर्त संक्रियात्मक सोच से भिन्न करती है?

  1. (1) अमूर्त तर्क
  2. (2) संरक्षण
  3. (3) वस्तु स्थायित्व
  4. (4) प्रतीकात्मक खेल
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 5

जीन पियाजे की एक महत्त्वपूर्ण आलोचना यह है कि वह विकास पर _____ के प्रभाव पर पर्याप्त रूप से विचार करने में विफल थे।

  1. (1) परिपक्वता
  2. (2) संस्कृति
  3. (3) अनुभव
  4. (4) क्रिया
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 6

निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही सुमेलित युग्म है?

  1. (1) दंड और आज्ञाकारिता उन्मुखीकरण—बुरे परिणामों से बचाव
  2. (2) अच्छा लड़का-अच्छी लड़की उन्मुखीकरण—अधिक-से-अधिक संख्याओं के लिए सबसे अच्छा
  3. (3) कानून और व्यवस्था उन्मुखीकरण—मानवता के लिए सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को कायम रखना
  4. (4) सामाजिक अनुबंध उन्मुखीकरण—दूसरों की धारणा पर ध्यान
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 7

जीन पियाजे और लेव वायगोत्स्की के दृष्टिकोण में कौन-सी मान्यता समान है?

  1. (1) बच्चे अर्थ-निर्माण की प्रक्रिया में शामिल होते हैं।
  2. (2) भाषा संज्ञान को प्रभावित और निर्धारित करती है।
  3. (3) संस्कृति का सीखने पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
  4. (4) बच्चों का विकास चरणों में होता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 8

लेव वायगोत्स्की ने प्रस्तावित किया था कि

  1. (1) बच्चे ‘अनियंत्रित’ पैदा होते हैं और समाज को उन्हें सामाजिक व्यवहार सिखाने की जरूरत है।
  2. (2) बच्चों की सोच वयस्कों से ‘मात्रात्मक रूप से’ भिन्न होती है।
  3. (3) बच्चों की सोच वयस्कों से ‘गुणात्मक रूप से’ भिन्न होती है।
  4. (4) बच्चों में बहुत क्षमता होती है जिसमें वे कार्य भी शामिल होते हैं जिन्हें वे दूसरों के सहयोग से कर सकते हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 9

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : बुद्धि परीक्षण और विस्तारित अवलोकन के संचालन का उद्देश्य बच्चों की विशिष्ट आयाम और क्षमताओं में तुलना करना होना चाहिए।
कारण (R) : बुद्धिमत्ता एक जन्मजात क्षमता है और इसे पोषित नहीं किया जा सकता है।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
  2. (2) A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) A सही है लेकिन R गलत है।
  4. (4) A और R दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 10

एक शिक्षिका, जो अपने माध्यमिक स्कूल की कक्षा में सचेत रूप से सभी जेंडर के वैज्ञानिकों के उदाहरण लेती है, कोशिश कर रही है कि वे

  1. (1) जेंडर रूढ़ियों को तोड़े।
  2. (2) जेंडर भेदभाव को मजबूत करे।
  3. (3) जेंडर पहचान को सक्षम करे।
  4. (4) जेंडर स्थिरता का निर्माण करे।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 11

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : सभी लड़कियाँ मेहनती और ईमानदार होती हैं जबकि लड़के बुद्धिमान और रोबदार होते हैं।
कारण (R) : दो विशिष्ट जैविक मस्तिष्क लड़कियों और लड़कों में शारीरिक और संज्ञानात्मक कौशल के साथ-साथ व्यक्तित्व और स्वभाव में सभी मतभेदों का उत्पादन करते हैं।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
  2. (2) A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) A सही है लेकिन R गलत है।
  4. (4) A और R दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 12

विद्यार्थियों के सीखने की प्राथमिकताओं में व्यक्तिगत भिन्नताओं को किस रूप में देखा जाना चाहिए?

  1. (1) उनके अलग-अलग बुद्धि-लब्धि स्तरों का असामान्य मापदंड
  2. (2) कुछ बच्चों में संज्ञानात्मक असामान्यता
  3. (3) कुछ बच्चों में विकासात्मक कमियाँ
  4. (4) विविधता का सामान्य चित्रण
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 13

वह आकलन, जो किसी विद्यार्थी के प्राप्त अंकों को अन्य विद्यार्थियों के औसत प्रदर्शन से तुलना करने के लिए किया जाता है, _____ कहलाता है।

  1. (1) मापदंड-संदर्भित
  2. (2) प्रारूप-संदर्भित
  3. (3) मानक-संदर्भित
  4. (4) आत्म-संदर्भित
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 14

कक्षा आकलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
(i) आकलन को छात्रों की अध्ययन करते समय संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं को प्रभावित करना चाहिए।
(ii) आकलन को अपने आप में सीखने के अनुभव के रूप में काम करना चाहिए।
(iii) आकलन को छात्रों को सीखने के लिए डर और तनाव पैदा करना चाहिए।
(iv) आकलन मानकीकृत और मानक-संदर्भित होने चाहिए।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) (i), (iii)
  2. (2) (i), (ii)
  3. (3) (ii), (iii), (iv)
  4. (4) (i), (ii), (iii), (iv)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 15

निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न विद्यार्थियों के उच्च-स्तरीय आलोचनात्मक और विश्लेषणात्मक चिंतन कौशल को बढ़ावा देगा?

  1. (1) एक ही घटना को दर्शाने वाले दो अखबारों के लेखों में निहित मान्यताओं की पहचान करें।
  2. (2) एक विशिष्ट अखबार के लेख में उल्लिखित संज्ञाओं को पहचानें।
  3. (3) अखबारों के लेख पढ़ें और नए शब्दों की सूची बनाएँ।
  4. (4) अखबार का लेख पढ़ें और एक उपयुक्त शीर्षक के बारे में सोचें।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 16

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : खराब लेखन क्षमता वाले छात्रों को अक्सर उनके शिक्षकों द्वारा ‘बौद्धिक रूप से अक्षम’ के रूप में चित्रित किया जाता है।
कारण (R) : शिक्षकों में अंतर्निहित पूर्वाग्रह होते हैं और छात्रों के सीखने के व्यवहार के बारे में धारणा रखते हैं जो छात्रों के विकास को प्रभावित कर सकते हैं।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
  2. (2) A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) A सही है लेकिन R गलत है।
  4. (4) A और R दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 17

निम्नलिखित में से कौन-सा कक्षा में विविधता को बढ़ावा देने के लिए एक तरीका नहीं है?

