By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 Mar 2026 Paper 2 Hindi Language Question Paper with Answer Key

You are reading the question paper with answers. This is not the timed test: no clock is running and nothing is being scored.

Go to the timed test →

Passage

निर्देश : निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 91 से 96) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
कलम, आज उनकी जय बोल,
जला अस्थियाँ बारी-बारी
छिटकाई जिनने चिंगारी,
जो चढ़ गए पुण्य-वेदी पर लिए बिना गर्दन का मोल
कलम, आज उनकी जय बोल ।
जो अगणित लघु दीप हमारे
तूफ़ानों में एक किनारे,
जल-जलकर बुझ गए, किसी दिन माँगा नहीं स्नेह मुख खोल
कलम, आज उनकी जय बोल ।
पी कर जिनकी लाल शिखाएँ
उगल रहीं लू-लपट दिशाएँ,
जिनके सिंहनाद से सहमी धरती रही अभी तक डोल
कलम, आज उनकी जय बोल ।

Q91

स्त्रीलिंग संज्ञा नहीं है :

  1. (1) शिखा
  2. (2) दिशा
  3. (3) अस्थि
  4. (4) दीप
See answer and solution
Q92

किसकी जय न बोली जाए ?

  1. (1) लाल शिखा वालों की
  2. (2) पुण्य-वेदी पर न चढ़ने वालों की
  3. (3) अगणित लघु दीपों की
  4. (4) अस्थियाँ जलाने वालों की
See answer and solution
Q93

‘कलम, आज उनकी जय बोल’ पंक्ति का आशय है :

  1. (1) उनकी जय बोलकर इधर-उधर घूम
  2. (2) उनकी जय के नारे लगा
  3. (3) उनके गुणगान की कविता लिख
  4. (4) आज केवल उनकी ही जय बोल
See answer and solution
Q94

इन पंक्तियों में किसका वर्णन है ?

  1. (1) शहीदों का
  2. (2) अमीरों का
  3. (3) अग्निवीरों का
  4. (4) शेरों का
See answer and solution
Q95

‘पुण्यवेदी’ में ____________ समास है ।

  1. (1) तत्पुरुष
  2. (2) अव्ययीभाव
  3. (3) द्विगु
  4. (4) द्वंद्व
See answer and solution
Q96

उन्होंने मुँह खोलकर क्या नहीं माँगा ?

  1. (1) चिंगारी
  2. (2) स्नेह
  3. (3) कलम
  4. (4) शिखा
See answer and solution
Q97

भाषा की कक्षा में प्रायः समूह और जोड़ों में कार्य करवाया जाता है । इससे समावेशी कक्षा से जुड़े महत्त्वपूर्ण मूल्यों का विकास करने में भी मदद मिलती है । ये कौन-सा मूल्य है ?

  1. (1) सहानुभूति
  2. (2) प्रतियोगिता
  3. (3) सहयोग
  4. (4) ईर्ष्या
See answer and solution
Q98

एक दिन आप कक्षा में बहुत सी वस्तुएँ लेकर आयीं और बच्चों से कहा कि उनके नाम बताओ । आपने बच्चों के उत्तरों को श्यामपट्ट पर लिखा और उन्हें बताया कि ये सभी नाम भिन्न-भिन्न वस्तुओं के लिए प्रयोग में लाए जाते हैं, इन्हें ‘संज्ञा’ कहा जाता है । इसके बाद आपने संज्ञा की परिभाषा बताई । आपके द्वारा प्रयोग में लाई जा रही इस विधि को क्या कहा जाता है ?

  1. (1) निगमनात्मक विधि
  2. (2) आनुषंगिक (इन्सिडेंटल) विधि
  3. (3) आगमनात्मक विधि
  4. (4) प्रत्यक्ष विधि
See answer and solution
Q99

जब एकभाषी वक्ता बोले जा रहे या अभिव्यक्त किए जा रहे विचार बिन्दु को औपचारिक से अनौपचारिक स्थिति में सम्प्रेषित करने लगते हैं, तो यह स्थिति क्या कहलाती है ?

