By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 8 फरवरी 2026 पेपर 2 गणित और विज्ञान प्रश्न पत्र हिन्दी में, उत्तर कुंजी सहित

आप उत्तरों के साथ प्रश्न पत्र पढ़ रहे हैं। यह समयबद्ध परीक्षा नहीं है: कोई घड़ी नहीं चल रही है और कुछ भी अंकित नहीं हो रहा है।

समयबद्ध परीक्षा पर जाएँ →
प्रश्न 1

अभिकथन (A) : यदि बच्चों के शारीरिक विकास में देरी होती है तो उनका सामाजिक और भावनात्मक विकास प्रभावित होता है।
कारण (R) : बच्चों के विकास में विकासात्मक निरंतरता है।
सही विकल्प चुनें :

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 2

जीन पियाजे के अनुसार संज्ञानात्मक विकास :

  1. (1) जानकारी के मौजूदा भंडार में नए तथ्यों और विचारों का सरल जोड़ है।
  2. (2) भाषा क्षमताओं के विकास पर निर्भर है।
  3. (3) सांस्कृतिक उपकरणों का उपयोग करने की योग्यता प्राप्त करने की प्रक्रिया है।
  4. (4) किसी के स्कीमा को बदलकर पर्यावरण के अनुकूलन की प्रक्रिया है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 3

अभिकथन (A) : शिक्षकों को विद्यार्थियों के बीच सहयोग, समूह कार्य और अंतःक्रिया करने से बचना चाहिए।
कारण (R) : सीखना एक निष्क्रिय प्रक्रिया है जो कि रटने और नक़ल करने के माध्यम से सबसे प्रभावी ढंग से होता है।
सही विकल्प चुनें :

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 4

किशोरावस्था के दौरान लम्बाई और वजन में बढ़त जो आमतौर पर यौन परिपक्वता से पहले होती है, क्या कहलाती है?

  1. (1) वृद्धि में तेज़ी
  2. (2) विकासात्मक प्रकार्य
  3. (3) मासिक धर्म
  4. (4) यौवन
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 5

अभिकथन (A) : मतभेदों के बारे में बात करते समय उन अभिव्यक्ति का उपयोग करना चाहिए जो व्यक्ति को आगे रखती है बजाए उनके अंतर को - जैसे ‘विकलांग छात्र’ के बजाय ‘छात्र जो विकलांग है’।
कारण (R) : विभिन्न आवश्यकताओं वाले शिक्षार्थियों के बारे में बात करते समय हम जिस भाषा का उपयोग करते हैं, वह परिप्रेक्ष्य और दृष्टिकोण को दर्शाती है।
सही विकल्प चुनें :

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 6

अभिकथन (A) : माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को दैनिक/साप्ताहिक आधार पर अपनी भावनाओं के बारे में लिखने और उन पर चिंतन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
कारण (R) : अपनी भावनाओं को समझना एक संज्ञानात्मक प्रक्रिया है जो क्रिया को सुसाधित करती है।
सही विकल्प चुनें :

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 7

निम्नलिखित में से कौन-सी समस्या-समाधान की एक प्रभावी युक्ति नहीं है?

  1. (1) पैटर्न और संबंधों को पहचानना
  2. (2) समस्याओं को हल करने के लिए तार्किक तर्कशक्ति का प्रयोग करना
  3. (3) प्रासंगिक जानकारी को अनदेखा करना
  4. (4) जटिल समस्याओं को सरल भागों में विभाजित करना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 8

पियाजे के अनुसार जब बच्चे निगमन के बारे में सोच कर और उन्हें अपने दिमाग में परीक्षण करके सामान्यीकरण करने और मानसिक परीक्षण और प्रयत्न त्रुटि विधि में संलग्न होने में सक्षम होने के बिंदु तक पहुँच जाते हैं, तो वे किस अवस्था में होते हैं?

  1. (1) संवेदी चालक अवस्था
  2. (2) पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था
  3. (3) मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
  4. (4) औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 9

विद्यार्थी कुशलतापूर्वक और सार्थक तरीके से तब सीखते हैं जब :

  1. (1) विषय-वस्तु को उन्हें जानकारी के असंगत टुकड़ों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है।
  2. (2) निपुणता हासिल करने के बजाय असफलता से बचने पर ध्यान दिया जाता है।
  3. (3) नई अवधारणा पहले सीखी गई विषय-वस्तु से पूरी तरह से अलग होती है।
  4. (4) उनकी प्रतिक्रियाओं और व्यक्तिपरक अनुभवों पर ध्यान दिया जाता है और उन्हें महत्व दिया जाता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 10

लॉरेंस कोहलबर्ग के अनुसार बहुत छोटे बच्चों की नैतिक तर्कशक्ति किस नैतिकता के इर्द-गिर्द घूमती है?

  1. (1) अहंकार की नैतिकता
  2. (2) देखभाल की नैतिकता
  3. (3) दूसरों का परिप्रेक्ष्य लेने की नैतिकता
  4. (4) कानूनों की नैतिकता
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 11

अभिकथन (A) : विविधता और समावेशन द्वारा शिक्षण और अधिगम में सुधार होता है।
कारण (R) : विविध परिस्थितियों में संवाद में संलग्न होना बच्चों की समालोचनात्मक और रचनात्मक रूप से सोचने की क्षमता में बाधा डालता है।
सही विकल्प चुनें :

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 12

कक्षा में शिक्षार्थियों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी प्रभावी शिक्षण रणनीतियाँ हैं?
(a) विभेदित निर्देश
(b) मानकीकृत पाठ्यचर्या
(c) व्यक्तिगत शिक्षा योजनाएँ

  1. (1) (a), (b)
  2. (2) (b), (c)
  3. (3) (a), (c)
  4. (4) (a), (b), (c)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 13

संरचनावादी सिद्धांतकारों के अनुसार :

  1. (1) बच्चों में दुनिया को ‘समझने’ की स्वाभाविक प्रवृत्ति होती है।
  2. (2) बच्चे तभी सीखते हैं जब बाहरी रूप से प्रेरित हों।
  3. (3) बच्चे सबसे अच्छा तब सीखते हैं जब उनके सामने जानकारी अंतिम रूप से पूर्ण रूप में प्रस्तुत की जाती है।
  4. (4) बच्चों में अनियंत्रित व्यवहार करने की प्रवृत्ति होती है जिसे सुधारने की आवश्यकता होती है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 14

प्रभावी समस्या-समाधान के लिए आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली दो प्रभावी रणनीतियाँ कौन सी हैं?

