By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 Mar 2026 Paper 2 Hindi, Question 142

Topic: Inclusive education

Q142

चुनौती बाधित कुछ बच्चों ने एक नए विद्यालय में प्रवेश लिया । अध्यापकों ने भिन्न-भिन्न प्रकार से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की । कौन-सी प्रतिक्रिया समावेशी शिक्षा की अवधारणा को प्रतिबिम्बित करती है ?

  1. (1) “ओफ्फो ! मैं ऐसे बच्चों को कैसे पढ़ा सकती हूँ जो सुन ही नहीं सकते ?”
  2. (2) “अरे वाह ! इस तरह से बच्चों को एक-दूसरे की मदद करने व सहयोग करने के अच्छे अवसर मिलेंगे ।”Correct answer
  3. (3) “ओफ्फो ! ये बच्चे कक्षा के दूसरे बच्चों के साथ कैसे घुल-मिल पाएँगे ?”
  4. (4) “अरे ! इन बच्चों के लिए तो एक पृथक अनुभाग होना चाहिए ।”

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) “अरे वाह ! इस तरह से बच्चों को एक-दूसरे की मदद करने व सहयोग करने के अच्छे अवसर मिलेंगे ।”

  1. समावेशी शिक्षा में हर बच्चे का सामान्य कक्षा में स्वागत होता है और विविधता को सीखने का अवसर माना जाता है।
  2. (2) में यही स्वीकार्यता और सहयोग का भाव है।

सावधानी: (1) और (3) में बच्चों की क्षमता पर संदेह है, और (4) अलग अनुभाग की बात करके बच्चों को बाँटता है।