By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Feb 2026 Paper 2 Hindi Language Question Paper with Answer Key

You are reading the question paper with answers. This is not the timed test: no clock is running and nothing is being scored.

Go to the timed test →

Passage

निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं० 91–99) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
एक तरफ यह लोक-साहित्य एवं लोक-विज्ञान की परम्परा है, तो दूसरी तरफ लोक-शास्त्र की परम्परा है। हम जानते हैं कि हमारे यहाँ स्मृतियों और श्रुतियों की परम्परा रही है। उसका आधार हमारी मौखिक शिक्षा परम्परा थी। मौखिक शिक्षा परम्परा हमारे घरों में एवं आश्रमों में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलती थी। घर भी गृहस्थ आश्रम ही हुआ करते थे। हर घर की एक शुचिता होती थी, मर्यादा होती थी। कुदरती संसाधनों के उपयोग की मर्यादा। स्वास्थ्य संबंधी हमारे सुदीर्घ अनुभवों से उपजी शुचिता। इसे हम जीते थे।

हमारी इस मौखिक परम्परा में भी शिक्षा न केवल कंठस्थ होती थी, बल्कि वह कंठस्थ के बाद हृदयस्थ होती थी और हृदयस्थ करने के बाद उदरस्थ होती थी। यही वजह थी कि हमारे जेहन में वह रची-पची शिक्षा पीढ़ियों तक जिंदा रहती थी। तब पूरा समाज एक-एक शास्त्र को जीता था। किताबों की भी जरूरत नहीं थी। हमारा समाज तब सायास और सजग तरीके से इस परम्परा का पोषण करता था। एक-एक ग्रंथ तब एक एक व्यक्ति या परिवार के साथ जिंदा रहता था। यही लोकशाला थी। एक स्वावलंबी एवं निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था। सर्व सुलभ लोकशाला। आज भी जरूरत इस बात की है कि हम लोकोन्मुखी बनें और लोकजीवन के प्रामाणिक अनुभवों को अपने सीखने का साधन एवं स्रोत बनाएँ। आज जरूरत इस बात की भी है कि हम समाज में जगह-जगह पर लोकशालाओं की स्थापना करें और वहाँ पर सत्तर बरस से ऊपर के लोगों के एक समुदाय को आमंत्रित कर उनसे सीखने के अलग-अलग उपक्रम एवं आयोजन करें। आवश्यकता इस बात की है कि हम विभिन्न विषयों पर इस अनुभव-सिद्ध समुदाय की बात सुनें और उनके अनुभवों से सीखने का मानस बनाएँ। लोक-मानस में गहरे अवगाहन के बिना हम छोटे-छोटे एवं बारीक-बारीक मगर साथ ही बेशकीमती अनुभवों की थाह नहीं पा सकेंगे। आवश्यकता है धैर्य और विश्वास की। बिना धीरज धरे हम लोकशालाओं का पूरा लाभ नहीं ले सकेंगे। यहाँ यह स्पष्ट कर देना आवश्यक है कि जिस अनुभव-सिद्ध समुदाय का मैं ज़िक्र कर रहा हूँ उसमें माताएँ तथा बहनें भी हैं तथा हमारे वयोवृद्ध कृषक, पशुपालक एवं कारीगर भाई लोग भी हैं। सभी जातियों और समुदायों के प्रति भी बराबरी का आस्था-भाव आवश्यक है और यह विश्वास भी जरूरी है कि सिखाने वाला सदा बड़ा होता है। यदि ऐसी आस्था के साथ हम लोकशालाओं में प्रवेश करते हैं, तो हमें ऐसी कई बातें सीखने को मिलेंगी जो आज तक विश्व की किसी भी पुस्तक का हिस्सा नहीं बन सकी हैं। तो फिर आइए, हम लोकशाला चलें।

Q91

_____ की परम्परा का वर्णन नहीं है।

  1. (1) लोक-साहित्य
  2. (2) लोक-विज्ञान
  3. (3) लोक-गीत
  4. (4) लोक-शास्त्र
See answer and solution
Q92

मौखिक परम्परा की विशेषता नहीं है

  1. (1) शिक्षा का कंठस्थ होना
  2. (2) शिक्षा का पीढ़ियों तक जीवित रहना
  3. (3) शिक्षा का पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलना
  4. (4) किताबों की जरूरत होना
See answer and solution
Q93

लोकशाला के लिए उचित वक्तव्य है

  1. (1) यह स्वावलंबी एवं निःशुल्क शिक्षा देती थी
  2. (2) परिवार एक से अधिक ग्रंथों को जीवित रखता था
  3. (3) शिक्षा उदरस्थ फिर हृदयस्थ होती थी
  4. (4) समाज से इसके लिए शुल्क लिया जाता था
See answer and solution
Q94

लोकशाला के संदर्भ में किस बात की जरूरत नहीं है?