  1. (1) स्वानुभविक और कलन विधि
  2. (2) स्वानुभविक और कार्यात्मक स्थिरता
  3. (3) कलन विधि और अनुक्रिया समुच्चय
  4. (4) स्वानुभविक और अनुक्रिया समुच्चय
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 15

एक शिक्षिका एक पाठ की समझ के अलग-अलग स्तर पर विद्यार्थियों के एक समूह के लिए एक पाठ योजना तैयार कर रही है। लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत के अनुसार, इस पाठ योजना को बनाते समय शिक्षिका को निम्नलिखित में से किस बात पर विचार करना चाहिए?

  1. (1) शिक्षिका को प्रत्येक विद्यार्थी से निर्दिष्ट समस्या पर व्यक्तिगत रूप से कार्य करने के लिए कहना चाहिए।
  2. (2) शिक्षिका को सभी विद्यार्थियों को समान स्तर की चुनौती देनी चाहिए।
  3. (3) शिक्षिका को प्रत्येक विद्यार्थी के समझ के वर्तमान स्तर को ध्यान में रखते हुए उन्हें अगले स्तर तक पहुँचने में मदद करने के लिए उचित सहायता प्रदान करनी चाहिए।
  4. (4) शिक्षिका को केवल उन विद्यार्थियों पर ध्यान देना चाहिए जो पहले से ही समझ के एक उन्नत स्तर पर हैं, और उन्हें और अधिक चुनौतीपूर्ण कार्य देना चाहिए।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 16

‘पढ़ने में प्रवाह की कमी’, ‘शब्दों का प्रत्यावर्तन’, ‘अन्यमनस्कता की प्रवृत्ति’ जैसे विशिष्ट लक्षण किसकी पहचान के लक्षण हैं?

  1. (1) पठन वैकल्यता
  2. (2) स्वलीनता स्पेक्ट्रम विकार
  3. (3) मनोभ्रंश
  4. (4) ध्यान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 17

विद्यार्थी एक ऐसे वातावरण में सीखने के लिए अधिक अभिप्रेरित महसूस करते हैं जो सुनिश्चित करता है :
(a) अपनापन
(b) डर
(c) अस्वीकृति
(d) सुरक्षा

  1. (1) (a), (b)
  2. (2) (a), (d)
  3. (3) (b), (c)
  4. (4) (b), (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 18

रूढ़िवादी शिक्षा से प्रगतिशील शिक्षा की ओर बढ़ने के लिए किसकी आवश्यकता है?

  1. (1) रचनात्मक आकलन के स्थान पर नैदानिक आकलन का पालन
  2. (2) एकीकृत पाठ्यक्रम के स्थान पर मानकीकृत पाठ्यक्रम का पालन
  3. (3) प्रदर्शन-उन्मुख लक्ष्य के स्थान पर दक्षता-उन्मुख लक्ष्य बनाना
  4. (4) शिक्षक-केंद्रित शिक्षाशास्त्र के स्थान पर परीक्षा-केंद्रित शिक्षाशास्त्र को लागू करना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 19

नई जानकारी सीखते समय, बच्चों के लिए यह सुनिश्चित करने के लिए कि वे विषय-वस्तु को समझते हैं, निम्नलिखित में से कौन सी एक सहायक रणनीति है?
(a) जानकारी को एक बार फिर से पढ़ना
(b) प्रश्न पूछना और स्पष्टीकरण माँगना
(c) समझने का नाटक करना
(d) अपरिचित शब्दों के लिए अपना अर्थ बनाना

  1. (1) (a), (b)
  2. (2) (a), (c)
  3. (3) (c), (d)
  4. (4) (a), (b), (c)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 20

एक शिक्षक को ऐसे कक्षा वातावरण का निर्माण करना चाहिए जहाँ छात्रों को सीखने की अभिप्रेरणा मुख्य रूप से किस पर केंद्रित हो?

  1. (1) अज्ञानी दिखने की शर्म से बचने पर
  2. (2) एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने पर
  3. (3) सीखने की प्रक्रिया को समझने व उसकी सराहना करने पर
  4. (4) दूसरों के सामने अपनी काबिलियत साबित करने पर
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 21

अभिकथन (A) : कहानियों और किताबों में पुरुष पात्रों को अक्सर ताकतवर और साहसी के रूप में प्रस्तुत किया जाता है जबकि महिला पात्रों को स्नेही और संवेदनशील के रूप में दिखाया जाता है।
कारण (R) : स्कूल और पाठ्यचर्या जेंडर-भूमिका पहचान को प्रभावित करते हैं क्योंकि वे द्वितीयक सामाजीकरण के शक्तिशाली माध्यम हैं।
सही विकल्प चुनें :

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 22

अभिकथन (A) : पठन वैकल्य से जूझ रहे बच्चों को ध्वन्यात्मक प्रसंस्करण में परेशानी होती है जिससे शब्दों को डिकोड करना मुश्किल हो जाता है।
कारण (R) : सभी बच्चों को उनकी रुचि और क्षमता के क्षेत्रों में प्रोत्साहित किए जाने से लाभ होता है।
सही विकल्प चुनें :

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 23

सामाजीकरण की प्रक्रिया में समकक्षियों की क्या भूमिका है?

  1. (1) समकक्षियों का सामाजीकरण पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं है।
  2. (2) विकास के सभी चरणों में माता-पिता और अन्य वयस्कों की तुलना में समकक्षियों का सामाजीकरण पर बहुत कम प्रभाव पड़ता है।
  3. (3) समकक्षी बच्चों के सामाजीकरण की प्राथमिक संस्था हैं।
  4. (4) बचपन की तुलना में किशोरावस्था के दौरान समकक्षियों का सामाजीकरण पर अधिक प्रभाव पड़ता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 24

सीखने के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

  1. (1) शिक्षार्थी उस ज्ञान की रचना करते हैं जो उनके लिए मायने रखता है।
  2. (2) नई सीख वर्तमान समझ पर निर्भर करती है।
  3. (3) सामाजिक संपर्क सीखने में बाधा डालता है।
  4. (4) सबसे सार्थक सीख दुनिया के प्रामाणिक कार्यों में होती है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 25

सीखने के संरचनावादी उपागम के अनुसार, सीखना तब सुगम होता है जब :

  1. (1) गतिविधियाँ परस्पर संवादात्मक और सहयोगी होती हैं।
  2. (2) विषय-वस्तु पृथक और उत्केन्द्री होता है।
  3. (3) शिक्षाशास्त्र शिक्षक-केंद्रित और सांस्कृतिक रूप से पृथक होता है।
  4. (4) कार्य असंगत और अव्यवस्थित होते हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 26

अभिकथन (A) : हालाँकि लम्बाई और शारीरिक संरचना मुख्य रूप से विरासत में मिली विशेषताएँ हैं, अच्छे पोषण और व्यायाम से भी इनमें फर्क पड़ता है।
कारण (R) : आनुवंशिकता और पर्यावरण की परस्पर अंतःक्रिया का विकास पर प्रभाव पड़ता है।
सही विकल्प चुनें :

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 27

एक समावेशी कक्षा में अनुकूलन किसमें किया जाना चाहिए?
(a) अधिगम के लक्ष्य में
(b) शिक्षण-अधिगम की रणनीतियों में
(c) सहायता के प्रावधान में
(d) मूल्यांकन में

  1. (1) (a), (b), (d)
  2. (2) (a), (c), (d)
  3. (3) (b), (c), (d)
  4. (4) (a), (b), (c), (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 28

निम्नलिखित में से कौन-सी अक्षमता संवेदी बाधिता के अंतर्गत नहीं आती है?

