By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 फरवरी 2026 पेपर 2 गणित और विज्ञान, प्रश्न 68

विषय: प्रकाश और ध्वनि

प्रश्न 68

प्रकाश की एक किरण वायु से विभिन्न प्रकाशिक घनत्वों के तीन माध्यमों AA, BB और CC में यात्रा करती है। नीचे दी गई सारणी का संदर्भ लीजिए और XX, YY, ZZ और WW को पहचानिए :

प्रकाश की चाल में परिवर्तन प्रकाश की आवृत्ति में परिवर्तन प्रकाश की तरंगदैर्घ्यता में परिवर्तन
वायु से माध्यम AA में X‾\underline{ X} Y‾\underline{ Y} घट जाती है
वायु से माध्यम BB में वृद्धि होती है एक जैसी है Z‾\underline{ Z}
वायु से माध्यम CC में एक जैसी रहती है W‾\underline{ W} एक जैसी है

सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) XX—वृद्धि होती है; YY—घटती है; ZZ—घटती है; WW—वृद्धि होती है
  2. (2) XX—वृद्धि होती है; YY—वृद्धि होती है; ZZ—वृद्धि होती है; WW—वृद्धि होती है
  3. (3) XX—घटती है; YY—अपरिवर्तित रहती है; ZZ—वृद्धि होती है; WW—अपरिवर्तित रहती हैसही उत्तर
  4. (4) XX—घटती है; YY—घटती है; ZZ—वृद्धि होती है; WW—अपरिवर्तित रहती है

हल.

CBSE उत्तर: (3)

उत्तर: (3) X घटती है; Y अपरिवर्तित; Z वृद्धि होती है; W अपरिवर्तित

  1. प्रकाश की आवृत्ति स्रोत पर निर्भर करती है; माध्यम बदलने पर यह नहीं बदलती। अतः Y और W अपरिवर्तित।
  2. v=fλv = f\lambda; आवृत्ति स्थिर हो तो चाल और तरंगदैर्घ्य साथ-साथ घटते-बढ़ते हैं।
  3. माध्यम A में तरंगदैर्घ्य घटा, अतः चाल घटी (X)।
  4. माध्यम B में चाल बढ़ी, अतः तरंगदैर्घ्य बढ़ा (Z)।

सावधानी: (4) में आवृत्ति बदलती दिखाई गई है, जो अपवर्तन में नहीं होता।