  1. (1) लोकशालाएँ स्थापित करने की
  2. (2) लोकोन्मुखी बनने की
  3. (3) लोकशालाओं में किताबी ज्ञान देने की
  4. (4) लोकशालाओं में अनुभवी लोगों को बुलाने की
See answer and solution
Q95

लोकशाला में क्या सीखने को मिलेगा?

  1. (1) पुस्तकों में संकलित ज्ञान
  2. (2) पुस्तकेतर अनुभव-आधारित ज्ञान
  3. (3) संसार में उपलब्ध समस्त ज्ञान
  4. (4) गूगल या वेब पर उपलब्ध ज्ञान
See answer and solution
Q96

गद्यांश के अनुसार अनुभव-सिद्ध समुदाय का अंग नहीं है

  1. (1) वयोवृद्ध वैज्ञानिक
  2. (2) वयोवृद्ध पशुपालक
  3. (3) वयोवृद्ध कारीगर
  4. (4) वयोवृद्ध कृषक
See answer and solution
Q97

भिन्न शब्द पहचानिए :

  1. (1) सायास
  2. (2) सजग
  3. (3) साहित्य
  4. (4) सुदीर्घ
See answer and solution
Q98

‘कुदरती संसाधनों के उपयोग की मर्यादा’ का आशय है

  1. (1) मनमर्जी से संसाधनों का उपयोग
  2. (2) कुदरती संसाधनों का अनाप-शनाप उपयोग
  3. (3) विकास के लिए कुदरती संसाधनों का दोहन
  4. (4) आवश्यक होने पर ही कुदरती संसाधनों का उपयोग
See answer and solution
Q99

‘लोकोन्मुखी’ का संधि-विच्छेद है

  1. (1) लोक+ओन्मुखी
  2. (2) लोकोन्+मुखी
  3. (3) लोक+उन्मुखी
  4. (4) लोकोत्+मुखी
See answer and solution

Passage

निर्देश : नीचे दिए गए पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं० 100–105) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
पर, त्राण कहाँ? किस्मत के लाखों भोग अभी तक बाकी हैं
धरती के तन में एक नहीं सौ रोग अभी तक बाकी हैं।
जल रही आग दुर्गंध लिए, छा रहा चतुर्दिक विकट धूम
विष के मतवाले कुटिल नाग निर्भय फण जोड़े रहे घूम।
द्वेषों का भीषण तिमिर-व्यूह, पग-पग प्रहरी है अविश्वास,
है चमू सजी दानवता की खिलखिला रहा है सर्वनाश।
पर, हो अधीर मत मानवते! पर हो अधीर मत मेरे मन!
है जूझ रही इस व्यूह-बीच धरती की कोमल एक किरण।

Q100

कवि अपने मन को अधीर होने से क्यों रोक रहा है?

  1. (1) क्योंकि नाग घूम रहे हैं
  2. (2) क्योंकि दानवता की चमू खिलखिला रही है
  3. (3) क्योंकि धुआँ ही धुआँ है
  4. (4) क्योंकि धरती की कोमल किरण जूझ रही है
See answer and solution
Q101

‘छा रहा चतुर्दिक विकट धूम’ का आशय है

  1. (1) चारों कोनों में बहुत अधिक धुआँ है
  2. (2) चारों ओर बहुत कम धुआँ है
  3. (3) चारों दिशाओं में भयंकर धुआँ है
  4. (4) चारों ओर बहुत अधिक धुआँ है
See answer and solution
Q102

बचाव/त्राण कहाँ है?

  1. (1) शेष बचे भोगों में
  2. (2) कोमल किरण के जूझने में
  3. (3) दानवता की चमू सजने में
  4. (4) कुटिल नागों के घूमने में
See answer and solution
Q103

नागों का गुण नहीं है

  1. (1) विषैला होना
  2. (2) कुटिल होना
  3. (3) घुमक्कड़ होना
  4. (4) निर्भय होना
See answer and solution
Q104

भिन्न शब्द चुनिए :

  1. (1) दानवता
  2. (2) कुटिल
  3. (3) कोमलता
  4. (4) मानवता
See answer and solution
Q105

‘हो अधीर मत मानवते!’ में _____ अलंकार है।

  1. (1) रूपक
  2. (2) उत्प्रेक्षा
  3. (3) मानवीकरण
  4. (4) उपमा
See answer and solution
Q106

निम्नलिखित में से कौन-सा भाषा में अर्थ के पहलुओं से संबंधित है?