  1. (1) पाठ्यक्रम में विभिन्न दृष्टिकोणों और अनुभवों को शामिल करना
  2. (2) विद्यार्थियों को उनकी अनूठी पहचान और संस्कृतियों को व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना
  3. (3) विद्यार्थियों की पृष्ठभूमि और संस्कृतियों के आधार पर पूर्वाग्रह के अनुकूल व्यवहार करना
  4. (4) अलग-अलग पृष्ठभूमि और संस्कृतियों के व्यक्तियों के साथ बातचीत करने के लिए विद्यार्थियों को अवसर प्रदान करना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 18

निम्नलिखित में से अधिगम अक्षमता और इसके कारण होने वाली चुनौती का सही मेल कौन-सा है?

  1. (1) गुणज वैकल्य—पढ़ने की क्षमता और भाषा प्रसंस्करण कौशल को प्रभावित करता है
  2. (2) लेखन वैकल्य—सूक्ष्म पेशीय कौशल और वर्तनी को प्रभावित करता है
  3. (3) पठन वैकल्य—संख्याओं और अंकगणितीय संक्रियाओं की सीखने की क्षमता को प्रभावित करता है
  4. (4) गतिसमन्वय वैकल्य—ठीक से देख, सुन व बोल पाने की क्षमता को प्रभावित करता है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 19

‘स्वलीनता’ से जूझ रहे विद्यार्थियों को आसानी होती है

  1. (1) अजनबियों के साथ संवाद करने में।
  2. (2) बातचीत के दौरान आँखों का संपर्क स्थापित करने में।
  3. (3) परिचित और पूर्वानुमेय दिनचर्या का पालन करने में।
  4. (4) गतिविधियों के बीच तेज़ी से बदलाव करने में।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 20

प्रतिभाशाली बच्चों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

  1. (1) बच्चे विभिन्न स्तरों पर प्रतिभाशाली हो सकते हैं और कुछ में किसी प्रकार की अक्षमता भी हो सकती है।
  2. (2) बच्चे एक से अधिक प्रकार की बुद्धि में प्रतिभाशाली हो सकते हैं।
  3. (3) प्रतिभाशाली बच्चे विशेष क्षमताओं और सामर्थ्य के साथ पैदा होते हैं जिन्हें विकसित करने की आवश्यकता होती है।
  4. (4) प्रतिभाशाली बच्चों में जिज्ञासा की भावना कम होती है और उनकी कल्पनाशक्ति भी कमज़ोर होती है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 21

विद्यार्थियों द्वारा स्वयं का त्रुटि विश्लेषण

  1. (1) विद्यार्थियों की समझ में और अधिक फासला पैदा करता है।
  2. (2) विद्यार्थियों के अधिसंज्ञानात्मक कौशलों में बाधा डालता है।
  3. (3) अधिगम प्रक्रिया में एक निरर्थक गतिविधि है।
  4. (4) विद्यार्थियों के लिए अधिगम को स्मृति में बनाए रखने में सहायता प्रदान करता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 22

घोषणात्मक ज्ञान और प्रक्रियात्मक ज्ञान के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  1. (1) घोषणात्मक ज्ञान इस बात पर ज़ोर देता है कि कोई चीज़ कैसे करनी चाहिए।
  2. (2) घोषणात्मक ज्ञान को विश्लेषणात्मक ज्ञान के रूप में भी जाना जाता है।
  3. (3) प्रक्रियात्मक ज्ञान आमतौर पर कार्यविधि-उन्मुख होता है।
  4. (4) प्रक्रियात्मक ज्ञान किसी चीज़ के बारे में तथ्यात्मक ज्ञान बताता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 23

जिन विषय-वस्तुओं को मौजूदा संज्ञानात्मक संरचनाओं के विस्तार या संशोधन की आवश्यकता होती है, उन्हें सीखने में _____ समय लगता है और वे _____ अवधि के लिए स्मृति में बने रहते हैं।

  1. (1) लंबा, लंबी
  2. (2) लंबा, कम
  3. (3) कम, कम
  4. (4) कम, लंबी
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 24

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : शिक्षकों को बच्चों को ऐसे प्रश्नों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए जैसे कि “मेरा सीखने का लक्ष्य क्या है और वहाँ पहुँचने के लिए मुझे क्या करने की ज़रूरत है”।
कारण (R) : जब छात्र समझते हैं कि उनके काम के प्रदर्शन का आत्म-मूल्यांकन कैसे किया जाए, तो वे इस समझ का उपयोग खुद को सीखने और अपनी प्रगति में मदद करने के लिए कर सकते हैं।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
  2. (2) A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) A सही है लेकिन R गलत है।
  4. (4) A और R दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 25

अधिगम के निर्देशित खोज-आधारित उपागम में

  1. (1) शिक्षक द्वारा किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप के बिना शिक्षार्थियों को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है।
  2. (2) किसी पूर्व योजना या पूर्व ज्ञान की आवश्यकता नहीं होती है।
  3. (3) शिक्षार्थियों को स्वयं के लिए ज्ञान की रचना करने के अवसर प्रदान किए जाते हैं।
  4. (4) शिक्षक एक तानाशाह के रूप में कार्य करता है और शिक्षार्थी श्रोताओं के रूप में कार्य करते हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 26

निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति बच्चों में वैचारिक समझ विकसित करते समय प्रभावी नहीं है?

  1. (1) विविध संदर्भों में उदाहरणों की एक विस्तृत शृंखला प्रस्तुत करना
  2. (2) अवधारणा क्या नहीं है यह दिखाने के लिए गैर-उदाहरण प्रस्तुत करना
  3. (3) विद्यार्थियों से अपने स्वयं के उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए कहना
  4. (4) विद्यार्थियों से परिभाषा को ज्यों का त्यों याद करने के लिए कहना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 27

एक सक्रिय माध्यमिक विद्यालय कक्षा किसके सैद्धांतिक सिद्धांतों पर स्थापित की जानी चाहिए?

  1. (1) व्यवहारवाद
  2. (2) मनोगत्यात्मकता
  3. (3) सामाजिक रचनावाद
  4. (4) मनोविश्लेषण
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 28

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : समानुभूति यह समझने की योग्यता पर निर्भर करती है कि दूसरों की भावनाएँ हैं और उनकी भावनाओं के अनुमान के लिए।
कारण (R) : भावनाएँ और संज्ञान एक-दूसरे से संबंधित नहीं हैं।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
  2. (2) A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) A सही है लेकिन R गलत है।
  4. (4) A और R दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 29

एक माध्यमिक स्कूल शिक्षक छात्रों को रणनीतिक स्व-प्रेरित शिक्षार्थी बनने में किस प्रकार सक्षम बना सकता है?