  1. (1) रंग दृष्टिहीनता
  2. (2) लेखन वैकल्य
  3. (3) श्रवण में कठिनाई
  4. (4) दृष्टि की आंशिक हानि
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 29

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 आकलन में क्या बदलाव करने की सिफारिश करती है?

  1. (1) छात्रों के सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ का अवमूल्यन करने की
  2. (2) आकलन के योगात्मक रूप को क्रियान्वित करने की
  3. (3) स्व-मूल्यांकन और सहकर्मी-मूल्यांकन को शामिल करने की
  4. (4) बुद्धि की एकात्मक धारणा को लागू करने की
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 30

लेव वायगोत्स्की के विचारों का पालन करते हुए, एक शिक्षक ने उन छात्रों को सुझाव और संकेत देने का फैसला किया जो किसी समस्या पर अटके हुए थे, और उन्हें उस समस्या को फिर से हल करने का प्रयास करने का मौका दिया। ऐसा करके, शिक्षक __________ की अवधारणा का अभ्यास कर रहा है।

  1. (1) आत्मसातीकरण
  2. (2) सामूहिक एकालाप
  3. (3) कार्यात्मक स्थिरता
  4. (4) आलंबन
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 31

दो परिमेय संख्याओं का गुणनफल −403-\dfrac{40}{3} है। यदि उनमें से एक −52-\dfrac{5}{2} है और दूसरी संख्या का व्युत्क्रम xx है, तो (8x+214)\left(8x+2\dfrac{1}{4}\right) का मान क्या है?

  1. (1) 4124\dfrac{1}{2}
  2. (2) 4344\dfrac{3}{4}
  3. (3) 3123\dfrac{1}{2}
  4. (4) 3343\dfrac{3}{4}
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 32

4x2+9y2+12xy−5(2x+3y)−144x^2+9y^2+12xy-5(2x+3y)-14 का एक गुणनखंड है :

  1. (1) 2x+3y+142x+3y+14
  2. (2) 2x+3y−22x+3y-2
  3. (3) 2x+3y−72x+3y-7
  4. (4) 2x+3y+72x+3y+7
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 33

जो परीक्षण विद्यार्थियों के एक विशिष्ट समूह के सदस्यों के सापेक्ष प्रदर्शन के बारे में जानकारी प्रदान करते है __________ कहलाते हैं।

  1. (1) मानक संदर्भित परीक्षण
  2. (2) मानदण्ड संदर्भित परीक्षण
  3. (3) उपलब्धि परीक्षण
  4. (4) नैदानिक परीक्षण
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 34

निम्न में से कौनसा/कौनसे कथन सत्य है/हैं?
(a) कोई संख्या कभी भी अपने वर्ग से बड़ी नहीं होती है।
(b) सभी ऋणात्मक संख्याएँ अपने घनों से बड़ी होती हैं।
(c) कोई संख्या अपने घन से बड़ी कभी नहीं होती है।
(d) किसी अभाज्य संख्या का वर्गमूल एक परिमेय संख्या नहीं है।

  1. (1) (a) और (b)
  2. (2) (b) और (c)
  3. (3) केवल (b)
  4. (4) केवल (d)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 35

A और D दो बिंदु रेखाखंड BC के एक ही ओर स्थित दो बिंदु इस प्रकार हैं कि AB=5 cmAB=5\text{ cm}, AC=8 cmAC=8\text{ cm}, BC=4 cmBC=4\text{ cm}, BD=8 cmBD=8\text{ cm} और CD=5 cmCD=5\text{ cm} है। तब,

  1. (1) ΔABC≅ΔDBC\Delta ABC\cong\Delta DBC, SAS द्वारा
  2. (2) ΔABC≅ΔDCB\Delta ABC\cong\Delta DCB, SAS द्वारा
  3. (3) ΔABC≅ΔDBC\Delta ABC\cong\Delta DBC, SSS द्वारा
  4. (4) ΔABC≅ΔDCB\Delta ABC\cong\Delta DCB, SSS द्वारा
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 36

गणित शिक्षण में परियोजना विधि से संबंधित निम्नलिखित कथनों में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) यह क्रियामूलक ज्ञान (करके सीखना) पर आधारित विधि है।
(b) यह एक ऐसी विधि है जिसमें अधिगमकर्ता की भूमिका सबसे कम है।
(c) यह एक ऐसी विधि है जो अधिगमकर्ता को एक खोजकर्ता में परिवर्तित कर देती है।
(d) यह हमेशा निगमनात्मकता पर आधारित होती है।
सही विकल्प चुनें :

  1. (1) (a) और (b)
  2. (2) (b) और (c)
  3. (3) (c) और (d)
  4. (4) (a) और (c)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 37

नीचे दी गई समस्याओं में से कौन सी समस्या की प्रकृति में अंतःविषयतता है?

  1. (1) दी गई आकृति का दर्पण प्रतिबिम्ब बनाइए।
  2. (2) दी गई आकृति में कितनी सममिति रेखाएँ हैं।
  3. (3) आप अपना नाम लिखिए और प्रत्येक अक्षर में जहाँ सम्भव हो सममिति रेखाएँ खींचिए।
  4. (4) दी गई ज्यामितीय आकृति में सममिति रेखाएँ खींचिए।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 38

निम्न में से कौनसी संख्या 7272 से विभाज्य नहीं है?

  1. (1) 9511295112
  2. (2) 9514295142
  3. (3) 8884888848
  4. (4) 8870488704
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 39

आधारभूत अवधारणाएँ जैसे आकृतियाँ, परिमाप, क्षेत्रफल और बहुभुजों की विशेषताओं (गुण) का परिचय देने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी एक प्रभावी शिक्षण-अधिगम सामग्री है?

  1. (1) जियोबोर्ड
  2. (2) हनोई टॉवर
  3. (3) क्युज़नेअर रॉड्स
  4. (4) टैनग्राम
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 40

यदि a+b=176a+b=\dfrac{17}{6} और ab=2ab=2 है, तो (a−b)(a-b) का मान क्या होगा, जबकि a>ba>b है?