  1. (1) स्वनिम
  2. (2) अर्थग्राम
  3. (3) वाक्य-विन्यास
  4. (4) आकृतिमूलक
See answer and solution
Q107

निम्नलिखित में से कौन-सा भाषा अधिगम का सिद्धांत नहीं है?

  1. (1) भाषा अधिगम में कौशल और ज्ञान दोनों में ही निपुणता शामिल है
  2. (2) शिक्षार्थियों की अधिगम के प्रति उपागमों की अपनी-अपनी प्राथमिकता हो सकती है
  3. (3) भाषा सम्प्रेषण के लिए एक उपकरण है
  4. (4) भाषा व्याकरण की संरचना/नियमों के कंठस्थीकरण के माध्यम से सीखी जाती है
See answer and solution
Q108

कक्षा छः का एक अध्यापक श्यामपट्ट के बिलकुल मध्य में एक शब्द लिखता है और शिक्षार्थियों से उन सभी शब्दों के बारे में सोचने-विचारने के लिए कहता है, जो मध्य में लिखे इस शब्द से संबंधित हों। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य क्या है?

  1. (1) लेखन-कौशल समृद्ध करना
  2. (2) शिक्षार्थियों की शब्द-संपदा में सुधार करना
  3. (3) व्याकरण के प्रति समझ बनाना
  4. (4) पठन कौशल समृद्ध करना
See answer and solution
Q109

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : शुरुआती वर्षों में भाषाओं के अधिगम में देरी करना बच्चों के लिए नई भाषाओं के अर्जन में कठिनाई पैदा करता है।
कारण (R) : बच्चों के शुरुआती वर्ष भाषा अर्जन के लिए बहुत ही संवेदनशील अवधि होती है।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।
  2. (2) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या नहीं है।
  3. (3) A सही नहीं है तथा R सही है।
  4. (4) A सही है तथा R सही नहीं है।
See answer and solution
Q110

बहुभाषावाद के संदर्भ में बुनियादी चरण के राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (2022) का एक मुख्य सिद्धांत है

  1. (1) कक्षा की बहुभाषिक प्रकृति पाठ्यचर्या के प्रभावशाली सम्प्रेषण में अवरोधक के रूप में कार्य करती है
  2. (2) बच्चे अपने शुरुआती वर्षों में नाना प्रकार की मौखिक भाषाएँ नहीं सीख पाते हैं
  3. (3) बहुभाषावाद के संज्ञानात्मक और सामाजिक/सांस्कृतिक दोनों ही लाभ हैं
  4. (4) बच्चों को अपने घर की भाषा भूलने में मदद करनी चाहिए और विद्यालय का मुख्य केन्द्र इस बात पर होना चाहिए कि बच्चे विद्यालय की भाषा सीखें
See answer and solution
Q111

कुछ वाक् समुदायों में एक ही भाषा के विविध प्रकार साथ-साथ विद्यमान हैं, सभी प्रकारों के सामाजिक कार्यों की विशिष्ट शृंखला है। इस स्थिति को किस रूप में वर्णित किया जाएगा?

  1. (1) कोड मिश्रण (मिक्सिंग)
  2. (2) प्रयुक्ति
  3. (3) द्विभाषारूपिता (डिग्लॉसिया)
  4. (4) बोली
See answer and solution
Q112

बच्चे अपने-अपने जोड़ीदार के साथ कार्य करते हैं। एक पाठ्य सामग्री को दो खंडों में विभाजित किया जाता है। एक बालक अपनी पाठ्य सामग्री अपने जोड़ीदार को पढ़कर सुनाता है और दूसरा बालक उसे सुनकर लिखता है। फिर दोनों समूची पाठ्य सामग्री पर कार्य करते हैं। इस गतिविधि को क्या कहेंगे?

  1. (1) जारी रहने वाला श्रुतलेख (रनिंग डिक्टेशन)
  2. (2) शब्द जाल
  3. (3) आंशिक श्रुतलेख
  4. (4) कथा वाचन
See answer and solution
Q113

निम्नलिखित में से कौन-सा भाषा की कक्षा में साहित्यिक पठन सामग्री के अध्ययन के बारे में सही नहीं है?

