By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 फरवरी 2026 पेपर 2 गणित और विज्ञान, प्रश्न 9

विषय: वैयक्तिक भिन्नताएँ

प्रश्न 9

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : बुद्धि परीक्षण और विस्तारित अवलोकन के संचालन का उद्देश्य बच्चों की विशिष्ट आयाम और क्षमताओं में तुलना करना होना चाहिए।
कारण (R) : बुद्धिमत्ता एक जन्मजात क्षमता है और इसे पोषित नहीं किया जा सकता है।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
  2. (2) A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) A सही है लेकिन R गलत है।
  4. (4) A और R दोनों गलत हैं।सही उत्तर

हल.

CBSE उत्तर: (4)

उत्तर: (4) A और R दोनों गलत हैं।

  1. A गलत है: बुद्धि परीक्षण और अवलोकन का उद्देश्य हर बच्चे की क्षमताओं और ज़रूरतों को समझना है, बच्चों की आपस में तुलना करना नहीं।
  2. R गलत है: बुद्धि वंशानुक्रम और वातावरण दोनों से बनती है, और अच्छा वातावरण इसे पोषित कर सकता है।
  3. बच्चों की तुलना और उन पर ठप्पा लगाना NCF 2005 और NEP 2020 के विरुद्ध है।

सावधानी: (3) तुलना को आकलन का सही उद्देश्य मान लेता है।