  1. (1) 13\dfrac{1}{3}
  2. (2) 23\dfrac{2}{3}
  3. (3) 16\dfrac{1}{6}
  4. (4) 112\dfrac{1}{12}
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 41

निम्नलिखित में से कौन-सा/से रचनात्मक आकलन का/के लक्ष्य है/हैं?
(a) आकलन को अध्यापन का एक हिस्सा बनाना
(b) बच्चों को श्रेणीबद्ध और उनका स्थान नियोजित करना
(c) बच्चों को प्रतिपुष्टि प्रदान करना
सही विकल्प चुनें :

  1. (1) (a) और (b)
  2. (2) (b) और (c)
  3. (3) केवल (c)
  4. (4) (a) और (c)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 42

निम्न आंकड़ों के लिए एक पाई चार्ट बनाया जाता है :

मास जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून
बेचे गए कंप्यूटरों की संख्या 500500 700700 840840 750750 890890 820820

उन त्रिज्यखंडों के केन्द्रीय कोणों में क्या अंतर होगा, जो मार्च और जनवरी में बेचे गए कंप्यूटरों की संख्याओं को दर्शाते हैं?

  1. (1) 27.2∘27.2^\circ
  2. (2) 28∘28^\circ
  3. (3) 28.8∘28.8^\circ
  4. (4) 29∘29^\circ
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 43

एक तरणताल की लंबाई 20 m20\text{ m}, चौड़ाई 15 m15\text{ m} तथा गहराई 4 m4\text{ m} है। इसके फर्श तथा इसके दीवारों पर ₹ 4242 प्रति m2\text{m}^2 की दर से प्लास्टर करवाने की लागत क्या होगी?

  1. (1) ₹ 24,27624{,}276
  2. (2) ₹ 24,36024{,}360
  3. (3) ₹ 24,78024{,}780
  4. (4) ₹ 25,20025{,}200
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 44

“पैटर्न की समझ का विकास बीजगणित पढ़ाने के लिए आवश्यक माना जाता है।” निम्नलिखित में से कौन सा दिए गए कथन के लिए सही कारण को निरूपित करता है?

  1. (1) पैटर्न तुलनात्मक रूप से आसान है
  2. (2) पैटर्न में बहुत सारे वास्तविक जीवन के अनुप्रयोग होते हैं जैसे बीजगणित में नहीं होते
  3. (3) पैटर्न सामान्यीकरण से सम्बन्धित हैं
  4. (4) पैटर्न बनाना रचनात्मक मानसिकता को बढ़ाता है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 45

राजीव ने ₹ 7,0007{,}000 की एक धनराशि 20%20\% वार्षिक दर पर 1121\dfrac{1}{2} वर्ष के लिए निवेशित की, जबकि ब्याज अर्धवार्षिक संयोजित था और उनके मित्र अमित ने ₹ 8,0008{,}000 की एक राशि 10%10\% वार्षिक दर से 22 वर्ष के लिए निवेश की, जबकि ब्याज वार्षिक संयोजित था। परिपक्वता पर, राजीव द्वारा प्राप्त ब्याज और अमित द्वारा प्राप्त ब्याज में क्या अंतर है?

  1. (1) ₹ 637637
  2. (2) ₹ 632632
  3. (3) ₹ 638638
  4. (4) ₹ 634634
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 46

यदि xx, yy और zz क्रमशः एक त्रिभुज के आधार वाले पिरामिड के फलकों, शीर्षों और किनारों की संख्याएँ हैं, तो :

  1. (1) 2x+3y−2z=82x+3y-2z=8
  2. (2) 3x+2y−3z=43x+2y-3z=4
  3. (3) 2x+2z−3y=62x+2z-3y=6
  4. (4) 3x+3y−2z=63x+3y-2z=6
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 47

‘2\sqrt{2} एक अपरिमेय संख्या है’, को प्रमाणित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी ‘प्रमाणित करने की विधि’ सबसे उपयुक्त है?

  1. (1) प्रत्यक्ष उपपत्ति
  2. (2) प्रतिस्थिति
  3. (3) विरोधाभास
  4. (4) आगमनात्मक
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 48

किसी बेलन की ऊंचाई उसके आधार की त्रिज्या के तिगुने के बराबर है। यदि आधार का क्षेत्रफल 616 cm2616\text{ cm}^2 है, तो बेलन की धारिता (लीटर में) क्या है? (π=227\pi=\dfrac{22}{7} का उपयोग कीजिए)

  1. (1) 12.93612.936
  2. (2) 25.87225.872
  3. (3) 17.24817.248
  4. (4) 34.49634.496
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 49

एक विद्यार्थी को निम्नलिखित संख्याओं को अवरोही क्रम में लिखने के लिए कहा गया,
−20, −150, 0, 23, 46-20,\ -150,\ 0,\ 23,\ 46
विद्यार्थी ने निम्नलिखित उत्तर दिया,
−150, −20, 0, 23, 46-150,\ -20,\ 0,\ 23,\ 46
विद्यार्थी द्वारा दिए गए उत्तर के लिए निम्नलिखित में से क्या सबसे उपयुक्त है?

  1. (1) विद्यार्थी ने संख्याओं को सही क्रम में लिखा है।
  2. (2) विद्यार्थी ने पूर्णांकों को क्रम में लगाने की अवधारणा को समझ लिया है किन्तु उनको आरोही क्रम में व्यवस्थित करके एक त्रुटि की है।
  3. (3) विद्यार्थी को पूर्णांकों की अवधारणा पता नहीं है।
  4. (4) विद्यार्थी को पूर्णांकों के जोड़ के नियमों को पुनःस्मरण करने की आवश्यकता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 50

घड़ियाँ किस संख्या प्रणाली पर आधारित हैं?

  1. (1) षाष्टिक (सेक्साजेसिमल) प्रणाली
  2. (2) दशमलव प्रणाली
  3. (3) षोडश (हेक्साडेसिमल) प्रणाली
  4. (4) द्विआधारी (बाइनरी) प्रणाली
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 51

दो वृत्ताकार खेतों C1C_1 और C2C_2 के परिमाप क्रमशः 40π m40\pi\text{ m} तथा 96π m96\pi\text{ m} हैं। तीसरे खेत C3C_3 की त्रिज्या क्या होगी, यदि इसका क्षेत्रफल C1C_1 और C2C_2 के क्षेत्रफलों के योग के बराबर है?

  1. (1) 68 m68\text{ m}
  2. (2) 51 m51\text{ m}
  3. (3) 52 m52\text{ m}
  4. (4) 53 m53\text{ m}
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 52

निम्न मापनों (cm में) से कौन से मापन एक समकोण त्रिभुज की भुजाएँ हो सकते हैं?

