Q92
किसकी जय न बोली जाए ?
- (1) लाल शिखा वालों की
- (2) पुण्य-वेदी पर न चढ़ने वालों की
- (3) अगणित लघु दीपों की
- (4) अस्थियाँ जलाने वालों की
निर्देश : निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 91 से 96) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
कलम, आज उनकी जय बोल,
जला अस्थियाँ बारी-बारी
छिटकाई जिनने चिंगारी,
जो चढ़ गए पुण्य-वेदी पर लिए बिना गर्दन का मोल
कलम, आज उनकी जय बोल ।
जो अगणित लघु दीप हमारे
तूफ़ानों में एक किनारे,
जल-जलकर बुझ गए, किसी दिन माँगा नहीं स्नेह मुख खोल
कलम, आज उनकी जय बोल ।
पी कर जिनकी लाल शिखाएँ
उगल रहीं लू-लपट दिशाएँ,
जिनके सिंहनाद से सहमी धरती रही अभी तक डोल
कलम, आज उनकी जय बोल ।
किसकी जय न बोली जाए ?
CBSE answer: (2)
उत्तर: (2) पुण्य-वेदी पर न चढ़ने वालों की
सावधानी: प्रश्न 'न बोली जाए' पूछ रहा है; जल्दी में बलिदानियों वाला विकल्प न चुनें।