By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 फरवरी 2026 पेपर 2 गणित और विज्ञान, प्रश्न 90

विषय: विज्ञान में आकलन

प्रश्न 90

कक्षा VI में ‘बल’ पर पाठ का औपचारिक रूप से पढ़ाना आरंभ करने से पहले शिक्षिका एक परिचर्चा रखती है, जिसमें वह बच्चों को यह कल्पना करने के लिए कहती है कि वे क्या करेंगे अगर वे गेंद को मैदान पर बहुत लंबी दूर तक लुढ़काए रखना चाहते हैं तो। वह बच्चों के उत्तरों का कैसे सर्वाधिक उपयुक्त रूप से प्रयोग कर सकती है?
(A) विद्यार्थियों का मूल्यांकन करने के लिए
(B) विद्यार्थियों की पूर्व-अवधारणाओं को आँकने के लिए
(C) अवधारणा के शिक्षण हेतु अपनायी जाने वाली शिक्षाशास्त्रीय रणनीति को निर्धारित करने के लिए
(D) शिक्षार्थियों को बल को परिभाषित कर पाने में सक्षम बनाने के लिए
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और B
  2. (2) B और Cसही उत्तर
  3. (3) C और D
  4. (4) A और C

हल.

CBSE उत्तर: (2)

उत्तर: (2) B और C

  1. यह परिचर्चा औपचारिक शिक्षण से पहले है, इसलिए इसका उद्देश्य बच्चों की गति और बल के बारे में पूर्व-अवधारणाएँ जानना है (B)।
  2. इन विचारों, जैसे 'गेंद अपने आप रुक जाती है' जैसी भ्रांतियों, को जानकर शिक्षिका शिक्षण की रणनीति तय कर सकती है (C)।
  3. इसका उद्देश्य अंक देना (A) नहीं है।
  4. बल की परिभाषा (D) बाद का चरण है।

सावधानी: (1) और (4) में A है, जो निदानात्मक चर्चा को मूल्यांकन बना देता है।