  1. (1) 14, 50, 4814,\ 50,\ 48
  2. (2) 12, 20, 1812,\ 20,\ 18
  3. (3) 16, 30, 3216,\ 30,\ 32
  4. (4) 12, 50, 4412,\ 50,\ 44
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 53

5043×5032×1323\dfrac{\sqrt{5043}\times\sqrt{50}}{\sqrt{32}\times\sqrt{1323}} का मान है :

  1. (1) 20542\dfrac{205}{42}
  2. (2) 20584\dfrac{205}{84}
  3. (3) 21542\dfrac{215}{42}
  4. (4) 21584\dfrac{215}{84}
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 54

वस्तु A को ₹ 382.50382.50 पर बेचने से रेनू को 15%15\% की हानि होती है और वस्तु B को ₹ 616616 पर बेचने से 12%12\% का लाभ होता है। यदि वह दोनों वस्तुओं को कुल मिलाकर ₹ 1,1801{,}180 पर बेचे, तो उसका लाभ प्रतिशत होगा :

  1. (1) 16.5%16.5\%
  2. (2) 17%17\%
  3. (3) 17.5%17.5\%
  4. (4) 18%18\%
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 55

“‘वस्तुओं पर छूट’ की अवधारणा के शिक्षण के अंतर्गत, एक शिक्षिका, एक लोकल मार्केट के भ्रमण की योजना बना सकती है।” इसका सबसे उपयुक्त कारण है :

  1. (1) यह विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से गणितीय अवधारणाओं के अधिगम के अवसर प्रदान करेगा।
  2. (2) यह विद्यार्थियों को ‘सेल’ से संबंधित विभिन्न विज्ञापनों को देखने के लिए और दुकानदारों से इनके अभिकलन पर चर्चा करने के अवसर प्रदान करेगा।
  3. (3) यह विद्यार्थियों और शिक्षक दोनों के लिए मौज-मस्ती करने का समय होगा।
  4. (4) इस तरह के क्षेत्र भ्रमण का होना अनिवार्य होता है जैसा कि राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 द्वारा सुझाया गया है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 56

यदि xy=(−13)−3÷(23)−4\dfrac{x}{y}=\left(-\dfrac{1}{3}\right)^{-3}\div\left(\dfrac{2}{3}\right)^{-4} है, तो (xy+yx)−1×(yx)−1\left(\dfrac{x}{y}+\dfrac{y}{x}\right)^{-1}\times\left(\dfrac{y}{x}\right)^{-1} का मान है :

  1. (1) 16548\dfrac{165}{48}
  2. (2) 1553\dfrac{155}{3}
  3. (3) 1459\dfrac{145}{9}
  4. (4) 2659\dfrac{265}{9}
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 57

यदि (2x−10∘)(2x-10^\circ) और (3x−50∘)(3x-50^\circ) पूरक कोण हैं, तो (4x+40∘)(4x+40^\circ) का मान है :

  1. (1) 120∘120^\circ
  2. (2) 150∘150^\circ
  3. (3) 160∘160^\circ
  4. (4) 180∘180^\circ
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 58

किसी चतुर्भुज ABCD में, यदि AB∥DCAB\parallel DC, ∠B=70∘\angle B=70^\circ और AB=CDAB=CD है, तो :

  1. (1) ∠A=70∘, ∠C=70∘\angle A=70^\circ,\ \angle C=70^\circ
  2. (2) ∠A=70∘, ∠D=110∘\angle A=70^\circ,\ \angle D=110^\circ
  3. (3) ∠C=70∘, ∠D=110∘\angle C=70^\circ,\ \angle D=110^\circ
  4. (4) ∠A=110∘, ∠C=110∘\angle A=110^\circ,\ \angle C=110^\circ
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 59

निम्न प्रेक्षण आरोही क्रम में लिखें हुए हैं :
28, 31, 47, 51, a, a+3, 71, 74, 78, 9028,\ 31,\ 47,\ 51,\ a,\ a+3,\ 71,\ 74,\ 78,\ 90
यदि इन आंकड़ों का माध्यक 61.561.5 है, तो इन आंकड़ों का माध्य है :

  1. (1) 58.158.1
  2. (2) 58.458.4
  3. (3) 59.259.2
  4. (4) 59.359.3
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 60

यदि 5(3x+4)−8(6x+7)=9x−85(3x+4)-8(6x+7)=9x-8 है, तो (3x+4)(3x+4) का मान क्या है?

  1. (1) 00
  2. (2) 11
  3. (3) 22
  4. (4) 33
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 61

विभिन्न द्रवों के साथ चार परखनलियाँ A, B, C और D ली गई। परखनली A में ग्लूकोस विलयन है; परखनली B में हल्दी विलयन है; परखनली C में अपमार्जक विलयन है और परखनली D में शुद्ध जल है। निम्नलिखित में से आप क्या देखेंगे जब आप डालेंगे?
(a) प्रत्येक परखनली में नीले लिटमस कागज़ का एक टुकड़ा
(b) प्रत्येक परखनली में लाल लिटमस कागज़ का एक टुकड़ा
(c) प्रत्येक परखनली में फीनॉलफ्थेलिन विलयन की कुछ बूँदें

नीले लिटमस के रंग में परिवर्तन लाल लिटमस के रंग में परिवर्तन फीनॉलफ्थेलिन के डालने पर परिवर्तन
(i) A नीला रहेगा नीला हो जाएगा गुलाबी हो जाएगा
(ii) B लाल हो जाएगा लाल रहेगा वर्णहीन (रंगहीन)
(iii) C नीला रहेगा नीला हो जाएगा गुलाबी हो जाएगा
(iv) D नीला रहेगा नीला हो जाएगा वर्णहीन (रंगहीन)
  1. (1) (i) और (ii) सही हैं।
  2. (2) (ii) और (iii) सही हैं।
  3. (3) (i) और (iii) सही हैं।
  4. (4) (ii) और (iv) सही हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 62

निम्नलिखित विलयनों में पृथकरूप से (अलग-अलग) 4 धातुओं A, B, C और D के नमूने डाले गए। अवलोकित (प्रेक्षित) परिणाम नीचे दिखाए गए हैं। इन धातुओं की अभिक्रियाशीलता का क्रम क्या है?

धातु FeSO4\rm FeSO_4 CuSO4\rm CuSO_4 ZnSO4\rm ZnSO_4
A कोई परिवर्तन नहीं हरा निक्षेप -
B धूसर निक्षेप भूरा निक्षेप कोई परिवर्तन नहीं
C - कोई परिवर्तन नहीं -
D भूरा निक्षेप - धातु पर एक सफेद परत
  1. (1) C<A<B<DC < A < B < D
  2. (2) A<C<B<DA < C < B < D
  3. (3) D<B<A<CD < B < A < C
  4. (4) C<A<D<BC < A < D < B
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 63

निम्नलिखित में से कौन विज्ञान शिक्षकों के पेशेवर विकास में योगदान नहीं करेगा?