  1. (1) कोड-मिश्रण
  2. (2) बोली
  3. (3) कोड-अन्तरण
  4. (4) अपभाषा (स्लैंग)
See answer and solution
Q100

कुछ शब्दों के एक से अधिक अर्थ हो सकते हैं । किसी भाषा विशेष में शब्दों के अर्थ निम्नलिखित में से किससे संबंधित होते हैं ?

  1. (1) वाक्य-विन्यास
  2. (2) ध्वनि विज्ञान
  3. (3) आकृति विज्ञान
  4. (4) अर्थ तत्त्व
See answer and solution
Q101

उपचारात्मक शिक्षण का क्या उद्देश्य है ?

  1. (1) भाषा की नवीन विषय-वस्तु से परिचित करवाना
  2. (2) अच्छी तरह से न सीखी गई भाषा विषय-वस्तु को पुनः पढ़ाना
  3. (3) हाल ही में पढ़ाई गई विषय-वस्तु का परीक्षण करना
  4. (4) पहले से सीखी गई भाषा की विषय-वस्तु को पुनः पढ़ाना
See answer and solution
Q102

स्किनर की यह राय थी कि बच्चे उन ध्वनियों को दोहराते हैं जिनमें उन्हें आनन्ददायी प्रतिक्रिया मिले । इस दृष्टिकोण का आधार क्या है ?

  1. (1) सहज ज्ञानवाद सिद्धान्त
  2. (2) अवलोकनात्मक अधिगम
  3. (3) भाषा अर्जन उपकरण
  4. (4) सक्रिय अनुकूलन
See answer and solution
Q103

किसी विशेष कौशल के विकास संबंधी अपने अवलोकन के आधार पर आपने निर्णय लिया कि आप अपनी कक्षा में प्रत्यक्ष (डायरेक्ट) विधि का प्रयोग करेंगे । इस विधि के लिए आप किस कौशल का प्रयोग करेंगे ?

  1. (1) श्रवण कौशल
  2. (2) बोलने का कौशल (वाचन कौशल)
  3. (3) लेखन कौशल
  4. (4) पठन कौशल
See answer and solution
Q104

निम्नलिखित में से किस सिद्धांतकार ने यह परिकल्पित किया कि बच्चों में भाषा सीखने की अन्तर्निहित तत्परता होती है ?

  1. (1) स्किनर
  2. (2) जिम क्यूमिन्स
  3. (3) फ्रॉयड
  4. (4) चॉम्स्की
See answer and solution
Q105

शब्दों को वाक्यांशों और वाक्यों की रचना करने के लिए सार्थक रूप से किस तरह से व्यवस्थित किया जा सकता है, इससे संबंधित नियमों का अध्ययन करने के लिए हमें क्या पढ़ना चाहिए ?

  1. (1) वाक्य-विन्यास
  2. (2) आकृति विज्ञान
  3. (3) स्वरविज्ञान
  4. (4) अर्थ तत्त्व
See answer and solution
Q106

यदि बच्चे अपने आस-पास बोली जाने वाली दो भाषाएँ सुनते हैं, तो दो भाषाओं के इस संपर्क से :

  1. (1) बच्चों को किसी भी प्रकार का फ़र्क नहीं पड़ेगा ।
  2. (2) बच्चों को हानि पहुँचेगी ।
  3. (3) बच्चों को लाभ होगा ।
  4. (4) बच्चे भ्रमित होंगे ।
See answer and solution
Q107

एक शिक्षार्थी द्वारा सुने जा रहे और उसके अर्थ के प्रति प्रतिक्रिया देने से जुड़े निवेश (इनपुट) को _____________ के रूप में परिभाषित किया जाता है ।

  1. (1) भाषा
  2. (2) सम्प्रेषण
  3. (3) संवाद
  4. (4) नियम
See answer and solution
Q108

