By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Feb 2026 Paper 2 Hindi, Question 101

Topic: Poem comprehension

Passage

निर्देश : नीचे दिए गए पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं० 100–105) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
पर, त्राण कहाँ? किस्मत के लाखों भोग अभी तक बाकी हैं
धरती के तन में एक नहीं सौ रोग अभी तक बाकी हैं।
जल रही आग दुर्गंध लिए, छा रहा चतुर्दिक विकट धूम
विष के मतवाले कुटिल नाग निर्भय फण जोड़े रहे घूम।
द्वेषों का भीषण तिमिर-व्यूह, पग-पग प्रहरी है अविश्वास,
है चमू सजी दानवता की खिलखिला रहा है सर्वनाश।
पर, हो अधीर मत मानवते! पर हो अधीर मत मेरे मन!
है जूझ रही इस व्यूह-बीच धरती की कोमल एक किरण।

Q101

‘छा रहा चतुर्दिक विकट धूम’ का आशय है

  1. (1) चारों कोनों में बहुत अधिक धुआँ है
  2. (2) चारों ओर बहुत कम धुआँ है
  3. (3) चारों दिशाओं में भयंकर धुआँ हैCorrect answer
  4. (4) चारों ओर बहुत अधिक धुआँ है

Solution.

CBSE answer: (3)

उत्तर: (3) चारों दिशाओं में भयंकर धुआँ है

  1. 'चतुर्दिक' का अर्थ है चारों दिशाओं में, और 'विकट' का अर्थ है भयंकर, डरावना।
  2. 'धूम' का अर्थ धुआँ है, इसलिए पूरा आशय है कि चारों दिशाओं में भयंकर धुआँ छाया है।

सावधानी: (4) 'बहुत अधिक' केवल मात्रा बताता है, 'विकट' का भयंकर वाला भाव नहीं; (1) 'चारों कोनों' और (2) 'बहुत कम धुआँ' गद्यांश के भाव से मेल नहीं खाते।