  1. (1) विज्ञान से संबंधित क्षेत्रों में अभिरूचि (शौक) को विकसित करना जैसे रोबोटिक्स् एवं इलेक्ट्रोनिक्स।
  2. (2) अड़ोस-पड़ोस के स्कूलों के शिक्षकों से नियमित बैठकें।
  3. (3) विज्ञान पाठ्यपुस्तक में दिए गए विज्ञान विषय-वस्तु को नियमित रूप से पढ़ना।
  4. (4) प्लेनेटोरियम, उद्योगों एवं विज्ञान संग्रहालयों में जाना।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 64

स्तंभ A में दिए गए हार्मोनों को स्तंभ B में दिए गए अभावजनित रोगों से सुमेलित कीजिए।

स्तंभ A स्तंभ B
(a) अधिवृक्क हार्मोन (i) बौनापन
(b) वृद्धि हार्मोन (ii) घेंघा (गॉयटर)
(c) थॉयरॉक्सिन (iii) मधुमेह
(d) इंसुलिन (iv) लवण असंतुलन
  1. (1) (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(ii)
  2. (2) (a)-(i), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(iii)
  3. (3) (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iii)
  4. (4) (a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(iii)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 65

निम्नलिखित में से किसे क्रिस्टलीकरण द्वारा पृथक नहीं किया जा सकता है?

  1. (1) अशुद्ध नमूने से लवण शस्य करना
  2. (2) अशुद्ध नमूने से फिटकरी का पृथक्कीकरण
  3. (3) जिंक क्लोराइड और लेड (सीसा) (II) क्लोराइड का मिश्रण
  4. (4) मिथायल अल्कोहोल और पोटैशियम परमेंगनेट का विलयन
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 66

शिक्षिका घनत्व पर एक गतिविधि कर रही है। विद्यार्थियों ने देखा कि एक स्टील की चम्मच पानी में डूबती है जबकि स्टील की कटोरी तैरती है। उसने विद्यार्थियों से पूछा, ‘आपको क्या लगता हैं कि कटोरी क्यों नहीं डूबी? उसे क्या डुबा सकता है?’ निम्नलिखित में से शिक्षिका अपने विद्यार्थियों में किस प्रक्रिया कौशल को विकसित करने का प्रयास कर रही है?

  1. (1) परिकल्पना करने
  2. (2) अवलोकन (प्रेक्षण) करने
  3. (3) प्रयोग करने
  4. (4) निष्कर्ष निकाल पाने
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 67

निम्नलिखित उद्धरण को पढ़िए तथा प्रश्न का उत्तर दें :
फ्राँसीसी वैज्ञानिक हेनरी बेकरेल स्फुरदीप्त सामग्री पर काम कर रहा था जो प्रकाश के संपर्क में आने के पश्चात अंधेरे में उद्दीप्त होता है। उसे विश्वास था कि सूर्य के प्रकाश के कारण ही क्रिस्टल फोटो प्लेट पर अपने बिम्ब को जलाएगी। 1896 में एक तूफानी दिन, उसने निर्णय लिया कि प्लेट को कुछ दिनों के लिए ऐसे ही छोड़ देगा और बाद में वह अपना प्रयोग पुनः आरंभ करेगा। कुछ दिनों बाद, उसने अपनी क्रिस्टल को अंधेरे वाली दराज से निकाला। उसने यह ध्यान दिया कि प्लेट पर जला हुआ बिम्ब ‘धूमिल’ था जिसका अर्थ यह था कि क्रिस्टल ने सूर्य के प्रकाश का अभाव होने पर भी किरणें उत्सर्जित की थीं।
उपरोक्त उद्धरण विज्ञान के बारे में क्या चित्रित करता है?

  1. (1) प्रत्येक वैज्ञानिक अन्वेषण (खोज) संयोगवश हो सकती है।
  2. (2) विज्ञान अकेले की जानी वाली गतिविधि है।
  3. (3) वैज्ञानिक ज्ञान अस्थायी है।
  4. (4) विज्ञान रचनात्मक (सृजनात्मक) से अधिक कार्यविधिक है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 68

सना और प्रिया थर्मामीटर से अपने शरीर का तापमान मापती हैं। सना ने अपने शरीर का तापमान 98.6∘F98.6^\circ\text{F} रिकॉर्ड (अभिलेखित) किया जबकि प्रिया ने अपना 38.4∘C38.4^\circ\text{C} रिकॉर्ड किया।
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

  1. (1) सना के शरीर का तापमान प्रिया के तापमान से अधिक है।
  2. (2) प्रिया के शरीर का तापमान सना के तापमान से अधिक है।
  3. (3) सना और प्रिया दोनों का समान शारीरिक तापमान है।
  4. (4) सना और प्रिया दोनों बुखार से ग्रस्त हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 69

निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता (गुण) को आप ‘वैज्ञानिक स्वभाव’ के साथ संबद्ध करेंगे?
(A) वैज्ञानिक जाँचों को कार्यान्वित करने में दृढ़ता
(B) जिन बड़ी समस्याओं की जाँच होनी होती है और उन्हें ‘हल-योग्य’ छोटे भागों में तोड़ने की कल्पना करने में रचनात्मकता
(C) गैर-वैज्ञानिक मान्यताओं के प्रति संदेहवाद
(D) सांस्कृतिक परिरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता

  1. (1) (A), (B) और (D)
  2. (2) (A), (B) और (C)
  3. (3) (A), (C) और (D)
  4. (4) (A), (B), (C) और (D)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 70

नीचे दिए गए दो कथनों S1S_1 और S2S_2 पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
S1S_1 - शून्येत्तर कार्य को गतिशील कण पर उसके संवेग को परिवर्तित करने के लिए किया जाना चाहिए।
S2S_2 - कण के संवेग को परिवर्तित करने के लिए उस पर शून्येत्तर नेट बल को कार्य करना चाहिए।

  1. (1) S1S_1 सही है परन्तु S2S_2 गलत है।
  2. (2) S1S_1 गलत है परन्तु S2S_2 सही है।
  3. (3) S1S_1 और S2S_2 दोनों सही हैं।
  4. (4) S1S_1 और S2S_2 दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 71

निम्नलिखित में से कौन सा कार्य विद्यार्थियों में विज्ञान के साथ समाज के संबंध की समझ का विकास करने के लिए सबसे कम उपयुक्त होगा ?