आपकी मित्र को व्यावहारिक व्याकरण पढ़ाने के लिए कहा गया । वह आपके पास मदद के लिए आती है । आप उसे बताएँ कि व्यावहारिक व्याकरण का तात्पर्य है कि व्याकरण शिक्षण ___________ ।

  1. (1) संदर्भ में किया जाए
  2. (2) में नियम उदाहरणों के साथ बताए जाएँ
  3. (3) साहित्यिक विषय-वस्तु की व्याख्या के माध्यम से हो
  4. (4) में नियम पृथक से बताए जाएँ
See answer and solution
Q109

‘प्रत्यास्मरण’ प्रकार का परीक्षण किसका आकलन करता है ?

  1. (1) चिन्तन योग्यता का
  2. (2) स्मृति का
  3. (3) समझ का
  4. (4) कल्पनाशीलता का
See answer and solution
Q110

बच्चे किस प्रकार की गतिविधियों से प्रोत्साहित होते हैं ?

  1. (1) जो उनके लिए सार्थक होती हैं ।
  2. (2) जिनकी योजना वयस्क द्वारा बनाई जाती है ।
  3. (3) जो अध्यापकों के लिए सार्थक होती हैं ।
  4. (4) जिनकी योजना बच्चों द्वारा बनाई जाती है ।
See answer and solution
Q111

आप अपनी कक्षा में शिक्षार्थियों की कमियों और कठिनाइयों की पहचान करना चाहते हैं । आप इस उद्देश्य के लिए निम्नलिखित में से किस प्रकार के मूल्यांकन का प्रयोग करना चाहेंगे ?

  1. (1) मानदंड-संदर्भित मूल्यांकन
  2. (2) योगात्मक मूल्यांकन
  3. (3) निदानात्मक मूल्यांकन
  4. (4) अनुवर्ती (फॉलो-अप) मूल्यांकन
See answer and solution

Passage

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 112 से 120) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
हम सब सुख और सुविधाओं के आकांक्षी हैं । इसमें कोई विवाद नहीं कि सुखी जीवन जीने के लिए धन जरूरी है । लेकिन कितना धन ? इसकी गिनती कोई नहीं बताता । सुख की अनुभूति किससे होती है, क्या सुख की कोई सीमा रेखा है ? रहने को एक आरामदायक घर । घर में सुविधाओं के आवश्यक उपकरण, शरीर को सर्दी-गर्मी से बचाने के लिए उपयुक्त वस्त्र, स्वास्थ्यकर भोजन, जल, शुद्ध वायु और आवागमन के लिए परिवार अनुसार वाहन । इतना सब के लिए धनार्जन करने को कोई धर्म मनाही नहीं करता ।
वर्जना है उस धन की कामना की जो इन आवश्यकताओं के पूरा हो जाने पर भी विलासिता पूर्ति या बैंक की शोभा बढ़ाने के लिए किसी भी तरह कमाया जाता है ।
हम भूल गए कि जीवन की यात्रा का असली आनंद तभी है जब संतोष और संयम के साथ जिन इच्छाओं को हम पूरा कर चुके हैं उनका भरपूर आनंद भी लें ।
धन तो तटस्थ है । उसका बुरा-भला होना इस पर निर्भर करता है कि हम उसका उपयोग कैसे करते हैं ? आवश्यकताओं को जुटाना तो अनिवार्यता है । लेकिन धन को जीवन का आधार बना लेना अनिश्चय में जीना है । आय बढ़ने से सुविधाओं में वृद्धि होती जाती है । लेकिन जैसे ही आय का संकुचन होता है उन सुविधाओं में कटौती जीवन के लिए संकट उत्पन्न कर देती है ।
एक समय आता है कि धन से जुटाई बाहरी वस्तुएँ आनंद सोखने लगती हैं । फिर जीवन-सुख भी सूखने लगता है । आमतौर पर किसी बंधन में बंध कर ठहराव आ जाता है । लेकिन यह आशा-आकांक्षा का बंधन, ऐसा बंधन है जिससे बँधने वाला मनुष्य सारी ज़िंदगी दौड़ता रहता है । जरूरत और आकांक्षाओं में अंतर समझते हुए अगर हम धन के साथ-साथ जीवन के सच्चे और भीतरी अर्थों को नहीं भूले हैं, तो धन के बदले मिलने वाली अच्छी ज़िंदगी भी लेशमात्र बुरी नहीं हो सकती ।

