By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 Mar 2026 Paper 2 Hindi, Question 98

Topic: Grammar

Q98

एक दिन आप कक्षा में बहुत सी वस्तुएँ लेकर आयीं और बच्चों से कहा कि उनके नाम बताओ । आपने बच्चों के उत्तरों को श्यामपट्ट पर लिखा और उन्हें बताया कि ये सभी नाम भिन्न-भिन्न वस्तुओं के लिए प्रयोग में लाए जाते हैं, इन्हें ‘संज्ञा’ कहा जाता है । इसके बाद आपने संज्ञा की परिभाषा बताई । आपके द्वारा प्रयोग में लाई जा रही इस विधि को क्या कहा जाता है ?

  1. (1) निगमनात्मक विधि
  2. (2) आनुषंगिक (इन्सिडेंटल) विधि
  3. (3) आगमनात्मक विधिCorrect answer
  4. (4) प्रत्यक्ष विधि

Solution.

CBSE answer: (3)

उत्तर: (3) आगमनात्मक विधि

  1. पहले बच्चों से वस्तुओं के नाम (उदाहरण) बुलवाए गए, फिर उनसे 'संज्ञा' की परिभाषा तक पहुँचा गया।
  2. उदाहरण से नियम या परिभाषा की ओर जाना आगमनात्मक विधि है।

सावधानी: निगमनात्मक विधि उलटी चलती है; उसमें पहले परिभाषा या नियम बताकर फिर उदाहरण दिए जाते हैं।