‘बुरा-भला’ में ____________ समास है ।
- (1) तत्पुरुष
- (2) अव्ययीभाव
- (3) द्वंद्व
- (4) द्विगु
निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 112 से 120) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
हम सब सुख और सुविधाओं के आकांक्षी हैं । इसमें कोई विवाद नहीं कि सुखी जीवन जीने के लिए धन जरूरी है । लेकिन कितना धन ? इसकी गिनती कोई नहीं बताता । सुख की अनुभूति किससे होती है, क्या सुख की कोई सीमा रेखा है ? रहने को एक आरामदायक घर । घर में सुविधाओं के आवश्यक उपकरण, शरीर को सर्दी-गर्मी से बचाने के लिए उपयुक्त वस्त्र, स्वास्थ्यकर भोजन, जल, शुद्ध वायु और आवागमन के लिए परिवार अनुसार वाहन । इतना सब के लिए धनार्जन करने को कोई धर्म मनाही नहीं करता ।
वर्जना है उस धन की कामना की जो इन आवश्यकताओं के पूरा हो जाने पर भी विलासिता पूर्ति या बैंक की शोभा बढ़ाने के लिए किसी भी तरह कमाया जाता है ।
हम भूल गए कि जीवन की यात्रा का असली आनंद तभी है जब संतोष और संयम के साथ जिन इच्छाओं को हम पूरा कर चुके हैं उनका भरपूर आनंद भी लें ।
धन तो तटस्थ है । उसका बुरा-भला होना इस पर निर्भर करता है कि हम उसका उपयोग कैसे करते हैं ? आवश्यकताओं को जुटाना तो अनिवार्यता है । लेकिन धन को जीवन का आधार बना लेना अनिश्चय में जीना है । आय बढ़ने से सुविधाओं में वृद्धि होती जाती है । लेकिन जैसे ही आय का संकुचन होता है उन सुविधाओं में कटौती जीवन के लिए संकट उत्पन्न कर देती है ।
एक समय आता है कि धन से जुटाई बाहरी वस्तुएँ आनंद सोखने लगती हैं । फिर जीवन-सुख भी सूखने लगता है । आमतौर पर किसी बंधन में बंध कर ठहराव आ जाता है । लेकिन यह आशा-आकांक्षा का बंधन, ऐसा बंधन है जिससे बँधने वाला मनुष्य सारी ज़िंदगी दौड़ता रहता है । जरूरत और आकांक्षाओं में अंतर समझते हुए अगर हम धन के साथ-साथ जीवन के सच्चे और भीतरी अर्थों को नहीं भूले हैं, तो धन के बदले मिलने वाली अच्छी ज़िंदगी भी लेशमात्र बुरी नहीं हो सकती ।
‘बुरा-भला’ में ____________ समास है ।
CBSE answer: (3)
उत्तर: (3) द्वंद्व
सावधानी: द्विगु में पहला पद संख्यावाचक होता है; यहाँ कोई संख्या नहीं है।