Q112

निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द भिन्न है ?

  1. (1) संयम
  2. (2) शरीर
  3. (3) संतोष
  4. (4) आनंद
See answer and solution
Q113

‘बुरा-भला’ में ____________ समास है ।

  1. (1) तत्पुरुष
  2. (2) अव्ययीभाव
  3. (3) द्वंद्व
  4. (4) द्विगु
See answer and solution
Q114

रिक्त स्थान के लिए सही शब्द चुनिए :
____________ को जीवन का आधार बना लेना अनिश्चय में जीना है ।

  1. (1) संयम
  2. (2) संतोष
  3. (3) तटस्थता
  4. (4) धन
See answer and solution
Q115

धन का बुरा-भला होना किस पर निर्भर करता है ?

  1. (1) सुविधा
  2. (2) आनंद
  3. (3) आय
  4. (4) उपयोग
See answer and solution
Q116

जीवन में सुख कब सूखने लगता है ?

  1. (1) धन से जुटाई वस्तुएँ कम होने पर
  2. (2) धन से जुटाई वस्तुओं के आनंद सोखने पर
  3. (3) धन से जुटाई वस्तुएँ ज्यादा होने पर
  4. (4) धन कम होने पर
See answer and solution
Q117

किस प्रकार के धन की कामना वर्जित है ?

  1. (1) संतोष देने वाले धन की ।
  2. (2) मेहनत करके कमाए जाने वाले धन की ।
  3. (3) बैंक की शोभा बढ़ाने वाले धन की ।
  4. (4) दूसरों की भलाई में काम आने वाले धन की ।
See answer and solution
Q118

हमें सुख किससे मिलेगा ?

  1. (1) आकांक्षा
  2. (2) उत्साह
  3. (3) संतोष
  4. (4) आशा
See answer and solution
Q119

कौन-सा बंधन आजीवन दौड़ाता है ?

  1. (1) आकांक्षा का
  2. (2) धन का
  3. (3) आशा का
  4. (4) उत्साह का
See answer and solution
Q120

किसके लिए धन वर्जित है ?

  1. (1) विलासिता पूर्ति
  2. (2) उपयुक्त वाहन
  3. (3) स्वास्थ्यकर भोजन
  4. (4) आरामदायक घर
See answer and solution