  1. (1) साहित्यिक पठन सामग्री का प्रयोग व्याकरण शिक्षण के लिए किया जाना चाहिए
  2. (2) साहित्यिक पठन सामग्री भाषा अधिगम के लिए सांस्कृतिक निवेश है
  3. (3) साहित्यिक पठन सामग्री समालोचनात्मक चिंतन और विमर्श विकसित करती है
  4. (4) साहित्यिक पठन सामग्री सराहना और आनंद के लिए है
See answer and solution
Q114

कक्षा छः के विद्यार्थी नवीन को पाठ्य सामग्री के पठन में कठिनाई महसूस होती है। अध्यापक उसे कुछ सरल स्तर की पाठ्य सामग्री पढ़ने के लिए देता है। अध्यापक उसके लिए साझा पठन सत्रों का भी आयोजन करता है। अध्यापक द्वारा दी जा रही इस मदद को क्या कहा जाएगा?

  1. (1) पठन तत्परता
  2. (2) अवलम्बन (स्कैफोल्डिंग)
  3. (3) मानस मंथन
  4. (4) मेल-मिलाप करवाना (आइस-ब्रेकिंग)
See answer and solution
Q115

भाषा शिक्षण-अधिगम का कौन-सा उपागम इस मत में विश्वास करता है कि ‘भाषा एक आदत है’?

  1. (1) श्रव्यभाषावाद
  2. (2) सम्प्रेषणात्मक भाषा-शिक्षण
  3. (3) प्राकृतिक उपागम
  4. (4) सहयोगात्मक भाषा-अधिगम
See answer and solution
Q116

एक बच्चे को अपठित गद्य खंड पढ़ने के लिए दिया गया है। बच्चे को इसे पढ़कर उस गद्य खंड के नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर देने हैं। इस प्रकार के पठन को किस रूप में जाना जाता है?

  1. (1) बारीकी से पठन (स्कैनिंग)
  2. (2) विशिष्ट पठन
  3. (3) सरसरी तौर पर पठन (स्किमिंग)
  4. (4) विस्तृत पठन
See answer and solution
Q117

एक अध्यापक विद्यार्थियों को पाँच चित्र दिखाता है और इन चित्रों के आधार पर कहानी लिखने के लिए कहता है। यह गतिविधि किसका उदाहरण है?

  1. (1) दिखाओ और बताओ
  2. (2) जिगसॉ श्रुतलेख
  3. (3) साझा पठन
  4. (4) रचनात्मक लेखन
See answer and solution
Q118

निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा में प्रदर्शन-आधारित आकलन की विशेषता है?

  1. (1) बहुवैकल्पिक प्रश्न
  2. (2) अन्तःक्रिया के बिना प्रदर्शन
  3. (3) संदर्भ रहित परीक्षण प्रश्न
  4. (4) संदर्भ सहित सम्प्रेषणात्मक कार्य
See answer and solution
Q119

पठन के बारे में दिए गए कथनों पर विचार कीजिए :
A : पठन केवल अक्षर ध्वनि संबंध की समझ और शब्दों को सही प्रकार से उच्चारित करना भर है।
B : पठन अर्थ तक पहुँचने के लिए संकेतों को डिकोड करना है।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और B दोनों सही हैं
  2. (2) A सही है लेकिन B गलत है
  3. (3) B सही है लेकिन A गलत है
  4. (4) A और B दोनों गलत हैं
See answer and solution
Q120

एक अध्यापक को अपने विद्यार्थियों के श्रवण-कौशल का आकलन करना है। श्रवण-आकलन हेतु वह किस गतिविधि का चयन कर सकता है?

  1. (1) बच्चों को उनकी मौखिक प्रस्तुति के आधार पर श्रेणी देना
  2. (2) अध्यापक कहानी सुनाता है और इसके बाद बोध-आधारित प्रश्न पूछता है
  3. (3) अध्यापक बच्चों को कहानी पढ़ने के लिए कहता है और इसके बाद बोध-आधारित प्रश्न पूछता है
  4. (4) अध्यापक शब्द-संपदा-आधारित कार्य करने के लिए देता है
See answer and solution

Passage

निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं॰ 121–128) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :

