By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Feb 2026 Paper 2 Hindi, Question 100

Topic: Poem comprehension

Passage

निर्देश : नीचे दिए गए पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं० 100–105) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
पर, त्राण कहाँ? किस्मत के लाखों भोग अभी तक बाकी हैं
धरती के तन में एक नहीं सौ रोग अभी तक बाकी हैं।
जल रही आग दुर्गंध लिए, छा रहा चतुर्दिक विकट धूम
विष के मतवाले कुटिल नाग निर्भय फण जोड़े रहे घूम।
द्वेषों का भीषण तिमिर-व्यूह, पग-पग प्रहरी है अविश्वास,
है चमू सजी दानवता की खिलखिला रहा है सर्वनाश।
पर, हो अधीर मत मानवते! पर हो अधीर मत मेरे मन!
है जूझ रही इस व्यूह-बीच धरती की कोमल एक किरण।

Q100

कवि अपने मन को अधीर होने से क्यों रोक रहा है?

  1. (1) क्योंकि नाग घूम रहे हैं
  2. (2) क्योंकि दानवता की चमू खिलखिला रही है
  3. (3) क्योंकि धुआँ ही धुआँ है
  4. (4) क्योंकि धरती की कोमल किरण जूझ रही हैCorrect answer

Solution.

CBSE answer: (4)

उत्तर: (4) क्योंकि धरती की कोमल किरण जूझ रही है

  1. कवि अंतिम पंक्तियों में कहता है, 'पर हो अधीर मत मेरे मन!' और कारण बताता है कि इस व्यूह के बीच धरती की एक कोमल किरण जूझ रही है।
  2. यही किरण आशा का प्रतीक है, इसलिए मन को धीरज रखना चाहिए।

सावधानी: नाग, धुआँ और दानवता की चमू तो संकट हैं; ये अधीर होने के कारण हैं, धीरज रखने के नहीं।