  1. (1) छात्रों को उनके अधिसंज्ञानात्मक ज्ञान और कौशल विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करके।
  2. (2) पूरे किए गए प्रत्येक कार्य के लिए विभिन्न प्रकार के पुनर्बलन प्रदान करके।
  3. (3) पाठ्यपुस्तक में दिए गए प्रश्नों के उत्तर अच्छी तरह से लिखवाकर।
  4. (4) सत्र के अंत में वस्तुनिष्ठ प्रकार के परीक्षण पर जोर देकर।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 30

निम्नलिखित में से कौन-सा आंतरिक अभिप्रेरणा का उदाहरण है?

  1. (1) बाहरी पुरस्कारों से अभिप्रेरित अभिप्रेरणा
  2. (2) व्यक्तिगत रुचि या कार्य के आनंद से अभिप्रेरित अभिप्रेरणा
  3. (3) दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा से अभिप्रेरित अभिप्रेरणा
  4. (4) दूसरों की प्रशंसा प्राप्त करने से अभिप्रेरित अभिप्रेरणा
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 31

वह सबसे बड़ी संख्या, जिससे 8787 और 123123 को भाग देने पर क्रमशः 77 और 33 शेष बचे, है :

  1. (1) 2020
  2. (2) 3636
  3. (3) 4040
  4. (4) 8080
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 32

0⋅4‾+0⋅6‾0{\cdot}\overline{4}+0{\cdot}\overline{6} का मान है :

  1. (1) 11
  2. (2) 1191\frac{1}{9}
  3. (3) 1291\frac{2}{9}
  4. (4) 11101\frac{1}{10}
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 33

47,916,127\frac{4}{7}, \frac{9}{16}, 1\frac{2}{7} और 35\frac{3}{5} में सबसे बड़ी और सबसे छोटी भिन्नों का अंतर है :

  1. (1) 27\frac{2}{7}
  2. (2) 81112\frac{81}{112}
  3. (3) 2528\frac{25}{28}
  4. (4) 3156\frac{31}{56}
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 34

किसी संख्या के वर्ग की इकाई का अंक उस संख्या के इकाई के अंक से 22 अधिक है। निम्न में से कौन-सा अंक उस संख्या के वर्ग की इकाई का अंक नहीं हो सकता है?

  1. (1) 44
  2. (2) 55
  3. (3) 66
  4. (4) 99
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 35

यदि
2 A× AB 2 A\begin{array}{r} 2\,A \\ \times\,A \\ \hline B\,2\,A \end{array}
है, जहाँ AA और BB अंक हैं, तो

  1. (1) A=6, B=1A = 6,\ B = 1
  2. (2) A=1, B=6A = 1,\ B = 6
  3. (3) A=1, B=5A = 1,\ B = 5
  4. (4) A=5, B=1A = 5,\ B = 1
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 36

यदि a−b=115a-b=\frac{11}{5} और ab=34ab=\frac{3}{4} हैं, तो (a+b)(a+b) का एक मान है :

  1. (1) 2352\frac{3}{5}
  2. (2) 2452\frac{4}{5}
  3. (3) 3153\frac{1}{5}
  4. (4) 3253\frac{2}{5}
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 37

यदि 7x−14−13(2x−1−x2)=103\frac{7x-1}{4}-\frac{1}{3}\left(2x-\frac{1-x}{2}\right)=\frac{10}{3} है, तो 11x+212\frac{11x+21}{2} का मान क्या है?

  1. (1) 2727
  2. (2) 2929
  3. (3) 3131
  4. (4) 3232
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 38

5(2x−4y)+6(4x2+16y2−16xy)−65(2x-4y)+6(4x^2+16y^2-16xy)-6 का एक गुणनखंड है :

  1. (1) 2x−4y−32x-4y-3
  2. (2) 4x−8y+34x-8y+3
  3. (3) 3x−6y+13x-6y+1
  4. (4) 3x−6y−13x-6y-1
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 39

कोई दुकानदार एक पंखे को ₹ 1,5001{,}500 पर खरीदता है और इस पर ₹ 2,5002{,}500 मूल्य अंकित करता है। वह इस पंखे को इसके अंकित मूल्य पर 20%20\% की छूट देकर बेचता है और साथ ही नकद भुगतान पर ₹ 250250 की एक अतिरिक्त छूट भी देता है। यदि कोई ग्राहक पंखे को नकद भुगतान करके खरीदता है, तो दुकानदार को कितना लाभ (₹ में) हुआ?

  1. (1) 200200
  2. (2) 225225
  3. (3) 250250
  4. (4) 300300
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 40

जब संख्याओं 4,10,124, 10, 12 और 2424 में से प्रत्येक में xx जोड़ा जाता है, तब इस क्रम में प्राप्त परिणामी संख्याएँ समानुपाती हो जाती हैं। (3x+1)(3x+1) का मान क्या है?

  1. (1) 1010
  2. (2) 1313
  3. (3) 1616
  4. (4) 1919
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 41

यदि (3x−30∘)(3x-30^\circ) और (2x+20∘)(2x+20^\circ) दो संपूरक कोण हैं, तो (2x−4∘)(2x-4^\circ) का मान है :

  1. (1) 72∘72^\circ
  2. (2) 76∘76^\circ
  3. (3) 80∘80^\circ
  4. (4) 84∘84^\circ
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 42

किसी त्रिभुज PQRPQR के कोण PP और QQ क्रमशः 30∘30^\circ और 50∘50^\circ हैं। यदि कोणों PP और QQ के समद्विभाजक एक बिंदु OO पर मिलते हैं, तो (2∠POQ−10∘)(2\angle POQ-10^\circ) का मान है :

  1. (1) 150∘150^\circ
  2. (2) 190∘190^\circ
  3. (3) 270∘270^\circ
  4. (4) 250∘250^\circ
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 43

निम्न मापनों (cm\text{cm} में) में से किनसे एक समकोण त्रिभुज की भुजाएँ नहीं बन सकती हैं?

  1. (1) 2⋅5, 6⋅5, 62{\cdot}5,\ 6{\cdot}5,\ 6
  2. (2) 12, 16, 2012,\ 16,\ 20
  3. (3) 4⋅5, 6, 7⋅54{\cdot}5,\ 6,\ 7{\cdot}5
  4. (4) 8, 16, 128,\ 16,\ 12
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 45

किसी समांतर-चतुर्भुज PQRSPQRS के विकर्ण PRPR और QSQS बिंदु OO पर प्रतिच्छेद करते हैं। यदि OP=(x+y) cmOP=(x+y)\text{ cm}, OQ=20 cmOQ=20\text{ cm}, OR=16 cmOR=16\text{ cm} और OS=(y+7) cmOS=(y+7)\text{ cm} हैं, तो (7x−y)(7x-y) का मान (cm\text{cm} में) है :

  1. (1) 66
  2. (2) 88
  3. (3) 99
  4. (4) 1313
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 46

किसी समलंब के परिमाप और क्षेत्रफल क्रमशः 52 cm52\text{ cm} और 128 cm2128\text{ cm}^2 हैं। यदि इसकी असमांतर भुजाओं का योग 20 cm20\text{ cm} है, तो इसकी समांतर भुजाओं के बीच की दूरी है :

  1. (1) 6 cm6\text{ cm}
  2. (2) 8 cm8\text{ cm}
  3. (3) 10 cm10\text{ cm}
  4. (4) 12 cm12\text{ cm}
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 47

किसी आयताकार खेत का क्षेत्रफल 48 m248\text{ m}^2 है तथा इसकी एक भुजा 6 m6\text{ m} है। किसी व्यक्ति को 20 m20\text{ m} प्रति मिनट की चाल से इस खेत को विकर्णतः पार करने में कितना समय लगेगा?