यह बात ध्यान देने की है कि ईर्ष्या व्यक्ति-विशेष से होती है। यह नहीं होता कि जिस किसी को ऐश्वर्य, गुण या मन से सम्पन्न देखा उसी से ईर्ष्या हो गई। ईर्ष्या उन्हीं से होती है जिनके विषय में यह धारणा होती है कि लोगों की दृष्टि हमारे साथ-साथ उन पर भी अवश्य पड़ती होगी। अपने से दूरस्थ होने के कारण अपने साथ-साथ जिन पर लोगों का ध्यान जाने का निश्चय नहीं होता उनके प्रति ईर्ष्या नहीं उत्पन्न होती। काशी में रहने वाली किसी धानी को अमेरिका के किसी धानी की बात सुनकर ईर्ष्या नहीं होगी। हिन्दी के किसी कवि को इटली के किसी कवि का महत्त्व सुनकर ईर्ष्या नहीं होगी। संबंधियों, बालसखाओं, सहपाठियों और पड़ोसियों के बीच ईर्ष्या का विकास अधिक देखा जाता है। लड़कपन से जो आदमी एक साथ उठते-बैठते देखे गए हैं उन्हीं में से कोई एक-दूसरे की बढ़ती से जलता हुआ भी पाया गया है। यदि दो साथियों में से कोई किसी अच्छे पद पर पहुँच गया तो वह इस उद्योग में देखा जाता है कि दूसरा किसी अच्छे पद पर न पहुँचने पाए। प्रायः अपनी उन्नति के गुप्त बाधकों का पता लगाते-लगाते लोग अपने किसी बड़े पुराने मित्र तक पहुँच जाते हैं। जिस समय संसर्ग सूत्र में बाँधकर हम औरों को अपने साथ एक पंक्ति में खड़ा करते हैं उस समय सहानुभूति, सहायता आदि की संभावना प्रतिष्ठित होने के साथ ही साथ ईर्ष्या और द्वेष की संभावना की नींव भी पड़ जाती है। अपने किसी विधान से हम भलाई ही भलाई की संभावना का सूत्रपात करें और इस प्रकार भविष्य के अनिश्चय में बाधा डालें, यह कभी हो ही नहीं सकता। भविष्य की अनिश्चयात्मकता अटल और अजेय है। अपनी लाख विद्या-बुद्धि से भी हम उसे बिलकुल हटा नहीं सकते। अब ध्यान देने की बात यह निकली कि ईर्ष्या के संचार के लिए ईर्ष्या करने वाले और ईर्ष्या के पात्र के अतिरिक्त स्थिति पर ध्यान देने वाले समाज की भी आवश्यकता है। इसी समाज की धारणा पर प्रभाव डालने के लिए ही ईर्ष्या की जाती है; ऐश्वर्य, गुण या मन का गुप्त रूप से बिना किसी समुदाय को विदित कराए, सुख या संतोष भोगने के लिए नहीं।

Q121

हम ईर्ष्या किससे करते हैं?

  1. (1) जिन्हें लोग हमारे साथ खेलता देखते हैं
  2. (2) जिन्हें लोग हमारे साथ पढ़ता देखते हैं
  3. (3) जिन पर लोगों की हमारे साथ दृष्टि पड़ती है
  4. (4) जिन्हें लोग हमारे साथ नौकरी करते देखते हैं
See answer and solution
Q122

_____ के बीच ईर्ष्या नहीं फूलती-फलती।

  1. (1) सहपाठियों
  2. (2) पड़ोसियों
  3. (3) दूर रहने वालों
  4. (4) रिश्तेदारों
See answer and solution
Q123

किसी परिचित के प्रतिष्ठित हो जाने से

  1. (1) उसके विकास को रोकने का मन करता है
  2. (2) हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है
  3. (3) हम उसे पहले से अधिक इज्जत देते हैं
  4. (4) ईर्ष्या और द्वेष की नींव पड़ती है
See answer and solution
Q124

ईर्ष्या पैदा करने के लिए आवश्यक नहीं है

  1. (1) ईर्ष्या करने वाला
  2. (2) किसी का ऐश्वर्य
  3. (3) ईर्ष्या का पात्र
  4. (4) स्थिति पर ध्यान देने वाला समाज
See answer and solution
Q125

‘सूत्रपात करना’ का आशय है

  1. (1) बहुत प्रयत्न करना
  2. (2) कुछ न करना
  3. (3) प्रारम्भ करना
  4. (4) समाप्त करना
See answer and solution
Q126

लड़कपन के साथी की बढ़ती से कोई

  1. (1) जलता है
  2. (2) खुश होता है
  3. (3) द्वेष करता है
  4. (4) सुखी होता है
See answer and solution
Q127

‘पड़ोसियों’ पड़ोसी संज्ञा का _____ रूप है।

  1. (1) सामान्य एकवचन
  2. (2) सामान्य बहुवचन
  3. (3) तिर्यक बहुवचन
  4. (4) तिर्यक एकवचन
See answer and solution
Q128

उन्नति के गुप्त बाधक को खोजने पर हमें क्या पता चलता है?