  1. (1) परमाणु ऊर्जा पर वाद-विवाद
  2. (2) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवीनतम विकास पर समूह परियोजना
  3. (3) ऊर्जा के स्रोतों पर अवधारणा मानचित्र
  4. (4) विश्व के लिए भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान पर पोस्टर प्रतियोगिता
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 72

एक सेल और स्विच से निर्मित विद्युत परिपथ के मुक्त (खुले) सिरों को एक-एक करके A, B, C और D तारों से जोड़ा गया। इनमें से कौन सी तार ताप की न्यूनतम मात्रा उत्पन्न करेगी?

तार लंबाई (से.मि.) अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल (m2\mathrm{m^2})
A 10 10×10−810\times10^{-8}
B 10 8×10−88\times10^{-8}
C 12 6×10−86\times10^{-8}
D 5 10×10−810\times10^{-8}
  1. (1) A
  2. (2) B
  3. (3) C
  4. (4) D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 73

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A) : क्षुद्रांत्र संपूर्ण पाचन का स्थल है।
तर्क (R) : दीर्घरोम का बढ़ा तलक्षेत्र होता है जो क्षुद्रांत्र में भोजन को अवशोषित करने में मदद करता है।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही तर्कणा है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही तर्कणा नहीं है।
  3. (3) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 74

अपनी कक्षा में विज्ञान की प्रकृति के संबंध में परिचर्चा करते समय, एक शिक्षक निम्नलिखित टिप्पणी करता है। ‘वैज्ञानिक उदारमति होता है’।
यह टिप्पणी वैज्ञानिकों के बारे में क्या उजागर करती है?

  1. (1) वे निरंतर नए विचारों के साथ आते हैं।
  2. (2) वे उन विचारों का भी संज्ञान लेते हैं जो उनके स्वयं के विचारों के विरुद्ध जाते हों।
  3. (3) वे मुक्तरूप से सब के साथ अपने विचार साझा करते हैं।
  4. (4) वे दूसरे (अन्य) वैज्ञानिकों के मतों के साथ सहमत नहीं होते हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 75

जीवों का उनके भोजन ग्रहण के माध्यम के साथ मिलान कीजिए।

(a) घरेलू मक्खी (i) काटना और चबाना
(b) मर्मर-पक्षी (ii) चूसना
(c) कॉकरोच (iii) सोखना
(d) नवजात (iv) दूध पीना
  1. (1) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(ii)
  2. (2) (a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iv)
  3. (3) (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(ii)
  4. (4) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 76

निम्नलिखित में से कौन सा बेमेल समुच्चय है?

कॉलम (A) कॉलम (B) कॉलम (C)
(1) पेरिस प्लास्टर CaSO4.12H2O\mathrm{CaSO_4.\frac{1}{2}H_2O} दीवारों पर लेपन में प्रयोग होता है
(2) जिप्सम CaSO4.2H2O\mathrm{CaSO_4.2H_2O} दंतिकास्थि में प्रयोग होता है
(3) विरंजक चूर्ण CaOCl2\mathrm{CaOCl_2} धुलाई-घर में प्रयोग होता है
(4) बुझा चूना CaO\mathrm{CaO} मृदा की अम्लता को कम करने के लिए प्रयोग होता है
  1. (1) पेरिस प्लास्टर – CaSO4.12H2O\mathrm{CaSO_4.\frac{1}{2}H_2O} – दीवारों पर लेपन में प्रयोग होता है
  2. (2) जिप्सम – CaSO4.2H2O\mathrm{CaSO_4.2H_2O} – दंतिकास्थि में प्रयोग होता है
  3. (3) विरंजक चूर्ण – CaOCl2\mathrm{CaOCl_2} – धुलाई-घर में प्रयोग होता है
  4. (4) बुझा चूना – CaO\mathrm{CaO} – मृदा की अम्लता को कम करने के लिए प्रयोग होता है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 77

विज्ञान कक्षा में, सुमित कुछ सामग्री लाया। वह थी एक पानी की बोतल, एक गिलास और मोटे कागज़ की शीट। वह गिलास में पानी डालता है तथा उस पर मोटे कागज़ की शीट को रख देता है। धीरे से और सावधानीपूर्वक, वह गिलास को व्युत्क्रमित अवस्था में रखता है तथा अपना हाथ हटा लेता है। विद्यार्थी चकित थे कि कागज़ गिलास से चिपक गया है और पानी बाहर नहीं आ रहा है।
कुछ विद्यार्थियों ने कहा कि कागज़ के भीतर गोंद थी जबकि अन्य ने कहा कि बोतल के अंदर पानी होने के कारण वह चिपक गया है।
आपके अनुसार यह कार्य करने का उद्देश्य क्या था?
(A) विद्यार्थियों की यह समझने में मदद करना कि प्रयोग ही वैज्ञानिक ज्ञान के लिए मुख्य मार्ग होते हैं।
(B) विद्यार्थियों को उनके अवलोकन (प्रेक्षण) पर आधारित स्पष्टीकरण (व्याख्या) की संरचना हेतु प्रोत्साहित करना।
(C) विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित करना।

  1. (1) (A) और (B)
  2. (2) (B) और (C)
  3. (3) (C) और (A)
  4. (4) (A), (B) और (C)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 78

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही कथन का चयन कीजिए।
अभिकथन (A) : ब्रेड बनाने के लिए आटा गूँधते समय, यीस्ट के साथ बेकिंग पाउडर भी डाला जाता है।
तर्क (R) : बेकिंग पाउडर यीस्ट के लिए भोजन का कार्य करता है।

  1. (1) (A) व (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही तर्कणा है।
  2. (2) (A) व (R) दोनों सही हैं किन्तु (R), (A) की सही तर्कणा नहीं है।
  3. (3) (A) गलत है किन्तु (R) सही है।
  4. (4) (A) व (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 79

निम्नलिखित उद्धरण को पढ़िए :
“एक विश्वास (आस्था) थी कि पृथ्वी पर समस्त जीव-धारियों को भगवान द्वारा बनाया गया है। लेकिन, डार्विन और वॉलेस इस विचार के साथ आए कि जीवन के स्वरूप पृथ्वी पर पहले से विद्यमान रूपों से विकसित हुए थे”।
उपरोक्त उद्धरण विज्ञान की प्रकृति के संबंध में क्या चित्रित करता है?

  1. (1) विज्ञान मान (मूल्य)-निरपेक्ष (न्यूट्रल) है।
  2. (2) विज्ञान वैज्ञानिक विधि का अनुपालन करने द्वारा प्रगति करता है।
  3. (3) विज्ञान अस्थायी है।
  4. (4) विज्ञान अंतःविषयक है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 80

एक विद्यार्थी की वैकल्पिक अवधारणा है कि वायु गर्म होने पर संकुचित होती है। निम्नलिखित में से कौन सी रणनीति आप अपनाएँगे इस वैकल्पिक अवधारणा को चुनौती देने के लिए?