  1. (1) 1515 सेकंड
  2. (2) 2020 सेकंड
  3. (3) 3030 सेकंड
  4. (4) 4040 सेकंड
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 48

भुजाओं 8 cm8\text{ cm}, 6 cm6\text{ cm} और 10 cm10\text{ cm} वाले तीन धातुओं के ठोस घनों को पिघलाकर एक अकेला ठोस घन बनाया गया है। इस प्रकार बने नए घन की भुजा है :

  1. (1) 24 cm24\text{ cm}
  2. (2) 20 cm20\text{ cm}
  3. (3) 18 cm18\text{ cm}
  4. (4) 12 cm12\text{ cm}
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 49

प्रेक्षणों 30,61,55,56,60,20,26,45,2830, 61, 55, 56, 60, 20, 26, 45, 28 और 5656 के माध्यक तथा बहुलक का माध्य है

  1. (1) 5252
  2. (2) 5353
  3. (3) 5555
  4. (4) 5656
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 50

अच्छी प्रकार से फेंटी गई ताशों की एक गड्डी में से एक कार्ड निकाला जाता है। निकाले गए कार्ड की एक 1010 या एक लाल बादशाह होने की प्रायिकता क्या है?

  1. (1) 126\frac{1}{26}
  2. (2) 113\frac{1}{13}
  3. (3) 326\frac{3}{26}
  4. (4) 213\frac{2}{13}
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 51

एक शिक्षक बच्चों को एक वर्गाकार ग्रिड पर बनी हुई छवि देते हैं और कहते हैं इसकी बड़ी और छोटी पार्श्व छवियाँ बनाएँ। निम्नलिखित में से कौन-सा गणित की कक्षा में यह क्रियाकलाप कराने का एक उद्देश्य नहीं होगा?

  1. (1) विभिन्न परिस्थितियों में अनुपात और समानुपात की अवधारणा को लागू करने के लिए
  2. (2) भिन्नों के अनुप्रयोगों का अभ्यास प्रदान करने के लिए
  3. (3) अंकगणित और ज्यामिति को एकीकृत करने के अवसर प्रदान करने के लिए
  4. (4) सर्वांगसमता और समानता की अवधारणा का परिचय देने के लिए
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 52

गणित में बंद सिरे वाले प्रश्न निम्नलिखित में से किन्हें बढ़ावा नहीं देते?
A. अपसारी चिंतन
B. अभिसारी चिंतन
C. रचनात्मकता
D. उच्च-स्तरीय चिंतन कौशल
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और B
  2. (2) A, B और C
  3. (3) B, C और D
  4. (4) A, C और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 53

निम्नलिखित में से कौन-सा गणित में विद्यार्थियों के आकलन का हिस्सा नहीं होना चाहिए?

  1. (1) दैनिक जीवन की परिस्थितियों से संबंधित समस्याओं को हल करने के लिए सीखी गई गणितीय अवधारणाओं का प्रयोग करना
  2. (2) गणितीय तथ्यों का कारण देना
  3. (3) गणितीय पदों की परिभाषाओं का प्रत्यास्मरण करना
  4. (4) गणितीय संबंधों को अमूर्तन के प्रयोग से समझना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 54

_____ पहले भारतीय गणितज्ञ थे, जिन्होंने व्याख्या की कि एक ऋणात्मक संख्या का वर्गमूल नहीं होता।

  1. (1) महावीर
  2. (2) बौधायन
  3. (3) आर्यभट्ट
  4. (4) रामानुजन
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 55

जब दशमलव संख्याओं 1⋅5, 0⋅23, 1⋅6, 0⋅034, 1⋅131{\cdot}5,\ 0{\cdot}23,\ 1{\cdot}6,\ 0{\cdot}034,\ 1{\cdot}13 को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने के लिए कहा गया, तब एक विद्यार्थी ने इन्हें इस प्रकार व्यवस्थित किया—0⋅23, 0⋅034, 1⋅5, 1⋅6, 1⋅130{\cdot}23,\ 0{\cdot}034,\ 1{\cdot}5,\ 1{\cdot}6,\ 1{\cdot}13. विद्यार्थी द्वारा दिए गए उत्तर के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे उपयुक्त है?

  1. (1) विद्यार्थी ने दशमलव संख्याओं को सही क्रम में व्यवस्थित किया है
  2. (2) विद्यार्थी ने दशमलव संख्याओं को अवरोही क्रम में व्यवस्थित करके असावधानीवश एक त्रुटि की है
  3. (3) शिक्षिका को विद्यार्थी को दशमलव संख्याओं को क्रमबद्ध करने के नियमों को प्रत्यास्मरण करने और तत्पश्चात् उन्हें व्यवस्थित करने के लिए कहना चाहिए
  4. (4) विद्यार्थी में उस दशमलव संख्या को बड़ा मानने की एक भ्रांति विकसित हो गई है जिसमें दशमलव भाग में अधिक अंक हों
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 56

एक शिक्षक ने बच्चों को ‘एक-एक’ इकाई के छः वर्ग काटने को कहा और फिर पूछा, “इन वर्गों का उपयोग करके आप और कितनी विभिन्न आकृतियाँ बना सकते हो? सबसे अधिक परिमाप वाली कौन-सी आकृति बनेगी?” इस क्रियाकलाप का सबसे कम उपयुक्त उद्देश्य है

  1. (1) बच्चों को सामूहिक कार्य में संलग्न रखना
  2. (2) सृजनात्मकता और विश्लेषणात्मक कौशल विकसित करने के लिए अवसर उपलब्ध कराना
  3. (3) बच्चों के क्षेत्रफल और परिमाप के अधिगम का आकलन करना
  4. (4) याद किए हुए सूत्रों को एक नए संदर्भ में लागू करना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 57

एक बच्चा एक समीकरण x+7=15x+7=15 का हल इस प्रकार करता है :
x+7−7=15x+7-7=15
x=15x=15
उस बच्चे के लिए सर्वोत्तम उपचारात्मक कार्यनीति है