  1. (1) वह सहपाठी था
  2. (2) वह बालसखा था
  3. (3) वह पड़ोसी था
  4. (4) वह पुराना मित्र था
See answer and solution

Passage

निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं॰ 129–135) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :

समाज में पड़ते ही मनुष्य देखने लगता है कि उसकी स्थिति दोहरी हो गई है। वह देखता है कि मैं यह हूँ, और मैं बड़ा समझा जाता हूँ। इस निश्चय के साथ एक यह निश्चय और जुड़ जाने से कि मैं बड़ा समझा जाता हूँ मनुष्य के आनंद या सुख के अनुभव में वृद्धि होती है। इसी प्रकार मैं क्षुद्र हूँ इस धारणा के साथ मैं क्षुद्र समझा जाता हूँ इस धारणा के योग से दुःख के अनुभव की वृद्धि होती है। इस प्रकार स्थिति के एकांत और सामाजिक दो विभाग हो जाने से कोई तो दोनों विभागों पर दृष्टि रख सकते हैं और कोई एक ही पर। शक्तिशाली और प्रतिभा सम्पन्न मनुष्य पहले यह प्रयत्न करते हैं कि ‘हम ऐसे हों’। फिर वैसे हो जाने पर यदि आवश्यक हुआ तो वे यह प्रयत्न भी करते हैं कि ‘हम ऐसे समझे जाएँ’। इन दोनों के प्रयत्न जुदा-जुदा हैं। संसार में शक्ति सम्पन्न सब नहीं होते, इससे बहुत से लोग स्थिति के पहले विभाग के लिए जिन प्रयत्नों की आवश्यकता है उनमें अपने को असमर्थ देख दूसरे ही विभाग से किसी प्रकार अपना संतोष करना चाहते हैं और उसी पर दृष्टि रखकर प्रयत्न करते हैं। ईर्ष्या ऐसे लोगों के हृदय में बहुत जगह पाती है और उनके प्रयत्नों में सहायक भी होती है। भाव प्रवर्तन आदि के बल से जिस समुदाय के प्राणी परस्पर ऐसे बन गए हैं कि अपने इंद्रियानुभव और भावनाओं तक को जवाब देकर दूसरों के इंद्रियानुभव और भावनाओं द्वारा निर्वाह कर सकते हैं, उसी से ईर्ष्या का विकास हो सकता है। अतः ईर्ष्या का अनन्य अधिकार मनुष्य जाति ही पर है। एक कुत्ता किसी दूसरे कुत्तों को कुछ खाते देख उसे आप खाने की इच्छा कर सकता है, पर वह यह नहीं चाह सकता कि चाहे हम खाएँ या न खाएँ वह दूसरा कुत्ता न खाने पाए। दूसरे कुत्तों की दृष्टि में हमारी स्थिति कैसी है, इसकी चिंता उस कुत्ते को न होगी। अपने विषय में दूसरों के चित्त में अच्छी धारणा उत्पन्न करने का प्रयत्न अच्छी बात है। इस प्रयत्न को जो बुरा रूप प्राप्त होता है वह असत्य के समावेश के कारण, दूसरों की धारणा की अवास्तविकता और अपनी स्थिति की सापेक्षता के कारण, जब हम अपने विषय में दूसरों की झूठी धारणा और अपनी स्थिति के सापेक्ष रूप मात्र से संतोष करना चाहते हैं तभी बुराइयों के लिए जगह होती है और ईर्ष्या की राह खुलती है।

Q129

मनुष्य का दुःख बढ़ने का कारण है

  1. (1) लोग मुझे कुछ नहीं समझते
  2. (2) मैं जैसा हूँ उससे कम समझा जाता हूँ
  3. (3) मैं जैसा हूँ वैसा ही समझा जाता हूँ
  4. (4) मैं समझा ही नहीं जाता हूँ
See answer and solution
Q130

मनुष्य के लिए आनंददायक है

  1. (1) मैं जैसा हूँ उससे बहुत अधिक बड़ा समझा जाता हूँ
  2. (2) मैं जैसा हूँ उससे निम्न समझा जाता हूँ
  3. (3) मैं जैसा हूँ वैसा ही जाना जाता हूँ
  4. (4) मैं जैसा हूँ उससे बड़ा समझा जाता हूँ
See answer and solution
Q131

ईर्ष्या पर _____ का एकाधिकार है।

  1. (1) प्राणी जगत्
  2. (2) जानवरों
  3. (3) मानव जाति
  4. (4) न प्राणी जगत् का न मानव जगत् का
See answer and solution
Q132

‘मानव की स्थिति दोहरी हो गई है’ का आशय है

  1. (1) जैसा हूँ वैसा नहीं समझा जाता
  2. (2) जैसा हूँ वैसा ही समझा जाता हूँ
  3. (3) न समझता हूँ, न समझना चाहता हूँ
  4. (4) कोई कुछ भी समझे मुझे फर्क नहीं पड़ता
See answer and solution
Q133