  1. (1) चालन और संवहन के बीच के अंतर स्पष्ट (समझाएँ) यह चित्रित करने के लिए करें कि वायु, ताप की हीन चालक है।
  2. (2) विद्यार्थियों को एक ऐसी गतिविधि करने के लिए कहें जिसमें एक प्लास्टिक की बोतल को उसकी आधी क्षमता तक गर्म पानी भरकर, कसकर ढक्कन लगाने तथा उसे कुछ मिनट के लिए अलग रखना हो। विद्यार्थियों को अवलोकन लिखने के लिए कहना।
  3. (3) विद्यार्थियों को उन दैनिक जीवन के उदाहरणों के लिए पाठ्यपुस्तक की सहायता लेने के लिए कहना जहाँ तापन पर वायु फैल जाती है।
  4. (4) विद्यार्थियों को उस बोतल के मुँह पर अपस्फीत गुब्बारा लगाने के लिए कहना जिसमें हवा हो तथा उस बोतल को उबलते पानी के जल-ऊष्मक में रख दें और अवलोकन लिखने के लिए कहना।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 81

कवक, काई और पर्णांग में जनन की कौन सी विधि समान है?

  1. (1) मुकुलन
  2. (2) खंडन
  3. (3) बीजाणु निर्माण (रचना)
  4. (4) पुनर्जनन
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 82

धातुओं की उनकी जल के साथ अभिक्रिया के आधार पर पहचान कीजिए।
A - शीतजल के साथ तीक्ष्ण रूप से अभिक्रिया करती है
B - केवल वाष्प के साथ अभिक्रिया करती है
C - जल के साथ अभिक्रिया नहीं करती है

  1. (1) पोटैशियम, लोह, ताँबा
  2. (2) सोडियम, ताँबा, ऐलुमिनियम
  3. (3) कैल्सियम, जस्त (ज़िंक), लोह
  4. (4) मैग्नीशियम, ऐलुमिनियम, चांदी
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 83

स्तंभ A में दिए गए जीव को स्तंभ B में दी गई उसकी क्रिया से सुमेलित कीजिए।

स्तंभ A स्तंभ B
(a) यीस्ट (i) हैजा उत्पन्न करना
(b) प्रोटोजोआ (ii) AIDS/एड्स उत्पन्न करना
(c) बैक्टीरिया (iii) प्रतिरोधी उत्पन्न करना
(d) वायरस (iv) डबलरोटी पकाना
(v) मलेरिया पैदा/उत्पन्न करना
  1. (1) (a)-(iv), (b)-(v), (c)-(i), (d)-(ii)
  2. (2) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(v)
  3. (3) (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(v)
  4. (4) (a)-(i), (b)-(v), (c)-(iii), (d)-(ii)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 84

निम्नलिखित में से कौन सा अपशिष्ट जल के उपचार की प्रक्रिया के समय नहीं किया जाता है?

  1. (1) आपंक (स्लज) को बाहर निकाला जाता है तथा अपमथित्र (स्किमर) ग्रीस जैसी अशुद्धियों को हटाता है।
  2. (2) अपशिष्ट जल ग्रिट और बालू अलग करने की टंकी में जाता है।
  3. (3) अजैविक अशुद्धताओं जैसे कि नाइट्रेट और फॉस्फेट को क्लोरिनन द्वारा अलग किया जाता है।
  4. (4) अपशिष्ट जल के प्रवाह को कम करके छोड़ा जाता है जिससे बालू, ग्रिट और कंकड़-पत्थर बैठ जाते हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 85

निम्नलिखित को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A) : विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों में वैज्ञानिकों की जीवनियाँ शामिल होनी चाहिए।
तर्क (R) : महान वैज्ञानिकों की जीवनियों का वर्णन करना विद्यार्थियों को यह जानने के लिए प्रेरित करता है कि कैसे सार्वभौमिक वैज्ञानिक विधि का पालन करते हुए वैज्ञानिकों ने अन्वेषण किए।

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) का सही तर्क है।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) का सही तर्क नहीं है।
  3. (3) (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 86

चक्रवातों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

  1. (1) गर्म हवा ऊपर उठती है और निम्न दाब बनता है।
  2. (2) ठंडी हवा ऊपर उठती है और निम्न दाब बनता है।
  3. (3) गर्म हवा ऊपर उठती है और उच्च दाब बनता है।
  4. (4) ठंडी हवा ऊपर उठती है और उच्च दाब बनता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 87

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
प्रक्रिया A - जंग से रोकथाम के लिए यशदीकरण।
प्रक्रिया B - ताँबे का विद्युत लेपन।

  1. (1) प्रक्रिया A एक भौतिक परिवर्तन है तथा B एक रासायनिक परिवर्तन है।
  2. (2) प्रक्रिया A एक रासायनिक परिवर्तन है तथा B एक भौतिक परिवर्तन है।
  3. (3) प्रक्रिया A और B दोनों ही भौतिक परिवर्तन हैं।
  4. (4) प्रक्रिया A और B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 88

प्रकाश की एक किरण प्रकाशीय सघन माध्यम से प्रकाशीय विरल माध्यम में यात्रा करती है। प्रकाश की आवृत्ति में क्या परिवर्तन होगा?

  1. (1) वृद्धि होगी
  2. (2) ह्रास होगा/घटेगी
  3. (3) कोई परिवर्तन नहीं
  4. (4) प्रथम वृद्धि होगी और फिर ह्रास होगा
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 89

निम्नलिखित कथनों में से सही कथन का चयन कीजिए।
(A) चिकनी मृदा में बालू एवं गाद अंतर्विष्ट होती है।
(B) दुमटी मृदा में जल का अंतःस्रवण चिकनी मिट्टी की तुलना में तीव्रता से होता है।
(C) बलुआ मृदा में बड़े कणों का अनुपात अधिक (बृहत्तर) होता है।
(D) दुमटी मृदा में ह्यूमस (खादमृदा) अंतर्विष्ट होती है।

  1. (1) (A) और (B)
  2. (2) (B) और (C)
  3. (3) (C) और (D)
  4. (4) (A) और (D)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 90

निम्नलिखित में से सोलर कुकर/सौर कुकर का कौन सा भाग हरितघर प्रभाव के लिये उत्तरदायी है?

  1. (1) दर्पण
  2. (2) सौर कुकर का बाहरी आवरण
  3. (3) काँच की शीट
  4. (4) डिब्बे के भीतर काले रंग की परत
उत्तर और हल देखें