Passage

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 121 से 127) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
अनियंत्रित कामना, अक्षमता और अज्ञानता की उत्पत्ति है क्रोध । क्षमा के स्वभाव को आवृत करने वाले क्रोध को पहले जीतना आवश्यक है । अक्रोध से क्रोध को जीता जाता है, क्योंकि क्रोध का अभाव ही क्षमा है ।
जिसके पास अपना आत्मबल नहीं होता वह दूसरों को क्षमा नहीं कर सकता । समर्थ ही क्षमा करना जानता है । जो दुर्बल है वह कभी क्षमा नहीं कर सकता । इसलिए क्रोध को धैर्य और विवेक से क्षमा के स्वधर्म को प्राप्त करना चाहिए । बड़ा व्यक्ति या बड़े हृदय वाला कौन कहलाता है ? वह जो सहन करना जानता है, जो क्षमा करना जानता है । क्षमा और इन्द्रिय संयम आनंद साम्राज्य की कुंजी है । क्षमा आत्मा का आभूषण, आत्मा का नैसर्गिक गुण है । यह आत्मा का स्वभाव है । क्षमाशीलता साधना सिद्धि का राजपथ है । जिसने क्षमादान का अभ्यास नहीं किया, उसके लिए धर्म का दरवाजा कभी नहीं खुलता । क्षमा व्यक्ति के व्यक्तित्व का सबसे महत्त्वपूर्ण घटक है । क्षमाशीलता इंसान की इंसानियत को गरिमा और ऊँचाई प्रदान करने का सशक्त माध्यम है । इसके अभाव में मनुष्य असुर बन जाता है ।
वास्तव में, क्षमाशीलता मनुष्य के आध्यात्मिक शुद्धिकरण की एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे उसके व्यक्तित्व का निखार होने के साथ उसकी आत्मा का भी उत्थान होता है । क्षमा, श्रेष्ठ और कुलीन आत्माओं का आभूषण है । जो व्यक्ति जीवन की प्रतिकूल पगडंडियों पर क्षमाशीलता को अपनाते हुए शांत चित्त होकर आगे बढ़ता है, वही अपने गंतव्य पर सफलतापूर्वक पहुँचता है ।

Q121

निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द भिन्न है ?

  1. (1) धैर्य
  2. (2) क्षमा
  3. (3) दुर्बल
  4. (4) क्रोध
See answer and solution
Q122

‘ऊँचाई प्राप्त करने का एक सशक्त माध्यम है ।’ इस वाक्य में ‘सशक्त’ एक __________ विशेषण है ।

  1. (1) परिमाणवाचक
  2. (2) गुणवाचक
  3. (3) सार्वनामिक
  4. (4) संख्यावाचक
See answer and solution
Q123

क्षमा क्या नहीं है ?

  1. (1) आत्म साधना
  2. (2) आत्मा का स्वभाव
  3. (3) आत्मा का आभूषण
  4. (4) आत्मा का नैसर्गिक गुण
See answer and solution
Q124

गंतव्य पर कौन पहुँचता है ?

  1. (1) क्षमाशील और शांत चित्त व्यक्ति
  2. (2) श्रेष्ठ और कुलीन व्यक्ति
  3. (3) शांत चित्त और धैर्यवान व्यक्ति
  4. (4) समर्थ और धैर्यवान व्यक्ति
See answer and solution
Q125

धर्म का दरवाजा किसके लिए खुलता है ?

  1. (1) क्षमा न माँगने वाले व्यक्ति के लिए
  2. (2) क्षमादान न करने वाले के लिए
  3. (3) क्षमादान का अभ्यास करने वाले के लिए
  4. (4) क्षमा माँगने वाले के लिए
See answer and solution
Q126

व्यक्तित्व का महत्त्वपूर्ण घटक क्या है ?

  1. (1) क्रोध
  2. (2) गरिमा
  3. (3) इंद्रिय संयम
  4. (4) क्षमा
See answer and solution
Q127

क्षमा करना कौन जानता है ?

  1. (1) समर्थवान व्यक्ति
  2. (2) सक्षम व्यक्ति
  3. (3) आत्मबलहीन व्यक्ति
  4. (4) क्रोधहीन व्यक्ति
See answer and solution