‘ईर्ष्या ऐसे लोगों के हृदय में जगह पाती है’, का आशय है

  1. (1) ऐसे लोग ही ईर्ष्या करते हैं
  2. (2) ऐसे लोगों के हृदय में ईर्ष्या छिपी रहती है
  3. (3) ऐसे लोगों का हृदय ईर्ष्या से भर जाता है
  4. (4) ऐसे लोगों के हृदय में ईर्ष्या का घर होता है
See answer and solution
Q134

सही कथन चुनिए :

  1. (1) ईर्ष्या का बहुवचन रूप है ईर्ष्ये।
  2. (2) ईर्ष्या का बहुवचन रूप है इर्ष्याएँ।
  3. (3) ईर्ष्या का बहुवचन रूप है ईर्ष्यायों।
  4. (4) ईर्ष्या का बहुवचन रूप नहीं होता।
See answer and solution
Q135

“दृष्टि रखकर प्रयत्न करते हैं” में ‘रखकर’ _____ है।

  1. (1) क्रिया
  2. (2) वर्तमानकालिक कृदंत
  3. (3) भूतकालिक कृदंत
  4. (4) संयोजक
See answer and solution
Q136

एक शिक्षार्थी बिना मदद के क्या कर सकता है और किसी वयस्क या अधिक समर्थ सहपाठी के सहयोग से क्या कर सकता है, इन दोनों के बीच की स्थिति को क्या कहेंगे?

  1. (1) परिपक्वता का स्तर
  2. (2) निकटस्थ विकास का क्षेत्र
  3. (3) उपलब्धि का क्षेत्र
  4. (4) दूरस्थ अधिगम
See answer and solution
Q137

प्रमस्तिष्क में क्षति के कारण भाषा के कार्य में विकार जिससे भाषिक स्वरूपों व नियमों को समझने और उत्पन्न करने में कठिनाई हो, उसे क्या कहेंगे?

  1. (1) वाचाघात (अफ़ेज़िया)
  2. (2) पठन वैकल्य (डिस्लेक्सिया)
  3. (3) गणन वैकल्य (डिस्कैलकुलिया)
  4. (4) उच्चारण वैकल्य (डिसरथिया)
See answer and solution
Q138

उस प्रक्रिया का नाम बताइए जिसके द्वारा भाषा एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को स्थानांतरित होती है।

  1. (1) सांस्कृतिक प्रसारण
  2. (2) उत्पादकता
  3. (3) यादृच्छिकता
  4. (4) विस्थापन
See answer and solution
Q139

12–18 माह की आयु के बच्चे पहचाने जाने योग्य एक इकाईवाली ध्वनियाँ निकालना शुरू कर देते हैं, यह अवधि जिसके अंतर्गत प्रतिदिन की वस्तुओं के लिए एक ही पदावली बोली जाती है, क्या कहलाती है?

  1. (1) कूजन (कूईंग)
  2. (2) संक्षिप्त वाक् (टेलिग्राफ़िक)
  3. (3) एक-शब्दीय वाक्य अवस्था
  4. (4) बबलाना
See answer and solution
Q140

पठन और लेखन कौशलों पर नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए :
A : पठन की समझ और योग्यता लेखन की योग्यता को प्रभावित करती है।
B : पठन और लेखन दोनों पृथक् प्रक्रियाएँ हैं और एक-दूसरे से स्वतंत्र होकर विकसित होती हैं।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और B दोनों सही हैं
  2. (2) A सही है लेकिन B गलत है
  3. (3) A और B दोनों गलत हैं
  4. (4) A गलत है लेकिन B सही है
See answer and solution
Q141

सभी भाषाओं में कुछ सर्वसामान्य गुणधर्म होते हैं, इन्हें क्या कहा जाता है?

  1. (1) द्विभाषारूपिता (डिग्लोसिया)
  2. (2) भाषा सार्वभौमिक
  3. (3) प्रयुक्ति
  4. (4) बोलियाँ
See answer and solution
Q142

किसी भी कक्षा में भाषिक विविधता की स्वीकार्यता

  1. (1) भाषा प्रवाह को प्राप्त करने में अवरोध पैदा करेगी
  2. (2) बच्चों के आत्मविश्वास को क्षति पहुँचाएगी जिससे कल्पनाशीलता और रचनात्मकता में क्षति आएगी
  3. (3) भाषा अधिगम में किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ेगा
  4. (4) बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी परिणामस्वरूप उनकी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता में वृद्धि होगी
See answer and solution
Q143

उद्गामी साक्षरता के संदर्भ में मुद्रित सामग्री के प्रति जागरूकता की कौन-सी विशेषता नहीं है?