  1. (1) बच्चे को समीकरण हल करने वाले बहुत सारे सवाल दें
  2. (2) बच्चे को सवाल सरल भाषा में समझाएँ
  3. (3) वैकल्पिक विधि का उपयोग करते हुए समता की अवधारणा की व्याख्या करें
  4. (4) श्यामपट्ट पर उसी समीकरण को हल करने के लिए बच्चे से कहें
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 58

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार, अंकगणित और बीजगणित के शिक्षण के दौरान शिक्षार्थियों में कौन-से महत्त्वपूर्ण कौशल विकसित किए जाने चाहिए?
A. संबंधों में पैटर्न खोजना
B. बीजगणितीय सर्वसमिकाओं को याद करना
C. संख्याओं के मध्य संबंध देखना
D. बीजगणितीय संकेतनों को लिखने का गहन अभ्यास करना
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A, B और D
  2. (2) A और C
  3. (3) B और C
  4. (4) B और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 59

कक्षा VIII में ‘आकृतियाँ’ पढ़ाने के बाद एक शिक्षिका ने ऐतिहासिक स्थानों की यात्रा की योजना बनाई। निम्नलिखित में से कौन-सा इसके लिए सबसे उपयुक्त कारण है?

  1. (1) क्षेत्र यात्राएँ सी॰ बी॰ एस॰ ई॰ की सिफारिश हैं
  2. (2) शिक्षिका ने अधिकतर पाठ्यक्रम पूरा कर लिया है और इसलिए मजे के लिए उसने क्षेत्र यात्रा की योजना बनाई है
  3. (3) आकृति वास्तुकला का एक अभिन्न अंग है और इस तरह की यात्राएँ विभिन्न विषयों में संबंधों को बढ़ाती हैं
  4. (4) यह गणित की कक्षा के नियमित शिक्षण से विराम होगा और विद्यार्थियों के संचार कौशल में सुधार करने का अवसर होगा
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 60

गणित की एक शिक्षिका उमा ने एक विद्यार्थी से पूछा, “बेलन के कितने किनारे होते हैं?” विद्यार्थी ने उत्तर दिया, “दो”। उमा को चाहिए कि वह

  1. (1) विद्यार्थी को गलत उत्तर के लिए दंडित करे
  2. (2) सही उत्तर के लिए विद्यार्थी की प्रशंसा करे
  3. (3) बेलन की आकृति श्यामपट्ट पर बनाए और उसमें किनारे दर्शाए
  4. (4) विद्यार्थी के हाथों में बेलन दे और प्रश्न दुबारा पूछे
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 61

रिक्त स्थानों को सही उत्तर से भरिए :
यौवनारंभ पर मादाओं में अंडाशय का आकार A‾\underline{\quad A \quad} जाता है और B‾\underline{\quad B \quad} उत्पन्न करता है। नर में, वृषण द्वारा C‾\underline{\quad C \quad} उत्पन्न होता है। इन हॉर्मोनों का उत्पादन D‾\underline{\quad D \quad} द्वारा नियंत्रित होता है।

  1. (1) AA—घट; BB—एस्ट्रोजन; CC—लिंग हॉर्मोन; DD—अधिवृक्क (एड्रीनल) ग्रंथि
  2. (2) AA—बढ़; BB—थाइरॉक्सिन; CC—टेस्टोस्टेरॉन; DD—थायरॉइड ग्रंथि
  3. (3) AA—घट; BB—एस्ट्रोजन; CC—टेस्टोस्टेरॉन; DD—पीयूष ग्रंथि
  4. (4) AA—बढ़; BB—एस्ट्रोजन; CC—टेस्टोस्टेरॉन; DD—पीयूष ग्रंथि
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 62

एक परिपथ में तीन समरूप बल्बों और एक स्विच को विभिन्न व्यवस्थाओं में जोड़ा गया है, जैसा कि नीचे दिया गया है। किस व्यवस्था में बल्ब सर्वाधिक प्रदीप्त होंगे?

  1. (1) व्यवस्था AA—सभी बल्ब श्रेणीक्रम में हैं
  2. (2) व्यवस्था BB—सभी बल्ब पार्श्वक्रम में हैं
  3. (3) व्यवस्था CC—पार्श्वक्रम में संयोजित दो बल्ब तीसरे बल्ब के साथ श्रेणीक्रम में संयोजित हैं
  4. (4) व्यवस्था DD—श्रेणीक्रम में संयोजित दो बल्ब तीसरे बल्ब के साथ पार्श्वक्रम में संयोजित हैं
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 63

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : ऐनोडीकरण धातु को संक्षारण से बचाने की एक विधि है।
कारण (R) : ऐनोडीकरण लोहे पर जिंक की एक परत चढ़ाने की प्रक्रिया है।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और R दोनों सत्य हैं और A का R सही कारण है
  2. (2) A और R दोनों सत्य हैं किन्तु A का R सही कारण नहीं है
  3. (3) A सत्य है किन्तु R असत्य है
  4. (4) A और R दोनों असत्य हैं
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 64

चाँदी की वस्तुएँ कुछ दिनों तक वायु में खुला रखने पर काली क्यों पड़ जाती हैं?

  1. (1) वायु की ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया के कारण
  2. (2) वायु में उपस्थित हाइड्रोजन सल्फ़ाइड के साथ अभिक्रिया के कारण
  3. (3) वायु में उपस्थित नाइट्रोजन ऑक्साइडों के साथ अभिक्रिया के कारण
  4. (4) वायु में उपस्थित कार्बन मोनोऑक्साइड के साथ अभिक्रिया के कारण
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 65

निम्न सारणी में AA, BB, CC और DD की पहचान कीजिए :

लवण का नाम लवण प्राप्त किया गया
अम्ल क्षार
अमोनियम क्लोराइड HCl\text{HCl} A‾\underline{ A}
सोडियम नाइट्रेट HNO3\text{HNO}_3 B‾\underline{ B}
सोडियम क्लोराइड C‾\underline{ C} D‾\underline{ D}

सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) AA—NH4OH\text{NH}_4\text{OH}; BB—Na(OH)2\text{Na(OH)}_2; CC—HClO2\text{HClO}_2; DD—NaH\text{NaH}
  2. (2) AA—NH4\text{NH}_4; BB—NaOH\text{NaOH}; CC—HCl\text{HCl}; DD—NaOH\text{NaOH}
  3. (3) AA—NH3\text{NH}_3; BB—NaOH\text{NaOH}; CC—HCl\text{HCl}; DD—NaOH\text{NaOH}
  4. (4) AA—NH4OH\text{NH}_4\text{OH}; BB—NaO\text{NaO}; CC—HCl\text{HCl}; DD—NaHCO3\text{NaHCO}_3
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 66