Passage

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 128 से 135) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
क्षमा सभी धर्मों का आधार है । क्षमा नफ़रत का निदान है । क्षमादान देना और क्षमा याचना करना दोनों महानता की निशानी हैं । क्षमा देने वाले की भाँति क्षमा माँगने वाला भी उतना ही श्रेष्ठ है । अपनी ग़लती पर क्षमा माँगने से उसके हृदय में विनयशीलता का जो भाव उपजता है, इससे उसका कद पहले की अपेक्षा और अधिक बढ़ जाता है । नीति में क्षमा का स्थान बहुत ऊँचा है । क्षमा भाव नीति का ही अंग है । यह अहंकार के त्याग का सूचक है । क्षमा के धरातल पर दो व्यक्तित्व उभरते हैं एक आप और एक सामने वाला । अहम के वशीभूत होकर जब हम अपनी ग़लती नहीं स्वीकारते तो क्षमा के विषय में संकोच करते हैं ।
यह भी संभव है कि समय-समय पर ग्लानि की अनुभूति हृदय में हो, पर इसको उजागर होने से रोक देता है । इस पीड़ा की प्रतीति हर मनुष्य को होती है । इसी प्रकार सामने वाला भी सोचता होगा कि हम क्षमा माँगें और वह क्षमा कर देगा । यह द्वंद्व निरंतर चलता है और इसका निराकरण क्षमा से जाता है । क्षमा में लेशमात्र भी कायरता नहीं है । सहिष्णुता, समता, सहनशीलता, मैत्रीभाव और उदारता जैसे सामर्थ्य युक्त गुण, पुरुषार्थहीन या अधैर्यवान लोगों में उत्पन्न नहीं हो सकते । निश्चित ही इन गुणों को पाने में अक्षम लोग ही क्षमा को कायरता बताने का प्रयास करते हैं । यह अधीरों का एवं कठिन पुरुषार्थ से बचने का उपक्रम होता है । क्षमा व्यक्तित्व में तेजस्विता उत्पन्न करती है ।

Q128

निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द भिन्न है ?

  1. (1) सहनशीलता
  2. (2) सँभालता
  3. (3) सहिष्णुता
  4. (4) महानता
See answer and solution
Q129

अक्षम लोग में ‘लोग’ __________ संज्ञा है ।

  1. (1) गणनीय
  2. (2) निर्जीव
  3. (3) समूहवाचक
  4. (4) व्यक्तिवाचक
See answer and solution
Q130

सामर्थ्ययुक्त, पुरुषार्थहीन और अधैर्यवान __________ शब्द हैं ।

  1. (1) विशेषण
  2. (2) क्रिया-विशेषण
  3. (3) संज्ञा
  4. (4) सर्वनाम
See answer and solution
Q131

क्षमा माँगने से व्यक्ति का कद __________ ।

  1. (1) समान रहता है
  2. (2) पहले से घट जाता है
  3. (3) पहले से बढ़ जाता है
  4. (4) बदल जाता है
See answer and solution
Q132

वाक्य पूरा कीजिए :
अहमवश अपनी ग़लती न मानकर __________ ।

  1. (1) क्षमा माँग लेते हैं
  2. (2) क्षमा नहीं माँगते
  3. (3) क्षमा माँगने में संकोच करते हैं
  4. (4) क्षमा दान कर देते हैं
See answer and solution
Q133

__________ लोग क्षमा को कायरता कहते हैं ।

  1. (1) सहिष्णु
  2. (2) उदार
  3. (3) क्षमाशील
  4. (4) पुरुषार्थहीन
See answer and solution
Q134

क्षमा करने से व्यक्तित्व में क्या प्रकट नहीं होता ?

  1. (1) कायरता
  2. (2) सरलता
  3. (3) आनंद
  4. (4) तेजस्विता
See answer and solution
Q135

समय-समय पर ग्लानि की अनुभूति कब होती है ?

  1. (1) जब हम क्षमा माँगने में संकोच करते हैं ।
  2. (2) जब हम क्षमा माँग लेते हैं ।
  3. (3) जब हम ग़लती स्वीकार लेते हैं ।
  4. (4) जब हम क्षमा दे देते हैं ।
See answer and solution
Q136

एक शिक्षक होने के नाते, आप अपनी कक्षा में शिक्षण करते समय श्रव्य-दृश्य सामग्री और शारीरिक गतिविधियों का प्रयोग करना पसंद करते हैं । आप ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि इससे :

  1. (1) आपको कक्षा में आराम के मौके मिल जाते हैं ।
  2. (2) शिक्षार्थियों का ध्यान दूसरी तरफ लग जाता है ।
  3. (3) आकलन प्रभावशाली रूप से हो पाता है ।
  4. (4) अधिगम संवर्द्धन हेतु इन्द्रियों का अधिकतम संख्या में उपयोग होता है ।
See answer and solution
Q137

आपने अपने विद्यार्थी की उत्तर-पुस्तिका को पढ़ा और उसमें अपनी टिप्पणियाँ लिखीं । यह किसका उदाहरण है ?