  1. (1) पुस्तक पकड़ना
  2. (2) अक्षरों और शब्दों के मध्य अंतर की पहचान कर पाना
  3. (3) बाएँ से दाएँ और ऊपर से नीचे की ओर पढ़ पाना
  4. (4) पूरे-पूरे वाक्य पढ़ना आरंभ करना
See answer and solution
Q144

नीचे बुनियादी चरण के संदर्भ में पठन कौशल के अधिगम प्रतिफल दिए गए हैं, उन्हें अनुक्रम में व्यवस्थित करें।
A. संक्षिप्त खंड उपयुक्त तान-अनुतान, विराम, ध्वनि में उतार-चढ़ाव के साथ सटीकता और प्रवाह के साथ पढ़ते हैं।
B. परिचित शब्दों के कुछ वाक्यों को सटीकता के साथ पढ़ते हैं।
C. संक्षिप्त खंड उपयुक्त तान-अनुतान और विराम के साथ सटीकता से पढ़ते हैं।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A, B, C
  2. (2) B, C, A
  3. (3) A, C, B
  4. (4) C, A, B
See answer and solution
Q145

निम्नलिखित में से कौन-सा विस्तृत (एक्स्टेन्सिव) श्रवण का भाग नहीं है?

  1. (1) सारांश के लिए श्रवण
  2. (2) मुख्य विचार बिन्दु के लिए श्रवण
  3. (3) निष्कर्ष निकालना
  4. (4) कुछ तथ्यों व सूचनाओं के लिए श्रवण
See answer and solution
Q146

निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य पठन कौशल के आकलन हेतु प्रयोग में नहीं लाया जा सकता?

  1. (1) सस्वर पठन
  2. (2) पढ़ी गई पाठ्य सामग्री के आधार पर बहुविकल्पीय प्रश्न
  3. (3) चित्र के माध्यम से संकेत आधारित शब्द सूचना
  4. (4) अध्यापक द्वारा कथा वाचन
See answer and solution
Q147

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन जारी रहने वाले श्रुतलेख (रनिंग डिक्टेशन) को सही रूप में परिभाषित करता है?

  1. (1) विद्यार्थी पाठ्य सामग्री के विभिन्न अंशों को पढ़ते हैं, तत्पश्चात् कार्य को पूरा करने के लिए एक-दूसरे के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हैं।
  2. (2) बच्चे दो-दो के समूह में कार्य करते हैं। पाठ्य सामग्री को दो अंशों में विभाजित किया जाता है। एक बालक अपने जोड़ीदार के लिए अपना अंश पढ़ता है, दूसरा बालक उसे लिखता है। समूची पाठ्य सामग्री के लिए दोनों मिलकर कार्य करते हैं।
  3. (3) बच्चे दो-दो के जोड़ों में कार्य करते हैं। एक बालक दौड़कर पाठ्य सामग्री देखता है और अपने जोड़ीदार को श्रुतलेख बोलता है, जोड़ीदार उस सामग्री को लिखता है।
  4. (4) अध्यापक समूची कक्षा को शब्दों/पाठ्यसामग्री का श्रुतलेख बोलता है, विद्यार्थी उसे नोट करते हैं।
See answer and solution
Q148

“बालक भाषा अर्जन की सहजात क्षमता के साथ जन्म लेते हैं।” भाषा अर्जन के इस विचार बिन्दु को किसके द्वारा समर्थन दिया गया है?

  1. (1) प्राकृतवादी (नेटीविस्ट)
  2. (2) संज्ञानात्मक वादी
  3. (3) सामाजिक अन्तःक्रियावादी
  4. (4) व्यवहारवादी
See answer and solution
Q149

प्रक्रिया लेखन उपागम में लेखन प्रक्रिया का वह तत्त्व क्या कहलाएगा जिसके अंतर्गत लेखक औपचारिक रूप से अपने कार्य को बृहत्तर स्तर पर पाठकों के साथ साझा करते हैं?

  1. (1) प्रारूप तैयार करना
  2. (2) प्रकाशन
  3. (3) संपादन
  4. (4) पुनरावृत्ति
See answer and solution
Q150

किसी पाठ्य सामग्री में आए कठिन शब्दों के संदर्भ में एक अध्यापक उस शब्द को मातृभाषा में बताता है और फिर विद्यार्थियों को याद करने के लिए कहता है। अध्यापक किस विधि का प्रयोग कर रहा है?

  1. (1) व्याकरण अनुवाद विधि
  2. (2) प्रत्यक्ष विधि (डायरेक्ट)
  3. (3) संरचनात्मक उपागम
  4. (4) सम्प्रेषणात्मक उपागम
See answer and solution