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
चरण 1 : चीनी का एक सांद्रित सिरप बनाने के लिए जल में कुछ चम्मच चीनी घोली गई।
चरण 2 : चीनी के सिरप को धीमी आँच पर कैरामेलीकरण होने तक गर्म किया गया।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) चरण 1 एक भौतिक परिवर्तन है और चरण 2 एक रासायनिक परिवर्तन है
  2. (2) चरण 1 एक रासायनिक परिवर्तन है और चरण 2 एक भौतिक परिवर्तन है
  3. (3) चरण 1 और चरण 2 दोनों भौतिक परिवर्तन हैं
  4. (4) चरण 1 और चरण 2 दोनों रासायनिक परिवर्तन हैं
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 67

किसी तत्त्व के आयन में दो धन आवेश हैं। परमाणु की द्रव्यमान संख्या 2727 है और न्यूट्रॉनों की संख्या 1414 है। आयन में इलेक्ट्रॉनों की संख्या कितनी है?

  1. (1) 1313
  2. (2) 1010
  3. (3) 1111
  4. (4) 1515
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 68

प्रकाश की एक किरण वायु से विभिन्न प्रकाशिक घनत्वों के तीन माध्यमों AA, BB और CC में यात्रा करती है। नीचे दी गई सारणी का संदर्भ लीजिए और XX, YY, ZZ और WW को पहचानिए :

प्रकाश की चाल में परिवर्तन प्रकाश की आवृत्ति में परिवर्तन प्रकाश की तरंगदैर्घ्यता में परिवर्तन
वायु से माध्यम AA में X‾\underline{ X} Y‾\underline{ Y} घट जाती है
वायु से माध्यम BB में वृद्धि होती है एक जैसी है Z‾\underline{ Z}
वायु से माध्यम CC में एक जैसी रहती है W‾\underline{ W} एक जैसी है

सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) XX—वृद्धि होती है; YY—घटती है; ZZ—घटती है; WW—वृद्धि होती है
  2. (2) XX—वृद्धि होती है; YY—वृद्धि होती है; ZZ—वृद्धि होती है; WW—वृद्धि होती है
  3. (3) XX—घटती है; YY—अपरिवर्तित रहती है; ZZ—वृद्धि होती है; WW—अपरिवर्तित रहती है
  4. (4) XX—घटती है; YY—घटती है; ZZ—वृद्धि होती है; WW—अपरिवर्तित रहती है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 69

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
स्थिति A : A-संस्तर स्थिति और B-संस्तर स्थिति में जड़ों की वृद्धि एवं शाखन जल एवं खनिजों के अवशोषण के लिए लाभदायक है।
स्थिति B : C-संस्तर स्थिति खाद-मिट्टी में समृद्ध है जो मृदा को कोमल और छिद्रिल बनाता है।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) केवल स्थिति A सत्य है
  2. (2) केवल स्थिति B सत्य है
  3. (3) दोनों स्थितियाँ A और B सत्य हैं
  4. (4) दोनों स्थितियाँ A और B असत्य हैं
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 70

आपको चाइना रोज़ (गुड़हल) सूचक दिया गया है।
प्रथम परखनली में, आपने दो बूँदें विलयन AA की डालीं और विलयन के रंग में किसी परिवर्तन का प्रेक्षण नहीं किया।
दूसरी परखनली में, आपने दो बूँदें विलयन BB की डालीं और हरा रंग प्राप्त किया।
तीसरी परखनली में, आपने दो बूँदें विलयन CC की डालीं और मैजेंटा (गहरा गुलाबी) रंग प्राप्त किया।
विलयनों AA, BB और CC की प्रकृति की पहचान कीजिए।

  1. (1) AA—क्षारकीय; BB—उदासीन; CC—अम्लीय
  2. (2) AA—अम्लीय; BB—क्षारकीय; CC—उदासीन
  3. (3) AA—उदासीन; BB—क्षारकीय; CC—अम्लीय
  4. (4) AA—उदासीन; BB—अम्लीय; CC—क्षारकीय
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 71

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
कथन 1 : किसी पिंड की अशून्य यांत्रिक ऊर्जा हो सकती है किन्तु शून्य संवेग हो सकता है।
कथन 2 : कोई पिंड शून्य कार्य कर सकता है, तब भी अगर पिंड पर लगाया गया बल अशून्य है।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) कथन 1 सत्य है किन्तु कथन 2 असत्य है
  2. (2) कथन 1 असत्य है किन्तु कथन 2 सत्य है
  3. (3) कथन 1 और 2 दोनों सत्य हैं
  4. (4) कथन 1 और 2 दोनों असत्य हैं
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 72

धातु के दो समरूप पात्र लिए गए। पात्र AA को बाहरी सतह पर काला और पात्र BB को बाहरी सतह पर सफेद रंगा गया।
चरण 1 : दोनों पात्रों को सूर्य की सीधी रोशनी में रखा गया।
चरण 2 : कुछ घंटों के पश्चात्, दोनों पात्रों को एक छायादार क्षेत्र में रखा गया।
निम्नलिखित में से क्या प्रेक्षित किया जाएगा?

  1. (1) पात्र AA, पात्र BB से अधिक शीघ्रता से गर्म हो जाएगा जबकि पात्र BB, पात्र AA से अधिक शीघ्रता से ऊष्मा खो देगा
  2. (2) पात्र BB, पात्र AA की अपेक्षा अधिक शीघ्रता से गर्म हो जाएगा जबकि पात्र AA, पात्र BB की अपेक्षा अधिक शीघ्रता से ऊष्मा खो देगा
  3. (3) पात्र AA, पात्र BB की अपेक्षा अधिक शीघ्रता से ऊष्मा ग्रहण करेगा और खोएगा
  4. (4) पात्र BB, पात्र AA की अपेक्षा अधिक शीघ्रता से ऊष्मा ग्रहण करेगा और खोएगा
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 73

तेज़ चाकू की तुलना में कुंद चाकू से काटना क्यों मुश्किल होता है?

  1. (1) दाब बढ़ जाता है
  2. (2) बल कम हो जाता है
  3. (3) संपर्क क्षेत्र बढ़ जाता है
  4. (4) संपर्क क्षेत्र कम हो जाता है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 74

विद्युत्-चुंबक की शक्ति बढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से किसका उपयोग किया जा सकता है?

  1. (1) धारा का प्रवाह बढ़ाकर
  2. (2) कुंडली के फेरों की संख्या कम करके
  3. (3) प्लास्टिक कोर (क्रोड) का उपयोग करके
  4. (4) ऐल्युमिनियम कोर (क्रोड) का उपयोग करके
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 75

निम्नलिखित में से कौन-सा उन अंगों का समुच्चय है, जो पाचन क्रिया में योगदान नहीं देते?

