By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Feb 2026 Paper 2 Hindi, Question 102

Topic: Poem comprehension

Passage

निर्देश : नीचे दिए गए पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं० 100–105) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
पर, त्राण कहाँ? किस्मत के लाखों भोग अभी तक बाकी हैं
धरती के तन में एक नहीं सौ रोग अभी तक बाकी हैं।
जल रही आग दुर्गंध लिए, छा रहा चतुर्दिक विकट धूम
विष के मतवाले कुटिल नाग निर्भय फण जोड़े रहे घूम।
द्वेषों का भीषण तिमिर-व्यूह, पग-पग प्रहरी है अविश्वास,
है चमू सजी दानवता की खिलखिला रहा है सर्वनाश।
पर, हो अधीर मत मानवते! पर हो अधीर मत मेरे मन!
है जूझ रही इस व्यूह-बीच धरती की कोमल एक किरण।

Q102

बचाव/त्राण कहाँ है?

  1. (1) शेष बचे भोगों में
  2. (2) कोमल किरण के जूझने मेंCorrect answer
  3. (3) दानवता की चमू सजने में
  4. (4) कुटिल नागों के घूमने में

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) कोमल किरण के जूझने में

  1. कविता 'त्राण कहाँ?' प्रश्न से शुरू होती है और चारों ओर संकट गिनाती है।
  2. अंत में कवि आशा दिखाता है कि इस व्यूह के बीच धरती की एक कोमल किरण जूझ रही है; बचाव की उम्मीद यहीं है।

सावधानी: भोग, दानवता की चमू और नाग सब विनाश के रूप हैं, इनमें त्राण नहीं।