  1. (1) दैनिक टिप्पणियाँ
  2. (2) मूल्यांकन
  3. (3) पृष्ठपोषण (फीडबैक)
  4. (4) उत्तर-पुस्तिका की जाँच
See answer and solution
Q138

अच्छे वक्ताओं के पास किस तरह की योग्यता होती है ?

  1. (1) भावानुवाद/व्याख्या करने की
  2. (2) तुरंत विश्लेषण करने की
  3. (3) बोध की
  4. (4) अनुवाद करने की
See answer and solution
Q139

आपकी कक्षा का एक विद्यार्थी राकेश अकसर काल रूप की ग़लतियाँ करता है । इस समस्या से उबरने के लिए आप :

  1. (1) राकेश को नियम सिखाने के लिए डाँट सकते हैं ।
  2. (2) राकेश को अपनी नोटबुक में दस बार नियम लिखने के लिए कह सकते हैं ।
  3. (3) उसे व्याकरण के नियम समझा सकते हैं ।
  4. (4) समूची कक्षा में कई उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं और राकेश पर विशेष ध्यान दे सकते हैं ।
See answer and solution
Q140

आप सर्वाधिक रूप से उपयुक्त शिक्षण सामग्री का चयन करना चाह रहे हैं ? सही शिक्षण सामग्री के चयन के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा बिन्दु प्रासंगिक नहीं है ?

  1. (1) यह जरूरी नहीं कि इसकी विशिष्ट शैक्षिक महत्ता हो ।
  2. (2) यह बाल-केन्द्रित होना चाहिए ।
  3. (3) यह कक्षा में पढ़ाए जा रहे विषय के समरूप होना चाहिए ।
  4. (4) यह प्रयोग के संदर्भ में सरल और सादा होना चाहिए ।
See answer and solution
Q141

निम्नलिखित में से कौन-सा उद्गामी साक्षरता से संबंधित नहीं है ?

  1. (1) मुद्रित/लिखित सामग्री के प्रति समझ बनाना
  2. (2) आरंभिक ध्वन्यात्मक जागरूकता
  3. (3) नोट (टिप्पणी) लेना
  4. (4) आधारभूत वर्णमाला ज्ञान
See answer and solution
Q142

चुनौती बाधित कुछ बच्चों ने एक नए विद्यालय में प्रवेश लिया । अध्यापकों ने भिन्न-भिन्न प्रकार से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की । कौन-सी प्रतिक्रिया समावेशी शिक्षा की अवधारणा को प्रतिबिम्बित करती है ?

  1. (1) “ओफ्फो ! मैं ऐसे बच्चों को कैसे पढ़ा सकती हूँ जो सुन ही नहीं सकते ?”
  2. (2) “अरे वाह ! इस तरह से बच्चों को एक-दूसरे की मदद करने व सहयोग करने के अच्छे अवसर मिलेंगे ।”
  3. (3) “ओफ्फो ! ये बच्चे कक्षा के दूसरे बच्चों के साथ कैसे घुल-मिल पाएँगे ?”
  4. (4) “अरे ! इन बच्चों के लिए तो एक पृथक अनुभाग होना चाहिए ।”
See answer and solution
Q143

आपको कक्षा में विमर्श करना बहुत अच्छा लगता है क्योंकि :

  1. (1) यह शिक्षार्थियों के योगदान को महत्त्व नहीं देता है ।
  2. (2) यह वाक् में स्पष्टता और विशिष्टता प्रदान करता है ।
  3. (3) यह शिक्षार्थियों को चिंतन करने के लिए शायद ही प्रेरित करता है ।
  4. (4) यह आपको अध्यापक होने की सत्ता प्रदान करता है ।
See answer and solution
Q144

निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य वायगोत्सकी और पियाज़े के सिद्धान्त के मध्य महत्त्वपूर्ण अन्तर पर प्रकाश डालता है ?