  1. (1) मुख गुहिका, ग्रसिका, मलाशय
  2. (2) ग्रसिका, बृहदांत्र, मलाशय
  3. (3) क्षुद्रांत्र, बृहदांत्र, मलाशय
  4. (4) बृहदांत्र, क्षुद्रांत्र, ग्रसिका
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 76

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
A : केंचुआ अपनी त्वचा के माध्यम से श्वास लेता है और उसके पास फेफड़े नहीं होते हैं।
B : बैंगची (टैडपोल) गलफड़ों के माध्यम से श्वास लेता है और उसके पास फेफड़े नहीं होते हैं।
C : साँप (सर्प) अपनी त्वचा के माध्यम से श्वास लेता है और उसके पास फेफड़े नहीं होते हैं।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और B सत्य हैं
  2. (2) B और C सत्य हैं
  3. (3) A और C सत्य हैं
  4. (4) केवल A सत्य है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 77

निम्नलिखित को पढ़िए तथा क्रमशः XX, YY, ZZ और WW की पहचान कीजिए :
XX : वह भाग, जो परागकण उत्पन्न करता है
YY : वह भाग, जिसमें मादा युग्मक की रचना होती है
ZZ : वह मादा जननांग, जहाँ परागकण अंकुरित होते हैं
WW : फूल का वह भाग, जो कीटों को आकर्षित करता है
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) स्त्रीकेसर, वर्तिकाग्र, अंडाशय, बाह्यदल
  2. (2) परागकोश, स्त्रीकेसर, अंडाशय, बाह्यदल
  3. (3) परागकोश, अंडाशय, वर्तिकाग्र, पंखुड़ियाँ
  4. (4) पुंकेसर, अंडाशय, बीजांड, पंखुड़ियाँ
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 78

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : रोगों एवं मृत्यु की रोकथाम हेतु मलजल (गंदा पानी) का उपचार अनिवार्य है।
कारण (R) : मलजल (गंदा पानी) एक ठोस अपशिष्ट है, जो जल प्रदूषण और मृदा प्रदूषण का कारण है।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और R दोनों सत्य हैं और R, A का सही कारण है
  2. (2) A और R दोनों सत्य हैं किन्तु R, A का सही कारण नहीं है
  3. (3) A सत्य है किन्तु R असत्य है
  4. (4) A असत्य है किन्तु R सत्य है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 79

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
A : श्वासरंध्र और रंध्र छिद्र होते हैं जिनके माध्यम से क्रमशः कीट और पर्ण (पत्ते) गैसों का विनिमय (आदान-प्रदान) करते हैं।
B : किसी पर्ण (पत्ते) में रंध्रों की संख्या श्वासरंध्रों की अपेक्षा एक कीट में श्वासरंध्रों की संख्या अधिक होती है।
C : रंध्र और श्वासरंध्र दोनों ही क्रमशः पर्णों और कीटों के शरीर के निम्न पृष्ठ पर विद्यमान होते हैं।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और B सत्य हैं
  2. (2) B और C सत्य हैं
  3. (3) A और C सत्य हैं
  4. (4) केवल A सत्य है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 80

रिक्त स्थानों को सही उत्तर से भरिए :
A‾\underline{\quad A \quad} रुधिर को फुफ्फुस धमनी में ढकेलता है। B‾\underline{\quad B \quad} विऑक्सीजनित रुधिर को हृदय से फेफड़ों तक ले जाती है। C‾\underline{\quad C \quad} ऑक्सीजनित रुधिर को वापस फेफड़ों से हृदय तक ले जाती है। वाम अलिंद से रुधिर D‾\underline{\quad D \quad} तक प्रवाहित होता है। E‾\underline{\quad E \quad} शरीर के विभिन्न अंगों से रुधिर प्राप्त करता है।

  1. (1) AA—वाम निलय; BB—फुफ्फुस शिराएँ; CC—फुफ्फुस धमनियाँ; DD—दक्षिण अलिंद; EE—दक्षिण निलय
  2. (2) AA—वाम निलय; BB—फुफ्फुस धमनियाँ; CC—फुफ्फुस शिराएँ; DD—दक्षिण अलिंद; EE—दक्षिण निलय
  3. (3) AA—दक्षिण निलय; BB—फुफ्फुस धमनियाँ; CC—फुफ्फुस शिराएँ; DD—वाम निलय; EE—दक्षिण अलिंद
  4. (4) AA—दक्षिण निलय; BB—फुफ्फुस शिराएँ; CC—फुफ्फुस धमनियाँ; DD—वाम निलय; EE—दक्षिण अलिंद
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 81

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : परिकल्पनाएँ सिद्धांत बनती हैं जो कि बाद में नियम बनते हैं।
कारण (R) : गुरुत्वाकर्षण के नियम जैसे वैज्ञानिक नियम निरपेक्ष होते हैं।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और R दोनों सत्य हैं और R, A का सही कारण है
  2. (2) A और R दोनों सत्य हैं किन्तु R, A का सही कारण नहीं है
  3. (3) A सत्य है किन्तु R असत्य है
  4. (4) A और R दोनों असत्य हैं
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 82

शीना अपनी नोटबुक में निम्नलिखित कथन लिखती है :
A1A_1 : कैक्टस मरुस्थलीय पादप (पौधा) है।
A2A_2 : मरुस्थलीय पादप (पौधे) के अति छोटे (लघु) आकार के पर्ण होते हैं।
A3A_3 : छोटे (लघु) आकार के पर्ण जल की क्षति को घटाने में सहायता करते हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा क्रमशः A1A_1, A2A_2 और A3A_3 के संबंध में सही है?

  1. (1) अनुमान, अवलोकन, परिकल्पना
  2. (2) अनुमान, अनुमान, अनुमान
  3. (3) अवलोकन, परिकल्पना, अनुमान
  4. (4) अवलोकन, अवलोकन, अनुमान
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 83

निम्नलिखित में से किसे एक ‘परीक्षणीय प्रश्न’ के रूप में नहीं माना जा सकता है?

  1. (1) सिगरेट के धुएँ का फेफड़ों पर क्या प्रभाव होता (पड़ता) है?
  2. (2) फ्लू मानव प्रतिरक्षा प्रणाली पर कैसे प्रभाव डालता है?
  3. (3) जीवाश्म ईंधन कब खत्म हो जाएँगे?
  4. (4) केंचुआ क्या खाता है?
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 84

नीचे दिया गया उद्धरण पढ़िए :
एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों के लिए कुतुब मीनार के आमोद-प्रमोद भ्रमण की व्यवस्था करती है। विद्यार्थियों ने कुतुब परिसर में लोहे का स्तंभ (पिलर) देखा। शिक्षिका ने विद्यार्थियों को स्तंभ के बारे में प्रदर्शित विवरणों को लिखने के लिए कहा जो 16001600 वर्ष पुराना है और जंग-प्रतिरोधी है। वह उन्हें अपने घर के लोहे की उन वस्तुओं को लिखने को भी कहती है जो कि नियमित रूप से इस्तेमाल होती हैं तथा जिनमें जंग लगी हुई है और जंग लगने के कारण और उससे रोकथाम के तरीके सोचने के लिए कहती है।
उपर्युक्त गतिविधि से निम्नलिखित में से कौन-से प्रक्रिया कौशल विकसित हो रहे हैं?

  1. (1) मापन, वर्गीकरण, अनुमान
  2. (2) वर्गीकरण, अवलोकन, मापन
  3. (3) अनुमान, वर्गीकरण, अवलोकन
  4. (4) वर्गीकरण, अवलोकन, परिकल्पना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 85

निम्नलिखित में से कौन-सा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 20052005 द्वारा जिस प्रकार प्रस्तावित है, उस प्रकार से विज्ञान पाठ्यचर्या की ‘प्रक्रिया वैधता’ को पूरा नहीं करता है?

  1. (1) विद्यार्थी विभिन्न घरेलू सामानों की अम्लता और क्षारकता की जाँच (अन्वेषण) कर रहे हैं
  2. (2) विद्यार्थी विद्युत् परिपथ के दो खुले सिरों से रबर का एक टुकड़ा, बालों की पिन और सीसा जोड़ने के संभावित प्रतिफलों की चर्चा कर रहे हैं
  3. (3) विद्यार्थी सूखे सूती कपड़े और आर्द्र रुई में रखे बीजों के अंकुरण के लिए परिकल्पना को विकसित करने में संलिप्त हैं
  4. (4) विद्यार्थी आवर्त सारणी में दिए गए तत्त्वों की सूची बनाने में संलिप्त हैं
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 86

विज्ञान पाठ्यपुस्तकों में प्रायः ही अतीत के रुचिकर उपाख्यान शामिल होते हैं। ऐसी ही एक कहानी है चीन में रेशम की आकस्मिक खोज की तथा ‘सिल्क रूट ( रेशम मार्ग)’ के माध्यम से बाकी दुनिया का रेशम से परिचय कराने में यात्रियों एवं व्यापारियों की भूमिका की।
उपर्युक्त को पाठ्यपुस्तक में शामिल करने के द्वारा विज्ञान शिक्षण-अधिगम के कौन-से लक्ष्य पूर्ण हो रहे हैं?
A. विज्ञान की प्रकृति की समझ को विकसित करने का
B. ऐतिहासिक दृष्टिकोण विकसित करने का
C. इसकी सराहना विकसित करने की कि कैसे विज्ञान सामाजिक तथा सांस्कृतिक रूप से सन्निहित (अंतःस्थापित) है
D. आनंदमयी कहानियों को शामिल करने के द्वारा विज्ञान विषय-वस्तु का बोझ कम करने का
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A, C और D
  2. (2) B, C और D
  3. (3) A, B और C
  4. (4) A, B और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 87

निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक स्वभाव का विकास करने में योगदान नहीं करेगा?

  1. (1) विद्यार्थियों को तात्कालिक (प्रत्यक्ष) अनुभव प्रदान करना
  2. (2) वैज्ञानिक अवधारणाओं के विकास के ऐतिहासिक पक्षों पर बल देना
  3. (3) विज्ञान की प्रकृति के सिद्धांतों (मतों) को पढ़ना
  4. (4) प्रश्न पूछने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 88

कक्षा VII के विद्यार्थियों को धातुओं एवं अधातुओं के भौतिक गुणों से परिचित कराने के लिए जाँच-पड़ताल-उन्मुख उपागम के अनुसार सर्वाधिक उपयुक्त रणनीति निम्नलिखित में से कौन-सी है?

  1. (1) श्यामपट्ट पर धातुओं और अधातुओं के भौतिक गुणों के बीच के अंतरों को सूचीबद्ध करना
  2. (2) धात्विक और अधात्विक पदार्थों का प्रयोग करने के विद्यार्थियों के दैनिक अनुभवों पर परिचर्चा करने की पहल करना
  3. (3) ‘गुंजायमान’, ‘क्वथनांक’ और ‘गलनांक’ शब्दों के अर्थ की व्याख्या करना
  4. (4) विद्यार्थियों को सामग्री का एक समुच्चय देना तथा उन्हें धातुओं और अधातुओं के गुणों का निगमन करने के लिए कहना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 89

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
S1S_1 : मीमांसात्मक (सैद्धांतिक) सिद्धांतों को सत्यापित करने हेतु उच्च प्राथमिक स्तर पर सुव्यवस्थित प्रयोग को प्रस्तुत करने की आवश्यकता है।
S2S_2 : विज्ञान की प्रकृति को समझने में गतिविधियाँ और प्रयोगात्मक साक्ष्य एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
S3S_3 : उच्च प्राथमिक स्तर पर आगमनात्मक उपागम द्वारा अधिकांश अवधारणाओं तक पहुँचना चाहिए।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) S1S_1 और S2S_2 दोनों सत्य हैं तथा S2S_2, S1S_1 का सही कारण है
  2. (2) S1S_1 और S3S_3 दोनों सत्य हैं तथा S3S_3, S1S_1 का सही कारण है
  3. (3) S2S_2 और S3S_3 दोनों सत्य हैं किन्तु S1S_1 असत्य है
  4. (4) S1S_1 और S3S_3 दोनों सत्य हैं किन्तु S2S_2 असत्य है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 90

कक्षा VI में ‘बल’ पर पाठ का औपचारिक रूप से पढ़ाना आरंभ करने से पहले शिक्षिका एक परिचर्चा रखती है, जिसमें वह बच्चों को यह कल्पना करने के लिए कहती है कि वे क्या करेंगे अगर वे गेंद को मैदान पर बहुत लंबी दूर तक लुढ़काए रखना चाहते हैं तो। वह बच्चों के उत्तरों का कैसे सर्वाधिक उपयुक्त रूप से प्रयोग कर सकती है?
(A) विद्यार्थियों का मूल्यांकन करने के लिए
(B) विद्यार्थियों की पूर्व-अवधारणाओं को आँकने के लिए
(C) अवधारणा के शिक्षण हेतु अपनायी जाने वाली शिक्षाशास्त्रीय रणनीति को निर्धारित करने के लिए
(D) शिक्षार्थियों को बल को परिभाषित कर पाने में सक्षम बनाने के लिए
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और B
  2. (2) B और C
  3. (3) C और D
  4. (4) A और C
उत्तर और हल देखें