  1. (1) भाषा और विचार के मध्य संबंध
  2. (2) अर्थ-निर्माण की प्रक्रिया में बच्चों की रचनात्मक/वस्तुपरक भूमिका
  3. (3) यह समझ कि बच्चे सक्रिय/निष्क्रिय रूप से शुरुआत करते हैं
  4. (4) यह समझना कि अधिगम एक सरल/जटिल प्रक्रिया है
See answer and solution
Q145

सम्प्रेषणात्मक भाषा शिक्षण में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण तथ्य :

  1. (1) अर्थ
  2. (2) भाषा की संरचना
  3. (3) लेखन कौशल
  4. (4) व्याकरण के नियमों को कंठस्थ करना
See answer and solution
Q146

किस वक्ता में कोड-मिश्रण में संलग्न होने की सबसे अधिक संभावना होगी ?

  1. (1) एकलभाषी वयस्क – सत्यवीर
  2. (2) द्विभाषी बालक – गर्व
  3. (3) द्विभाषी वयस्क – मीरा
  4. (4) एकलभाषी बालिका – अर्पिता
See answer and solution
Q147

आपकी जानकारी में यह बात आई कि कक्षा IV की विद्यार्थी मंदाकिनी काल के संबंध में अकसर ग़लतियाँ करती है । आप इस संबंध में मंदाकिनी की मदद कैसे करेंगे ?

  1. (1) उसे जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जुड़े उदाहरण प्रस्तुत करेंगे जिनमें वह कालों का प्रयोग कर सके
  2. (2) उसे कालों के नियम अच्छी तरह से कंठस्थ करने के लिए कहेंगे
  3. (3) व्याकरण के नियम समझाएँगे या लिखवाएँगे
  4. (4) मंदाकिनी को अपनी नोटबुक में दस बार काल लिखने के लिए कहेंगे
See answer and solution
Q148

एक भाषा अध्यापिका अपनी कक्षा में समस्या-समाधान विधि को प्रभावशाली तरीके से संचालित करना चाहती है । उसे क्या करना चाहिए ?

  1. (1) विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों से परामर्श लेने के लिए कहना चाहिए
  2. (2) विद्यार्थियों की गतिविधियों का दूर से ही अवलोकन करना चाहिए
  3. (3) अपसारी चिंतन (डाइवरजेंट) को प्रोत्साहित करना चाहिए
  4. (4) प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए
See answer and solution
Q149

एक श्रोता एक श्रव्य सामग्री सुनते समय मुख्य विचार सुनता है, अनुमान लगाता है, निष्कर्ष निकालता है और सारांशीकरण करता है । इन युक्तियों को क्या कहा जाएगा ?

  1. (1) अधो-शीर्षगामी (बॉटम-अप) प्रक्रियाएँ
  2. (2) शीर्ष-अधोगामी (टॉप-डाउन) प्रक्रियाएँ
  3. (3) संज्ञानात्मक प्रक्रियाएँ
  4. (4) विश्लेषणात्मक प्रक्रियाएँ
See answer and solution
Q150

ध्वनिग्रामिक जागरूकता किससे संबंधित है ?

  1. (1) बोले जा रहे शब्दों में ध्वनिग्राम की पहचान करने और उनमें हेर-फेर करने की क्षमता
  2. (2) ध्वनिग्राम और ग्राफीम के बीच संबंध स्थापित करने की योग्यता
  3. (3) शब्दों को सही तरीके से और प्रवाह के साथ पढ़ना
  4. (4) सही वर्तनी के साथ लिखना
See answer and solution